194103
AL-REZA Health Care & Research Foundation Kargil Conducts Successful Blood Donation Camp
Kargil,AL-REZA Health Care & Research Foundation Kargil Conducts Successful Blood Donation and Multi-Specialty Health Check-Up Camp Examines Around 700 Patients and Distributes Medicines Free of Cost AL-REZA Health Care & Research Foundation (HC & RF), the health wing of Jamait ul Ulema Isna Ashriya Kargil, organized a Blood Donation Camp and Multi-Specialty Health Check-Up Camp on the 9th and 10th of Moharram at the old taxi stand in Kargil.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
औरैया पहुंचे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष / राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने दिया बड़ा बयान , इंड
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद पहुंचे बीजेपी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष / राज्यसभा सांसद प्रेम प्रकाश पाल ने दिया बड़ा बयान । - इंडी गठबंधन देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है , जैसे बांग्लादेश में अराजकता फैलाकर उसने सत्ता पलट करके सरकार बनाए यही काम इंडी गठबंधन और राहुल गांधी के विदेशी सदस्यों के तहत जो अभियान चलाए हुए हैं इसीलिए वह गुप्त रूप से विदेश यात्राएं करते हैं और वहां पर भारत विरोधी शक्तियों से मिलकर योजना बनाते है और भारत आकर के लगातार कई वर्षों से ऐसी विषम परिस्थितियों को पैदा कर रहे हैं । अभी चाहे प्रशांत भूषण हो या नेहा बोरा हो इन लोगों ने उनके असली एजेंडा को सबके सामने लाया, उनका असली मकसद है यहां तख्ता पलट करना, यह लोग अब लोकतंत्र के माध्यम से चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं , इसीलिए भारत की सभी संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं, कभी वह वोट चोरी के नाम पर कभी उनके नाम पर , कभी मतदाता सूची के नाम पर , कभी सुप्रीम कोर्ट के नाम पर ,भारत की हर संस्था को बदनाम कर रहे हैं , यही इनका एजेंडा हो गया है। इंडी गठबंधन मोदी विरोधी के चक्कर में भारत विरोधी हो गया है । यह जो कह रही थी तेरा करूंगा वोट कट गए हैं तेरा करो कोई छोटी संख्या नहीं 13 करोड लोगों के नाम अगर मतदाता सूची से कट गए होते तो अब तक देश में बहुत बड़ी क्रांति हो गई है यह सिर्फ झूठी बातें करें और चुनाव आयोग में ज्ञानेश कुमार की जो बात करते हैं यह तो 2025 में चुनाव आयुक्त बने है , इनकी हार तो उससे पहले से भी चल रही है । 59 साल से तमिलनाडु में कांग्रेस नहीं है पश्चिम बंगाल में भी नहीं है , ऐसे बहुत से राज जहां उनकी हार होती है लेकिन यह भाजपा के विरुद्ध एजेंडा बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिश कर रहे हैं । मोदी से अंतर्राष्ट्रीय शक्तियां जो भारत में अपना जानता नहीं चला पा रहे वह भी नाराज है उन्हीं के साथ यह मिलकर के यह गठबंधन मोदी विरोधी के चक्कर में भारत विरोधी बन गया है । यह छात्र संघ का चुनाव जीत नहीं सकते और देश के प्रधानमंत्री का चुनाव लड़ने का ख्वाब देख रहे हैं । माननीय न्यायालय का जो भी आदेश और निर्णय होगा वह सर्वमान्य है । - जब-जब चुनाव आता है इनको नैरेटिव खड़ा करना होता है इन्होंने कन्हैया कुमार को लगाया था लेकिन टुकड़े-टुकड़े नहीं करवा पाए अभी उन्होंने cjp को मोहरा बनाया है , और बीजेपी गठन कहां हुआ है विदेश में जो की एक अंतरराष्ट्रीय साजिश है मैं आपसे पूछना चाहता हूं क्या कॉकरोच भी चुनाव लड़ते हैं? जो सबसे गंदी जगह रहने वाला है उन लोगों को लेकर के उनके नाम पर इन लोगों ने पार्टी बनाई है । एक विदेशी सिंगर ने भी इनका भंडाफोड़ किया है और यह कहा है कि यह विदेश से उनकी फंडिंग की जा रही है भारतीय नागरिक इनकी साधुओं को समझेंगे अब जो भी चुनाव होंगे जनता इन्हें सबक सिखाएगी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा कहे गए बयान पर बोले कि इनका मकसद सिर्फ झूठ बोलना है ,झूठ फैलाना है , जो अपनी शिक्षक चुनाव प्रक्रिया में तीन सीटें भी नहीं पूरी कर पाए वह 403 पर क्या निशाना साधेंगे ? यह सिर्फ झूठ बोलते हैं और जनता उनके झूठ को और वादों को समझ चुकी है उनके साथ कोई नहीं है । बाइट - प्रकाश पाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग / राज्यसभा सांसद0
0
Report
मंडावा में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक शिक्षा योजनाओं पर जोर
