123029
ED Raids Ex-Minister Rao Dan Singh; MP Dharmvir Singh Responds
Mahendragarh, Haryana:ED raids former Haryana minister Rao Dan Singh. MP Chaudhary Dharmvir Singh makes significant statement on the matter.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धौलपुर पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी से लोकतंत्र का उत्सव
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर. जिले में आज हो रहे पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में लोकतंत्र का असली उत्सव देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं, जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं समूह में, पिकअप ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों में बैठकर मतदान केंद्रों पर पहुंच रही हैं। बुजुर्ग महिलाओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह है। कई केंद्रों पर महिलाएं सज-धज कर वोट डालने आईं। महिलाओं की भागीदारी से मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।0
0
Report
देवरिया में छापेमारी: 30-35 कुंतल पटाखे जब्त, लाइसेंस नहीं मिला
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में आगामी त्यौहारों को देखते हुए प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज भटनी थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया दीक्षित गांव में प्रशासन ने छापेमारी की। जहां एक गोदाम से अवैध रूप से रखे गए भारी मात्रा में पटाखे को बरामद किया गया। इस कार्रवाई में एसडीएम सलेमपुर, सीओ सलेमपुर सहित भटनी थाने की पुलिस मौजूद रही। गोदाम में पटाखों के भंडारण के संबंध में लाइसेंस और अनुमति के संबंध में कोई भी आवश्यक कागजात नहीं मिले और किसी प्रकार का अनुमति और लाइसेंस भी नहीं मिला। नियमानुसार गोदाम में रखें सभी पटाखे जप्त किए गए, जिसमें विभिन्न वैरायटी के कुल 30 से 35 कुंतल पटाखे जप्त किए गए। इस पूरे मामले में विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत के तहत अभियोग दर्ज करते हुए अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है। बाइट.. मनोज कुमार .. सीओ भाटपाररानी0
0
Report
गाजीपुर में मुठभेड़: 25 हजार के इनामी गैंगस्टर ओसियर बिंद घायल के बाद गिरफ्तार
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोतस्कर ओसियर बिन्द लगी गोली, घायल, तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार-एसपी सिटी नंदगंज पुलिस ने धामपुर घरवा मोड़ के पास मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित ओसियर बिन्द को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्त चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के लखईपुर अवंती गांव का निवासी है अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह थाना शादियाबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गोवध, पशु क्रूरता, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमों में आरोपी का नाम दर्ज है, घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया गाजीपुर के नंदगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त ओसियर बिन्द को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में गिरफ्तार गैंगेस्टर के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। इस बात की पुष्टि एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि धामपुर घरवा मोड़ के पास हुई इस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त चंदौली जिले का रहने वाला है। पकड़ा गया आरोपी थाना शादियाबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ गाजीपुर और चंदौली जनपदों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, नंदगंज थाने में मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में भी मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट- डॉ राकेश कुमार मिश्रा- एसपी सिटी, गाजीपुर0
0
Report
Advertisement
जौनपुर-रामपुर के असवा में आम के पौधे को लेकर संघर्ष; चार नामजद आरोपी मुकदमा दर्ज
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के असवा गांव में आम का पौधा लगाने को लेकर खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल! रामपुर थाना क्षेत्र के असवां फदुलहा गांव में जमीन पर आम का पौधा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि चार लोगों ने महेश यादव के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता श्यामलाल यादव और पत्नी अनीता यादव को भी पीटने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर रामपुर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
