Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sangrur148024

ਧੂਰੀ 'ਚ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੇ11 ਘਰਾ ਤੇ ਨਜਾਇਜ ਕਬਜਿਆਘਰਾਂ ਤੇ ਚੱਲਿਆ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ

Sept 15, 2025 13:37:41
Dhuri, Punjab
ਧੂਰੀ 'ਚ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੇ11 ਘਰਾ ਤੇ ਨਜਾਇਜ ਕਬਜਿਆਘਰਾਂ ਤੇ ਚੱਲਿਆ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਚੱਲਿਆ ਇਹ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ” ਚਲਾਈ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾ ਤੇ ਸਿਕੰਜਾ ਕਸਿਆ ਗਿਆਂ ਹੈ ਤਾ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਚੋ ਨਸਾ ਖਤਮ ਖਤਮ, ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ : ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਧੂਰੀ ਵਿੱਖ ਐਸ ਪੀ ਦਿਲਪਰੀਤ ਵੱਲੋ ਭਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਸ਼ਨ ਨਾਲ ਧੂਰੀ ਵਿਖੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾ ਦੇ 11 ਘਰਾ ਤੇ ਨਜਾਇਜ ਕਬਜਿਆ ਤੇ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆਂ :
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AKAjay Kashyap
Dec 06, 2025 11:18:43
Bareilly, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदিত্যनाथ के निर्देश पर बरेली में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। बरेली में शनिवार को डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य खुद टीम लेकर फील्ड में उतरे। यूनिवरसिटी रोड पर सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे संदिग्ध लोगों से पहचान, दस्तावेज और ठिकाने को लेकर पूछताछ की गई। डीएम अविनाश सिंह ने कहा अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिया देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। इसलिए पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मजिस्ट्रेट, सीओ, थाना प्रभारी झुग्गी-झोपड़ियों, होटल-ढाबों और सभी संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध लोगों की जांच कर रहे हैं。
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Dec 06, 2025 11:18:28
Jaipur, Rajasthan:लगातार हो रही रणनीतिक बैठक लोकतंत्र बनाम सत्ता का नैरेटिव डोटासरा का आक्रामक हमला अम्बेडकर सम्मान पर जूली का सवाल 14 दिसंबर, राजनीतिक संदेश की जंग दिल्ली में होने वाली 14 दिसंबर की ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली से पहले प्रदेश कांग्रेस अपनी रणनीति को तेज कर रही है, लगातार दो दिनों से जयपुर में बैठकें हो रही है और आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर एक साथ हमला बोला। बीते दिनों में भी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रैली को लेकर बड़ी बैठके हुई है, और आज फिर जिम्मेदारों के साथ रणनीतिक चर्चा हुई। लगातार दो दिनों के भीतर हाई लेवल संवाद से साफ संकेत है कि कांग्रेस अब केवल रैली की तैयारी नहीं, बल्कि सड़क पर अपनी ताकत दिखाने और हर मुद्दा उठाने की तैयारी में है। जिसको लेकर हर जिले को अपना टारगेट भी दिया गया है PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भोजनालय शर्मा को मेंशन करते हुए कहा– मुख्यमंत्री को अगर जेल भेजना है? तो भेजो, रोक कौन रहा है? दो साल में एक मच्छर नहीं पकड़ पाए और मगरमच्छ पकड़ने की बात करते हैं। डोटासरा ने कहा कि बीजेपी संविधान को अपने हिसाब से चलाने, वोट अधिकार को कमजोर करने और निकाय पंचायत चुनाव टालने की तैयारी में है। कांग्रेस इसे लोकतंत्र के खिलाफ हमला बता रही है। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सरकार ने प्रतीकात्मक सम्मान तक नहीं दिया, उन्होंने साफ कहा –सरकार को बाबा साहब सिर्फ चुनाव में याद आते हैं, आज मूर्ति तक साफ नहीं करवाई, कोई सरकारी प्रतिनिधि तक नहीं पहुंचा। अब देखना होगा कि कांग्रेस का यह लोकतंत्र, वोट अधिकार वाला नैरेटिव जनता में कितना असर डालता है, और बीजेपी इसकी काट कैसी तैयार करती है।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Dec 06, 2025 11:18:11
