184102
Youth Congress holds Signature Campaign to demand restoration of Statehood to J&K in Kathua
Kathua, Youth Congress holds Signature Campaign to demand restoration of Statehood to J&K in Kathua.To project the demand for the restoration of ‘Statehood to J&K’ and the failure of the Government to contain the recent spurt in terrorist attacks in the Jammu region, the Youth Congress held a Signature Campaign in Kathua. Many youth participated in the campaign organised under the leadership of youth leader Nikhil Sharma.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने धूल उड़ाने पर दो कंपनियों पर एक लाख जुर्माना लगाया
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मैकेनिकल शूटिंग मशीन से सड़कों की सफाई करने वाली दो कंपनियों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। सड़कों की सफाई के दौरान धूल उड़ाने की शिकायत पर प्राधिकरण के सीईओ डॉ बलकार सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की है। कंपनियों को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर ब्लैक लिस्ट करने की भी चेतावनी दी गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर viral हुआ था जिसको जी मीडिया ने बड़ी प्रमुखता से दिखाएथा. दरअसल, शहर की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन सड़कों की सफाई के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से मशीनों के पीछे धूल का गुबार उड़ने की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई। इस लापरवाही पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए दो कंपनियों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि 18 नवंबर 2026 को मैसर्स एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल लिमिटेड और मेसर्स यदुवंशी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किए गए हैं। दोनों कंपनियां ग्रेटर नोएडा में ट्रक माउंटेड मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों के संचालन और रखरखाव के साथ सड़कों की यांत्रिक सफाई का कार्य कर रही हैं। सफाई के दौरान मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से अत्यधिक धूल उड़ने की शिकायत को प्राधिकरण ने गंभीरता से लेते हुए कंपनियों को नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण, दिल्ली, सीपीसीबी और यूपीपीसीबी के निर्देशों के तहत सड़कों की सफाई से पहले पानी का छिड़काव और सफाई के दौरान निर्धारित सावधानियां बरतना जरूरी है। इसके बावजूद कंपनियों की मशीनों से धूल उड़ने को गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रत्येक फर्म पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आगामी बिलों के भुगतान में कटौती करके यह धनराशि वसूल की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक विजय रावल ने कहा है कि प्रदूषण फाइनल फैलाने वाले व्यक्ति अथवा फर्म पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
हरिद्वार: दिशा बैठक में योजनाओं के लाभ पात्र तक पहुंचाने के निर्देश
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की आज बृहस्पतिवार दोपहर 12:00 महत्वपूर्ण बैठक सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कुंभ मेला नियंत्रण भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाएं केवल कागजों और आंकड़ों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनका वास्तविक लाभ जरूरतमंद और पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए। सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत के सभी जरूरी कार्य दिसंबर माह के अंत तक हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेले को देखते हुए सड़कों को बेहतर बनाना बेहद जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके साथ ही वृद्धावस्था और विधवा पेंशन से वंचित पात्र लोगों को जल्द लाभान्वित करने तथा सुकन्या समृद्धि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। वहीं, जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सांसद ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और परिवहन विभाग के प्रयासों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों से लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई से सड़क सुरक्षा की दिशा में बेहतर परिणाम सामने आए हैं। बैठक में पेयजल आपूर्ति, क्षतिग्रस्त सड़कों, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सांसद को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का संबंधित विभागों से शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, महापौर किरण जैसल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विधायक अनुपमा रावत, विधायक वीरेंद्र कुमार जाति, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.0
0
Report
पाकुड़ बस स्टैंड के पास शराब पीकर व्यक्ति की मौत, पहचान जारी
