507120
ఇల్లందులో రూపాయికే కార్పొరేట్ వైద్యం
Sujathanagar, Telangana:ప్రతి పేదవాడికి వైద్యం అందాలనేదే ఆయన లక్ష్యం ప్రస్తుత సమాజంలో వైద్యం అత్యంత ఖరీదైందని వైద్యం అందకా ఎంతో మంది ప్రాణాలు కోల్పోతున్నారని గ్రహించి తన వంతు కర్తవ్యంగా పేదలకు రూపాయికే వైద్యం అందిస్తున్న డాక్టర్ హర్షవర్ధన్.నేడు కార్పొరేట్ వైద్య రంగంలో వేలకు వేలు ఫీజులు వసూలు చేస్తున్న ఆసుపత్రులు.. నేటి సమాజంలో ప్రతి పేదవాడికి వైద్యం అందించాలని సహృదయంతో రామచంద్రారెడ్డి స్ఫూర్తితో నేటి యువత డాక్టర్లకు ఆదర్శంగా నిలుస్తున్నాడు0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चिराग पासवान ने कांग्रेस पर विदेशी ताकतों से सत्ता पाने का बड़ा हमला किया
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक में भाग लेने पहुंचे हाजीपुर सांसद और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और राहुल गांधी विदेशी ताकतों के सहारे सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह वो सोच है,जो विदेशी ताकतों को बल देने का काम करती है। यह वही सोच है जिसके माध्यम से कांग्रेस और राहुल गांधी स्वयं अपनी खोई हुई ज़मीन हासिल करना चाहते हैं। चिराग पासवान ने आगे कहा कि अगर आज वे प्रधानमंत्री पर विदेशी ताकतों के बल पर प्रधानमंत्री बनने का आरोप लगा रहे हैं तो उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके परिवार के सदस्यों ने ऐसे संगठनों से मुलाकात क्यों की जो दुनिया भर में सरकारों को अस्थिर करने के लिए जाने जाते हैं इसलिए स्पष्टीकरण उनकी तरफ से भी आना चाहिए कि क्यों उनके परिवार के सदस्यों ने एक ऐसे संगठन से मुलाकात की। चिराग ने कहा कि यदि इन्हें जनता की समस्याओं—जैसे सड़क, बिजली, पानी और रोजगार—की असल चिंता होती तो वह उन मुद्दों पर सरकार को घेरते। लेकिन इनका एकमात्र मकसद किसी तरह सत्ता हासिल करना है जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। बतादे कि इस बैठक में वैशाली सांसद वीणा देवी के अलावा सभी विधायक और दोनो मंत्री भी मौजूद रहे जिनकी उपस्थिती में दो घण्टे तक बैठक चली जिसमें कई निर्णय भी लिए गए।0
0
Report
NC की अंदरूनी कलह पर BJP का हमला, डिप्टी CM का पलटवार
Jammu, जम्मू-कश्मीर में NC की अंदरूनी कलह पर BJP का हमला, डिप्टी CM का पलटवार जम्मू-कश्मीर की सियासत में इन दिनों नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर सबकुछ ठीक नहीं होने के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी के कुछ विधायकों की नाराजगी और सांसद आग़ा सैयद रुहुल्लाह के इस्तीफे ने सियासी हलचल तेज कर दी है। इसी मुद्दे पर बीजेपी नेशनल कॉन्फ्रेंस को घेरने में जुट गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रविंदर रैना ने सीधे तौर पर NC पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के विधायकों की बगावत और आग़ा रुहुल्लाह का इस्तीफा नेशनल कॉन्फ्रेंस की अंदरूनी कमजोरी और आपसी टकराव को उजागर करता है। रैना ने इसे पार्टी के भीतर बढ़ती खींचतान का संकेत बताया वहीं, दूसरी तरफ जम्मू पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निर्माणाधीन नए विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद जब उनसे आग़ा रुहुल्लाह के इस्तीफे और विधायकों की नाराजगी को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस कैडर आधारित पार्टी है और किसी एक नेता के फैसले से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता ऑपरेशन लोटस को लेकर भी सुरिंदर चौधरी ने बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोई ऑपरेशन लोटस नहीं चल रहा और कमल का अब कोई वजूद नहीं है इस तरह एक तरफ बीजेपी NC की अंदरूनी कलह को पार्टी की कमजोरी बता रही है, तो दूसरी तरफ डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी इसे बेबुनियाद बताते हुए पार्टी की मजबूती का दावा कर रहे हैं। अब सवाल यही है कि क्या नेशनल कॉन्फ्रेंस अपनी अंदरूनी नाराजगी को बातचीत से खत्म कर पाएगी या फिर आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर की सियासत में यह खींचतान और तेज होगी? साहिल केरनी ज़ी मीडिया जम्मू0
