450331
बुरहानपुर महिला कांग्रेस ने पीएम मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा, बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की मांग
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर की महिला कांग्रेस ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों की तोड़फोड़ और हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सरिता भगत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनभद्र में नवरात्र से दशहरा तक सुरक्षा चाकचौबंद, प्रशासन की सतर्कता तेज
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज में पैदल march कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं, दशहरा मेले से लेकर रावण दहन तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने बरौली चौक से शीतला मंदिर चौराहे तक पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए। श्रद्धालुओं के आवागमन और आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं, नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उधर, एसपी अभिषेक वर्मा ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारी की जानकारी दी। जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीला मैदानों में पुलिस बल तैनात किया गया है। दशहरा मेले और रावण दहन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी की भी तैनाती की गई है। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और लोगों को जाम से बचाने के लिए कई स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है。0
0
Report
अलीगढ़ में भीड़ ने ऑटो चालक की पिटाई, बाइक सवार माँ-बेटे को टक्कर, वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:एक्सीडेंट की घटना के बाद भीड़ ने ऑटो चालक को पीटा, वीडियो वायरल। नौरंगाबाद में तेज रफ़्तार ऑटो चालक ने बाइक सवार माँ-बेटे को मारी टक्कर। हादसे के बाद ऑटो चालक को पकड़ कर भीड़ ने पीटा, किया पुलिस के हवाले। घायल महिला को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। गांधी पार्क थाना इलाके के पथवारी मंदिर जीटी रोड की घटना।0
0
Report
अनुराधा पौडवाल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु,
Jagdishpur, Uttar Pradesh:**बिसवां, सीतापुर।** कंदुनी स्थित अर्जुन गढ़ स्टेडियम में 25वें श्री शतचंडी पाठ के समापन पर आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने अपनी सुरीली आवाज से भक्ति का समां बांध दिया। मां दुर्गा की स्तुति में प्रस्तुत भजनों ने हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अनुराधा पौडवाल की भावपूर्ण प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया। शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरिंजय चौधरी के संयोजन में आयोजित इस भजन संध्या में भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में दो पक्षों की हिंसक भिड़ंत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - दो पक्षों में हुआ जमकर मारपीट - लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप - मारपीट में कई लोग हुए गंभीर रूप से घायल जिला - सभी घायलों को जिला अस्पताल में भेजा गया - मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल - पडरौना के बसहिया बनवीरपुर का मामला।0
0
Report
ओंकारेश्वर बंद: सिंहस्थ 2028 के विरोध में दो दिन की रोक, श्रद्धालुओं को परेशानी
Khandwa, Madhya Pradesh:आज से 2 दिनों तक ओंकारेश्वर बंद हो गया है; होटल, दुकानें, नावें और ऑटो नहीं चल पाए, श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत बनने वाले प्रोजेक्ट्स से स्थानीय लोग प्रभावित हो रहे हैं और विरोध में नगरपालिका ने दो दिन ओंकारेश्वर बंद रखने का फैसला किया है। पहले दिन लगभग सभी व्यावसायिक गतिविधियाँ बंद रहीं; फुटपाथ पर फूल, माला, प्रसाद आदि बेचने वाले छोटे दुकानदारों ने भी धंधा बंद रखा। प्रशासन ने कहा कि स्थानीय लोगों से बातचीत चल रही है और उनकी लगभग सभी मांगों पर समिति बन चुकी है। बड़े बदलाव किए जा रहे हैं ताकि आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखा जा सके; सड़कों के किनारों पर दुकान मकान और अन्य गतिविधियाँ स्थापित की जा रही हैं। पिछले महीने स्थानीय लोगों ने 19 मांगे रखी थीं; चूंकि जिला प्रशासन ने मांगे नहीं मानीं, दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया गया। स्थानीय लोग चाहते हैं कि जिनकी दुकान, मकान और रोजगार प्रभावित हो रहे हैं, उनके लिए बेहतर पुनर्वास और मुआवजा दिया जाए। बंद में साधु संतों का भी समर्थन मिला। यहां बंद के दौरान छोटी बड़ी सभी दुकानें बंद रहीं; होटल और स्थानीय ट्रांसपोर्टेशन भी बंद रहे; इसलिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। श्रद्धालुओं ने कहा कि स्थानीय लोगों के रोजगार और आजीविका के ध्यान में रखते हुए कोई रास्ता निकाला जाए। प्रशासन ने कहा कि स्थाननीय लोगों से बातचीत जारी है; उनकी 17 मांगे मानी जा चुकी हैं; पुनर्वास के बारे में कुछ दिक्कतें हैं, जिन्हें जल्दी सुलझा लिया जाएगा; स्थानीय लोगों का बेहतर पुनर्वास किया जाएगा ताकि आजीविका पर विपरीत प्रभाव न पड़े।0
