icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हापुड़: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

RKRavi KumarFollow1m ago
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दो लोगों को मेरठ रेफर किया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, भारी पुलिस बल तैनात किया गया है मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

कोंडागांव में वाहन चालक संघ का आंदोलन नेशनल हाईवे पर भारी असर

Kondagaon, Chhattisgarh:ऑल इंडिया वाहन चालक संघ का आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वाहन चालक सड़कों पर उतर आए हैं। ट्रक, बस समेत भारी वाहनों के पहिये थम चुके हैं। कोंडागांव में वाहन चालक संघ के सदस्य नेशनल हाईवे पर डटे हुए हैं और सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर आंदोलन में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। आंदोलन का तरीका भी चर्चा में है। जो वाहन चालक सड़क पर वाहन चलाते हुए नजर आ रहे हैं, उन्हें रोककर पहले फूलों की माला पहनाई जा रही है और फिर जूतों की माला पहनाकर विरोध जताते हुए आंदोलन में शामिल किया जा रहा है। संघ की मांगों में राष्ट्रीय ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर ड्राइवर आयोग का गठन, ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड बनाना, ड्राइवरों का दुर्घटना बीमा और जीवन बीमा, हेल्थ कार्ड, 55 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन, सामाजिक सुरक्षा और परिवार के लिए कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा ड्राइवरों के लिए निर्धारित कार्य समय, उचित वेतन और भत्ते, ओवरटाइम की व्यवस्था, पुलिस प्रताड़ना पर रोक, निष्पक्ष जांच, कानूनी सहायता और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पार्किंग, शौचालय, स्नानघर एवं भोजन जैसी सुविधाओं की मांग भी की गई है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अब देखना होगा कि वाहन चालकों की इस हड़ताल का सरकार पर कितना असर पड़ता है और आम लोगों को इस परेशानी से कब तक राहत मिलती है। फिलहाल कोंडागांव में वाहन चालकों का आंदोलन जारी है और नेशनल हाईवे पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। वाक थ्रू वाहन चालक संघ के अध्यक्ष से बातचीत
0
0
Report

छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने घर पर बोला धावा, धारदार हथियार और तमंचों से हमला; तीन भाई गंभीर

Devendra Singh PalDevendra Singh PalFollow6m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रिछपुरा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ मनचले की हरकत का विरोध करने पर दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और तमंचों के साथ घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। ​क्या है पूरा मामला? ​प्राप्त जानकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, यह घटना गत 09 नवंबर 2026 (सोमवार) की सुबह लगभग 8:00 बजे की है। प्रार्थी संतोष कुमार पुत्र स्व. मिंजाजीलाल, निवासी ग्राम रिछपुर ने बताया कि घटना से दो दिन पहले उनके गाँव के ही धमीराम का भांजा विक्की (जो फिरोजाबाद का रहने वाला है) उनके घर आया था। आरोप है कि विक्की ने प्रार्थी के छोटे भाई की पत्नी के साथ अछूती छेड़छाड़ की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। ​जब इस आपत्तिजनक हरकत की शिकायत प्रार्थी ने विक्की के परिवार वालों से की, तो आरोपी पक्ष आग बबूला हो गया। शिकायत से नाराज होकर उसी दिन दबंगों ने एकजुट होकर प्रार्थी के घर पर हमला बोल दिया। ​धारदार हथियारों और तमंचों से लैस होकर पहुँचे हमलावर ​तहरीर में नामजद आरोपियों—धमीराम, गंगासहाय उर्फ चेला, लालू पुत्र बेताल, उदयकोर, सिंकू, ऋषी, हृदेश (सभी पुत्रगण छोटेलाल), नीलेश पुत्र बालकराम तथा बेताल पुत्र दीनदयाल—ने एक राय होकर प्रार्थी के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों के हाथों में धारदार हथियार (बेलचा) और तमंचे थे। ​हमलावरों ने घर पर ईंट-पत्थर भी बरसाए और प्रार्थी के तीनों भाइयों—रविन्द्र कुमार, आशीष कुमार तथा आदित्य कुमार (पुत्रगण मिंजाजीलाल)—पर बेरहमी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। ​पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, एफआईआर (FIR) में नाम छोड़ने की शिकायत ​घटना के बाद पीड़ित परिवार जब थाने पहुंचा, तो आरोप है कि थाना कुर्रावली पुलिस ने उनकी वास्तविक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रार्थी का कहना है कि पुलिस ने उनकी तहरीर वापस कर दी और दीवान जी द्वारा किसी दूसरी पर्ची पर तहरीर लिखवाकर सामान्य धाराओं में मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। ​प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या-09/2026, धारा- 115(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत बेताल पुत्र दीनदयाल, धमीराम, लालू, गंगासहाय उर्फ चेला आदि के खिलाफ मामला दर्ज तो किया गया, लेकिन प्रार्थी का आरोप है कि मुख्य आरोपियों के नाम रिपोर्ट से छोड़ दिए गए हैं और गंभीर धाराओं को हटाकर सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ​न्याय की गुहार ​पीड़ित संतोष कुमार ने पुलिस अधीक्षक, मैनपुरी को शिकायती पत्र सौंपकर माँग की है कि उनके भाइयों (रविन्द्र कुमार, आशीष कुमार व आदित्य कुमार) की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में उचित गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं और सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार ने डॉक्टरों की सलाह और मेडिकल परीक्षण के आधार पर सही मायनों में FIR दर्ज कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर रोडवेज बस ने बाइक सवार दो को कुचला, मौके पर मौत

