151204
कोटकपूरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कूड़े का ढेर, बीमारियों का खतरा बढ़ा
Kot Kapura, Punjab:कोटकपूरा नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं जिसके कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे गंदगी फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। खासकर पुरानी दाना मंडी में ऐतिहासिक मंदिर के पास बने कूड़े के डंप से दुकानदार और लोग बहुत परेशान हैं। हड़ताल के कारण कई दिनों से डंप में गंदा कूड़ा जमा हो गया है जिससे बदबू फैल गई है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने इस कूड़े के डंप को तुरंत हटाने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में नकली खाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री से दो संचालक गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu DST वेस्ट टीम की नक़ली खाद के ख़िलाफ़ बड़ी कार्रवाई दौलतपुरा इलाक़े में पुलिस टीम ने एक फ़ैक्ट्री में मारा छापा मौक़े से नक़ली खाद के हजार से ज्यादा कट्टे बरामद , अलग अलग ब्रांड के हैं नक़ली खाद के सभी कट्टे, जयपुर में तैयार होता था कच्चा माल, गुजरात मध्य प्रदेश और ओडिशा में सप्लाई हो रही थी नक़ली खाद , DCP वेस्ट प्रशांत किरन के निर्देश में की गई कार्रवाई , mouक़े से फैक्ट्री के दो संचालक गिरफ़्तार , दोनों है पार्टनर एडिशनल DCP वेस्ट राजेश गुप्ता के सुपरविज़न में कार्रवाई,, डीएसटी प्रभारी गणेश सैनी और टीम ने की कारवाई0
0
Report
बारां में थर्ड फ्रंट की हुंकार, पंचायती राज चुनाव के लिए तैयारी तेज
Baran, Rajasthan:बारां में थर्ड फ्रंट की बड़ी हुंकार नगर निकाय जीत के बाद अब पंचायतीराज चुनाव में ताल ठोकने का ऐलान- नरेश मीणा की रिहाई के साथ ही गरमाई सियासत, पूर्व प्रधान रामहेत मीणा बोले- जिला परिषद, पंचायत समिति की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव बारां जिले में नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी समर्थित थर्ड फ्रंट को मिली जीत के बाद जिले की सियासत में नया मोड़ आ गया है। जीत से उत्साहित थर्ड फ्रंट के नेताओं ने अब आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में भी पूरी ताकत से उतरने का ऐलान कर दिया है। थर्ड फ्रंट के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधान रामहेत मीणा ने कहा है कि थर्ड फ्रंट अब केवल नगर निकाय तक सीमित नहीं रहेगा। हम बारां जिले की सभी जिला परिषद और पंचायत समिति सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे और मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। इधर, टोंक के चर्चित एसडीएम थप्पड़ कांड मामले में चर्चित नरेश मीणा के एक बार फिर से जेल से रिहा होते ही बारां में सियासी हलचल तेज हो गई है। उधर नरेश मीणा जेल से बाहर आए और इधर थर्ड फ्रंट ने पंचायती राज चुनाव के लिए हुंकार भर दी, ये महज संयोग नहीं बल्कि बारां में बड़े राजनीतिक खेल की शुरुआत है। सूत्रों के मुताबिक नरेश मीणा की रिहाई के बाद थर्ड फ्रंट को एक बड़ा चेहरा और जनाधार मिलने की उम्मीद है। थर्ड फ्रंट के नेता लंबे समय से बारां-कोटा अंचल में कांग्रेस-भाजपा के विकल्प के तौर पर खुद को पेश कर रहे हैं। नगर निकाय में मिली जीत ने उनके हौसले को दोगुना कर दिया है। पूर्व प्रधान रामहेत मीणा ने कहा जनता भाजपा-कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त है। नगर निकाय में जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। अब पंचायती राज चुनाव में भी हम हर गांव-ढाणी तक पहुंचेंगे। युवाओं और किसानों की आवाज बनेंगे。0
0
Report
जयपुर हरमाड़ा में पाइपलाइन लीकेज से लाखों लीटर पानी बर्बाद, पाँच हजार आबादी प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर- हरमाड़ा में पाइप लाइन में लीकेज, लीकेज से लाखो लीटर पानी की बर्बादी, सुबह 3 बजे से लगातार बह रहा है पानी, करीब 5 हज़ार आबादी पेयजल दे प्रभावित हुई, करीब 10 कॉलोनियों में सुबह की सप्लाई प्रभावित हुई, एक्सईएन लखन मीणा बोले,JDA का काम चल रहा था, नाले के निर्माण कार्य के दौरान लाइन टूटी, जल्द लाइन को रिपेयरिंग का काम किया जाएगा, शाम को प्रभावित कॉलोनियों में सप्लाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज सेवाएं प्रभावित, आंतरिक जांच गठित
Jaipur, Rajasthan:जोद्धपुर- रेजिडेंट रामनरेश यादव के आत्महत्या का मामलारेजिडेंट्स के धरने और विरोध के बाद एम्स प्रशासन ने जारी किया पत्र एम्स प्रशासन ने रेसिडेंट्स और स्टूडेंट्स की चिंताओं पर लिया संज्ञान डॉ. राजनरेश यादव की मौत की पर पुलिस जांच जारी घटना के कारणों की जांच के लिए आंतरिक समिति गठित डीन एकेडमिक की अध्यक्षता में गठित हुई जांच समिति रेसिडेंट डॉक्टरों की शिकायतों के लिए भी समिति का गठन प्रतिनिधियों से समिति के समक्ष सुझाव रखने की अपील हड़ताल से मरीजों की सेवाएं प्रभावित होने की जताई आशंका एम्स प्रशासन ने रेसिडेंट डॉक्टरों से ड्यूटी पर लौटने की अपील0
0
Report