सनातन श्लोक को गाली बताने पर शिवशंकर यादव के खिलाफ VHP ने निष्कासन की मांग
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. सनातन श्लोकों को गाली बताये जाने पर समाजवादी पार्टी के नेता शिव शंकर यादव पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सत्संग प्रमुख आचार्य ऋतुपर्ण ने भड़कते हुए कहा कि शिव शंकर यादव इन श्लोकों को गाली समझते हैं और उन्हें अपने घर में कुरान का पाठ करवाना चाहिए. विहिप सत्संग प्रमुख ने अखिलेश यादव से शिव शंकर यादव को तुरंत समाजवादी पार्टी से निष्कासन के आदेश देने की मांग की. कहा गया कि शिव शंकर यादव जैसे लोग समाजवादी पार्टी में रहेंगे तो अखिलेश यादव 2027 में भी और 2032 में भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे. नोट: SP नेता शिवशंकर के बयान का वीडियो व्हाट्स एप पर साझा किया गया था, लेकिन अभी अपलोड नहीं हो रहा।0
0
Report
दौसा के आठ पंचायत समितियों में आज मतदान, सुरक्षा के बीच प्रतिष्ठा दांव पर
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 जिले के आठ पंचायत समिति क्षेत्र आज हो रहा मतदान सिकंदरा, सिकराय, दौसा, लवाण, रामगढ़ पचवारा, लालसोट, श्योशिंगपुरा , नांगल राजावतान क्षेत्र में मतदान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त तीन हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात 142 पंचायत समिति सदस्यों ओर 24 जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान 655698 मतदाताओं के लिए 763 मतदान केंद्र इस चुनाव में जिले के चार नेता और एक IAS अफसर व एक पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी की प्रतिष्ठा भी दाव पर प्रदेश में पंचायत चुनावों के तीसरे चरण के चलते आज दौसा जिले की भी आठ पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान हो रहा है जिसमें दौसा,सिकंदरा, सिकराय, लवाण, नांगल राजावतान , रामगढ़ पचवारा, लालसोट ,श्योशिंगपुरा पंचायत समिति के 142 सदस्य ओर जिला परिषद के 24 सदस्यों के लिए मतदान किया जा रहा है जिसमें 655698 मतदाताओं के लिए 763 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं वहीं 59 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर हथियार बंद जवान तैनात किए गए हैं । तीसरे चरण के पंचायत चुनावों में जिले के चार नेता और एक IAS अफसर और एक पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी है सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी जिला परिषद सदस्य के लिए चुनावी रण में है वही कांग्रेस की पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना ने भी पहली बार राजनीति में कदम रखा है भूपेश ने भी अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत जिला परिषद सदस्य के रूप में की थी ऐसे में बेटी भी उनके ही नक्शे कदम पर है हालांकि यहां देवांगना के सामने एक ओर जहां भाजपा चुनौती दे रही है तो वहीं कांग्रेस से बागी होकर सुल्तान बैरवा ने भी अपनी पत्नी को मैदान में उतारा है जिसके चलते कांग्रेस की मुश्किले भी बढ़ रही है वही दौसा से कांग्रेस से विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा भी चुनावी मैदान में है बीना पूर्व में सरपंच और लवाण पंचायत समिति की प्रधान रह चुकी है तीनों ही प्रत्याशी जिला प्रमुख के भी प्रबल दावेदार माने जा रहे है नांगल राजावतान पंचायत समिति सदस्य के रूप में दो बार के पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल के पुत्र रोहित बंशीवाल भी भाजपा से चुनावी मैदान में है तो वहीं सिकंदरा पंचायत समिति क्षेत्र से पंजाब कैडर के IAS सुमेर सिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर भी भाजपा के टिकट पर राजनीति में पहली बार अपनी किस्मत आजमा रही है वही सिकराय पंचायत समिति क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम मीणा खुद इस चुनावी रण में उतरे हुए हैं और तीनों ही प्रत्याशी प्रधान के भी प्रबल दावेदार माने जा रहे है अब किसकी जीत होगी और किसकी हार इसका फैसला आज क्षेत्र के मतदाता ईवीएम के माध्यम से वोट देकर करेंगे ओर परिणाम आने पर ही यह साफ होगा किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा ऐसे में इस चुनाव में जिले के दो विधायक और एक पूर्व मंत्री व एक पूर्व विधायक और एक IAS एवं एक पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी की भी प्रतिष्ठा दाव पर लगी है0
0
Report
Advertisement
पचамбā थाना क्षेत्र में चोरों ने महिंद्रा स्कॉर्पियो चोरी कर CCTV में कैद
