Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ahmedabad380007

પેટ્રોલની પીડા

Mar 23, 2026 12:34:57
Ahmedabad, Gujarat
અમદાવાદમાં અફવાના પગલે પેટ્રોલપંપ પર લાગી લાંબી લાઈનો. ઠેર ઠેર પેટ્રોલ પંપ પર લોકોની મેદની ઉમટી પેટ્રોલ ભરાવવા માટે. લોકો પેનિક થઇને પહોંચી રહ્યાં છે પેટ્રોલ પંપ.
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
Mar 23, 2026 14:19:08
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में रिश्तों के भीतर खून: नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोप पर बहनोई हत्या हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नगला लोथू गांव के रहने वाले अखिलेश कुमार 19 मार्च को घर से लापता हो गए और अगले दिन उनका शव सहोरा गांव में साढ़ू के घर में फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। पहली नजर में इसे आत्महत्या माना गया, लेकिन पुलिस की सतर्कता और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले का असली सच उजागर किया। रिपोर्ट में साफ हुआ कि अखिलेश की मौत फांसी से नहीं, बल्कि गला दबाकर की गई हत्या थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के साढ़ू के परिवार से कड़ाई से पूछताछ की। जांच में मृतक के साढ़ू स्व. लालाराम की पत्नी मुख्य आरोपी महिला अनारकली ने अपना जुर्म कबूल किया। महिला ने बताया कि मृतक अखिलेश उसकी बहन का पति था और अक्सर उसके घर आता-जाता था। 20 मार्च को महिला खेत पर गई थी, उसी दौरान अखिलेश ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की। बेटी ने घटना की पूरी बात मां को सुनाई, जिससे महिला का गुस्सा फूट पड़ा और उसने बहनोई का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी महिला ने शव को फंदे पर लटका दिया ताकि यह आत्महत्या का रूप ले। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की गहन जांच शुरू कर दी है। यह वारदात न सिर्फ एक जघन्य अपराध है, बल्कि यह भी दिखाती है कि जब रिश्तों के भीतर भरोसा टूटता है और अपराध घातक रूप लेता है, तब अंजाम सिर्फ तबाही और समाज में सनसनी होती है।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 23, 2026 14:18:51
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश | फाफामऊ इलाके में कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा गिरने की जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। चीफ फायर ऑफिसर चंद्र मोहन शर्मा कहते हैं, "...जैसे ही मैं पहुंचा, मैंने कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का एक बड़ा लीक देखा। इस बीच, हमने पानी का स्प्रे करके बचाव का काम शुरू किया...घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया है...JCB मलबा हटा रही हैं और लगातार सर्च जारी है..." प्रयागराज के DM मनीष कुमार verma कहते हैं, "घटना का सही कारण जांच के बाद ही पता चलेगा, क्योंकि कुछ लोगों का दावा है कि अंदर धमाका हुआ, शायद गैस की वजह से। इस वजह से दीवार गिर गई। पूरी घटना की जांच के लिए ADM फाइनेंस की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। वे अलग-अलग पहलुओं की जांच करेंगे और अगले 24 से 48 घंटों में हमें एक रिपोर्ट देंगे। उसके बाद ही हम सही कारण का पता लगा पाएंगे। घायलों के बारे में, बारह लोगों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। चार लोगों की मौत हो गई है, और हम उनके परिवारों से संपर्क कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। दूसरे राहत और बचाव ऑपरेशन जारी हैं...