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी बस स्टैंड के गेट नंबर दो के सामने से गुजरी पाकुड़- बड़हड़वा मुख्य सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा गया। शव पड़े रहने की खबर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और शव की पहचान करने में जुट गए। कुछ लोगों ने उसकी पहचान हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपुर(डहरडांगी) के रहने वाले लचन शाह के रूप में की। वहीं कुछ लोगों ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना देते हुए नगर थाना को इसकी जानकारी दी। मामले को लेकर आसपास के लोगों के द्वारा बताया गया कि दोपहर से ही एक व्यक्ति सड़क के किनारे पड़ा हुआ देखा गया। लोग समझे कि शराब पिया होगा और शराब पीकर सड़क के किनारे सो गया होगा, लेकिन काफी देर तक जब उसके शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं हुई तो आसपास के कई लोग मौके पर पहुंचे और जब जांच किया तो शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं हुई। लोगों ने यह बात कही कि यह व्यक्ति कुछ वर्षों पहले वाहनों में खलासी का काम करता था और बाद में बसों में कंडक्टर के रूप में भी कार्य किया; अत्यधिक शराब पीने के कारण से काम मिलना बंद हो गया और यह व्यक्ति लोगों से शराब मांग कर पीने लगा। गुरुवार को शराब पीकर सड़क किनारे गिर गया और इसकी मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि उसका पूरा परिवार देवपुर गांव में रहता है और उसका विवाह हो गया है और पत्नी के अलावा इसके दो बच्चे भी हैं। बच्चों के साथ परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पहचान की पुष्टि की। खबर मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू हो गई। मौके पर एएसआई महादेव मालाकार ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी किया.0
0
Report
Advertisement
24 नवंबर को बिहार में सुशासन दिवस: छपरा में तैयारीयों की समीक्षा
Chapra, Bihar:24 नवंबर को बिहार के सभी जिलों में सुशासन दिवस मनाने के लिए तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. छपरा के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में नीतिश संवाद एवं सुशासन दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. भवन निर्माण मंत्री और बिहार संयोजक लेशी सिंह ने छपरा पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की. दाउदपुर के विधानसभा क्षेत्र में विधायक रणधीर सिंह और मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए. मंत्री ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा और उसकी महत्ता से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि 24 नवंबर बिहार के राजनीतिक और विकासात्मक सफर का अहम दिन है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों में बिहार में विकास के प्रयास और समाजिक बदलाव को जनता के सामने रखने के लिए यह दिवस मनाया जाएगा. जिलेवार तैयारियां चल रही हैं. अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.0
0
Report
8 सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला, इस्तीफे की मांग
Obra, Uttar Pradesh:Anchors removed. चर्क-घुर्मा नगर पंचायत के आठ सभासदों ने पिछले तीन वर्षों से उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष के भाई और प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव के नगर के कार्यों में अड़चनें डालने, सभासदों के साथ अपमानजनक व्यवहार करने और विकास कार्यों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पानी की टंकी निर्माण पर पहले लगभग पांच लाख रुपये में होता था, अब करीब 16 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं; RCC सड़क निर्माण में मानक के बजाय कम ढलाई करने का आरोप है। साथ ही बिना काम कराए भुगतान पास कराने और अधूरे विकास कार्यों को लेकर भी सवाल उठे। सभासदों का यह भी कहना है कि दो वर्ष बाद भी पानी की टंकी चालू नहीं हो सकी। अवर अभियंता पर मौके पर गुणवत्ता जांच की जगह कमरे में बैठकर रिपोर्ट बनाने और अधीशासी अधिकारी पर मनमानी रिपोर्ट देने का आरोप लगाया गया। आठों सभासद जिलाधिकारी को सामूहिक इस्तीफा सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे और इस्तीफा स्वीकार कर मामले की जांच की मांग की। एडीएम ने कहा कि चेयरमेन को निर्देशित किया जाएगा कि जनहित के कार्य प्राथमिकता दें और सभासदों की बातों को गंभीरता से सुना जाए। वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार नगर पंचायत में काम होगा। फिलहाल चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत में 8 में से 8 सभासदों की नाराजगी से निकाय की राजनीति गर्म है।0
0
Report
थ्रेसर पलटने से तीन किशोर दबे, एक की मौत, दो घायल: परिजनों में कोहराम
Firozabad, Uttar Pradesh:थ्रेसर मशीन पलटने से तीन किशोर दबे, एक की मौत, दो गंभीर घायल UP के फिरोजाबाद में थाना फरिहा क्षेत्र के गांव अहमदपुर मढ़ा में धान मशीन पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक थ्रेसर मशीन पलटने से उसके नीचे तीन किशोर दब गए। हादसे में 14 वर्षीय कन्हैया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, मृतक किशोर के पिता ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक बिना बताए उनके 15 वर्षीय बेटे कन्हैया को मजदूरी कराने के लिए घर से ले गया था। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा थ्रेसर मशीन के नीचे दबकर घायल हो गया है। जब वो घटनास्थल पर पहुंचे तो उनके बेटे की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, कन्हैया की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया , परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थाना फरिहा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय स्नेहा की मौत; पुलिस जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्रा की मौत, कक्षा 7 में पढ़ती थी स्नेहा, पुलिस जांच में जुटी• वाराणासी के लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट स्थित ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल में दर्दनाक हादसा। • हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर कक्षा सात की 12 वर्षीय छात्रा की मौत। • हादसे के बाद हॉस्टल परिसर में मचा हड़कंप, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। • मृत