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक आयोजित एसडीएम विश्वामित्र मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक अर्धवार्षिक परीक्षा और पाठ्यक्रम को लेकर हुई चर्चा लाडो योजना के छात्रवृत्ति संबंधी कार्य पूरे करने के निर्देश यू-डाइस, अपार आईडी और आधार-जन आधार सीडिंग की समीक्षा मिड-डे मील, शाला स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर ब्लॉक के प्रधानाचार्य और पीईईओ बैठक में रहे मौजूद झुंझुनूं जिले के मंडावा पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ब्लॉक के सभी प्रधानाचार्यों और पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों (पीईईओ) ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यालयों से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।बैठक में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मीणा ने अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारी, पाठ्यक्रम पूर्ण करवाने तथा पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म भरने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही विद्यालयों में विद्यार्थियों के ठहराव, शिक्षकों और विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में लाडो योजना और पालनहार योजना की प्रगति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को छात्रवृत्ति से संबंधित कार्य समय पर पूरे करने और पात्र विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। लाडो योजना से जुड़े छात्रवृत्ति संबंधी कार्यों को 25 अक्टूबर तक पूरा करने के लिए कहा गया। बैठक में राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन की जानकारी यू-डाइस पोर्टल पर दर्ज करने, आधार और जन आधार की सीडिंग तथा अपार आईडी से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों को अपार आईडी बनाने में आ रही समस्याओं का समाधान करवाने और विद्यार्थियों के रिकॉर्ड को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मिड-डे मील योजना, राशन पोर्टल पर ऑनलाइन फीडिंग, साक्षरता संबंधी दस्तावेजों, ईएलसी क्लब के गठन और ब्लॉक रैंकिंग की स्थिति पर भी जानकारी दी गई। विद्यालयों के निरीक्षण, प्रपत्र-10 के सत्यापन तथा शाला दर्पण पोर्टल पर नीलामी संबंधी प्रविष्टियां दर्ज करने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों ने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने, योजनाओं की नियमित निगरानी करने और विभागीय कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया।0
0
Report
प्रशांत किशोर का सम्राट चौधरी पर तीखा पलटवार, सवाल उठा राजनीति का फर्ज
Pariaunna, Bihar:प्रशांत किशोर नालंदा पहुंचे जहाँ उन्होंने एक निजी सभागार में शिरकत की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशियों के लिए अपने पक्ष में वोट मांगा। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बयानों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के बयानों की जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। सरकार उनकी है, जांच कराकर कार्रवाई करें। जन सुराज को इन सब मामलों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि जेडीयू के नेता अपने और नीतीश कुमार के बारे में क्या कहते हैं, यह भी सबके सामने है। सम्राट चौधरी पर पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर ने उन्हें सातवीं फेल बताते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सम्राट चौधरी सात लोगों की हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर सम्राट चौधरी को लगता है कि हमने गलत बयान दिया है, तो उनकी सरकार है, हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कर सकती है। वहीं नोटों के बंडल के साथ जन सुराज से जुड़ी तस्वीर वायरल होने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास देश में सबसे ज्यादा पैसा है और जन सुराज बीजेपी से ज्यादा पैसा नहीं बांट सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिहार और दिल्ली में बीजेपी की सरकार है और बड़े उद्योगपति भी बीजेपी के साथ हैं, तो बिहार में पैसे बांटने के आरोप जन सुराज पर क्यों लगाए जा रहे हैं?0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट ने अदालत परिसरों के लिए ठोस कचरा प्रबंधन SOP लागू किया
Jodhpur, Rajasthan:अदालतों और न्यायिक परिसरों में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए लागू की नई एसओपी जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य भर के अदालत परिसरों और आवासीय कॉलोनियों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। हाईकोर्ट प्रशासन ने 'राजस्थान हाईकोर्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2026 के कार्यान्वयन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'भोपाल म्युनिसिपल कॉरपोरेशन बनाम डॉ. सुभाष सी. पांडे' मामले में दिए गए निर्देशों की पालना में जारी किया गया है। उच्च स्तरीय समितियों का गठन इस एसओपी के प्रभावी कार्यान्वयन और निगरानी के लिए त्रिस्तरीय निगरानी समितियों (मॉनिटरिंग कमेटियों) का गठन किया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट (जोधपुर और जयपुर बेंच संयुक्त) समिति जिसमें मुख्य न्यायाधीश द्वारा नामित माननीय न्यायाधीश इसके अध्यक्ष होंगे। इसमें रजिस्ट्रार (प्रशासन) जोधपुर नोडल अथॉरिटी के रूप में तथा ओ.