Back
16 दिवसीय गणगौर पर्व का हुआ भव्य समापन, ईसर-गौरा की प्रतिमाओं की निकाली शोभायात्रा
Mar 21, 2026 13:24:05
Seoni Malwa, Madhya Pradesh
16 दिवसीय गणगौर पर्व का हुआ भव्य समापन, ईसर-गौरा की प्रतिमाओं की निकाली शोभायात्रा
सिवनी मालवा में 16 दिवसीय गणगौर पर्व का शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर सुहागन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना की, वहीं अविवाहित युवतियों ने योग्य वर की प्राप्ति के लिए व्रत-पूजन किया।
मारवाड़ी समाज की सदस्य नीरू राठी ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष की तीज पर सुबह महिलाओं और युवतियों ने सोलह श्रृंगार कर गोर-गोमती की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान पार्वती के पारंपरिक गीतों की गूंज श्री सीताराम मंदिर में सुनाई दी। महिलाओं ने “गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती” जैसे मंगल गीत गाते हुए मेहंदी, कुमकुम, हल्दी और चुनरी अर्पित कर पूजा संपन्न की और ईसर-गौरा को विदाई दी।
शाम 5 बजे श्री सीताराम मंदिर, कल्लू चौक से बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ईसर-गौरा की प्रतिमाओं को दूल्हा-दुल्हन के रूप में आकर्षक ढंग से सजाया गया। मारवाड़ी समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरीं, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा का समापन राम-जानकी राधा-कृष्ण मंदिर में हुआ, जहां पाती-झाले की रस्म अदा की गई। महिलाओं ने अपने-अपने पतियों के नाम लेकर ईसर-गौरा को जल अर्पित किया तथा ज्वारे की बाड़ियां विसर्जित कीं। नगर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
इस आयोजन में माहेश्वरी, ब्राह्मण, अग्रवाल, जैन, खंडेलवाल सहित सकल मारवाड़ी समाज की महिलाएं, युवतियां और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिला मंडल की अनेक सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 21, 2026 14:33:050
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 21, 2026 14:32:120
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 21, 2026 14:32:000
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 21, 2026 14:31:500
Report
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 21, 2026 14:31:390
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 21, 2026 14:31:270
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 21, 2026 14:31:170
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 21, 2026 14:31:030
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 21, 2026 14:30:510
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 21, 2026 14:30:370
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 21, 2026 14:30:10Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है… जहां चोर ने घर के बाहर खड़ी बाइक को महज 40 सेकंड में चुरा लिया..
फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है....
0
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 21, 2026 14:20:10595
Report