0
Report
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आज यूनियन हाल से शुरू—फाइनल स्पीच में तेज़ प्रचार
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की आज यूनियन हाल की ऐतिहासिक इमारत से की जा रही है फाइनल स्पीच, स्टूडेंट की फाइनल स्पीच में हजारों की तादात में पहुंचे छात्र-छात्राएं, 5 तारीख को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए होना है मतदान, छात्र संघ चुनाव से 2 दिन पहले यूनियन हाल की ऐतिहासिक बिल्डिंग से दी जा रही स्पीच, छात्र संघ अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सचिव पद के दवादारों द्वारा छात्रों को अपने पक्ष में ले मतदान के लिए दी जा रही स्पीच, 8 वर्षों के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होने जा रहा है छात्र संघ चुनाव,0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में बैंक से 70 हजार रुपये छीने गए, टप्पेबाज पकड़ा गया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर : बैंक से रुपये निकालकर जा रहे अधेड़ से 70 हजार रुपये की टप्पेबाजी, इंडियन बैंक से 70 हजार रुपये निकालकर बैग में रखकर जा रहे अधेड़ को टप्पेबाज ने बनाया निशाना, रुपए से भरा बैग छीनकर मौके से भागा था टप्पेबाज, शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर टप्पेबाज को पकड़ा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीने गए 70 हजार रुपये किए बरामद, दिनदहाड़े बैंक के पास हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप, मामला राठ कोतवाली क्षेत्र में इंडियन बैंक के पास का।0
0
Report
बहराइच के मेले में जलपरी शो के कारण बड़ा हादसा, कई घायल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, खबर का हुआ बड़ा असर, दादा मियाँ की मज़ार पर चल रहे मेले में हुए हादसे का मामला, मेले में बिना अनुमति चल रहे जलपरी के शो के दौरान काँच का एक्वेरियम फटने से 4 बच्चों समेत कई लोग घायल, थाना फखरपुर में आयोजकों समेत 7 नामजद लोगों पर दर्ज हुआ केस, शान बाबू,फय्याज,राहुल कुमार पटेल,शादाब,नदीम अहमद,रिजवान खां और वाजिद अली पर गम्भीर धाराओं में दर्ज हुआ केस, 4 आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार, पुलिस जांच में जुटी, थाना फखर पुर इलाके का मामला, बिना अनुमति के मेले में लगाया गया था जलपरी शो, व झूला0
0
Report
हमीरपुर: दिव्यांग पर चाकू-हथियार से हमला, गिरफ्तारी की मांग जिला प्रशासन तक पहुंची
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिव्यांग ने डीएम से की शिकायत, खेत बुवाई के लिए रुपये देने के बाद भी खेत न बोने पर हुआ था विवाद, आरोपियों ने दिव्यांग पर चाकू व लोहे की राड से हमला कर किया था घायल, दिव्यांग पीड़ित ने खेत बुआने के पहले कर चुका था ऑनलाइन और नगद भुगतान, दिव्यांग द्वारा खेत जुताई के लिए दिये गए रुपये मांगने और झूठी गवाही देने से मना करने पर दबंगों ने की थी मारपीट, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा, आरोपियों पर पीड़ित परिवार को झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देने का आरोप, दिव्यांग परिवार सहित डीएम कार्यालय पहुंच आरोपियों की गिरफ्तारी की लगाई गुहार, सदर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव का मामला。0
0
Report
Advertisement
देवरिया पुलिस ने 268 मोबाइल लौटाकर दिवाली से पहले लोगों को राहत दी