पीलीभीत में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jaspur, Uttarakhand:फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले कथित बड़े गिरोह का भंडाफोड़, प्रशासनिक कार्रवाई से मचा हड़कंप, पीलीभीत के बरखेड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल एवं एक महिला सहित चार लोगों को पकड़ा। बाजपुर में फर्जी प्रमाण पत्र तैयार किए जाने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम ऋचा शर्मा, तहसीलदार सहित राजस्व कर्मी मौजूद हैं और पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रारम्भिक कार्रवाई में एक यूपी क्षेत्र के चेयरमैन, एक महिला सहित तीन अन्य लोगों को प्रशासन की हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों द्वारा संदिग्धों से प्रमाण पत्र तैयार कराने, दस्तावेजों की प्रक्रिया तथा इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन को आशंका है कि फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने का यह मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। जांच के दौरान दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की सत्यता के साथ-साथ इनके तैयार होने की प्रक्रिया और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। मामले में प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों की पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद पूरे प्रकरण का विस्तृत खुलासा किए जाने की संभावना है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद प्रमाण पत्रों के इस कथित फर्जीवाड़े से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
अल्मोड़ा के नंदा देवी मेले में झूला टूटने से युवक घायल; सुरक्षा चूक जांच
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा के ऐतिहासिक नंदा देवी मेले में बुधवार देर शाम झूला टूटने से बड़ा हादसा हो गया। मेले के अंतिम दिन मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा निकलने के बाद भी एडम्स इंटर कॉलेज के मैदान में मेला और मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले संचालित हो रहे थे। इसी दौरान झूले का एक हिस्सा अचानक टूट गया। झूले में सवार एक युवक और महिला नीचे गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ। युवक और महिला झूले में सवार थे। इसी दौरान झूले में तकनीकी खराबी आई और उसका एक हिस्सा अचानक टूट गया। युवक नीचे गिर गया, जबकि महिला को भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक के दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर झूले को सील कर दिया गया। पुलिस ने झूला संचालक से संचालन संबंधी लाइसेंस और फिटनेस प्रमाणपत्र समेत आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं। झूले की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में भाई ने अपने ही بھائی की हत्या कर शव दफन किया
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ीविशनपुर में संपत्ति और पैसे के विवाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी भाई ने अपने ही सहोदर भाई की हत्या कर शव को कमरे के भीतर जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिया। रात जब पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली, तब जाकर इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने त्वरित दबिश देकर आरोपित माधो उर्फ मकेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान साधो यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मकेश्वर यादव की निशानदेही पर घर के अंदर खुदाई कराई, जहां से साधो यादव का शव बरामद किया गया। पांच दिनों तक जमीन के नीचे दबे रहने के कारण शव अत्यधिक क्षतिग्रस्त और क्षत-विक्षत स्थिति में पहुंच चुका था। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि करीब पांच दिन पूर्व ही उसने अपने भाई साधो यादव की हत्या कर दी थी और पकड़े जाने के डर से शव को छिपाने के लिए कमरे के भीतर ही गहरा गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई एनएच-80 के किनारे स्थित अपनी कीमती जमीन का एक हिस्सा बेचा था। जमीन की बिक्री से मिली बड़ी रकम के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से गंभीर विवाद और तनातनी चल रही थी। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और भाई ने अपने ही सगे भाई की जान ले ली। शव मिलने की पुष्टि होते ही एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल के फर्श, खोदी गई मिट्टी और आसपास से कई महत्वपूर्ण भौतिक व वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।0
0
Report
योगी ने जनता दर्शन में sैकड़ों समस्याओं की सुनवाई, गोरखपुर में दिखी उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं।0
0
Report
बिहार के 38 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, भारी बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी