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा कस्बे में अस्पताल मार्ग एवं पीएनबी मार्ग पर अक्सर बने रहते जाम की हालत, राहगीरों को करना पड़ रहा भारी समस्या का सामना, पुलिस प्रशासन के अधिकारी नहीं देते इस समस्या की ओर कोई ध्यान. सरमथुरा, धौलपुर सरमथुरा कस्बे के अस्पताल मार्ग बैंक मार्ग पर लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से कस्बेवासियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर लगने वाले जामों से एक ओर जहां दुकानदारों को व्यवसाय में नुकसान झेलना पड़ता है, तो वहीं दूसरी ओर जाम की समस्या से यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है। पांच मिनट के गंतव्य को पहुंचने वाले रास्ते में राहगीरों को कई घंटों का समय बर्बाद करना पड़ता है। समय के साथ लोगों को अनावश्यक वाहनों में पेट्रोल और डीजल जलाना पड़ता है, जिससे कस्बे के वायुमंडल में भी प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस और प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। अस्थाई अतिक्रमण बन रहा जाम का बड़ा कारण जाम की समस्या का एक कारण अस्थाई अतिक्रमण भी है। दुकानों के आगे दुकानदारों द्वारा अपना सामान रख अस्थाई अतिक्रमण कर दिया जाता है, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है। दुकानदारों द्वारा रखे गए सामान के बाद कस्बे के बाजार में विचरण करने वाले ठेलावेरी भी अपनी बिक्री में व्यस्त हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर बाजार में लंबा जाम लग जाता है, जिसे खुलने में कई घंटे बीत जाते हैं। सीएलजी बैठक में सदस्यों ने कई बार उठाया है जाम का मुद्दा जाम की समस्या से परेशान कस्बेवासियों ने कई बार थाना परिसर में होने वाली सीएलजी सदस्यों की बैठक में पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को Hospital मार्ग एवं पंजाब नेशनल बैंक मार्ग पर जाम की समस्या से अवगत कराया गया है, जिस पर प्रशासन द्वारा सदस्यों को हरबार जाम की समस्या से राहत दिलाने का आश्वासन दिया जाता रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Dec 06, 2025 11:17:47
Delhi, Delhi:पिछले दस सालों की आपकी समस्याओं को हम दूर करने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।हम हर दिन ऐसे कदम उठा रहे हैं, जिनसे रोज़ AQI में सुधार लाया जा सके। कुल 1750 निरीक्षण किए गए। उल्लंघन करने वालों पर 8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। 48 निर्माण स्थलों को स्थायी रूप से बंद करने के नोटिस जारी किए गए। सड़क पर उल्लंघन के लिए सड़क संबंधी नियमों के उल्लंघन पर 230 निरीक्षण किए गए। इस पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। वाहन प्रदूषण पर- पिछले वर्ष 4,33,000 चालान किए गए थे। इस वर्ष अब तक 8 लाख चालान प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ किए जा चुके हैं। धूल नियंत्रण- 1823 टीमें धूल नियंत्रण के लिए तैनात की गई हैं। 10,000 हीटर वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। आज DM के साथ बैठक हुई। सभी DM को अपने-अपने क्षेत्रों में औद्योगिक इलाकों का विस्तृत सर्वे एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए गए हैं。 MCD को आदेश- MCD डिप्टी कमिश्नर को गैर-अनुरूप (Non-conforming) क्षेत्रों में अवैध उद्योगों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध उद्योगों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी निर्माण स्थल पर बायो-मास जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। दिल्ली पुलिस को भी आदेश जारी किए गए हैं कि जहां भी खुले में कचरा या बायोमास जलाया जाए, वहां सख्त कार्रवाई करें। सड़क मरम्मत के निर्देश- इस बार पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना अधिक गड्ढे भरे गए हैं। 42017 गड्ढे इस साल भर गए हैं आज प्राप्त निष्कर्ष रिपोर्ट में जिन सड़कों को टूटा या न भरा पाया गया है, उनके लिए नई समय-सीमा तय की जाएगी। 