680020
Two youngsters arrested on 42 Lakhs Gold theft case
Thrissur, Kerala:In Thrissur, the police have arrested suspects involved in the theft of gold worth ₹42 lakh from workers of a jewelry manufacturing unit after luring them to a lodge. The accused are Sampson Peter (21), also known as Paki, from Palliparambil House in Karikkode Thekkumbhagam Desam, Idukki, and Nandu Deepu (21) from Padikkachikunnel House, Karinkunnam, Idukki. They were apprehended from Moolamattom in Idukki district.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीकानेर के छतरगढ़ में बायो-वेस्ट प्लांट में आग, दमकलें आग बुझाने में जुटीं
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के छतरगढ़ से खबर बायो वेस्ट पॉवर प्रोजेक्ट में फिर लगी आग प्लांट की पराली में लगी भीषण आग प्लांट की दमकल कर रही है आग बुझाने का प्रयास पंजाब हरियाणा से आने वाली पराली से बनती है बिजली अक्सर पराली से छतरगढ़ और हाईवे पर होते रहे है हादसे छतरगढ़ निवासियों को बना रहता है आगजनी का भय0
0
Report
त्योहारी सीजन में यशवंतपुर-जयपुर स्पेशल ट्रेन 21 अक्तूबर से 28 नवंबर तक
Jaipur, Rajasthan:त्योहारी सीजन में यशवंतपुर-जयपुर स्पेशल ट्रेन, कोटा समेत 4 स्टेशनों पर ठहराव ; 21 अक्टूबर से 28 नवंबर तक 6-6 फेरे त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर-जयपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला। ट्रेन नंबर 06543/06544 दोनों दिशाओं में 6-6 फेरे लगाएगी। 21 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन। कोटा मंडल के भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा और सवाई माधोपुर स्टेशन पर होगा ठहराव। ट्रेन 06543 हर बुधवार दोपहर 12 बजे यशवंतपुर से रवाना होकर शुक्रवार सुबह 8 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 06544 हर शनिवार सुबह 8:40 बजे जयपुर से रवाना होकर सोमवार सुबह 5:15 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी। यशवंतपुर से जयपुर जाते समय भवानी मंडी में रात 12:03 बजे, रामगंज मंडी में 12:28 बजे और कोटा में रात 2:20 बजे पहुंचेगी। सवाई माधोपुर स्टेशन पर ट्रेन का आगमन सुबह 5:25 बजे होगा। जयपुर से वापसी में सवाई माधोपुर सुबह 11:05 बजे, कोटा दोपहर 12:45 बजे, रामगंज मंडी दोपहर 1:48 बजे और भवानी मंडी दोपहर 2:13 बजे पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन पुणे, कल्याण, वसई रोड, वडोदरा, रतलाम और नागदा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले NTES या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-सारणी जांचने की सलाह दी।0
0
Report
भाजपा ने यूपी महिला मोर्चा के 28 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए
Noida, Uttar Pradesh: भाजपा ने 28 जिले की महिला मोर्चा के अध्यक्ष घोषित किए माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी की अनुमति से भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की घोषणा निम्नवत् है- महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष 1 पश्चिम सहारनपुर महानगर श्रीमती सारिका गुप्ता 2 पश्चिम मेरठ जिला श्रीमती अजिता_gujrर 3 पश्चिम बुलंदशहर कु० कल्पना वमा 4 पश्चिम मेरठ महानगर श्रीमती बबिता चौहान 5 पश्चिम गाजियाबाद महानगर श्रीमती सिद्धि प्रधान अग्रवाल 6 पश्चिम हापुड़ श्रीमती पूजा शर्मा 7 संभल श्रीमती मोशिका शर्मा 8 ब्रिज मथुरा महानगर श्रीमती ममता भारद्वाज 9 श्रीमती मंजू बमो 10 ब्रिज अलीगढ़ महानगर डॉ० आरती मित्तल 11 ब्रुברי बरेली जिला हॉ० मीनाक्षी गंगवार 12 कानपुर कानपुर दक्षिण श्रीमती आशा पाण्डेय 13 कानपुर झॉसी महानगर श्रीमती नीरजा गुप्ता 14 कानपुर झॉसी जिला श्रीमती प्रवेश शर्मा 15 कानपुर फर्रुखाबाद श्रीमती प्रीति तिवारी 16 कानपुर हमीरपुर શ્રીમતી મનતા ગુપ્તા 17 कानपुर जालौन श्रीमती शशि सोमेन्द्र सिंह 18 अन्ध सीतापुर श्रीमती कुसुम सिंह 19 अच्छ अम्बेडकरनगर श्रीमती दीपिका साहू 20 अव्ध बलरामपुर श्रीमती साधना पाण्डेय 21 अवध बहराइच श्रीमती रंजीता श्रीवास्तव 22 अवघ श्रावस्ती श्रीमती माधुरी सिंह त्रिपाठी 23 अच्घ अयोध्या महानगर श्रीमती अशोका द्विवेदी 24 काशी भदोही श्रीमती सुषमा नालवीय 25 काशी अमेठी श्रीमती गीता सिंह 26 काशी मिर्जापुर श्रीमती जान्हवी कशेरा 27 काशी सुल्तानपुर श्रीमती विजयलक्ष्मी शुक्ला 28 गोरखपुर लालगंज श्रीमती सुनीता भारती0
0
Report
Advertisement
करौली से करणपुर माता की पदयात्रा के 25 साल, 215 भामाशाह सम्मानित