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ /अलवर रामस्ट and हरियाणा बॉर्डर पर मौत बनकर दौड़ी रोडवेज बस, बाइक सवार दोनों की दर्दनाक मौत एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरे की जयपुर ले जाते समय मौत; राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार राजस्थान रोडवेज बस ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अलवर से जयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को दोपहर बारह बजे नौगांवा थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया。 जानकारी के अनुसार, नौगांवा लालदास गेट निवासी बनवारी सैनी (42) अपने साथी हरचंद (40) निवासी किशनपुरा, जिला डीग के साथ बाइक से हरियाणा बॉर्डर की तरफ पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रही सवारियों से भरी रोडवेज बस ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार बस के अगले पहिए के नीचे आ गए। हादसे में बनवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल हरचंद को नौगांवा सीएचसी से अलवर और फिर जयपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसकी भी सांसें थम गईं。 दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ बनवारी दूध का कारोबार कर चार बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। वहीं हरचंद मजदूरी कर अपने परिवार को संभाल रहा था। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। थानाधिकारी हरदयाल यादव ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

महिलाओं और बच्चों के पोषाहार के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में पूर्ण देखरेख

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों से गभर्वती महिलाओ सहित अतिकुपोषित बच्चों को पोषाहार देकर उनका पूरी तरह से ध्यान रखा जाता है । जिले में वर्ष 2026 में गर्भवती लाभार्थी महिलाओं की संख्या 8029 है जबकि 06 माह से 03 वर्ष तक की लाभार्थी महिलाओं की संख्या 29631 हैइसके अलावा 03 वर्ष से 06 वर्ष तक लाभार्थी महिलाओं की संख्या 25058 है । शासन द्वारा दी जाने वाली राशन सामग्री में पारदर्शिता लाने के लिए फेस कैप्चर के माध्यम से लाभर्थियों की पहचान की जाती है उसके बाद आटा, वेसन, हलुआ,दलिया,मूंगदालसहित खिचड़ी दी जाती है । आंगनवाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिला से लेकर जब तक बच्चा 06 वर्ष तक नहीं हो जाता तब तक पोषाहार दिया जाता है ताकि बच्चा स्वस्थ रहे । गर्भवती महिलाएं बताती है कि आयरन कैल्शियम की दवा के साथ राशन पोषाहार दिया जाता है और बजन के साथ-साथ लम्बाई की नाप-तौल की जाती है और गर्भवती अवस्था मे क्या-क्या खाना और कैसे रहना हर तरह की जानकारियां दी जाती है । बाईट-सुनीता (लाभार्थी महिला) बाईट-सपना (लाभार्थी महिला) बाईट- हेमलता (लाभार्थी महिला)
0
0
Report