1000 लिटर पिकर्स और 100 बड़े MRS के साथ छोटे गलियों में काम करने वाले छोटे MRS भी लगाए जा रहे हैं। DDA, PWD और NDMC के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में मिस्ट स्प्रे लगाए जा रहे हैं। प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इनोवेशन चैलेंज दिल्ली में प्रदूषण पर इनोवेशन चैलेंज चल रहा है। अब तक 230 एंट्रिया प्राप्त हो चुकी हैं। उनके उत्पादों का मूल्यांकन इस आधार पर होगा कि वे प्रदूषण कम करने में कितनी मदद कर सकते हैं BS-4 से कम जेनरेटर के लिए रेट्रोफिटिंग अनिवार्य की गई है IIT/IITM की मदद से हम यह पता लगाने के लिए नया अध्ययन शुरू कर रहे हैं कि प्रदूषण किस स्रोत से कितना आ रहा है। यह अध्ययन आखिरी बार 2018 में किया गया था, उसके बाद किसी सरकार ने इसे दोबारा नहीं कराया। हमने नए प्रदूषण हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं। 2018 में 13 हॉटस्पॉट बताए गए थे, लेकिन पिछली सरकारों ने यह जानने की कोशिश ही नहीं की कि क्या नए हॉटस्पॉट उभरे हैं। सिरसा ने कहा *उनसे कोई नहीं मिलना चाहता तो अब हम क्या करें कोई उनसे मिलना नहीं चाहता हम कैसे मिलवा दें इस उम्र में भी अकेले हैं तो कुछ तो बात होगी* सौरभ भारद्वाज के बयान पर की मोहल्ला क्लीनिक बंद कर रहे हैं और शराब के शोरूम खोल रहे हैं- जब covid का समय था, तब इन्होंने इंजेक्शन लगाए थे झूठ बोलने के ये सिर्फ़ झूठ बोलते है अब पंजाब में भी यही झूठ फैलाया जा रहा है वहाँ भी इंजेक्शन लगा रहे हैं जहाँ तक शराब की दुकानों का सवाल है, जिस नीति की बात ये कर रहे हैं, वह उनकी ही बनाई हुई नीति है। आज तक उस नीति में एक भी बदलाव नहीं किया गया—इस बात की पुष्टि परवेश वर्मा जी ने भी अपने ट्वीट में की है। वो मॉल में क्या करने जाते हैं, और वहाँ जाकर शराब की दुकानें ही देखते हैं—यह अपने आप में सोचने वाली बात है।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Dec 06, 2025 11:16:25
Malda, West Bengal:দাম্পত্য কলহ। সামাজিক মাধ্যমে লাইভ ভিডিও করে আত্মহত্যা করল এক যুবক। ঘটনাটি ঘটেছে মালদার হরিশ্চন্দ্রপুর থানার কালিতলা মোবারকপুর এলাকায়। মৃত যুবকের নাম দুর্লভ সাহা। পেশায় তিনি একটি শোরুমে কাজ করতেন। জানা গেছে কয়েক বছর আগে মৌসুমীর সাহা নামে এক যুবতীর সাথে তার বিয়ে হয়। বর্তমানে তাদের দুই মেয়ে রয়েছে। বিয়ের পর স্বামী স্ত্রীর মধ্যে অশান্তি লেগে থাকত। এরই মধ্যে বিবাহ বিচ্ছেদের জন্য মৌসুমী সাহা তার স্বামী সহ শ্বশুরবাড়ির লোকেদের নামে থানায় অভিযোগ দায়ের করে বলে অভিযোগ। এরপর মৌসুমী সাহা চাচলে ভাড়া বাড়িতে থাকতে শুরু করে। এই নিয়ে তোদের তাদের মধ্যে আরও অশান্তি বাড়তে থাকে বলে পরিবারের দাবি। এরই মধ্যে গতকাল রাত্রে দুর্লভ সাহা সামাজিক মাধ্যমে লাইভ ভিডিও করে আত্মহত্যা করে। বাইট- ১) অরণ্য সাহা মৃতের কাকা। ২) লাইভ আত্মহত্যার ছবি।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Dec 06, 2025 11:15:50
Noida, Uttar Pradesh:बाबरी के नाम पर अगर पश्चिम बंगाल में मस्जिद बना तो उसे भी ढहा दिया जाएगा, मीरजापुर पहुंचे प्रदेश सरकार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आज 6 दिसंबर है, आज ही के दिन अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढांचा ढहाया गया था । आज के दिन हम सब शौर्य दिवस मनाते है। अब अयोध्या में भव्य मंदिर बन गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो पश्चिम बंगाल में 2026 में भाजपा की सरकार बनने जा रही है । अधिकारियों संग वार्ता के बाद उन्होंने माता विंध्यवासिनी दर्शन पूजन किया । विंध्याचल धाम के अष्टभुजा गेस्ट हाउस में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने अधिकारियों से प्रदेश सरकार की योजना के बारे में वार्ता किया । योजनाओं का लाभ जनता को शत प्रतिशत मिले उसके लिए चेताया । कहा कि अनेक योजनाओं के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभागीय अधिकारी के साथ ही संगठन के लोग भी शामिल हो रहे हैं, ताकि लोगों को लाभ मिल सके । मतदाता शुद्धिकरण की चर्चा करते हुए कहा कि यह कार्य पूर्ण हो जाने के बाद समाजवादी पार्टी सहित अन्य दल के लोगों को बूथ लूटने का अवसर नहीं मिलेगा, जो अब तक मतदाता सूची में हेर फेर करते थे, अब बूथों को नहीं लूट पाएंगे । उन्होंने कहा कि विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश हम सब का लक्ष्य हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी बीमार अवस्था में है, जब से बिहार में हार कर अखिलेश यादव लौटे हैं वह हताश है । कहा कि 2047 तक उनका नंबर नहीं आने वाला । हर घर नल से जल योजना पर 10 गांव की शत प्रतिशत कार्य पूर्ण की सूची मांगे जाने पर कहा कि अभी कुछ कमियां है इसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा ।
