Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hoshangabad461223

सिवनी मालवा में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर नगर कांग्रेस का ज्ञापन, समस्या समाधान की मांग

Shashank MishraShashank Mishra
Mar 13, 2026 09:12:31
Seoni Malwa, Madhya Pradesh
नगर कांग्रेस सिवनी मालवा ने रसोई गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार नितिन झोड़ को सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। नगर कांग्रेस का कहना है कि सिवनी मालवा तहसील सहित पूरे मध्य प्रदेश में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों की भारी कमी बनी हुई है, जिससे आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर कांग्रेस के अनुसार गैस एजेंसियों में ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था ठप पड़ी हुई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से कई परिवारों की रसोई तक प्रभावित हो रही है। नगर कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भी बाजार में भारी कमी है, जिसके कारण होटल, ढाबे, चाय-नाश्ते की दुकानों सहित छोटे व्यापारियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों को गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नगर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि नागरिकों को उनकी मूलभूत आवश्यकताएं भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था तत्काल सुचारु रूप से शुरू की जाए तथा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही नगर कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि यदि कहीं गैस एजेंसियों द्वारा कृत्रिम कमी पैदा कर कालाबाजारी की जा रही हो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। नगर कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आम जनता के हित में आंदोलन किया जाएगा।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SKSANTOSH KUMAR
Mar 13, 2026 11:16:28
Shravasti, Uttar Pradesh:पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल विहीन तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम अश्विनी पांडेय और एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने भिनगा स्थित अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों सहित सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा गया। प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकल विहीन और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के लिए सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी गई है। डीएम अश्विनी पांडेय ने बताया कि जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 13, 2026 11:16:17
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 13, 2026 11:16:08
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 11:13:06
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जिला अधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर ने शहर में गैस एजेंसियों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक स्थित कुनाल इंडेन गैस एजेंसी समेत कई जगहों पर जांच की गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही एजेंसी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और कुछ कर्मचारी कार्यालय बंद कर मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि सिलेंडर की बुकिंग होने के बावजूद उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान एसडीएम सदर ने मौके पर ही सप्लाई विभाग की टीम को भी बुला लिया और गैस वितरण से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कराई। अधिकारियों ने एजेंसी के संचालन और सिलेंडर वितरण व्यवस्था की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं छापेमारी की कार्रवाई से शहर की अन्य गैस एजेंसियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही।
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Mar 13, 2026 11:07:14
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में समरीन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में समरीन के पति सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक समरीन से प्रेम-विवाह करने वाला आकिब दहेज में पांच लाख रूपये न मिलने के कारण उससे आए दिन विवाद करता था. इसी कारण उसने समरीन की अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तीन दिन पूर्व हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित एक गन्ने के खेत में महिला का शव मिला था. शव मिलने के बाद शिनाख्त हुई कि वह शमरीन है, जो नफीस की बेटी है और पिलखुआहमीद चौक निवासी है. मृतक के परिवारों ने बताया कि शमरीन ने बागपत निवासी आकिब से 5 जनवरी 2026 को मस्जिद में प्रेम-निकाह किया था. गढ़मुक्तेश्वर पुलिस के मुताबिक शव मिलने के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या के कारणों और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गयी. पुलिस ने पूछताछ के दौरान आकिब को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने बताया कि उसे दहेज में कुछ नहीं मिला था, जिस कारण वह शमरीन से झगड़ा करता था. 5 मार्च 2026 को आकिब ने अपनी पत्नी शमरीन और दोस्त आकिब के साथ बहादुरगढ़ से बागपत की ओर आ रहा था. रास्ते में उसने अपने एक अन्य साथी अनीस के साथ मिलकर शमरीन को गन्ने के खेत में ले गया, जहां तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. शव वहीं छोड़कर वे फरार हो गए. पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और घटना में प्रयुक्त एक छुरी भी बरामद की है.
31
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Mar 13, 2026 11:06:20
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में गैस की किल्लत की अफवाह पर प्रशासन सख्त, DM कौशल कुमार ने कहा होगी सख्त होगी कारवाई, 12 हजार सिलेंडर का हुआ वितरण, पैनिक होने की नहीं है आवश्यकता, हमारे पास भरपूर गैस, जिले में 75 एजेंसियों के पास 22 हजार सिलेंडर उपलब्ध, अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल की नजर दरभंगा में भी गैस की कमी को लेकर लोगों के बीच अफवाह का माहौल बन गया है. जिले के जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. कौशल कुमार ने बताया कि पूरे जिले में कुल 75 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके पास वर्तमान में लगभग 22 हजार गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं. उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. मजिस्ट्रेट की निगरानी में उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलेंडर का वितरण कराया जा रहा है. डीएम ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे तक करीब 12 हजार सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच वितरित किए गए हैं. जिले में गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि गैस को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर साइबर सेल की नजर रखी जा रही है. ऐसे लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें.
54
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 13, 2026 11:04:58
Noida, Uttar Pradesh:युवा कांग्रेस के नेता शिव प्रकाश गरीब दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश ऐसे प्रधानमंत्री की वजह से शर्मसार महसूस कर रहा है, जो हर मुद्दे पर समझौता कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दुनिया भर में सामने आई एपस्टीन फाइल में कई बड़े लोगों के नाम सामने आए हैं और कई नेताओं ने माफी भी मांगी है, लेकिन प्रधानमंत्री Narendra Modi इस मुद्दे पर अब तक चुप्पी साधे हुए हैं और माफी तक नहीं मांग रहे हैं। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री ने कानून को ताक पर रखकर अपने मित्रों और उद्योगपतियों को बचाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump से ट्रेड डील किया है। गरीब दास ने यह भी कहा कि इस तरह की नीतियों और समझौतों का सीधा नुकसान देश के किसानों को होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री हर अहम मुद्दे पर मौन हैं और ऐसा लगता है कि उनका कोई स्पष्ट स्टैंड नहीं है。 उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाया जा रहा है। युवा कांग्रेस के साथियों को जेल भेजा जा रहा है और देश को ट्रंप के इशारों पर चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 140 करोड़ देशवासियों के डेटा को लेकर भी समझौता किया जा रहा है। उनका कहना था कि आज स्थिति यह हो गई है कि भारत को अगर तेल, गैस या सुरक्षा से जुड़ा कोई सामान खरीदना होता है, तो इसके लिए भी अमेरिका से अनुमति लेनी पड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ट्रंप के हाथों की कठपुतली बन गए हैं。 गरीब दास ने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस के नेता उदय भानु चिन के नेतृत्व में आंदोलन किया जा रहा था, लेकिन आंदोलन में शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार कर Tihar Jail भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस की ओर से 16 मार्च को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा और बिहार विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बिहार की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि बिहार में सीईओ हड़ताल पर हैं क्योंकि मंत्रियों द्वारा इतना अधिक कमीशन मांगा जा रहा है कि अधिकारियों को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके कारण पूरे बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो गई है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि देश में गैस की भारी किल्लत है, जिसके कारण कई रेस्टोरेंट और हॉस्टल तक बंद होने की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार को जवाब देना चाहिए。 प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar को अपने बेटे को राजनीति में लाने के लिए अपने ही राजनीतिक करियर की बलि देनी पड़ी है।
88
comment0
Report
Advertisement
Back to top