एस.डी. (एफ एंड इन्फ्रास्टेक्चर) सदस्य सचिव होंगे। जिला अदालत समिति जिसमें अध्यक्ष संबंधित जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे और सदस्य सचिव के रूप में वरिष्ठतम सिविल जज कार्य करेंगे। राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी (आरएसजेए) समिति के अध्यक्ष अकादमी के निदेशक होंगे। यह समितियां कचरा प्रबंधन की प्रगति की समीक्षा के लिए हर तिमाही में कम से कम एक बैठक अनिवार्य रूप से करेंगी। चार श्रेणियों में कचरे का बंटवारा और प्लास्टिक पर प्रतिबंध नई व्यवस्था के तहत अदालत परिसरों में कचरे को स्रोत पर ही चार श्रेणियों—गीला , सूखा , सेनेटरी, और विशेष देखभाल वाले कचरे में अनिवार्य रूप से अलग-अलग करना होगा। इसके लिए पूरे परिसर में मानकीकृत रंगीन कूड़ेदान लगाए जाएंगे। इसके अलावा, अदालतों में सिंगल-यूज प्लास्टिक सामग्री और डिस्पोजेबल प्लास्टिक कप-प्लेट के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। कचरे को खुले में फेंकने या जलाने पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा。 डिजिटल गवर्नेंस और ट्रेनिंग पर जोर पर्यावरण को अनुकूल बनाने के लिए ई-फाइलिंग, डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक संचार को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि कागज़ का उपयोग कम से कम हो। राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कचरा प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी। सभी नोडल अधिकारी हर तिमाही में परिसरों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपेंगे, जिसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित भी किया जाएगा।0
0
Report
हाईकोर्ट और जिला अदालतों में क्रेच खुलेगा; बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल बना
Jodhpur, Rajasthan:जिला और हाईकोर्ट परिसरों में खुलेंगे क्रेच, वकीलों और कर्मचारियों के बच्चों को मिलेगा सुरक्षित माहौल जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों, कोर्ट स्टाफ, अधिवक्ताओं और यहां तक कि दूर-दराज से आने वाले वादकारियों के बच्चों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा राजस्थान हाईकोर्ट और जिला अदालत (स्थापना, संचालन और प्रबंधन) क्रेच सुविधाएं दिशा-निर्देश, 2026 जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत हाईकोर्ट जोधपुर मुख्य पीठ और जयपुर बेंच सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों, पारिवारिक न्यायालयों और अन्य अधीनस्थ अदालतों में आधुनिक क्रेच (शिशु गृह) स्थापित किए जाएंगे। 6 महीने से 8 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा प्रवेश इन नए दिशा-निर्देशन के अनुसार, क्रेच में 6 महीने से 8 वर्ष तक की आयु के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। हालांकि, सीटों की कमी होने पर छोटे बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, कुल सीटों का 10 प्रतिशत हिस्सा दैनिक या आकस्मिक उपयोगकर्ताओं के लिए आरक्षित रहेगा, जिसमें फैमिली कोर्ट या मेडिएशन सेंटर आने वाली महिला वादकारियों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। नाममात्र शुल्क और विशेष छूट का प्रावधान क्रेच के संचालन के लिए एक बार का प्रवेश शुल्क 1,000 रुपये और मासिक शुल्क 1,500 रुपये तय किया गया है। आकस्मिक उपयोग के लिए 100 रुपये प्रतिदिन का शुल्क देना होगा। हालांकि, समाज के कमजोर वर्गों को राहत देते हुए_need-based_ (इंडिजेंट) वादकारियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए प्रवेश व मासिक शुल्क में छूट का प्रावधान भी रखा गया है, जिसके लिए सक्षम प्राधिकारी के समक्ष आवेदन करना होगा। सुरक्षा और आधुनिक सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए क्रेच परिसरों में कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और बच्चों को केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही सौंपा जाएगा, जिनका पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज होगा। इसके अलावा, खेलकूद और पठन-पाठन की उचित सामग्री, बच्चों के अनुकूल शौचालय, शुद्ध पेयजल, और एक प्राथमिक चिकित्सा किट की अनिवार्य व्यवस्था की गई है। भोजन की व्यवस्था अभिभावकों द्वारा की जाएगी, जिसके लिए माइक्रोवेव और रेफ्रिजरेटरयुक्त पैंट्री की सुविधा उपलब्ध होगी। यह पहल कार्यस्थल पर काम करने वाले माता-पिता को बिना किसी चिंता के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में मदद करेगी और न्यायिक प्रणाली में बाल-अनुकूल संस्कृति को बढ़ावा देगी।0
0
Report
नागौर के संत बलराम दास विद्यालय में 14 वर्षीय राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारी तेज
