Back
धनबाद सांसद ढुलू महतो समर्थक और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह समर्थक आमने सामने।
Nirsa, Jharkhand
शहर के प्रभातम मॉल के समीप दो गुट के बीच शुक्रवार को जमकर मारपीट व पत्थरबाजी की घटना घटी। जिसमे लगभग तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर स्थिति नियंत्रित किया। डीएसपी लॉ एंड आर्डर नौशाद आलम, डीएसपी हेड क़वाटर-2 शंकर कामती, धनबाद थाना की पुलिस, बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले को शांत कराने में जुटी हुई है। वहीं 3-4 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है।
मालूम हो कि विगत कुछ दिनों से धनबाद सांसद ढुलू महतो समर्थक और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह समर्थकों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।इसके बाद दोनों गट के समर्थक प्रतिद्वन्दी गुट वाले नेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप और पोस्ट करने में लगे हुए है।
1
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com