Karauli, Rajasthan:करौली से करणपुर वाली माता के दरबार तक निकाली जाने वाली निशुल्क पदयात्राओं के 25 साल पूरे होने पर मां करणपुर गुमाणो माता सेवा समिति की ओर से सिल्वर जुबली वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर पदयात्राओं में भोजन-प्रसादी, चाय-नाश्ता, वाहन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और धर्मशाला निर्माण सहित अन्य कार्यों में सहयोग देने वाले 215 से अधिक भामाशाहों को माला, साफा, माता की चुनरी, स्मृति चिह्न और भोग प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय पर नगाड़खाना दरवाजे के पास स्थित श्री राधा गोपाल महाराज मंदिर परिसर में मां गुमाणो सेवा समिति की ओर से नवरात्र कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यहां करणपुर वाली माता की हस्तनिर्मित प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और दुर्गा पाठ किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में करौली से करणपुर तक निकलने वाली निशुल्क पदयात्राओं के 25 वर्ष पूरे होने पर भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पदयात्राओं के आयोजन और श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग देने वाले लोगों का आभार जताना था। पदयात्रा संयोजक गिर्राज तिवारी और समिति के प्रवक्ता जितेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि पदयात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी, चाय-नाश्ते, वाहन और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही धर्मशाला निर्माण और आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान हुआ। समारोह में 215 से अधिक लोगों को साफा बंधवाकर और माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभी को स्मृति चिह्न और भोग प्रसाद भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करणपुर वाली गुमाणो माता को आमंत्रित किया गया। मंच संचालन अंकेश पाराशर और जितेंद्र सिंह जीतू ने किया.0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र: सिरोही पुलिस ने 2,947 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, चालक गिरफ्तार
Sirohi, Rajasthan:सिरोही पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑयल टैंकर से 2,947 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 4.42 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करी के इस मामले में पुलिस ने जोधपुर निवासी शुभम चौहान को गिरफ्तार किया है। नेशनल हाईवे-62 पर वीरवाड़ा कट के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान टैंकर चालक नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए नया सानवाडा के पास हाईवे पर घेराबंदी कर टैंकर को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए अनुसंधान जारी है。0
0
Report
चूरू कांग्रेस ने पंचायत राज चुनाव के लिए रणनीति बनाकर संगठन को मजबूती दी
Churu, Rajasthan:चूरू. जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, संगठन की मजबूती पर दिया जोर, पंचायत समिति व जिला परिषद चुनावों की तैयारियों पर हुआ मंथन. चूरू। आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को चूरू के जैन गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने की। बैठक में आगामी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत बनाने, चुनावी रणनीति तैयार करने तथा संभावित उम्मीदवारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर गांव-गांव तक संगठन की पहुंच मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला ऑब्जर्वर सारिका चौधरी, जिला सहप्रभारी दिनेश कस्वां, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तनवीर खान एवं भीमराज जाखड़ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की गई। नेताओं ने पंचायत समिति और जिला परिषद क्षेत्रों में संगठन की स्थिति पर चर्चा करते हुए चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया। कार्यकर्ताओं से आमजन के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर बैठक में पंचायत स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होकर जनसंपर्क बढ़ाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूती मिल सके। इसके साथ ही चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा की गई। संभावित उम्मीदवारों के चयन, स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता तथा संगठन के साथ उनके समन्वय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रदर्शन, यातायात ठप; CEC के इस्तीफे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के क्नॉट प्लेस में फिर पहुंचे प्रदर्शनकारी..बीच सड़क पर बैठकर कर रहे थे प्रदर्शन.. दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में.. दिल्ली के क्नॉट प्लेस के आउटर सर्किल में शाम करीब 6 बजे अचानक से प्रदर्शनकारी CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे..और फिर बीच सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे.. इनकी वजह से यातायात प्रभावित हो रहा था..पुलिस बसों में डालकर डिटेन कर ले गई है0
0
Report
ओवैसी रामपुर पहुंचे, स्वार-टांडा में जनसभा को संबोधित करेंगे
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर, यूपी: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी रामपुर जनपद के स्वार-टांडा क्षेत्र पहुंचे हैं। यहाँ वह जनसभा को संबोधित करेंगे।0
0
Report
YT नोट: क्या संदेश नई जानकारी की राह दिखाता है?
