110001
Essel Group Chairman Dr. Subhash Chandra inaugurates historic 'Media-Meet Press Conference'
Uttam Nagar, Delhi:On 3rd May 2024, Dr. Subhash Chandra released a video message on 'Freedom of Press', which went viral. In the light of the recent ban on all TV channels of Zee Media Network by the Punjab government in the state of Punjab, the Editors of ZMCL (Zee Media Corporation Limited) and Chairman of Essel Group, Dr. Subhash Chandra organized a 'Media-Meet Press Conference' at Le Meridien Hotel, New Delhi.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाढ़ में करंट से युवक की मौत, महनार में बिजली विभाग पर आक्रोश
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के महनार से है, जहां बाढ़ के पानी के बीच बिजली का करंट एक युवक की जिंदगी निगल गया। चांदपुरा थाना क्षेत्र के आजमपुर पंचायत के खड़गपुर में पानी में प्रवाहित करंट की chपेट में आने से 25 वर्षीय गुलशन ठाकुर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।बताया जा रहा है कि गंगा नदी से सटे खड़गपुर इलाके में इन दिनों बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। आजमपुर वार्ड संख्या 12 निवासी रामबाबू ठाकुर का बेटा गुलशन ठाकुर मवेशी लाने के लिए बाढ़ के पानी के बीच गया था। इसी दौरान बिजली के पोल के आसपास पानी में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।आनन-फानन में परिजन गुलशन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगया है। उनका कहना है कि बाढ़ के पानी में बिजली के खतरे के बावजूद सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।गुलशन की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बाढ़ के पानी में पहले से ही खतरा बना हुआ है, ऐसे में पानी में बिजली का करंट लोगों के लिए अदृश्य मौत बन गया है।\n\nबाइट — मृतक का भाई\nबाइट — मृतक का ग्रामीण0
0
Report
अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई से निष्पक्ष जांच की कांग्रेस की मांग
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग। उत्तरकाशी। कांग्रेस नेता आज स्थिति पर चर्चा कर रहे थे और बताए कि सीबीआई जांच कितने स्तर तक पहुंची है, जिसमें किसी नेता का नाम आ रहा है या पूरी हो चुकी है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। अगर जांच पूरी नहीं हुई है तो जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग उठी। अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने भी माता-पिता को जांच सहायता का भरोसा दिलवाया था। कांग्रेस ने कहा है कि अगर सीबीआई जांच पूरी नहीं होती तो आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
दिल्ली में इलाज के दौरान 25 वर्षीय महिला की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछोरन निवासी 25 वर्षीय राधा की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। राधा दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करती थीं। परिजनों के मुताबिक, काम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राधा की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। राधा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मौत के बाद उनके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर से मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र में भी शोक की लहर है。0
0
Report
Advertisement
चतरा में 40 फीट ऊँचे टावर पर चढ़े युवक ने CO पर आरोप