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया पुलिस ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाए。 मोबाइल रिकवरी टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग कंपनियों के कुल 268 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 55 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है。 पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन अलग-अलग स्थानों पर गुम हुए थे। कुछ लोगों के मोबाइल रास्ते में गिर गए थे, जबकि कुछ लोग वाहन या अन्य स्थानों पर फोन भूल गए थे। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और सर्विलांस के माध्यम से इन मोबाइलों को बरामद कर उनके मालिकों तक पहुंचाया。 बरामद मोबाइलों में रियलमी के 60, वीवो के 50, ओप्पो के 50, रेडमी के 42, सैमसंग के 18, मोटोरोला के 15, टेक्नो के 12, वनप्लस के 9, इंफिनिक्स के 6, इंटेक्स के 5 और ऑनर का एक मोबाइल शामिल है。 मोबाइल वापस मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। इनमें देवरिया के अलावा अन्य जनपदों के लोग भी शामिल हैं, जिनके मोबाइल फोन देवरिया में गुम हुए थे。 दिवाली से पहले मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।0
0
Report
जहानाबाद में प्रेम प्रसंग से जुड़ी दोहरे आत्महत्या; जांच जारी
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां एक शादीशुदा युवक और एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत के बाद जब परिजन शवों को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जा रहे थे, तभी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। प्राथमिक तौर पर इस दोहरे खुदकुशी कांड को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। मामला बराबर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव की है। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय ऑटो चालक दुखन चौधरी और दो बच्चों की मां रितु कुमारी के रूप में हुई है। दुखन चौधरी की कुछ ही महीनों पहले शादी हुई थी और उसकी एक बच्ची भी है। परिवार वालों ने बताया कि सोमवार की शाम वह रोज की तरह ऑटो चलाकर घर लौटकर खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने जाकर देखा कि उसका शव फंदे से झूल रहा था। परिजनों के mाने तो उसे किसी बात का कोई तनाव नहीं दिख रहा था, समझ नहीं आ रहा ऐसा क्यों किया। वही दुखन की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, उसी गांव की रहने वाली रितु कुमारी ने भी अपने कमरे में पंखे के हुक से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि रितु का पति हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट काम करता है और वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती थी। सुबह जब उसका दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने छत के रास्ते अंदर जाकर देखा, जहां उसका शव फंदे से झूलता मिला। दोनों मौतों के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजन आनन-फानन में शवों को श्मशान घाट ले जाने लगे। लेकिन पुलिस ने समय रहते पहुंचकर दोनों शवों को बरामद कर लिया। हालांकि परिवार वाले किसी विवाद से इनकार कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। गौरतलब हो कि एक ही गांव में कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो जिंदगियों के इस तरह खत्म हो जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बराबर थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स की जांच के बाद ही इस रहस्यमयी खुदकुशी के पीछे की असल वजह सामने आ पाएगी।0
0
Report
झारखंड में JREDA मेले से सौर ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति, किसानों को सब्सिडी लाभ
Ranchi, Jharkhand:रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित जेसोवा दिवाली मेले में झारखंड सरकार के विभाग की ओर से भी स्टॉल लगाए गए हैं। इन्हीं में झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (JREDA) का स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इस स्टॉल के माध्यम से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में झारखंड की प्रगति और सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। खास बात यह है कि सोलर पैनल के जरिए ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक बिजली की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। चाहे