Nagaur, Rajasthan:नागौर के संत बलराम दास विद्यालय में 14 वर्षीय state एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारी तेज; भामाशाह की ओर से मिल रहा है भरपूर सहयोग।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के रामपुर गांव तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार में सदमा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में तालाब में डूबने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्याण चंद्र के रूप में हुई है। वह बीती शाम गांव के काली मंदिर के पास स्थित बनिया तालाब में नहाने गया था, जहां गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। ग्रामीणों ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। आज सुबह कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से उसका शव बरामद किया गया। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। दुखद बात यह है कि कुछ साल पहले मृतक के बड़े भाई की भी सर्पदंश से मौत हो गई थी। अब मंझले बेटे की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। धनबाद के पूर्वी टुंडी स्थित रामपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, कल्याण चंद्र, पिता सुरेंद्र नाथ चंद्र, बीती शाम करीब आठ बजे गांव के काली मंदिर के पास स्थित बनिया तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा और तालाब की गहराई के कारण उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद आज सुबह ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर तालाब से कल्याण का शव बरामद किया। बताया जाता है कि कल्याण चंद्र क्रेडो इंटरनेशनल स्कूल में वाहन चालक के रूप में काम करता था और अपने परिवार का सहारा था। उसके पिता हलवाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस परिवार पर पहले भी दुखों का पहाड़ टूट चुका है। कुछ साल पहले सर्पदंश से बड़े बेटे की मौत हो गई थी। अब मंझले बेटे की भी असमय मौत से परिवार में दुखों का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे रामपुर गांव में शोक की लहर है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत: जहर की आशंका पर जांच
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के नगला गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई शुरुआती जांच के मुताबिक परिवार रात में मैगी खाया था और यह आशंका जताई जा रही है कि फूड प्वाइजनिंग से मौत हुई है लेकिन रिश्तेदार और महेश की सास आरोप लगा रही हैं की महेश उसकी पत्नी ललिता और तीन बच्चों की मौत मैगी नहीं बल्कि उनके खाने में जहर मिलाया गया था और उनकी हत्या खाने मे ज़हर की गई हत्या का आरोप महेश के बहन और बहनोई पर लगाया जा रहा है महेश की भाभी का कहना है की जो उनकी सास प्रॉपर्टी का ज्यादा हिस्सा अपनी बेटियों के नाम पर कर दी थी और जो प्रॉपर्टी बेची गई थी उसका पैसा नंद और नंदोई को दी थी वह लोग आए और उन्होंने ही खाने में कुछ मिला दिया होगा इस मामले में पुलिस महेश की मां से पूछताछ कर रही है पुलिस की टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पाएगा महेश उसकी पत्नी ललिता और तीन बच्चों की मौत की असली वजह क्या है इस पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है0
0
Report
हिसार में MSP नहीं मिलने पर किसान आंदोलनों का प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात
Hisar, Haryana:हिसार : MSP न मिलने पर किसानों का हल्ला बोल; बीजेपी जिला कार्यालय पर प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात। - हरियाणा की मंडियों में फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) न मिलने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मार्केट कमेटियों में तालाबंदी के बाद आज हिसार समेत प्रदेशभर में किसानों ने बीजेपी कार्यालयों के बाहर उग्र प्रदर्शन और नारेबाजी की। हिसार स्थित बीजेपी दफ्तर में आज स्मृति ईरानी के आगामी दौरे को लेकर जिला स्तरीय बैठक चल रही थी, जिसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज़ से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। किसानों ने मूंग और बाजरा की सरकारी खरीद शुरू न होने के साथ-साथ धान का MSP न मिलने पर भी गहरा रोष जताया और चेतावनी दी कि यदि मांगों का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
पंकज चौधरी ने विपक्ष पर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया
Maharajganj, Uttar Pradesh:शिक्षक एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद क्षेत्र के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में महराजगंज जिला मुख्यालय पर शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्षियों दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों और कॉकरोच पार्टी देश को अस्थिर करने का काम कर रही है उनका मकसद नौजवानों के साथ खड़ा होने का नहीं था बल्कि जनता के जनादेश का अनादर करके भीड़ तंत्र से देश को उथल-पुथल करना चाहते हैं। देश की जनता और सरकार इसे बिल्कुल नहीं होने देगी। जनता इसका जवाब देगी। सपा द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए जा सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 37 साल से कोई चुनाव नहीं जीत पाई। केरल तमिलनाडु कर्नाटक में जब चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम ठीक हो जाता है। यह लोग देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं.0