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में 'शोले' जैसा हाई वोल्टेज ड्रामा, जमीन विवाद में 40 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, सीओ पर लगाए गंभीर आरोप हजारीबाग के बाद अब चतरा जिले के मयूरहंड अंचल में एक हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। जमीन विवाद से हताश होकर एक युवक 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। युवक ने चेतावनी दी है कि अगर उसकी जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया, तो वह कूदकर अपनी जान दे देगा। मयूरहंड थाना क्षेत्र के पाचघारा निवासी मनोरंजन सिंह करमा स्थित एक 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गए हैं। उनका आरोप है कि उनकी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर घर बनाया जा रहा है। पीड़ित के मुताबिक, चतरा एसडीओ जहूर आलम के सख्त आदेश के बावजूद, मयूरहंड अंचलाधिकारी (CO) मनीष कुमार काम रुकवाने में नाकाम रहे। दबंगों ने दीवार खड़ी कर ली है और अब ढलाई की तैयारी है। इसी से नाराज होकर मनोरंजन सिंह ने यह कदम उठाया है और अपनी मौत का जिम्मेदार सीधे तौर पर सीओ को ठहराया है। घटना की सूचना मिलते ही मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस लगातार युवक से वार्ता कर उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इतना बड़ा बवाल होने के बावजूद, खबर लिखे जाने तक अंचलाधिकारी मनीष कुमार घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे। इलाके में इस घटना को लेकर भारी गहमागहमी का माहौल है।0
0
Report
जालंधर में हड़ताल के 5वें दिन भी गंदगी फैल, सफाई प्रवर्तन पर संकट
Jalandhar, Punjab:जालंधर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी: सड़कों पर पसरी गंदगी, मांगों को लेकर अड़े कर्मचारी जालंधर में नगर निगम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 5वें दिन में प्रवेश कर गई है, जिसके चलते पूरे शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्य सड़कों से लेकर रिहायशी इलाकों तक हर जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हाल ही में हुई बारिश के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे शहर में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा गहराने लगा है。 यूनियन के चेयरमैन हीरो सभरवाल ने बातचीत के दौरान शहर के इस बदतर हालात का जिम्मेदार नगर निगम के मेयर और कमिश्नर को ठहराया है। उन्होंने कहा कि जो जालंधर शहर कभी 'स्वच्छ भारत अभियान' में पंजाब भर में आगे रहता था, आज निगम प्रशासन की अनदेखी और अड़ियल रवैये के कारण गंदगी की मार झेल रहा है। प्रशासन कर्मचारियों की जायज मांगों पर लगातार ध्यान देने से बच रहा है。 कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नई पक्की भर्ती करना, महंगाई भत्ता (DA) जारी करना और रोस्टर प्रणाली को सही तरीके से लागू करना शामिल है। इसके साथ ही, लगभग 600 करोड़ रुपये के ठेकेदारी सिस्टम को लाने का कर्मचारी संगठन कड़ा विरोध कर रहे हैं। रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहार पर जनता को हो रही असुविधा के सवाल पर उन्होंने कहा कि शहरवासी उनके अपने हैं और उन्हें लोगों की परेशानी का दर्द है, लेकिन शहर को साफ रखने वाले समाज को जब तक उसका हक नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष मजबूरी है。 यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का एक दल इस समय चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए गया हुआ है। चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि यदि चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में कर्मचारियों के पक्ष में फैसला आता है, तो रातों-रात पूरे शहर की सफाई कर दी जाएगी। यदि मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो हड़ताल जारी रहेगी, निगम के दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
खेलो इंडिया संवाद से युवाओं में खेल के साथ राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा
Yamuna Nagar, Haryana:मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इस बार खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को किया जाएगा। माय भारत और एनएसएस के संयुक्त समन्वय से यमुनानगर जिले के दो प्रमुख कॉलेजों—एमएलएन कॉलेज और खालसा कॉलेज—में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारीयां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें खेल क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से परिचित कराना है। इसमें प्रधानमंत्री जी युवाओं से संवाद करेंगे। इसके साथ ही जिले के चयनित खेल प्रतिभाओं और खिलाड़ियों की सहभागिता रहेगी। एक युवा स्पोर्ट्स आइकन को भी सम्मानित किया जाएगा, ताकि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया जा सके। कार्यक्रम के प्री-इवेंट में माय भारत पोर्टल के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तहत क्विज आयोजित की जाएगी। ऑन-द-स्पॉट भागीदारी के जरिए युवाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा युवा संवाद के तहत चार महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी—स्पोर्ट्स इकोसिस्टम को मजबूत करना, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं की पहचान और नर्चरिंग, युवा नेतृत्व एवं गवर्नेंस में भागीदारी तथा विकसित भारत के लिए युवा सशक्तिकरण। कार्यक्रम की पहुंच बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ विभिन्न इन्फ्लुएंसर्स को भी जोड़ा जाएगा। बाइट — ओमकार स्वामी, डिप्टी डायरेक्टर, माय भारत केंद्र यमुनानगर “खेलो इंडिया संवाद के माध्यम से हमारा प्रयास है कि जिले का हर युवा खेलों से जुड़े, अपनी प्रतिभा को पहचाने और देश के खेल भविष्य में अपनी भूमिका निभाए।” कुल मिलाकर, खेलो इंडिया संवाद युवाओं को खेल, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।0
0
Report
Advertisement
तुलसीहाटा में सड़क निर्माण पर दो गुटों का टकराव, ग्रामीणों ने काम शुरू कराया
Malda, West Bengal:স্বাধীনতার পরে প্রথম রাস্তা পেয়েছে এলাকাবাসী। সেই রাস্তার কাজ নিয়ে বিজেপির দুই গোষ্ঠীর মধ্যে বিবাদ। রাস্তার কাজে দুর্নীতি হচ্ছে এমন অভিযোগে কাজ বন্ধ করতে আসে এক গোষীন। অপর গোষ্ঠী অভিযোগ তুলে তারা কাটমানি নিতে এসেছে।কে নিয়েছে কাটমানি।এই নিয়ে দুই নেতার মধ্যে তুমুল বচসা ধাক্কাধাক্কি। অবশেষে দুই গোষ্ঠীকেই তাড়া করলো গ্রামবাসী। শুরু হলো রাস্তার কাজ। তৃণমূল আমলের সংস্কৃতিই চলছে। ঘটনা সামনে আসতেই কটাক্ষ সিপিআইএমের। চরম অসহস্তিতে গেরুয়া শিবির। মালদার হরিশ্চন্দ্রপুরের তুলসিহাটা গ্রাম পঞ্চায়েতের বড়ল এলাকায়। ওই এলাকায় প্রায় দুই কিলোমিটার রাস্তার অবস্থা বেহাল।স্বাধীনতার পর থেকে কখনোই হয়নি পাকা রাস্তা। তৃণমূল আমলে উত্তরবঙ্গ উন্নয়ন দপ্তরের বরাদ্দকৃত ১ কোটি ৪৫ লক্ষ টাকায় দেড় কিলোমিটার রাস্তা নির্মাণের টেন্ডার হয়। পালা বদলের পর সেই রাস্তার কাজ শুরু হয়েছে। এলাকাবাসীর দাবি প্রথম দিকে কাজ কিছুটা খারাপ হলেও তারা ঠিকাদারের সঙ্গে কথা বলার পর আজ ঠিক ভাবে হচ্ছে। কিন্তু আজ তুলসিহাটা গ্রাম পঞ্চায়েতের উপপ্রধানের স্বামী তথা বিজেপি নেতা রাজকুমার দাস রাস্তার কাজ সঠিকভাবে হচ্ছে না অভিযোগ তুলে কাজ বন্ধ করতে আসেন। সেই সময় তার গোষ্ঠীর সঙ্গে বচসা বেঁধে যায় বিজেপির স্থানীয় পঞ্চায়েত সদস্য ঐশী চন্দ্র দাসের গোষ্ঠীর। তারা অভিযোগ তুলে রাজকumar দাস কাটমানি নিতে এসেছে। অন্যদিকে রাজকumar দাস অভিযোগ তুলে স্থানীয় পঞ্চায়েত সদস্য কাটমানি নিয়েছে। এই পরিস্থিতিতে এলাকার মানুষ দুই পক্ষকেই তাড়া করে। শুরু হয় রাস্তার কাজ। যদিও ক্যামেরার সামনে দুই নেতার কেউই নিজেদের মধ্যে বচসার বিষয়টি এড়িয়ে গেছেন। উপপ্রধানের স্বামীর পাল্টা অভিযোগ তৃণমূলের মাফিয়ারা এখানে দুর্নীতির চেষ্টা করছে তাই বাধা দিয়েছি। সমগ্র ঘটনা নিয়ে সাফাই দেওয়ার চেষ্টা করেছে বিজেপির শীর্ষ নেতৃত্ব। শুরু হয়েছে রাজনৈতিক তরজা.0
0
Report
नरेंद्र खत्री हत्या: कुंडली में हाईवे जाम जारी, गिरफ्तारी की मांग तेज
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज कुंडली बॉर्डर नेशनल हाईवे 44 को किया जाम नरेंद्र के शव को लेकर नेशनल हाईवे 44 पर बैठे ग्रामीण परिवार के लोगों का कहना जब तक आरोपियों की नहीं होगी गिरफ्तारी तब तक रहेगा हाईवे जाम नरेंद्र खत्री की हत्या के कुंडली गांव के ग्रामीणों में रोष नरेंद्र की हत्या के बाद ग्रामीणों ने शव को लेकर करनाल और दिल्ली हाईवे को पूरी तरह जाम किया पुलिस के आला अधिकारी कुंडली थाना प्रभारी मौके पर मौजूद पुलिस के आला अधिकारी ग्रामीणों को समझने का कर रहे हैं प्रयास0