पीलीभीत ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान पाया

Pilibhit, Uttar Pradesh:सीएम डैशबोर्ड की अक्टूबर माह की रैंकिंग में विकास कार्यों को लेकर पीलीभीत में लगातार दूसरी बार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को बरकार रखते हुए पूरे प्रदेश में 94.60 रैंकिंग के साथ पहला स्थान हासिल किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश में ओवरऑवल विकास व राजस्व को लेकर पीलीभीत दूसरे, रामपुर तीसरे व बरेली पहले स्थान पर काबिज हुआ है। मूल्यांकन के तहत बरेली को ओवरऑवल रैंकिंग में 10 में से सर्वाधिक 9.37 अंक, पीलीभीত को 9.29 अंक और रामपुर को 9.12 अंक प्राप्त हुए हैं। पीलीभीत के जिलाधिकारी आलोक कुमार के अनुसार, जिले में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के साथ-साथ सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज होने वाली जनशिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा केवल शिकायतों के निस्तारण तक ही सीमित न रहकर, समाधान के बाद फरियादियों से प्राप्त होने वाले फीडबैक की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जिससे जिले को प्रदेश में विकास कार्य को लेकर प्रथम स्थान व विकास एंव राजस्व कार्यो को लेकर दूसरा स्थान मिला है।
0
0
Report
Advertisement

शाहनगर थाना पुलिस पर युवक की पिटाई और जेल भेजने आरोप, जांच की मांग

Panna, Madhya Pradesh:शाहनगर थाना पुलिस पर युवक की पिटाई और जेल भेजने आरोप पुलिस अधिकारियों ने जांच की बात कही एंकर-पन्ना जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है।जहां शाहनगर थाना क्षेत्र के एक युवक ने एसपी कार्यालय पहुँचकर तीन पुलिसकर्मियों पर बेल्ट से मारपीट करने और 12 हजार रुपये छीनने के आरोप लगाए हैं।इतना ही नही पीड़ित युवक के साथ मारपीट कर उसे BNS की धारा 151 में ममला बनाकर दीपावली के दिन पवई जेल भेज दिया गया। जेल से बाहर आने के बाद युवक परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुँचा और मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है。 विषय- जानकारी के अनुसार, शाहनगर थाना क्षेत्र के बीजाखेड़ा गांव के निवासी मनीष पाल ने बताया कि वह 8 नवंबर दीपावली के दिन पारिवारिक विवाद के सिलसिले शिकायत करने शाहनगर थाने पहुंचा था।यहां मौजूद तीन–चार पुलिसकर्मी पहले तो उसकी शिकायत नहीं लिखी। उल्टा उसके साथ अभद्रता की गई। युवक के विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उसे एक कमरे में लेजाकर बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान जेब में रखे करीब 12 हजार रुपये छीनने, पानी डालकर बेल्ट से मारपीट करने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि मारपीट करने के बाद उस पर 151 की कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया गया। युवक के शरीर में मारपीट के कई निशान भी मौजूद हैं। युवक ने मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।वहीं पन्ना एसडीओपी आनंद तिवारी का कहना है कि युवक की शिकायत पर मामले की जांच करवाई जाएगी और फिर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report