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 23, 2026 14:18:24
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद पुलिस रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर अलर्ट, सतर्क नजर आ रही है. रामनवमी त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जहां दंगा और आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया गया. मॉक ड्रिल के दौरान दंगा निरोधक टीम ने भीड़ नियंत्रण और संभावित उपद्रव की स्थिति से निपटने का प्रदर्शन किया. जवानों ने आंसू गैस के गोले दागने और रबर बुलेट का इस्तेमाल कर हालात को काबू में करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया. इस दौरान सुरक्षा के सभी मानकों का विशेष ध्यान रखा गया. मौके पर मौजूद डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार ने पुलिस जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में संयम बनाए रखना बेहद जरूरी है और सभी कार्रवाई पुलिस मैनुअल के तहत होनी चाहिए. उन्होंने जवानों को भीड़ से बिना उलझे, सूझबूझ के साथ स्थिति संभालने और उपद्रवियों की पहचान करने पर जोर दिया. वहीं डीएसपी शंकर कामती ने भी जवानों को सतर्क रहने और हर परिस्थिति में तत्परता दिखाने की सलाह दी. साथ आमलोगों से अपील किया कि अफवाह पर ध्यान न दे साथ ही अफवाह को फैलाये नहीं.
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Mar 23, 2026 14:17:23
Fatehpur, Uttar Pradesh:साध्वी निरंजन ज्योति का भव्य स्वागत, पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा साध्वी निरंजन ज्योति का फतेहपुर आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत शनिदेव मंदिर पहुंचकर साध्वी ने की पूजा-अर्चना, लिया आशीर्वाद बोलीं – “कुछ खोने के बाद जब कुछ मिलता है, तब उसकी अहमियत समझ में आती है” फतेहपुर की जनता को दिया श्रेय, कहा – “अगर सांसद नहीं बनती तो शायद यह पद नहीं मिलता” अपने संघर्ष का किया जिक्र – “घोड़ा चलाने वाले पिता की बेटी आज राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी” साफ कहा – देश के लिए काम करूंगी, लेकिन प्राथमिकता फतेहपुर रहेगा बोलीं – “फतेहपुर मेरी जड़ है, यहां का प्यार कभी नहीं भूलूंगी”
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 23, 2026 14:17:07
Dholpur, Rajasthan:भारतीय नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन धौलपुर, राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से भारतीय नव वर्ष स्नेह मिलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। संगठन के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के संयोजन में आयोजित भव्य समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया तथा शिक्षक संघ की ओर से आयोजन की सराहना की। भारतीय नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्त्व पर जोर दिया गया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रौनक भाई साहब ने कहा कि हिंदू नव वर्ष (विक्रम संवत) का आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धरोहर को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है। यह आयोजन सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है, नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ता है और समाज में अनुशासन, ऊर्जा व सकारात्मकता का संदेश फैलाता है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह अवाना, बाड़ी के पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी भाजापा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा, धौलपुर से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी डॉ शिवचरण कुशवाहा, सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 23, 2026 14:16:40