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। चोरों के द्वारा घर के बाहर खड़ी महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह गांव निवासी स्वर्गीय मिन्हाज आलम के पुत्र मोहम्मद शहबाज आलम ने अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो S11 ब्लैक कलर गाड़ी को रात करीब 11:50 बजे अपने घर के पास खड़ा किया था और सोने चले गए थे। सुबह करीब 6 बजे उठे तो गाड़ी गायब मिली। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर फुटेज में रात करीब 2:10 बजे अज्ञात चोरों द्वारा गाड़ी चोरी कर ले जाने की घटना सामने आई है। चोरी हुई स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन नंबर JH01FL-8863 है। वाहन मालिक ने थाना में दिए आवेदन में गाड़ी का चेसिस और इंजन नंबर भी दर्ज कराया है। घटना के बाद वाहन मालिक ने पचंबा थाना में लिखित आवेदन देकर गाड़ी की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
बलिराजगढ़ में ASI गोलीबारी: एक मौत, चार घायल
Madhubani, Bihar:मधुबनी के बलिराजगढ़ में सनसनीखेज बारदात। मधुबनी में अवैध संबंध में ASI को ग्रामीणों ने पकड़ा, चारो ओर से घिरता देख एएसआई ने चलाई कई राउंड गोली, गोली लगने से एक युवक अशोक की हुई मौत तीन की हालत गंभीर, घटना बाबूबरही थाना के बलिराजगढ़ गांव की है। आरोपी ASI फरार, ASI की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने कहा एएसआई पुलिस पिकेट पर तैनात था और गांव के एक घर में बरारबर जाता था। ग्रामीणों ने पकड़ लिया तो एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से फायरिंग किया। चार लोगों को गोली लगी है सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक युवक की मौत हो गयी। एसएसपी आरोपी ने कहा एएसआई पर हत्या का मुकदमा चलेगा। मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिराजगढ़ में सोमवार की आधी रात खाकी को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने अपनी गंदी नीयत में सफलता नहीं मिलने पर बौखलाहट में अंधाधुंध फायरिंग झोंक दी। इस गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है और आक्रोश को देखते हुए एसएसपी खुद घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।0
0
Report
पंचायती राज चुनाव के तृतीय चरण में मतदान शुरू, युवाओं में उत्साह
Sikar, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव के तृतीय चरण में मतदान शुरू, युवा और महिलाओं में दिखा खासा उत्साह एंकर सीकर जिले के दांता रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव 2026 के तृतीय चरण में आज मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। क्षेत्र की तीन पंचायत समितियों दांता रामगढ़, खाचरियावास और पलसाना में पंचायत समिति के 49 सदस्यों एवं जिला परिषद के 8 सदस्यों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव में जिला परिषद के 8 सदस्यों के लिए 25 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि पंचायत समिति के 49 वार्ड सदस्यों के लिए 172 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान के लिए क्षेत्र में कुल 285 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 70 ग्राम पंचायतों के 2 लाख 66 हजार 204 मतदाता मतदान कर रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। मतदान को लेकर युवा एवं महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाता बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी。0
0
Report
Advertisement
पाली में अतिक्रमण हटाने पर 40 साल पुराना मकान ध्वस्त, भारी पुलिस तैनात
Pali, Rajasthan:पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र स्थित सरदार पटेल नगर में अलसुबह प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। रास्ते की जमीन पर बने करीब 40 साल पुराने दो मंजिला मकान को कोर्ट के आदेश पर ध्वस्त किया गया। प्रशासन और नगर निगम की टीम सुबह करीब 5 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान में रह रहे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद निगम की टीम ने मकान में रखा सामान खाली करवाया और सुबह 7:54 बजे जेसीबी की मदद से मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान मौके पर एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत, एएसपी ओमप्रकाश चौधरी, सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत और नगर निगम आयुक्त सहित पुलिस व निगम का भारी जाब्ता तैनात रहा, कार्रवाई के दौरान एहतियात के तौर पर मकान के दोनों तरफ के रास्ते भी बंद कर दिए गए।0
0
Report
धोद पंचायत समिति में तीसरे चरण का मतदान शुरू, 70 प्रत्याशी मैदान में
Sikar, Rajasthan:धोद पंचायत समिति क्षेत्र के जिला परिषद के 4 और पंचायत समिति के 19 सदस्यों के लिए हो रहा मतदान। धोद पंचायत समिति के 19 वार्ड सदस्यों के चुनावों में कुल 70 प्रत्याशी है मैदान में। मतदान करने को लेकर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का आना हुआ शुरू।0