रोहित सिंह गेटवे पर उद्धव ठाकरे को चेतावनी: छठी मइया से टकराने की नहीं

Patna, Bihar:मुंबई गेटवे आफ इंडिया पहुँचकर युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला रोहित ने कहा की छठ को रोकने की ताकत उद्धव ठाकरे जी आप में और आपके लोगों में नहीं है। रोहित ने कहा मैं मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर खड़ा हूँ और यहाँ से उद्धव ठाकरे जी आपको चेतावनी देता हूँ,छठी मैया के व्रत से टकराने का प्रयास मत कीजिए। छठी मईया बिहार,पूर्वांचल और दुनिया भर के लोगों के आस्था का पर्व है।इस पर्व के साथ और छठी माई के साथ टकराने की शक्ति दुनिया में किसी को नहीं है। छठी मईया की कृपा महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, देश और दुनिया के लोगों पर बरस रही है। यह समानता, समता और लोक आस्था का पर्व है। रोहित ने कहा की उद्धव जी, वोट की आकांक्षा में बार-बार आप देश के लोगों को विभाजित करने का प्रयास कर रहे हैं। रोहित ने कहा की मैं आपको चेतावनी देता हूँ, छठी मईया के महाव्रत से टकराने का सोचिएगा भी मत。
0
0
Report

फतहनगर में शटर तोड़कर चोरी की कोशिश; पुलिस जीप देखकर चोर भागे

Udaipur, Rajasthan:फतहनगर में शटर तोड़कर चोरी का प्रयास, पुलिस जीप देखते ही भागे चोर रात्रि गश्त के दौरान मौके से गुजरी पुलिस की गाड़ी, दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना उदयपुर जिले की मावली तहसील के फतहनगर कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान का शटर और ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि, इसी दौरान पुलिस की रात्रि गश्ती जीप मौके से गुजरने पर चोरों के मंसूबे नाकाम हो गए। पुलिस वाहन को देखते ही चोर मौके से भाग निकले。 जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोर एक दुकान के शटर और ताले को तोड़ने में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक फतहनगर पुलिस की रात्रि गश्ती जीप वहां से गुजर गई। पुलिस की गाड़ी को देखकर चोर घबरा गए और बिना चोरी किए ही मौके से फरार हो गए。 पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान मौके से गुजरने के चलते चोरी की वारदात टल गई।
0
0
Report
Advertisement

जल जीवन मिशन की पानी टंकी चोरी, सुरक्षा पर उठा सवाल

Jaunpur, Uttar Pradesh:जल जीवन मिशन की पानी टंकी के पंप रूम में चोरी, सरकारी संपत्ति को हजारों का नुकसान; आखिर जिम्मेदार कौन? जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक क्षेत्र के कोतवलपुर गांव में हर घर जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी के पंप रूम में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर कमरे का ताला तोड़कर एक इनवर्टर, दो बैटरियां, जनरेटर के पार्ट्स और बैटरी चोरी कर ले गए। इस घटना से सरकारी संपत्ति को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। सवाल यह उठता है कि आखिर सरकारी संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? जानकारी के अनुसार, बीते 10 नवंबर की रात चोरों ने पंप रूम को निशाना बनाया। कमरे का ताला और कुंडी तोड़कर अंदर रखे एक इनवर्टर, दो बैटरियों के साथ जनरेटर के पार्ट्स और बैटरी भी चोरी कर ली। घटना के संबंध में कमलेश मिश्रा ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी लोग अपने घर सोने चले गए थे। सुबह जब पंप रूम पहुंचे तो देखा कि चोरों ने कमरे की कुंडी काट दी थी। अंदर रखे इनवर्टर और बैटरियां समेत अन्य सामान गायब थे। इसके बाद तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। अब सवाल यह है कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित जल जीवन मिशन की सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था की गई है? पंप रूम में हुई चोरी के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं।
0
0
Report