0
Report
बराकरे में अन्नपूर्णा योजना के बकाये पैसे नहीं मिलने से महिलाएं सड़क पर
Asansol, West Bengal:অন্নপূর্ণার টাকা না পেয়ে বরাকরে মহিলাদের পথ অবরোধ, ক্ষোভে উত্তাল স্টেশন রোড অন্নপূর্ণা যোজনাকে টাকা এখনও ব্যাংক অ্যাকাউন্টে জমা না পড়ার অভিযোগে সোমবার ক্ষোভে ফেটে পড়লেন মহিলারা। আসানসোলের কুলটি থানার অন্তর্গত বরাকর স্টেশন রোড এলাকায় বহু মহিলা রাস্তায় নেমে পথ অবরোধ করে বিক্ষোভ দেখান। বিক্ষোভের জেরে এলাকায় সাময়িকভাবে যান চলাচল ব্যাহত হয় এবং উত্তেজনাকর পরিস্থিতির সৃষ্টি হয়। বিক্ষোভকারী মহিলাদের অভিযোগ, অন্নপূর্ণা যোজনার আওতায় প্রতি মাসে যে আর্থিক সহায়তা দেওয়ার কথা, তা এখনও তাঁদের ব্যাংক অ্যাকাউন্টে পৌঁছয়নি। দীর্ঘদিন ধরে অপেক্ষা করেও টাকা না মেলায় ক্ষোভ বাড়তে থাকে। শেষ পর্যন্ত সোমবার রাস্তায় নেমে প্রতিবাদ জানিয়ে দ্রুত তাঁদের প্রাপ্য অর্থ দেওয়ার দাবি তোলেন তাঁরা। বিক্ষোভকারীদের দাবি, অন্নপূর্ণা যোজনার টাকা পাওয়ার ক্ষেত্রে যে জটিলতা রয়েছে, তা দ্রুত সমাধান করে যোগ্য সমস্ত উপভোক্তার ব্যাংক অ্যাকাউন্টে বকেয়া অর্থ পাঠানোর ব্যবস্থা করতে হবে। পরে পুলিশ ও বিজেপি নেতৃত্ব বিক্ষোভকারী মহিলাদের আশ্বস্ত করলে অবরোধ ওঠে।0
0
Report
Advertisement
जीवन कुंडू हत्याकांड: फरार तीनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस की बड़ी सफलता
Panchkula, Haryana:हरियाणा पुलिस ने गंभीर एवं जघन्य अपराधों में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जीवन कुंडू हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गुजरात के जूनागढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ₹50,000 का इनामी मुख्य आरोपी रमेश शर्मा भी शामिल है। हरियाणा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे सभी तीन प्रमुख आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया गया है। - *04 अगस्त को हुई थी जीवन कुंडू की हत्या* दिनांक 04 अगस्त 2026 को हिसार के सूर्यनगर निवासी जीवन कुंडू की 10–12 व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में FIR No. 388 दिनांक 04.08.2026, धारा 103(1), 126, 190, 191(2), 191(3) एवं 61 BNS के तहत थाना HTM, हिसार में मामला दर्ज किया गया था। वारदात के बाद मुख्य आरोपी रमेश शर्मा की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था। - *विरोध प्रदर्शनों के बीच हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्यवाही* घटना के बाद हिसार शहर में लोगों में काफी रोष था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं धरने भी आयोजित किए गए, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा पुलिस की अलग अलग टीमों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। आरोपियों की तलाश में लगातार तकनीकी निगरानी एवं मानव खुफिया तंत्र के माध्यम से इनपुट जुटा रही थी। इसी दौरान प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों फरार आरोपियों को जूनागढ़, गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान हिसार पुलिस तथा एसटीएफ टीम हिसार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। - *अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश—कानून से नहीं बच सकते* हरियाणा पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों को अंजाम देकर फरार होने वाले अपराधी देश के किसी भी हिस्से में छिपे हों, हरियाणा पुलिस उन्हें कानून के शिकंजे में लाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करेगी। तकनीकी निगरानी, मानव खुफिया तंत्र और अंतरराज्यीय समन्वय के माध्यम से पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों तक लगातार पहुंच बनाई जा रही है। - *गंभीर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, फरार