Chhindwara, Madhya Pradesh:नोट - YT0
0
Report
Advertisement
गौरीबाजार: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर,एल्युमिनियम का फाटक लगाते समय हुआ हादसा
Bhatauli Khurd, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में रविवार को मकान पर एल्युमिनियम का फाटक लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया । जहा दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, लवकनी गांव निवासी बोल बम शर्मा के मकान पर रविवार को निर्माण कार्य चल रहा था। मकान के एक कमरे में एल्युमिनियम का फाटक लगाया जाना था। इसके लिए मजदूर फाटक को उठाकर मकान के दूसरे तल पर ले जा रहे थे। इसी दौरान फाटक अनियंत्रित होकर गिर गया और मकान के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। तार के संपर्क में आते ही फाटक में करंट उतर गया, जिससे उसे पकड़कर ले जा रहे दोनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में धनंजय (28) पुत्र प्रभुनाथ, निवासी बलियवा, थाना रामपुर कारखाना और मनीष कुमार (28) पुत्र प्रमोद, निवासी देवकुआं लंगड़ी, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज देवरिया में उपचार के दौरान भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।0
0
Report
भोपाल में रंजिश के चलते बदमाशों ने 4 गाड़ियों को तोड़ा, 15-20 युवक शामिल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने 4 गाड़ियों में की तोड़फोड़ रात 3 से 4 बजे के बीच बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम कबाड़खाना इलाके में पहुंचे थे करीब 15 से 20 लड़के GPO चौराहे पर उमर और आलिन के बीच हुआ था विवाद आलिन के साथियों पर उमर के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप कबाड़खाना इलाके में रहता है उमर हनुमानगंज पुलिस ने दर्ज किया मामला0
0
Report
कोटा मंडल में 2x25 केवी विद्युत प्रणाली से ट्रेनें तेज, बिजली स्थिर
Noida, Uttar Pradesh:कोटा मंडल में हाईस्पीड ट्रेनों के लिए बिजली व्यवस्था मजबूत, 596 ट्रैक किलोमीटर पर 2×25 केवी सिस्टम सक्रिय - दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर वंदे भारत जैसी हाईस्पीड ट्रेनों के संचालन की तैयारी तेज。 - कोटा मंडल में 596 ट्रैक किलोमीटर पर आधुनिक 2×25 केवी विद्युत प्रणाली सक्रिय。 - सालाबाद से मुरहेसी रामपुर तक 128 ट्रैक किलोमीटर रेलखंड पर नई विद्युत प्रणाली चार्ज。 - भरतपुर में कोटा मंडल का चौथा 2×25 केवी ट्रैक्शन सब-स्टेशन शुरू。 - सुवासरा, गंगापुर सिटी और रामगंजमंडी के बाद भरतपुर में भी ट्रैक्शन सब-स्टेशन सक्रिय。 - नई व्यवस्था से एक ही रेलखंड पर अधिक ट्रेनों के संचालन के दौरान बिजली की मांग पूरी करने में मिलेगी मदद。 - ओवरहेड विद्युत प्रणाली की क्षमता बढ़ने से वोल्टेज में गिरावट कम करने और स्थिर बिजली आपूर्ति में मिलेगी सहायता。 - ऑटोमैटिक सिग्नलिंग वाले रेलखंडों पर कम अंतराल में ज्यादा ट्रेनें चलाने की क्षमता होगी मजबूत。 - दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन संचालन के लिए आधारभूत ढांचा मजबूत करने की दिशा में कदम。 - कोटा मंडल में अब तक 12 सब-सेक्शनिंग पोस्ट, 7 सेक्शनिंग पोस्ट और 4 ट्रैक्शन सब-स्टेशन इस व्यवस्था में शामिल。0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में 29 नवंबर की महारैली NDA की ताकत दिखाने का दावा