मलिहाबाद के खंडसरा गांव में तीन मासूमों की संदिग्ध मौतों के पीछे जांच तेज

Noida, Uttar Pradesh:स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची फुटेज परिवार वालों के शॉट्स परिवार वालों की बाईट अपडेट मलिहाबाद खंडसरा गांव में तीन मासूमों की संदिग्ध मौत का मामला स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जानकारी जुटाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट तीनों मासूमों की मौत का रहस्य रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा मल्हाबाद के खंडसरा गांव में तीन मासूमों की संदिग्ध मौत से हड़कंप तीन दिन में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत 9 नवंबर को 3 वर्षीय दिव्यांश ने तोड़ा दम 10 नवंबर को 7 वर्षीय कार्तिक की भी हुई मौत 10 वर्षीय बेटी लक्ष्मी ने भी जिंदगी से तोड़ा नाता तीनों बच्चों की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मौत के बाद नाक और मुंह से खून निकलने की बात
0
0
Report
Advertisement

धनी के राप्ती नदी में विसर्जन के दौरान डूबे युवक रमेश का शव मिला, गांव में पसरा मातम

Shiv SrivastavaShiv SrivastavaFollow20m ago
Brijmanganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के धानी स्थित खड़खड़िया पुल के समीप राप्ती नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे युवक रमेश का शव बरामद कर लिया गया है। युवक का शव घटनास्थल से काफी दूर गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भरगाई के पास नदी में मिला। शव मिलने की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, पिछले कई घंटों से सलामती की दुआ मांग रहे परिजनों की आखिरी उम्मीद भी टूट गई और पूरे गांव में मातम पसर गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
0
0
Report

उनीयारा पंचायत चुनाव की मतगणना पर विवाद, पुनर्मतगणना की मांग

Tonk, Rajasthan:जिले की उनियारा तहसील की ग्राम पंचायत रूपवास में सरपंच चुनाव की मतगणना को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चुनाव में शामिल प्रत्याशी निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपकर पुनर्मतगणना कराने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने RO पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि 5 नवंबर 2026 को हुए सरपंच चुनाव की मतगणना के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निष्पक्ष प्रक्रिया का पालन नहीं किया। प्रत्याशियों का कहना है कि मतगणना के दौरान आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया तथा कुछ प्रत्याशियों को मतगणना से संबंधित जानकारी भी नहीं दी गई। साथ ही मतगणना कक्ष में पुनर्गणना की मांग करने पर उनकी बात नहीं सुनी गई। विरोध करने पर अधिकारियों द्वारा कथित अभद्र व्यवहार और धमकियां दी गईं। शिकायत में मतगणना प्रक्रिया और चुनाव परिणाम की पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए हैं। प्रत्याशियों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने तथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा सरपंच चुनाव की पुनर्गणना करवाने की मांग की है।
0
0
Report

बेनीपट्टी के कछड़ा गांव में गौकशी के बाद तनाव, प्रशासन ने आरोपी हिरासत में लिया

Madhubani, Bihar:मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के कछड़ा गांव में गौकशी मामले के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और सड़क जाम कर आक्रोश जताया। बताये जा रहा है उकमा टोल के एक मवेशी पालक के दरवाजे से मवेशी की चोरी हो गई थी। मवेशी की तलाश के दौरान स्थानीय लोगों को कथित तौर पर एक अवैध बूचड़खाने में मवेशी से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिली। इसके बाद देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक महकमा तत्काल सक्रिय हुआ। बेनीपट्टी के एसडीओ शारंग पाणि पांडेय, डीएसपी अमित कुमार सहित कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने गुस्साए लोगों समझा बुझाकर काफी मशक्कत के बाद शांत कराया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। एक गाय भी बरामद हुआ है जो चोरी का है और पशुपालक ने अपनी मवेशी की पहचान की है। डीएसपी अमित कुमार ने बताया मामले में पीड़ित मवेशी पालक से लिखित आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाके में चल रहे अवैध बूचड़खानों पर भी कार्रवाई होगी। संलिप्त अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से जहां दो गुटों में टकराव टल गया वहीं स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के तत्परता को लेकर अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है हालांकि प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top