0
comment0
Report
Dec 06, 2025 11:12:03
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:झाँसी रेल मंडल लगातार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण को केंद्र में रखते हुए मंडल द्वारा किए जा रहे प्रयास अब बड़े पैमाने पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के नवंबर माह में डीजल की खपत में आई कमी से 1.09 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय बचत दर्ज की गई है। अप्रैल 2025 से नवंबर 2025 के बीच मंडल ने डीजल उपयोग में सुधार और तकनीक आधारित प्रबंधन के माध्यम से कुल 8.36 करोड़ रुपये की बचत कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि केवल ईंधन की बचत नहीं, बल्कि ऊर्जा के स्वच्छ और वैकल्पिक स्रोतों, विशेष रूप से बिजली, के अधिकतम उपयोग का प्रभाव है। डीजल की खपत में कमी से खर्च में कमी तो आई ही है, साथ ही कार्बन उत्सर्जन में गिरावट आने !
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Dec 06, 2025 11:07:07
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में प्रवासी मजदूर की मौत के मामले में मृतक के आश्रित को दिया गया पंचास हजार का चेक। बोकारो के चंदनकियारी में श्रम विभाग की ओर से मृतक मजदूर अशोक राय के पिता रघु राय को 50 हजार का चेक सहायता राशि के रूप में दी गई। मौके पर चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक भी मौजूद थे जहां विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार हर एक मजदूर के सुख-दुख के साथ खड़ी है। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार चेन्नई के बालाजी नगर गौरव ऑटो टेक कंपनी मैं काम करता था उसकी मौत 19.9.2025 को सेंटरिंग का काम करते वक्त गिरने से हो गई थी। इसके बाद प्रवासी मजदूर सेल और श्रम विभाग की पहल पर मजदूर के शव को बोकारो लाया गया था। मौके पर उप श्रमायुक्त रंजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रांची कुमार, श्रम अधीक्षक, बोकारो। उमाकांत रजक, चन्दनकयारी विधायक।
17
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Dec 06, 2025 11:06:45
Karauli, Rajasthan:करौली में पीसीपीएनडीटी अधिनियम की सख्त पालना सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के दो सोनोग्राफी सेंटरों का निरीक्षण किया. सीएमएचओ ने अधिनियम के प्रावधानों के तहत सभी आवश्यक रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं की गहन जांच की. जिला नोडल अधिकारी (पीसीपीएनडीटी) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंतीलाल मीणा ने करौली मुख्यालय स्थित भावना सोनोग्राफी सेंटर और बागड़ी हॉस्पिटल के सोनोग्राफी सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिला से बातचीत कर सेवाओं की गुणवत्ता और प्रक्रिया का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान सोनोग्राफी पंजीका, एफ-फॉर्म और अन्य अभिलेखों की जांच की गई. सेंटर संचालकों को पीसीपीएनडीटी अधिनियम की सख्त पालना के निर्देश दिए गए. सीएमएचओ ने बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण रोकने के लिए मुखबिर योजना संचालित की जा रही है. इस योजना के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण की सत्य सूचना देने पर तीन लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान है. निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) नगीना शर्मा ने एक्टिव ट्रेकर की जानकारी जुटाते हुए मुखबिर योजना के प्रभावी प्रदर्शन की आवश्यकता पर बल दिया.
25
comment0
Report
Advertisement
Back to top