0
Report
फर्रुखाबाद में घर के भीतर खेलते मासूम को कोबरा ने डसा, मौत की खबर
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में घर के अंदर खेल रहे एक वर्षीय मासूम की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना राजेपुर कस्बे की है, जहां सोमवार सुबह घर के आंगन में खेल रहे आरव को कोबरा सांप ने हाथ में डस लिया। परिजन सांप को मारकर डिब्बे में बंद कर बच्चे को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोheartackाम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। फर्रुखाबाद के राजेपुर कस्बे में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां आरजू पाल का एक वर्षीय बेटा आरव घर में खेल रहा था। बच्चे की मां पिंकी उस समय रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान कोबरा सांप ने मासूम के हाथ में डस लिया। करीब 20 मिनट बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए निकले। परिजनों ने सांप को मारकर एक डिब्बे में बंद कर लिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम आरव ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वह गम में बेहोश होकर गिर पड़ीं। आरजू पाल के एक बेटी और दो बेटे हैं। तीन बच्चों में सबसे छोटे बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इस दर्दनाक हादसे से पूरे कस्बे में शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
नवरात्रि के दौरान महिला से छेड़छाड़; भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पिटाई की
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सिवनी मालवा में नवरात्रि के दौरान महिला से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सुबह दुर्गा मंदिर में जल चढ़ाने और दर्शन करने जा रही महिला को एक युवक ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवक ने पता पूछने के बहाने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर दी। युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है। वीओ01- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक दीपेश ठाकур को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, आरोपी बानापुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत है। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। नागरिकों ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट — ईश्वर जमीदार ( स्थानीय पार्षद )0
0
Report
भिंड Zee मीडिया के प्रदीप शर्मा से जुड़ी खबर
Bhind, Madhya Pradesh:0
0
Report
कोटा-टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: तीनों आरोपीयों को ट्रांजिट वारंट जारी
Jaipur, Rajasthan:कोटा-टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस तीनों आरोपियों का ट्रांजिट वारंट जारी तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस को सुपुर्द किया गया। मजिस्ट्रेट आवास से तीनों आरोपियों को लेकर रवाना हुई पुलिस कोटा एमबीएस अस्पताल में तीनों आरोपियों का करवाया जाएगा मेडिकल अस्पताल से मुंबई पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर मुंबई के लिए रवाना0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के क्वारसी चौराहे पर पुलिस-बुजुर्ग की झड़प, पत्थर उठाने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के क्वारसी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस और बुजुर्ग के बीच जमकर नोकझोंक हुई... बात इतनी बढ़ी की बुजुर्ग ने सड़क से पत्थर उठा लिया और पुलिसकर्मी पर हमला करने की कोशिश करने लगा... हंगामा काफी देर तक चलता रहा... फिर आसपास मौजूद लोग आगे आए और बीच-बचाव की कोशिश की... लोगों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया, जिसके बाद मामला संभला0
0
Report
डोटासरा के समर्थक कमिश्नरेट पहुंचे, एफआईआर न होने पर अड़ गए
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व अन्य नेता पहुंचे कमिश्नरेट NSUI पदाधिकारी रितु बराला से मारपीट का मामला डोटासरा के साथ विधायक रफीक खान, अमीन कागजी शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह रहे साथ इसके पहले डोटासरा व कांग्रेसी नेता मोतीडूंगरी थाने पहुँचे थे थाना इंचार्ज ने शिकायत ले ली, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की इसके बाद डोटासरा व अन्य नेता कमिश्नरेट पहुँचे डोटासरा ने कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी वो नहीं जाएंगे0
0
Report