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी धौलपुर- रिटायर्ड कर्मचारी के साथ एक्सीडेंट होने के एक महीने बाद भी पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो बुजुर्ग को लेकर बेटे पहुंचे एसडीएम कार्यालय एसडीएम से लगाई गुहार,भावुक हुए एसडीएम ने तुरंत दिए सदर पुलिस को निर्देश बाड़ी शहर के कायस्थ पाड़ा निवासी पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड हुए एक बुजुर्ग को एक महीने पहले सरमथुरा रोड़ पर एक मोडिफाइड जीप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमे बुजुर्ग के दोनों पैर कुचल गए। घटना के बाद बुजुर्ग के बेटे उसे लेकर अस्पताल पहुचे जहां से धौलपुर ओर धौलपुर से जयपुर रैफर किया गया। उपचार के बाद घायल बुजुर्ग के पुत्र ने सदर थाने में घटना को लेकर रिपोर्ट दी और आरोपी चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की लेकिन एक महीने बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में घायल पिता को लेकर उसके बेटे सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम को पूरे मामले से अवगत कराया है और कार्रवाई की मांग की है। शहर के कायस्थ पाड़ा पुलिया निवासी 61 वर्षीय बाबूलाल कुशवाहा पुत्र रामसिंह कुशवाहा ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड कर्मचारी है। सुबह सवेरे घूमने के साथ सरमथुरा रोड़ स्थित राम दरबार आश्रम के पास बहने वाली बामनी नदी में मछलियों को दाना डालने पैदल जाता है। घटना 21 फरवरी की है। जब सुबह 6 बजे घर से निकला और बामणी नदी के पुल पर पहुंचने के दौरान पीछे से एक मॉडिफाइड हरियाणा नंबर की जीप ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसके दोनों पर फैक्चर हो गए। वहीं से कूल्हे और सिर में चोट आई। घटना के बाद उसके बेटे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। जयपुर में उपचार चल उसके बाद जब वापस लौटे तो एक मार्च को सदर थाने में घटना को लेकर रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। ना ही आरोपी को पकड़ा है और जीप को जप्त किया है। पुलिस द्वारा उन्हें मेडिकल के लिए बाड़ी अस्पताल भेजा गया। जहां भी उनसे पक्षपात किया गया है। मेडिकल जूरिस्ट द्वारा उनसे मेडिकल बनाने की एवज में पैसों की मांग की गई और कई दिन तक मेडिकल नही बनाया। बाद में दूसरे डॉक्टर की ड्यूटी आने पर उनका मेडिकल किया गया है। जिसकी रिपोर्ट भी सदर थाने में जमा करा दी है। घटना को लेकर पीड़ित बाबूलाल उसके पुत्र सूरज और अन्य परिजनों के साथ उपखंड प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उपखंड अधिकारी भगवत शरण त्यागी ने मामले को लेकर सदर एसएचओ को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं साथ में बाड़ी अस्पताल के पीएमओ को भी मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। बाइट 1
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 14:16:24
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में पेंशनरों की सुविधा के लिए बनाए गए वातानुकूलित ‘पेंशनर्स सेवा कक्ष’ का शुभारंभ सोमवार को किया गया। कक्ष का उद्घाटन 104 वर्षीय पेंशनर पुष्पा श्रीवास्तव ने मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की उपस्थिति में किया। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह पहल पेंशनरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया कदम है। योजना को लागू करने में कार्मिक और अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पेंशनर्स सेवा कक्ष को कार्मिक और लेखा विभाग के बीच स्थापित किया गया है, जिससे समन्वय बेहतर हो सके और पेंशन से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। कक्ष में बैठने की सुविधा, गर्म और ठंडा आरओ जल, समाचार पत्र, रेलवे नियमावली और टेलीविजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कुलदीप स्वरूप मिश्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक नन्दीश शुक्ल, वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, विद्युत इंजीनियर शिवम श्रीवास्तव, यांत्रिक इंजीनियर गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी, पेंशनर यूनियन के प्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहे। रेलवे प्रशासन ने इसे पेंशनरों के प्रति सम्मान और सुविधा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Mar 23, 2026 14:16:21