आरोपियों को हर हाल में कानून के दायरे में लाएगी हरियाणा पुलिस-डीजीपी अजय सिंघल* हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों और कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनने वाले तत्वों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अपराध करने के बाद फरार होकर कानून से बचने की कोशिश करने वाले अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि वे कहीं भी छिप जाएं, हरियाणा पुलिस की पहुंच से बाहर नहीं हैं। डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाना, आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को हर स्थिति में बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने एसटीएफ, हिसार पुलिस तथा इस अभियान में शामिल अन्य टीमों को इस सफल कार्रवाई के लिए बधाई देते हुए कहा कि गंभीर एवं जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा।0
0
Report
मालोट के गंदे पानी पर भूख हड़ताल खत्म, अशोक बजाज ने आश्वासन दिया
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਮਲੋਟ ਵਿੱਚ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਲੈਕੇ ਪਿਛਲੇ ਛੇ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੈਠੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ੋਕ ਬਜਾਜ ਨੇ ਹੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਖਤਮ ਮਲੋਟ ਵਿੱਚ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੈਠੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ੋਕ ਬਜਾਜ ਨੇ ਐਕਸੀਅਨ ਦੇ ਭਰੋਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜੂਸ ਪਿਲਾ ਕੇ ਕੀਤੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ ਮਲੋਟ ਵਿੱਚ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਲਗਭਗ ਕਾਫੀ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ جس ਤੋਂ ਸਾਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਹੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸੀਵਰੇਜ ਦੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਵੀ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਸਿਰਦਰਦ ਬਣੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸੇ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ੋਕ ਬਜਾਜ ਨੇ ਇਹ ਮੁੱदा ਚੁੱਕਦਿਆਂ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੈਠ ਗਏ। ਪਿਛਲੇ 6 ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਜਾਰੀ ਸੀ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਹੋਰਨਾਂ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਨੇ ਵੀ ਅਸ਼ੋਕ ਬਜਾਜ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕੀਤਾ। ਅੱਜ ਛੇਵੇਂ ਦਿਨ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਜਾਰੀ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਐਕਸੀਅਨ ਨੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਅਸ਼ੋਕ ਬਜਾਜ ਨਾਲ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਾਰੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਰਕਾਰੀਆਂ ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਅਸ਼ੋਕ ਬਜਾਜ ਨੂੰ ਇਹ ਵਿਸ਼ਵਾਸ਼ ਦਵਾਇਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ 2 ਤੋਂ 3 ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਵਿੱਚ-ਵਿੱਚ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਹੱਲ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਪੇਸ਼ ਨਹੀਂ ਆਵੇਗੀ। ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੁਆਰਾ ਵਿਸ਼ਵਾਸ਼ ਦਵਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਸ਼ੋਕ ਬਜਾਜ ਨੇ ਆਪਣੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਇਹ ਸੰਘਰਸ਼ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹਿੱਤ ਲਈ ਸੀ ਅਤੇ ਉਹ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸਿਆਂ ਲਈ ਮੁਸੀਬਤ ਨੇਲੇ ਖੜਦੇ ਰਹਿਣਗੇ。0
0
Report
पीर निगाह temple संचालन पर बसोली ग्रामीणों का धरना; चाबियां पंचायत लौटाने की मांग