छात्रा की पहचान स्नेहा मिश्रा (12) पुत्री तारकेश्वर मिश्रा, निवासी बैजरहा, थाना गोपालपुर रतनपुर, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई। • स्नेहा ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल में रहकर कक्षा सात की पढ़ाई कर रही थी। • पीआरवी के माध्यम से पुलिस को बच्ची के हॉस्टल की छत से गिरने की सूचना मिली थी। • पुलिस तत्काल छात्रा को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। • हॉस्टल में स्नेहा के साथ दो अन्य छात्राएं भी रहती हैं। • स्कूल प्रबंधक त्रिभुवन सिंह और हॉस्टल वार्डन प्रीति मिश्रा बताए गए हैं। • घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। • एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की जानकारी दी। • डीसीपी काशी गौरव बसंवाल ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। • पुलिस हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, हादसे के पीछे की वजह जानने की कोशिश। • छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है, परिजनों के वाराणसी पहुंचने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। • फिलहाल पुलिस जांच का विषय है कि छात्रा पांचवीं मंजिल से किन परिस्थितियों में गिरी और यह हादसा कैसे हुआ। बाइट - गौरव कुमार, ACP, भेलुपुर0
0
Report
कानपुर में मारपीट से बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने पनकी थाने के खिलाफ हंगामा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत मृतक सुरेश यादव के शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों का हंगामा परिजनों के धरने पर बैठकर लगाया सड़क पर जाम परिजनों ने पनकी थाना पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस पर उठाए सवाल आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना जारी रखने की परिजनों ने दी चेतावनी0
0
Report
मुसीबत की घड़ी में आधी रात को भी जनता के साथ खड़े दिखे दीपक गुप्ता डायमंड
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुसीबत की घड़ी में आधी रात को भी जनता के साथ खड़े दिखे दीपक गुप्ता डायमंड जनता की सेवा केवल दिन के उजाले में नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर आधी रात को भी तत्पर रहने का नाम है। रात करीब एक बजे राजीव जायसवाल की दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ नगर पंचायत के टैंकर और लाइट की व्यवस्था कराते हुए आग बुझाने में सहयोग किया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। दीपक गुप्ता डायमंड की सक्रियता और जनसेवा के जज्बे की जितनी सराहना की जाए, कम है। चाहे त्योहारों का अवसर हो, किसी के घर में कोई परेशानी हो या फिर कोई आपात स्थिति, वे हर समय लोगों के बीच पहुंचकर सहयोग करने का प्रयास करते हैं। नगर पंचायत को ऐसे युवा, ऊर्जावान और कर्मठ जनप्रतिनिधि का मिलना सराहनीय है, जो पद की जिम्मेदारी को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम मानते हैं। वास्तव में, लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है। दीपक गुप्ता डायमंड के इस सेवा भाव और तत्परता को दिल से सलाम।0
0
Report
Advertisement
जालौन में शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा, ट्रैफिक बाधित
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर जमकर किया हंगामा, सड़क पर शराबी के हंगामे से लगा जाम, राहगीरों और वाहन चालकों को हुई परेशानी, बीच सड़क पर काफी देर तक चलता रहा शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर हंगामे के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित, मौके पर लोगों की लगी भीड़, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के जिला परिषद चौराहे का मामला।0
0
Report
भोजपुर हत्या केस: अमृतांशु कुमार गिरफ्तार, ऋतिक सिंह मौत का नया खुलासा
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में चर्चित ऋतिक सिंह हत्या कांड के बाद भोजपुर पुलिस ने इस कांड का खुलासा किया है और कांड के मुख्य अभियुक्त अमृतांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुर एस पी अवधेश दीक्षित ने आज प्रेस वार्ता में खुलासा किया कि ऋतिक सिंह और हत्या कांड का मुख्य आरोपी अमृतांशु दोनों में गहरी दोस्ती थी और 2021 में दोनों ने मिलकर एक मर्डर कांड को अंजाम दिया था और पुनः इन दोनों ने 2023 में एक अपराधिक वारदात को अंजाम दिया था जिसमें नगर थाना इलाके में फायरिंग की घटना किया था।इसके बाद दोनों जेल गए और दोनों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर दुश्मनी हो गई और कुछ दिन पहले एक मारपीट की घटना ही थी जिसमें दोनों के गिरोह के बीच सहमति हो गई थी।वहीं दोनों गिरोह की आपस में उदवंतनगर थाना के बामपाली मारपीट हुई और गोलीबारी के दौरान ऋतिक सिंह और युवराज नामक दो युवकों को अमृतांशु के गिरोह ने गोली मारी दी जिसमें ऋतिक सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और युवराज को घायल अवस्था में आरा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई गई है।इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश बनाए हुए है और जल्द ही सभी को सलाखों के पीछे पहुंचाने का एस पी भोजपुर ने दावा किया है। वहीं भोजपुर एस पी ने ये भी बताया कि दोनों गिरोह की दुश्मनी भोजपुरी के रील बनाने के दौरान बढ़ी थी।0
0
Report
लातेहार में चौपाल से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कवायद तेज