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - रामदेवरा चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी के अवसर पर बाबा रामदेव का अवतरण दिवस समाधि समिति की तरफ से मनाया गया भोग आरती के पश्चात बाबा की समाधि पर स्थापित किया गया स्वर्ण मुकुट तंवर वंश की भाट बही के अनुसार बाबा रामदेव का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन हुआ था रामदेवरा, जैसलमेर बाबा रामदेव तंवर वंश की भाट बही की पत्रावली के अनुसार बाबा रामदेव का जन्म "चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के पंचमी के अवसर पर हुआ था लेकिन आस्था और श्रद्धा के अनुसार सदियों से लोग भादवा माह के शुक्ल पक्ष की दूज के अवसर पर ही बाबा का अवत्तरण दिवस मनाते चले आ रहे हैं। वह इसी के अनुसार रामदेवरा में प्रतिवर्ष भादवा मेले का भीएक महीने तक भव्य आयोजन होता है। लेकिन अधिकृत रूप से तवर वंश की भाट पत्रावली के अनुसार बाबा रामदेव का जन्म "चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन हुआ था。 रामदेवरा में जब भी तंवर वंश के भाट पत्रावली वाचन करने के लिए यहां आते हैं तो वह बताते हैं कि बाबा रामदेव का जन्म "पंचमी के दिन हुआ था। इसी को ध्यान में रखते हुए बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से भी आज पंचमी के अवसर पर बाबा की समाधि पर विशेष रूप से स्वर्ण मुकुट स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। जबकि स्वर्ण मुकुट प्रति माह दूज के अवसर पर ही स्थापित किया जाता है।देश के अलग-अलग स्थान से आए लोगों ने भी आज बाबा की समाधि के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना को लेकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की। वहीं कई भक्तों द्वारा बाबा के अवतरण दिवस के अवसर पर केक काटकर इसका जश्न भी मनाया गया।समाधि स्थल के सामने रामसरोवर तालाब परचा बावड़ी झूला पालना सहित अन्य स्थानों पर दर्शन करने के लिए सुबह से ही काफी गहमा गहमी भीड़ भाड देखने को मिलीं।समाधि समिति की तरफ से सभी भक्तों को सुगमता पूर्वक दर्शन करवाए गए। समाधि परिसर में भी विशेष रूप से साज़ सजावट की गई। इसको लेकर भक्तों का जोश उत्साह देखते ही बनता था。
0
comment0
Report
ASAvtar Singh
Mar 23, 2026 14:16:05
Gurdaspur, Punjab:गुरदासपुर के गांव बब्बेहाली में एक रात में आठ दुकानों में चोरी, लाखों की नकदी और अन्य सामान ले उड़े चोर, दवाइयां भी नहीं छोड़ीं,,चार दुकानों के डीवीआर भी साथ ले गए चोर गुरदासपुर के श्री हरगोबिंदपुर रोड पर स्थित गांव बब्बेहाली अड्डे पर बेखौफ चोरों ने बीती रात आठ दुकानों को निशाना बनाते हुए दुकान के शटर तोड़कर समान और नगदी चोरी कर फरार हो गए कई दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी उतार कर साथ ले गए दवाई की दुकान करने वाले बलजिंदर सिंह और संजीव कुमार बबलू, ने बताया कि चोरों ने अड्डे पर स्थित शराब के ठेके, दवाइयों की दुकान, पेंट की दुकान और कई अन्य दुकानों को निशाना बनाया। वे एक लाख रुपये से अधिक की नकदी और अन्य सामान चोरी करके ले गए। यहां तक कि मेडिकल स्टोर से बच्चों के सूखे दूध के डिब्बे और दवाइयां भी नहीं छोड़ी गईं। चोर शराब के ठेके से महंगी शराब की बोतलें और कुछ नकदी भी चोरी करके ले गए। दुकानदारों के अनुसार चोरी की वारदात रात ढाई बजे के बाद हुई, जबकि उन्हें सुबह दुकान पर आते इस घटना का पता चला। चोर सबूत मिटाने के लिए अपने साथ चार दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी ले गए। संबंधित तिब्बड़ थाने की पुलिस और डीएसपी मनिंदरपाल सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि गांव बब्बेहाली अड्डे में रात को आठ दुकानों को तोड़कर समान और नगदी चोरी की गई है मामला दर्ज कर आगे की_action_की_action_वाई_action_त_या_र_ही_जा_रही_है चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Mar 23, 2026 14:03:22