0
Report
नीमकाथाना में बाबा साहेब की खंडित मूर्ति से आक्रोश, कार्रवाई की मांग
Sikar, Rajasthan:नीमकाथана के झांकड़ा में बाबा साहेब की खंडित मूर्ति मिलने से लोगों में आक्रोश। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी। माकपा तहसील सचिव कॉमरेड गोपाल सैनी सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर ली घटना की जानकारी। प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मूर्ति के मूल स्थान का पता लगाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग। सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील, कार्यकर्ताओं ने कहा—बाबा साहेब के विचारों को मिटाया नहीं जा सकता। सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के झांकड़ा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की खंडित मूर्ति मिलने से लोगों में आक्रोश देखने को मिला। घटना को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निंदनीय बताते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।घटना की जानकारी मिलने पर माकपा तहसील सचिव कॉमरेड गोपाल सैनी, एसएफआई जिला महासचिव कॉमरेड विक्रम यादव, किसान सभा जिला अध्यक्ष कॉमरेड ओमप्रकाश सैनी और शिक्षाविद अशोक पालीवाल सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।कार्यकर्ताओं ने माँग की कि मूर्ति कहाँ की है, इसे किसने खंडित किया और झांकड़ा में कौन लेकर आया, इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब समानता, न्याय और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक हैं। उनके विचारों को मिटाया नहीं जा सकता। प्रशासन मामले में त्वरित कार्रवाई कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखे।0
0
Report
यूपी कांग्रेस मुख्यालय विवाद के बाद जांच तेज, रिपोर्ट का इंतजार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार ग्रहण समारोह से पहले हुए विवाद की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को जांच समिति के सामने महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष ममता चौधरी ने अपना बयान दर्ज कराया, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपना लिखित जवाब भेजा है। दरअसल, 11 अक्टूबर को लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार ग्रहण कार्यक्रम से पहले अजय राय के समर्थकों और ममता चौधरी के पक्ष के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते कहासुनी ने हंगामे का रूप ले लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की के साथ जूते-चप्पल चलने की घटना भी सामने आई थी। घटना के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की अध्यक्षता में गठित समिति पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। समिति ने दोनों पक्षों का पक्ष सुनने के साथ घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल शुरू की है। जांच समिति दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पार्टी की अनुशासन समिति को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
नागौर में नवरात्रि महापर्व पर डांडिया-गरबा का जबरदस्त उत्साह, मारवाड़ गरबा महोत्सव की धूम
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर नवरात्रा के महापर्व को लेकर शहर में जगह जगह डांडिया व गरबा का आयोजन किया जा रहा है । वहीं नागौर में मारवाड़ गरबा महोत्सव की और से विशाल गरबा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने डांडिया नृत्य कर गरबा महोत्सव का आनंद लिया ।0
0
Report
जयपुर में दशहरे से पहले लग गई रावण मंडी, डेढ़ लाख पुतलों की बिक्री
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में सज गई "रावण मंडी"!! दशहरे से पहले जयपुर में "रावणों" का बाजार लग गया है.50 साल से शहर में "रावण मंडी" लगाई जा रही है.यहां डेढ लाख तक के रावण के पुतले इस मंडी में मिल रहे है.दूसरे राज्यों से भी रावण के पुतले के आर्डर किए जा रहे है.कई रावण तो जलने से पहले ही गल गए.कर्ज लेकर रावण के पुतले बनाए कारीगरों ने बनाए थे,लेकिन बारिश से कारीगरों की मेहनत पर पानी फिर गया.वॉक्थू-रावण मंडी से बाइट-कारीगरों की बाइट0
0
Report
कोटकपुरा CASO पर फरिदकोट के एसएसपी गुरबंस बैंस का मीडिया बाइट
Noida, Uttar Pradesh:Media Byte of SSP Faridkot Gurbans Bains regarding CASO At Kotkapura0
0
Report
Advertisement