किसानों के लिए सिंचाई हेतु सोलर वाटर पंप हो, शहरों में स्ट्रीट लाइट और सोलर हाईमास्ट की व्यवस्था हो या फिर सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की योजना, इन सभी व्यवस्थाओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। JREDA की ओर से प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM-KUSUM), प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) समेत कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मेले में इन योजनाओं के मॉडल के जरिए लोगों को इनके लाभ और उपयोग की जानकारी दी जा रही है। एकीकृत मॉडल के माध्यम से स्टॉल पर झारखंड सरकार और JREDA की ओर से संचालित विभिन्न परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया है। इसमें फ्लोटिंग सोलर, हाइड्रो पावर प्लांट, कैनाल टॉप सोलर और पंप स्टोरेज जैसी तकनीकों को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर हाईमास्ट और रूफटॉप सोलर के मॉडल भी लगाए गए हैं। सरकारी भवनों, सरकारी परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में अभी तक बिजली नहीं पहुंच पाई है, वहां मिनी माइक्रो ग्रिड के माध्यम से बिजली पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, किसानों के लिए सोलर पंप सेट योजना काफी लोकप्रिय साबित हो रही है। इस योजना के तहत किसानों को लगभग 97 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है, जबकि लाभुक किसानों को केवल 3 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होता है। योजना में किसानों की बढ़ती रुचि के कारण झारखंड देश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान PM-KUSUM झारखंड के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद जिला स्तर पर किसानों का चयन और सत्यापन किया जाता है। इसके बाद चयनित किसानों के यहां सोलर पंप सेट स्थापित किए जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
पानीपत के राणा माजरा में तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तिमा: श्रद्धालु शांति के लिए जुटे
Panipat, Haryana:पानीपत के राणा माजरा गांव में तीन दिवसीय भव्य तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन किया गया। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चले इस धार्मिक जलसे में देशभर से लाखों की संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। इज्तिमा में तब्लीगी जमात के हजरत जी मौलाना साद साहब ने अपने बयान के माध्यम से लोगों को दीन, नेक अमल, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। जलसे के अंतिम दिन 2 नवंबर की सुबह विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें देश-दुनिया में अमन, शांति, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। आयोजन में शामिल होने वाले लोगों के लिए ठहरने, भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए गए थे।0
0
Report
दीक्षांत समारोह: राज्यपाल डेका ने छात्रों को AI और अवसरों का महत्व समझाया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में सप्तम दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक और विधायक सुशांत शुक्ला भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने पीएचडी, स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों को तकनीक, इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी इंटरनेट और तकनीक के दौर में बेहद भाग्यशाली है। मोबाइल और गूगल के माध्यम से पूरी दुनिया की जानकारी आसानी से मिल रही है। लेकिन उन्होंने यह भी साफ कहा कि मानवीय बुद्धिमत्ता के बिना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी प्रभावी नहीं हो सकता। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को समय का सही उपयोग करने और हर अवसर का बेहतर लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय और अवसर किसी का इंतजार नहीं करते, इसलिए लक्ष्य तय कर मेहनत करना जरूरी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं की स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि असफलता से घबराने के बजाय अपनी गलतियों से सीखें और नए उत्साह के साथ आगे बढ़ें। एंबियंस बाइट - रमेन डेका (राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन) एंबियंस बाइट - अरुण साव उप मंत्री छत्तीसगढ़0