Una, Himachal Pradesh:पीर निगाह मंदिर संचालन पर बसोली ग्रामीणों का धरना; चाबियां पंचायत लौटाने की मांग पीर निगाह मंदिर संचालन को लेकर बसोली गांव के ग्रामीणों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। सोमवार को ग्रामीण मंदिर का संचालन पंचायत को वापस सौंपने की मांग को लेकर फिर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने “साडा हक ऐथे रख” के नारे लगाते हुए प्रशासन से मंदिर की चाबियां वापस करने की मांग की। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि पीर निगाह मंदिर उनके गांव से जुड़ा हुआ है और लंबे समय से इसका संचालन पंचायत के माध्यम से होता रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक मंदिर की चाबियां वापस नहीं की जातीं और संचालन पंचायत को नहीं सौंपा जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि वे इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा नहीं खटखटाएंगे। उनका कहना है कि प्रशासन और उपायुक्त को ही इस मामले का समाधान करते हुए मंदिर की चाबियां वापस पंचायत को सौंपनी चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर का संचालन वापस लेना ही उनकी एकमात्र मांग है। वही धरने के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के खिलाफ भी जमकर रोष जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति को उन्होंने विधायक बनाकर विधानसभा तक पहुंचाया, वही अब गांव के लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करवाने की धमकी दे रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आने वाले विधानसभा चुनावों में वे इसका जवाब देंगे और जनता अपनी ताकत दिखाएगी।ग्रामीणों ने कहा कि वे किसी दबाव में पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि गांव के अधिकार और मंदिर के संचालन को वापस लेने के लिए है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मामले में जल्द हस्तक्षेप कर मंदिर चाबियां पंचायत को वापस सौंपी जाएं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बालोतरा में श्रावण के अंतिम सोमवार पर भव्य कांवड़ यात्रा, भक्तों में उत्साह
Balotra, Rajasthan:बालोतरा। श्रावण के अंतिम सोमवार को बालोतरा शहर में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। वनखंडी महादेव मंदिर से साधु-संतों ने कांवड़ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कांवड़ यात्रा शहर के माली समाज उम्मेदपुरा, द्वितीय फाटक, प्रथम अंडरब्रिज, नगर परिषद और नया बस स्टैंड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए अकड़िया महादेव मंदिर पहुंची। यहाँ कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, सैकड़ों युवा, हिंदू समाज के श्रद्धालु तथा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया।0
0
Report
Nemra में छात्र नेता Devendra Mahato के भर्ती सुधार मार्च के खिलाफ गांव वाले
Noida, Uttar Pradesh:RANCHI (JHARKHAND): VILLAGERS PROTEST AGAINST STUDENT LEADER DEVENDRA MAHATO’S PROPOSED RECRUITMENT REFORM MARCH IN NEMRA (NEMRA VILLAGE, RAMGARH)0
0
Report
तेज ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति घायल
Giridih, Jharkhand:बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नवडीहा मुख्य मार्ग पर देवाटांड़ गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया. मृतका की पहचान धोधो गांव निवासी शाहिदा खातून के रूप में हुई है. वह अपने पति बसरूद्दीन अंसारी के साथ बाइक पर सवार होकर झाबदाटांड़ गांव जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में शाहिदा खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बसरूद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. वहीं भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने पीछा कर नवडीहा के पास पकड़ लिया. घायल का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई.0
0
Report
Advertisement