Patna, Bihar:बिहार में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने राज्य के सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, 19 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट है। कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसmm विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा और सुपौल समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, जमुई, बांका और मुंगेर समेत 19 जिलों में येलो अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है। राजधानी पटना में भी कल देर रात से बारिश का दौर जारी है , तेज़ हवा के कारण एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया , ऐसे में मौसम खराब होने पर लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गई है।0
0
Report
Advertisement
चंदौली में डीएम-CDO का निरीक्षण: स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता और भोजन की निगरानी
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - डीएम-सीडीओ ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से परखा शैक्षणिक स्तर - जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने बसारिकपुर और खगवल के विद्यालयों का किया निरीक्षण - कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और शिक्षा की गुणवत्ता को परखा - कंपोजिट विद्यालय खगवल में कक्षा 6 के छात्रों से अंग्रेजी की किताब पढ़वाई और शब्दों के अर्थ पूछे - डीएम ने खुद मिड-डे मील चखकर भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता की जांच की - भोजन मानक के अनुरूप मिलने पर जिलाधिकारी ने संतुष्टि जताई - प्राथमिक विद्यालय बसारिकपुर में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा - विभागीय योजनाओं और गतिविधियों के सुचारू संचालन को लेकर अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश - निरीक्षण के बाद बर्थरा खुर्द गेस्ट हाउस की व्यवस्थाओं का भी किया अवलोकन - नवनिर्मित भवन में आवश्यक सुधार कर जल्द संबंधित विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश - सदर तहसील क्षेत्र के बसारिकपुर, खगवल और बर्थरा खुर्द गांव में पहुंचे थे डीएम व CDO.0
0
Report
हरियाणा: राशन डिपोधारकों के खातों में 1–5 तारीख के बीच मार्जिन जमा अनिवार्य
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सरकार ने राशन डिपोधारकों के बैंक खातों में हर महीन 1 से 5 तारीख के बीच मार्जिन जमा कराने की व्यवस्था की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने पंचकूला में डिपोधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम में दी जानकारी प्रदेश में 40 लाख से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है नए राशन डिपो आवंटित करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है ई-पॉस मशीनों को लेकर भी निर्देश ई-पॉस और कनेक्टेड कांटे से राशन वितरण में कसावट लाने के निर्देश लाभार्थी की पात्रता के अनुसार पूरी मात्रा में राशन उपलब्ध करवाने को कहा निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलने पर संबंधित ठेकेदार या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी डिपोधारकों को नहीं देना होगा कोई शुल्क परिवहन, लोडिंग या अनलोडिंग के नाम पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा ट्रांसपोर्टर या ठेकेदार द्वारा राशि मांगने पर विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0172-2741547 और 0172-2790255 पर शिकायत की जा सकती है 110 राशन डिपो पर निगरानी पंचकूला जिले में कुल 110 राशन डिपो डिपोधारकों को पात्र लाभार्थियों के अनुसार पूरा राशन उपलब्ध करवाने और निर्धारित समय पर डिपो खोलने के निर्देश गर्मियों में सुबह 8 से दोपहर 12 और शाम 5 से रात 8 बजे तक डिपो खोलने के निर्देश सर्दियों में सुबह 9 से दोपहर 1 और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक डिपो खुले रहेंगे चीनी की आपूर्ति को लेकर भी जानकारी अगले माह से एक किलो के पैकेट में चीनी उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई राशन की आपूर्ति वजन करने के बाद ही वितरण करने के निर्देश0
0
Report
पसान क्षेत्र में लगातार दो हत्याएं, पुलिस हत्यारे की तलाश तेज
Korba, Chhattisgarh:कोरबा के पसान थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर फिर खून की वारदात हुई है. पहले पिपरिया में चाचा का कत्ल और अब लोकहड़ा में 23 साल की महिला का पत्थर से सिर कुचल दिया गया। जिसकी रक्तरंजित शव घर से 500 मीटर दूर मिला, जहां पास में ही हत्या के लिए इस्तेमाल पत्थर भी पड़ा मिला. और अब पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है. कोरबा के पसान थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है. ग्राम लैंगा के आश्रित ग्राम लोकहड़ा में 23 वर्षीय सुखमनिया एक्का की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बुधवार सुबह ग्रामीणों ने महिला का रक्तरंजित शव उसके घर से करीब 500 मीटर दूर देखा. सूचना