0
Report
कोतवाल सेहरामऊ उत्तरी पर महिला ने लगाए वसूली और अभद्रता के गंभीर आरोप,वीडिओ बायरल।
Gulria M.Khata, Uttar Pradesh:पीलीभीत,जनपद के थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव ढकिया ढुलकरी निवासी एक महिला ने कोतवाली सेहरामऊ उत्तरी के कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक पीलीभीत को प्रार्थना पत्र दिया है।महिला का कहना है कि उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने हक में आदेश देते हुए उसे सेपरेट रूम, सेपरेट किचन, सेपरेट बाथरूम बकाया व 1 लाख 90 हजार रुपये का भुगतान दिलाए जाने का आदेश दिया है। पीड़िता का आरोप है कि वह कोर्ट का आदेश लेकर कोतवाली गई,दोपहर करीब 1.30 बजे कोतवाल सेहरामऊ उत्तरी उसकी कोतवाली पर पहुंचे और कहा कि तुम्हारे पति गुरप्रेज सिंह को थाने में ले आए हैं। मदद की बात कहकर उन्होंने महिला से उसके अकाउंट नंबर और स्कैनर मांगे। महिला द्वारा अपने बेटे का नाम आने की बात कहने पर और दो बैंकों के स्कैनर भेजने के बाद भी पैसे नहीं पहुंचे तो कोतवाल ने कहा कि जब तक पैसा नहीं आएगा गुरप्रेज को नहीं छोडूंगा।पीड़िता का आरोप है कि शाम 5 बजे जब वह कोतवाली पहुंची तो कोतवाल फोन पर बात कर रहे थे और मदद का आश्वासन देते रहे। इसी दौरान उसके पति की तबीयत खराब हो गई और पुलिस उन्हें कहीं लेकर चली गई। वह आधे-पौने घंटे बाद तक थाने में बैठी रही, उसके पति वापस नहीं आए। रात 1.30 बजे तक उसे थाने में बैठाए रखा गया, फिर कोतवाल साहब आए और स्टाफ से बोले कि इन्हें छोड़कर आओ और महिला के साथ बदसलूकी और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। फोन भी नहीं देने दिया। बाद में एक महिला कांस्टेबल ने गाड़ी से रात 3 बजे उसे पूरनपुर में छोड़ दिया।महिला ने कोतवाल के कृत्यों के लिए दंडित किए जाने और यदि उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए उक्त कोतवाली थाना सहरामऊ उत्तरी को जिम्मेदार ठहराते हुए एसपी से कोतवाल के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई कर थाने से हटाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल
Raipur, Chhattisgarh:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्रिमंडल के प्रमुख सदस्य और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। गृहमंत्री शाह आज शाम नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 के भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे राज्य की जनता को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों व उपलब्धियों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगे। Union Home Minister Amit Shah Arrives in Raipur to Attend Chhattisgarh Rajyotsav Closing Ceremony0
0
Report
दुष्यंत चौטाला का बीजेपी-EC पर करनाल से निशाना: वोट धांधली पर सवाल
Karnal, Haryana:एंकर- करनाल पहुँचे पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, भाजपा की लोकतंत्र बचाव आरजकता हटाओ पद यात्रा पर ली चुटकी, दुष्यंत चौटाला ने कहा पूरी बीजेपी इलेक्शन कमिशन की गलती को छुपाने के लिए सड़को पर उतरकर कह रही है एसआरआई की प्रिक्रया ठीक है। दुष्यंत चौटाला ने कहा जब से इस प्रिक्रया की नीतियां पता चली है। क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का एक भी ब्यान मीडिया के सामने नही आया, दुष्यंत चौटाला ने कहा मुझे याद है पीछे चाहे बंगाल के चुनाव य हरियाणा के चुनाव के दौरान वोट गड़बड़ी की बात सामने आई थीं,उस वक्त इलेक्शन कमीशन ने भाजपा का प्रवक्ता की तरह जाकर बचाव किया, और आज वही इलेक्शन कमीशन चुप बैठा है उसकी गलतियों को छुपाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा सड़को पर चले पैदल चले 145 करोड लोगों की आबादी का देश है। अगर 13 करोड लोगों के वोट कट जाए तो 10 प्रतिशत जनसंख्या है आप सोचो आपके परिवार का एक वोट कट जाए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसके साथ साथ एक गड़बड़ और मिलेगी, दुष्यंत चौटाला ने कहा करनाल लोकसभा में सबसे ज्यादा फर्जी वोट अगर मिलेंगे तो पानीपत ग्रामीण में मिलेंगे। उन्होंने कहा हम मिलान कर रहे हैं 2022 की लिस्ट 24 की लिस्ट और 2026 की लिस्ट में कितने ऐसे नाम है जो 2022 में नही थे 2024 में आए और 2026 में नही आए , दुष्यंत चौटाला ने कहा ये भी एक धांधली है। उन्होंने कहा ऐसे डबल वोटरों को चुनाव के लिए यहां पर रजिस्टर कराया गया। ताकि उसका फायदा उठाया जा सके। दुष्यंत चौटाला ने कहा आज किसान परेशान हैं मंडिया भरी पड़ी है । दुष्यंत चौटाला ने कहा मुख्यमंत्री हरियाणा की तरफ ध्यान रखकर नही बैठे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के पास आज दो ही काम है पंजाब यात्रा य विदेश यात्रा। दुष्यंत चौटाला ने कहा और इन दो यात्राओं के दौरान इस प्रदेश को बर्बाद करने के अग्रणीय भूमिका निभाने का काम मुख्यमंत्री कर रहे हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कानून व्यवस्था जिस तरह से बिगड़ी हुई है वो सब जानते हैं। उन्होंने कहा आज तक एक भी बड़ा इंडस्ट्री प्रोजेक्ट लाने में सरकार विफल रही है।0
0
Report
*मिट्टी को आकार देने वाला कारीगर "कुंभकार" लाचार, सरकारी मदद का इंतजार*
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। कच्ची मिट्टी से नया आकार देने वाले कुंभकार आज आधुनिकता की दौड़ में पिछड़ते चले जा रहे हैं।कभी ये समाज के निर्माण में मुख्य आधार हुआ करते थे।शहर से लेकर गांव के चौपाल तक इनके बनाए मिट्टी के बर्तन घर और बाहर की शोभा बढ़ाते थे।लेकिन महंगाई और वक्त की मार ने इनको हालात के आगे बेबस कर दिया है।आलम ये है कि मिट्टी के बर्तन अब गुजरे जमाने की बात बन कर रह गए हैं।पीढ़ियों से इस पेशे को अपनाने वाले कुंभकार आज अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। *अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे कुम्हार* पीढ़ियों से मिट्टी में जान फूंकने वाले ये लोग आज दो वक्त की रोटी के भी मोहताज हैं।जिसका कारण है सरकारी उपेक्षा, संसाधनों की कमी, घटती मांग और टूटती उम्मीदें।जिंदगी की चमक दमक और मेटल के बर्तनों ने इन कुम्हारों की जिंदगी को और मुश्किल बना दिया है। *परंपरागत कारोबार बना घाटे का सौदा* जिले के इटियाथोक विकासखंड व आस-पास के क्षेत्रों में जितने भी गांव हैं उनमें हर गांव में 2 से 4 कुम्हार का परिवार जरुर रहता है।ये कुम्हार परिवार पूरे गांव की जरुरत के हिसाब से मिट्टी के बर्तन बनाता है।जिंदगी की गाड़ी खीचने के लिए हाट बाजार जाकर भी मिट्टी के बनाए बर्तन बेचता है। *जिंदगी के चाक की रफ्तार हो रही धीमी* कुम्हार का काम करने वाले लोग बताते हैं कि अब इस पेशे में आमदनी कम परेशानी ज्यादा है।उनके बाप दादा की पीढ़ियों से वो ये कारोबार देखते आ रहे हैं लेकिन अब इसे आगे ले जाना मुश्किल है।आज के युवा इस कला को आगे ले जाने के पक्ष में कम ही नजर आते हैं। *लागत ज्यादा मजदूरी कम* कुंभकार का काम करने वाले रामनारायण का कहना है, कि इस कारोबार में अब पहले जैसी आमदनी और मांग नहीं है।मिट्टी के जो बर्तन बनाते हैं उसे शहर और हाट बाजार ले जाकर बेचना मुश्किल हो गया है।हमें दुकान लगाने तक की कहीं जगह नहीं है. धूप और बारिश में हम कहीं भी दुकान लगाकर दिनभर बैठते हैं।हालत ये है कि हमें मजदूरी तक के पैसे नहीं मिलते। *पीढ़ियों की कला पर संकट का साया* कुम्हार समाज के राम नारायण बताते हैं, ''हम वो समाज हैं, जिसने देश की रसोई को आकार दिया।जब लोग बर्तन खरीदने की स्थिति में नहीं थे, तब हमारे बनाए कुल्हड़, घड़े, दीये हर घर की जरूरत थे।लेकिन आज हमारी मेहनत की आधी कीमत भी नहीं मिलती"।0
0
Report
Advertisement
