icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

मेरठ की शोभायात्रा में नीला ड्रम कांड पर आधारित झांकी ने सबका ध्यान खींचा

*मेरठ: खंदक हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा में दिखा 'नीला ड्रम कांड', मेरठ के चर्चित हत्याकाण्ड की झांकी बना आकर्षण का केंद्र* *मेरठ।* मेरठ में खंदक हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में धार्मिक झांकियों के बीच एक झांकी ने सभी का ध्यान खींच लिया। यह झांकी मेरठ के चर्चित 'नीला ड्रम हत्याकांड' पर आधारित थी, जिसमें मेरठ की मुस्कान और उसके प्रेमी द्वारा पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में भरने का मामला दिखाया गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रक पर नीले ड्रम के ऊपर मृतक युवक की तस्वीर लगाई गई है और उसके साथ ही एक बड़ा पोस्टर लगा है जिस पर लिखा है - *"आपके लिए निर्णय का अंत होगा फांसी"*. पोस्टर पर फांसी का फंदा और जेल में बैठे व्यक्ति की तस्वीर भी लगाई गई है, जिसके जरिए संदेश दिया जा रहा है कि अपराध का अंजाम बुरा होता है। शोभायात्रा में यह झांकी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो पर लिखा है - "मेरठ खंदक हनुमान जी भव्य शोभायात्रा, मेरठ का नीला ड्रम केस मुस्कान और से"। झांकी में एक युवक और युवती कलाकार के रूप में मौजूद हैं जो इस घटना को दर्शा रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि इस झांकी का उद्देश्य समाज को जागरूक करना है। आज के समय में रिश्तों में आ रही खटास, प्रेम प्रसंग और अपराध की बढ़ती घटनाओं से लोगों को सचेत करना जरूरी है। हनुमान जी की शोभायात्रा में इस तरह की सामाजिक बुराई पर आधारित झांकी निकालकर युवाओं को संदेश दिया गया कि गलत रास्ते पर चलने का अंत हमेशा जेल या फांसी ही होता है। वहीं इस झांकी को देखने के लिए शोभायात्रा के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग इसे अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। कई लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से इस तरह के सामाजिक संदेश देना एक अच्छी पहल है।
0
0
Report
Advertisement

कारलू में नवनिर्वाचित सरपंच उत्तमगिरी गोस्वामी ने पदभार संभाला, स्वच्छता का संदेश

Jalore, Rajasthan:कारलू में नवनिर्वाचित सरपंच उत्तमगिरी गोस्वामी ने संभाला पदभार, स्वच्छता का दिया संदेश भीनमाल, जालोर एंकर- जसवंतपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कारलू में नवनिर्वाचित सरपंच उत्तमगिरी गोस्वामी, उपसरपंच शैतान सिंह और वार्ड पंचों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। पंडित रमेश कुमार दवे के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी जनप्रतिनिधियों ने कार्यभार संभाला。 सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। सरपंच उत्तमगिरी गोस्वामी ने सभी का आभार जताते हुए गांव के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पदभार ग्रहण के तुरंत बाद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी जसराज परिहार ने ग्रामीणों से प्लास्टिक का उपयोग न करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
0
0
Report

बक्सर में rफ्तार स्कॉर्पियो ने पानी के टैंकर से टकराकर दो की मौत, तीन घायल

Buxar, Bihar:बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव के पास एनएच-922 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोग देवघर से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान नुआंव गांव के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो खड़े पानी के टैंकर में जा भिड़ी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने काफी मुश्किल के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top