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में मंदिर के पास आबादी क्षेत्र से शराब की सरकारी दुकान को हटाने को लेकर महिलाओं व ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कर ज्ञापन सौंपा है। बांदा जिले के कालिंजर गांव के ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र और शारदा माता मंदिर के पास स्थित देशी शराब के ठेके को हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि शराब के ठेके के कारण गांव में अशांति और अव्यवस्था का माहौल है।यह शराब का ठेका कालिंजर बघेलाबारी मुख्य सड़क पर स्थित है। यहाँ शराबियों का हमेशा जमावड़ा लगा रहता है, जिससे मुख्य सड़क पर अक्सर जाम लग जाता है। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाने वाली बच्चियों और महिलाओं को शराबियों द्वारा अभद्र शब्दों का सामना करना पड़ता है। शराबी दुकानों और घरों के सामने बैठकर शराब पीते हैं, वहीं उल्टी और पेशाब करते हैं। नशे में धुत लोग वहीं लेटे रहते हैं।जब उन्हें मना किया जाता है, तो वे गाली-गलौज और झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। इस कारण बच्चे और महिलाएं अपने घरों से बाहर निकलने में डरते हैं। ग्रामीणों ने इस देशी शराब ठेके को बस्ती के बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है।
440
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 23, 2026 14:02:59
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या में 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर एक बार फिर Ramलला का दिव्य “सूर्य तिलक” होगा। यह अनोखा और अद्भुत दृश्य दोपहर ठीक 12 बजे देखने को मिलेगा, जब सूर्य की किरणें सीधे भगवान रामलला के मस्तक पर तिलक करेंगी।राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, यह सूर्य तिलक लगभग 4 मिनट तक रहेगा और इसे अत्याधुनिक वैज्ञानिक तकनीक की मदद से संभव बनाया गया है।इस खास व्यवस्था के पीछे देश के वैज्ञानिकों की बड़ी भूमिका रही है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स ने आकाशीय गतिविधियों का गहन अध्ययन किया, जिसके आधार पर सीबीआरआई रुड़की में प्रयोग किए गए। इन प्रयोगों के बाद विशेष यंत्र तैयार किया गया, जिसे ऑप्टिका ने विकसित किया।यह यंत्र रिफ्लेक्शन (परावर्तन) तकनीक के जरिए सूर्य की किरणों को सीधे रामलला के ललाट तक पहुंचाता है। खास बात यह है कि इस तकनीक का सफल परीक्षण हो चुका है और अब इसे स्थायी रूप से स्थापित कर दिया गया है।बताया गया कि यह पूरी योजना नरेंद्र मोदी के विचार से प्रेरित है, जिसे देश के वैज्ञानिकों ने साकार किया है। अब अगले 19 वर्षों तक हर रामनवमी पर यह दिव्य और ऐतिहासिक क्षण दोहराया जाएगा।राम भक्तों के लिए यह न केवल आस्था, बल्कि विज्ञान और संस्कृति के अद्भुत संगम का प्रतीक बन चुका है।
496
comment0
Report
Mar 23, 2026 14:02:34
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई । स्थानीय तहसील क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ और सिकरवार क्षत्रियों के कुल देवी माँ कामाख्या धाम गहमर में जहाँ चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत सैलाब देखने को मिला ।नवरात्रि के पांचवें दिन, सोमवार को, लाखों श्रद्धालु माँ के दर्शन के लिए यहाँ उमड़ पड़े। सुबह की पहली किरण के साथ ही भक्तों की भीड़ गहमर नरवा गंगा घाट पर जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में स्नान कर माँ का आशीर्वाद लेने की शुरुआत की। इसके बाद मंदिर की ओर बढ़ते कदम… और “जय माँ कामाख्या” के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कड़ी धूप भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकी। लंबी-लंबी कतारों में खड़े भक्त शांतिपूर्वक माँ के दर्शन करते नजर आए। सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं… बल्कि बिहार समेत आसपास के कई राज्यों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुंचे। हर कोई अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना लेकर माँ के दरबार में उपस्थित हुआ। मंदिर के महंत आकाश राज तिवारी के अनुसार, नवरात्रि के पांचवें दिन दिन लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए… और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। गहमर कोतवाली प्रभारी और पुलिस बल लगातार गश्त करते रहे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो । नवरात्रि का यह भव्य दृश्य न केवल आस्था का प्रतीक है… बल्कि यह दर्शाता है कि विश्वास और भक्ति आज भी लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा है। माँ कामाख्या के दरबार में उमड़ी यह श्रद्धा… हर भक्त के मन में एक नई ऊर्जा और आशा का संचार करती है।
561
comment0
Report
Advertisement
Back to top