नोएडा पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत 108 खोए मोबाइल लौटाए, मालिकों की खुशी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा पुलिस की बड़ी पहल: मिशन शक्ति के तहत 108 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से थाना सेक्टर-58 पुलिस को मिली सफलता, मोबाइल वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाने की सराहनीय पहल की गई। थाना सेक्टर-58 पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से कुल 108 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके संबंधित मालिकों को वापस सौंप दिए गए। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल फोन मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल फोन भीड़भाड़ वाले स्थानों, साप्ताहिक बाजारों, यात्रा के दौरान या दोपहिया वाहन चलाते समय कहीं छूट गए थे। मोबाइल फोन गुम होने के बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद भी छोड़ दी थी। ऐसे में CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन की जानकारी जुटाकर और सर्विलांस की मदद से उनकी तलाश की गई। थाना सेक्टर-58 पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद 108 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में पुरानी रंजिश के चलते डंडों से हमला, पांच गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर डंडों और रॉड से हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले में युवक घायल हो गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन डंडे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से दो को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य तीन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गाजीपुर रोड, डबुआ कॉलोनी निवासी सागर ने डबुआ थाना में शिकायत दी थी कि 13 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे वह परचून की दुकान से दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान 10 से 15 लोगों ने उसे घेर लिया और डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर डबुआ थाना में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।0
0
Report
मझौली-सीहोर रोड हादसे में 10 साल की मासूम की मौत, 4 घायल
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर से 35 किलोमीटर दूर मझौलीसिहोरा रोड में दो बाइक आपस में भिड़ गई। घटना में 10 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई तो वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया है। घटना सोमवार शाम तकरीबन 4:30 की है जब दो बाइक आमने-सामने से भिड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मझौली थाना प्रभारी अपूर्वा चौरसिया टीम के साथ मौके पर पहुंची और 108 की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जानकारी के मुताबिक गोसलपुर निवासी चंदन विश्वकर्मा बाइक में सवार होकर वर्षा श्रीवास और पल्लवी श्रीवास के साथ सुहजनी माता के मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर से सावन गोटिया, नीरज कोल और विनय पाल जो की डूंगरिया के रहने वाले हैं, वह माता जी के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों सोनवानी गांव के पास पहुंचे तभी बाइक की आमने-सामने से भिडंत हो गई, दोनों ही बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी की मौके पर ही 10 साल की बच्ची पल्लवी ने दम तोड़ दिया तो वहीं बाइक में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटनास्थल के फौरन बाद मौके पर पहुंची मझौली थाना प्रभारी अपूर्वा चौरसिया ने बताया कि दोनों ही बाइक में तीन-तीन लोग बैठे हुए थे इस घटना में वर्षा श्रीवास को मामूली चोट आई है। जबकि सावन, धीरज, विनय और चंदन की हालत गंभीर बनी हूئی है। सभी का मेडिकल रेफर किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Hanumangarh: जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए नामांकन शुरू, 23 अक्टूबर तक दाखिले
Hanumangarh, Rajasthan:Location: Hanumangarh (Rajasthan) जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए नामांकन शुरू, 23 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन पत्र,पंचायत समिति सदस्यों के लिए 10 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 11 नामांकन Hanumangarh में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद हनुमानगढ़ के 37 निर्वाचन क्षेत्रों और तृतीय चरण अंतर्गत जिले की 6 पंचायत समितियों के 130 सदस्यों के चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर गई। इसके लिए लोक सूचना जारी की गई। पहले दिन जिला परिषद सदस्य के लिए किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जबकि 6 पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए 10 अभ्यर्थियों ने कुल 11 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। जिला परिषद सदस्यों के नामांकन के लिए जिला कलक्ट्रेट परिसर में अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। अभ्यर्थी 23 अक्टूबर तक किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित कक्षों में व्यक्तिगत रूप से नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नामांकन पत्र प्राप्त करने और पूछताछ के लिए अलग काउंटर तथा अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव और उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदी लाल मीना ने सोमवार को व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। नामांकन कक्ष में अभ्यर्थी सहित अधिकतम पांच व्यक्ति ही उपस्थित रह सकेंगे। वाहनों की पार्किंग कलक्ट्रेट परिसर के बाहर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना करनी होगी。 विजुअल बाइट :- उम्मेदी लाल मीणा,उप जिला निर्वाचन अधिकारी0
0
Report
Advertisement