मिलते ही पसान पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के सिर पर पत्थर से कई वार किए गए. शव के पास ही पुलिस को खून से सना पत्थर मिला, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार माना जा रहा है. घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए. हालात की गम्भीरता बताती है कि मृतका के पति राजस्थान गए हुए हैं, ऐसे में पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि कहीं महिला के अकेले होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया. फिलहाल हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है. पुलिस आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है. घटनास्थл से मिलते साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी गई है. महज 24 घंटे में दो-दो हत्या की वारदातों ने इलाके में दहशत बढ़ा दी है. मंगलवार को पिपरिया में चाचा की हत्या और अब लोकहड़ा में महिला का कत्ल— ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि पसान में आखिर लगातार हो रही इन वारदातों के पीछे कौन है?0
0
Report
Advertisement
वजीराबाद संगम विहार होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म: आरोपी की तलाश
New Delhi, Delhi:वजीराबाद के संगम विहार में होटल में नाबालिग से दुष्कर्म सोशल मीडिया पर दोस्ती कर होटल ले गया आरोपी विसुअल्स डिटेल- होटल जहां रेप हुआ, होटल का कमरा नम्बर 102, थाने के विसुअल्स एंकर: राजधानी दिल्ली के वजीराबाद थाना इलाके के संगम विहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। A1 पैलेस होटल के अंदर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। वजीराबाद थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। VO: मामला परसों रात का बताया जा रहा है, जिस पर 22 तारीख को पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता और आरोपी दोनों ही वजीराबाद इलाके के रहने वाले हैं। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। आरोप है कि आरोपी दोस्ती के बहाने नाबालिग को संगम विहार स्थित A1 पैलेस होटल में ले गया और वहां वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिवार को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वजीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर पोस्को एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल होटल प्रशासन पर भी उठ रहा है कि नाबालिग होने के बावजूद होटल स्टाफ ने बिना ID वेरिफिकेशन के एंट्री कैसे दे दी। पुलिस अब होटल के रजिस्टर और CCTV की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पोस्को ओर अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया अहै, ओर आरोपी की तलाश में जुटी है0
0
Report
पोस्टर वार: अखिलेश यादव पर सवालों की बरसात, रायबरेली-लखनऊ रथ यात्रा से पहले
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर वॉर, पीडीए रथ यात्रा से पहले लगाए गए पोस्टर पोस्टर में अखिलेश यादव से पूछा गया सवाल,कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि कब देंगे? पोस्टर में लिखा,अखिलेश जी, रोड पर 20 करोड़ की वैनिटी दौड़ा रहे, ये सड़क किसने बनवाई? लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर कई जगह अखिलेश यादव को ‘गिरगिटेश’ बताने वाले पोस्टर भी लगाए गए आज रायबरेली से अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा शुरू होनी है0
0
Report
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग, 9 यात्रियों की मौत; CM ने आर्थिक सहायता की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:दिनांक 23/24.09.2026 की रात्री को थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस रजि नम्बर BR32PA8647 कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी, तभी 33 कि0मी0 माइलस्टोन के पास उक्त बस में अचानक से आग लग गयी। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस उच्चाधिकारीगण मय स्थानीय पुलिस बल, रेस्क्यू टेंडर, जेवर टोल पर अवस्थित फायर टेंडर, अन्य 04 फायर टेंडर तथा फायर सर्विस यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को पूर्णतया बुझा दिया गया। तत्काल रेस्क्यू OP करते हुए 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस टीम व फायर सर्विस यूनिट द्वारा धुएं के मध्य अथक प्रयास करते हुए बस के अंदर जाने पर ज्ञात हुआ कि उक्त घटना में 09 व्यक्ति बस के अंदर जलने/दम घुटने के कारण मृत अवस्था में मिले। प्रारम्भिक जांच से आग लगने का कारण बस के एसी में स्पार्क/ब्लास्ट होने के कारण बस के इंजन लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगकर तेजी से फैल गयी । थाना जेवर पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। संदर्भित घटना के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए चालक व परिचालक को हिरासत में लिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गयी है।0
0
Report
Advertisement