Azamgarh, Uttar Pradesh:जिले में आगामी 29 नवंबर की महारैली को लेकर मंत्री ओमप्रकाश ने बैठक कर किया बड़ा दावा, SIR पर विपक्ष को घेरा। जनपद आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में स्थित एक मैरिज हॉल में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आगामी 29 नवंबर 2026 को होने वाली सामाजिक समरसता महारैली को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि महारैली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रैली को ऐतिहासिक बताते हुए दावा किया कि 29 नवंबर को सामाजिक समरसता महारैली आजमगढ़ में NDA की राजनीतिक ताकत दिखाई देगी। जहां सुभासपा और NDA के नेता अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेंगे। वहीं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री राजभर ने विपक्षी दलों के बूथ प्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी BLO से कोई गलती हुई है, तो राजनीतिक दलों के बूथ प्रतिनिधि क्या कर रहे थे? मतदाता सूची में नामों की स्थिति की पुष्टि आधिकारिक सूची से करने की बात भी कही। पंचायत चुनाव और NDA में सीटों के बंटवारे को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फिलहाल तैयारियां चल रही हैं, दशहरा मेले के बाद बैठक में आगे की रणनीति तय होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही सीटों के बंटवारे पर फैसला होता है। समाजवादी पार्टी के PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के नारे पर तंज कसते हुए उन्होंने परिवारवाद, संपन्न वर्ग और अपराधियों को लेकर टिप्पणी की।0
0
Report
रायपुर: मिठाई दुकानों पर बड़ा खाद्य नियंत्रण एक्शन, 150 किलोग्राम मिठाई नष्ट
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग रायपुर में मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई खाद्य नियंत्रक दीपक अग्रवाल खुद पहुंचे मैदान में तेलीबांधा की 3 मिठाई दुकानों समेत 4 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण गंदगी और स्वच्छता में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर नष्ट चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित स्वच्छता में सुधार तक कम से कम 3 दिन दुकानें बंद रखने के निर्देश खोवा, पनीर, लड्डू और मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे जांच रिपोर्ट में अमानक पाए जाने पर होगी न्यायालयीन कार्रवाई खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर विभाग सख्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन का निरीक्षण अभियान रहेगा जारी0
0
Report
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का राजसमंद में धुआँधार जनसभाएं, भाजपा प्रत्याशियों पर निशाना
Rajsamand, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का राजसमंद दौरातीन विधानसभा क्षेत्रों में धुआँधार जनसभाएं, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में साधा निशाना. राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी आज पंचायती राज चुनावों के सिलसिले में राजसमंद जिले के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों—कुंभलगढ़, राजसमंद और नाथद्वारा में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया और मतदाताओं से समर्थन की अपील की। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं- राजसमंद पहुँचकर उपमुख्यमंत्री ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के समर्थन में लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित किया। दौरे के दौरान सबसे पहले उपमुख्यमंत्री सरदारगढ़ पहुँचीं। यहाँ उन्होंने जिला परिषद सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी अनिल खटिक के समर्थन में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया। सरदारगढ़ के बाद दीया कुमारी केलवा पहुँचीं। यहाँ उन्होंने जिला परिषद के वार्ड 17 से भाजपा प्रत्याशी करणवीर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वे खमनोर क्षेत्र के कुंठवा गाँव पहुँचीं, जहाँ वार्ड 7 के प्रत्याशी मदन सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाग लिया। कुंठवा के बाद उनके कुरज गाँव में भी चुनाव प्रचार करने और जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम रहा। पंचायती राज चुनावों को लेकर उपमुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