Latehar, Jharkhand:लातेहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश वोट बचाओ - देश बचाओ के तहत गाव - गाव में चौपाल लगाकर ग्रामीण को वोट के अधिकार से वंचित हो रहे मतदाताओं जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत किया । इस दौरान लातेहार रांची से ट्रेन पर बैठकर लातेहार पहुंचे जहां कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी और कांग्रेसी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया गया । लातेहार के परसाही और मनिका में ग्ग्रामप्रधान और ग्रामीण के बीच चौपाल में शामिल हुवे । वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया की केंद्र सरकार के मोदी सरकार को आड़े लेते हुवे कहा की आज देश में एक ही आवाज गूंज रही है । चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा और उनके इस्तीफे को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे अब गाव - गाव में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीणों के बीच जाकर चौपाल लगाकर जानता को समझाया जा रहा है । मतदाताओं का नाम काटे गए थे अब उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने का कम एसआईआर के माध्यम से किए जा रहे यह संभव हुवा हमारे राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के प्रयास से हुवा है अभी यह लड़ाई खत्म नहीं हुई है यह लड़ाई आगे में चलेगी । लातेहार के मनिका , चंदवा और परसाही गाव कांग्रेस पार्टी के द्वारा चौपाल लगाकर मतदाता सूची में जोड़ने का काम किया जा रहा जीतने मतदाताओं का नाम काटे गए अब उन मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने का काम चौपाल के माध्यम से किए जा रहे ।0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह कॉलेज में संताली भाषा में एमए शुरू करने की मांग पर धरना जारी
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह कॉलेज में संताली भाषा में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू करने समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर संथाल छात्र-छात्राएं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों का कहना है कि वर्ष 2019 से कॉलेज में संताली भाषा में स्नातक की पढ़ाई शुरू हुई थी। उसी समय से वे संताली में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की मांग कर रहे हैं। पिछले करीब सात वर्षों से कॉलेज प्रबंधन से लेकर विश्वविद्यालय तक कई बार लिखित आवेदन और ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन now तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों का कहना है कि स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सैकड़ों छात्र-छात्राएं संताली में आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन कॉलेज में पीजी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए दूसरे जिलों में जाकर पढ़ाई करना संभव नहीं है। ऐसे में कई विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई छोड़ने की नौबत आ रही है। इसी को लेकर छात्र-छात्राओं ने अब अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उनकी प्रमुख मांगों में गिरिडीह कॉलेज में संताली भाषा में एमए की पढ़ाई तत्काल शुरू करने, संताली विषय के लिए स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति करने तथा संताली विभाग के लिए अलग कक्षा और पुस्तकालय की व्यवस्था करने की मांग शामिल है। धरना पर बैठे छात्रों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर सुधीर मुर्मू, बहादुर मरांडी, लखीराम हेंब्रम, शांति टुदू, सविता मरांडी, पारो बेसरा, अंजू हांसदा, बिंशी मुर्मू, शांति कुमारी, सुखी मुर्मू, सुरेश बेसरा, सुषमा किस्कू, नीलम हेंब्रम और सीमा बास्के समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।0
0
Report
नालंदा में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने बीस सूत्री बैठक में समस्या समाधान के निर्देश दिए
Pariaunna, Bihar:बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी गुरुवार को बिहारशरीफ स्थित हरदेव भवन पहुंचे, जहां उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में शिरकत की। बैठक के दौरान विधायकों और समिति के सदस्यों ने शिक्षा विभाग लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को उठाया। उपमुख्यमंत्री ने हिदायत देते हुए सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। मीडिया से बातचीत में विजय चौधरी ने जिला प्रशासन को स्पष्ट हिदायत दी कि सांसद, विधायक और समिति के सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। उनकी शिकायतों की जांच कर समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रशासन को इसके लिए बीस सूत्री की बैठक का इंतजार नहीं करना चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को धक्का दिए जाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा किसी गलत नीयत से नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि सीएम सिक्योरिटी कई बार उन्हें भी धक्का दे चुकी है। इस घटना को लेकर बेवजह बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रहे हैं, उन्हें भी अपनी स्थिति देखनी चाहिए।0
0
Report
बागेश्वर के मंडलसेरा में कुंती नाले की धीमी प्रगति पर डीएम अपूर्वा पांडे नाराज
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के मंडलसेरा में निर्माणाधीन कुंती नाले की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने नाराजगी जताई है। नाले का स्थलीय निरीक्षण करते हुए डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों से निर्माण पूरा होने की निश्चित तिथि और चरणबद्ध कार्ययोजना उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने नगर पालिका और लोनिवि के साथ समन्वय बनाकर पूरे ड्रेनेज सिस्टम की जांच करने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