0
Report
बानसूर में खेत जुताई के दौरान 16 वर्षीय भूपेंद्र की मौत
Khurdi, Kotputli, Rajasthan:बानसूर (कोटपूतली–बहरोड़) के चतरपुरा नदी की ढाणी में खेत जुताई के दौरान 16 वर्षीय लड़का ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर में फंस गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान भूपेंद्र (16) पुत्र वीरेंद्र मीणा के रूप में हुई। पुलिस और ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। मामला बासदयाल थाना क्षेत्र के चतरपुरा की ढाणी का है। मौके पर मौजूद लोगों की पूछताछ से पता चला कि खेत की जुताई चल रही थी और भूपेंद्र ने पड़ोस से ट्रैक्टर किराए पर लिया, जिसमें रोटावेटर लगा हुआ था। शाम 4 बजे भूपेंद्र स्कूल से घर लौटा, फिर खेत पर गया और ट्रैक्टर के पास बैठ गया। उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर और रोटावेटर के बीच जा फंसा। बचाने के लिए लोगों ने ब्रेक लगाई, पर भूपेंद्र रोटावेटर की चपेट में आ गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला गया और नारायणपुर अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। सुबह परिजनों की रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई होगी। भूपेंद्र ढाणी से गोवर्धन का बास सरकारी स्कूल में 7वीं क्लास पढ़ता था; उसके दो भाई और एक बहन है, वे चार बहनों में सबसे छोटा था।0
0
Report
Advertisement
कवर्धा में राज्योत्सव-2026 धूमधाम से, लोकसंस्कृति ने मोहा दर्शकों को
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में धूमधाम से मना जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026, लोकसंस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद संतोष पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जहां शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की बधाई देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच से छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ। 26 वर्षों में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने रेल परियोजना, मेडिकल कॉलेज, फिशरीज कॉलेज और सड़क निर्माण जैसे कार्यों को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी लोकगीत, करमा, ददरिया, भक्ति संगीत, गजल और रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा दिया। पूरा परिसर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।0
0
Report
रोहिणी सेक्टर-5 में जज परिवार से जुड़े दबंगों ने सरकारी कर्मी पर हमला
New Delhi, Delhi:सोमवार शाम को दिल्ली के बुध विहार थाना अंतर्गत रोहिणी सेक्टर 5 में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. रोहिणी सेक्टर 5 की एक सोसाइटी के लोगों ने जमकर हंगामा किया. दरअसल रोहिणी सेक्टर 5 की एक सोसाइटी के लोगों ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर से आए कुछ दबंगों ने एक सरकारी कर्मचारी के घर पर हमला कर दिया. इस हमले के दौरान दबंगों ने सरकारी कर्मचारी की पिटाई कर दी. पीड़ित का नाम अशोक कुमार डबास के रूप में हुई है, जो ट्रांसपोर्ट डिपार्मेंट में काम करते हैं. पीड़ित परिवार और उनके परिवार वालों ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया वह उत्तर प्रदेश में कार्यरत एक जज के परिवार से संबंध रखते हैं. बस उसी रसूख को दिखाते हुए करीब 4 से 5 की संख्या में आए बदमाशो ने सरकारी कर्मचारी पर हमला बोल दिया. पीड़ित परिवार ने बताया कि पूरा मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है, जहां वह रहते हैं उसी के ऊपर एक जज का मकान बन रहा है. इसी में एक पाइप लाइन की वजह से उनमें अक्सर विवाद होने लगा. मामला कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन उस बीच जज के परिवार वालों ने हमला बोल दिया.0
0
Report
डिडौली कस्बे में ट्रैक्टर-ट्रॉली राह लेकर दो पक्षों में हिंसक भिड़ंत, वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के डिडौली कस्बे में ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ता देने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल अमरोहा के डिडौली कस्बे में ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ता न देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। अचानक हुई मारपीट से इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने डिडौली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मारपीट के मामले में दो लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
