Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Surajpur497229

सूरजपुर में लिव-इन पार्टनर ने गला रेतकर की हत्या, शव जंगल में फेंका; हेमंत हिरासत में अवैध संबंध का

Jan 31, 2026 19:11:18
Surajpur, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने रिश्तों की पवित्रता को झकझोर दिया है। 24-26 वर्षीय पिंकी सोलंकी (मूल निवासी अंबिकापुर, गांधीनगर) की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई और उनका शव मोरभंज डेम के पास जंगल में फेंक दिया गया। पिंकी ने पहले पति शिवदास उर्फ राजू को छोड़कर हेमंत सोलंकी (उर्फ गोलू) के साथ लिव-इन/प्रेम विवाह किया था। हेमंत, जो पिंकी के पूर्व पति का भांजा था, अवैध संबंध के कारण झगड़े के बाद 29 जनवरी (अपने जन्मदिन) पर उसे होटल ले गया, शराब पिलाई और फिर जंगल में चाकू से गोदकर हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने हेमंत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पिंकी की 7 साल की बेटी अब मां के बिना हो गई है, जिससे परिवार में मातम छाया है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AOAjay Ojha
Feb 19, 2026 09:47:33
Banswara, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज अपने एक दिवसीय दौरे पर बांसवाड़ा जिले के घाटोल कस्बे में पहुंची। राजे ने कस्बे में हो रहे धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां आयोजित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उन्होंने विधि-विधान से हवन-यज्ञ में आहुति दी और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से वातावरण भक्तिमय हो उठा। राजे के आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच स्वागत के बाद वे सीधे मंदिर परिसर पहुंचीं, जहां पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान राजे भक्ति में लीन नजर आईं। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Feb 19, 2026 09:47:16
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Feb 19, 2026 09:46:55
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Feb 19, 2026 09:46:34
Panchkula, Haryana:पंचकुला मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस में दावेदारों की लंबी फौज के बाद पार्टी के लिए प्रत्याशी चुनाव किसी मशक्कत से काम नहीं होगा इसके लिए हुडा शैलजा को भी हैवीवेट पर दाग खेलने के लिए पूरी कर आजमाइश करनी पड़ेगी जी हां कांग्रेस ने हाल ही में मेयर के दावेदारों से आवेदन पत्र लिए थे जिसमें नगर परिषद पंचकूला की पूर्व अध्यक्ष रही मनवीर कौर गिल महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज पंचकूला के अध्यक्ष रहे रविंद्र रावल महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के साथ-साथ कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता शर्मा एडवोकेट राज सिंह चौहान चंद्रभान गर्ग पूर्व पार्षद सलीम दबकरी पूर्व पार्षद अक्षय दीप चौधरी पंकज वाल्मीकि रितेश कक्कड़ कुलदीप गर्ग ने भी टिकट की मांग की है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दावेदारों में हुड्डा और शैलजा के नजदीकी में मेयर की टिकट मांग रहे हैं. ऐसे में हुड्डा और शैलजा के लिए मेयर के दावेदारों की वकालत करना मशक्कत का काम होगा चंडीगढ़ के पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल के बेटे मनीष बंसल का नाम भी लिस्ट में चल रहा है. इसके अलावा दो बार की पूर्व पार्षद भावना गुप्ता के नाम पर भी चर्चा है पंचकूला में मेयर का उम्मीदवार चुनने में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पंचकूला के विधायक चंद्र मोहन की हामी जरूरी है. मेयर पद पर चंद्र मोहन की पसंद को कमेटी अनदेखा नहीं कर सकती खुद चंद्र मोहन का कहना है कि मेयर का उम्मीदवार पार्टी का वफादार होना चाहिए. तो वहीं मेयर की टिकट के दावेदार पूर्व अध्यक्ष रविंद्र रावल के लंच ने शहर में राजनीतिक गर्मी पैदा कर दी है रोहतक लोकसभा से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा अंबाला से वरुण मौलाना गत दिवस पंचकूला नगर निगम परिषद के पूर्व प्रधान रविंद्र रावल के घर लंच पर पहुंचे थे. तो वही पंजाबी एकता मंच पंचकुला ने भी दीपेंद्र हुड्डा वरुण चौधरी से आग्रह किया कि पंचकूला में पंजाबी समुदाय की सबसे ज्यादा वोट है इसलिए रविंद्र रावल को मेयर की टिकट दी जाए
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 19, 2026 09:46:02
New Delhi, Delhi:उपराज्यपाल वीके सक्सेना मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने अटल कैंटीन का उद्घाटन किया कुल मिलाकर आज 25 नई अटल कैंटीन की शुरुआत की है दिल्ली सरकार ने तो अब दिल्ली में कुल संख्या 75 के करीब हो गई है अटल कैंटीन की दिल्ली सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया था कि कम दाम पर खाना दिया जाएगा ताकि कोई भी भूखा ना सोए तो अलग-अलग एरिया में हर उसे एरिया में जहां पर वंचित वर्ग ज्यादा है जेजे क्लस्टर के पास इस तरीके की कैंटीन खोली जा रहे हैं ताकि ₹5 में हर कोई भरपेट खाना खा सके थालीयां परोसी जाती है ₹5 में जिसमें रोटी चावल दाल सब्जी सब कुछ रहता है
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Feb 19, 2026 09:45:37
Jaipur, Rajasthan:बिजली चोरी पर कड़ी कार्रवाई जयपुर जेसीसी(उत्तर) के रामगंज (ई - द्वितीय) उपखंड कार्यालय में बिजली चोरी का मामला जयपुर शहर के अधीक्षक अभियंता (उत्तर) अशोक रावत, अधिशासी अभियंता प्रमोद शर्मा के निर्देशन में कार्यवाई, सहाय अभियंता रामगंज प्रमोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में ATPS पुलिस थाना के सहयोग से सुंदर नगर, अनस विहार, लबलबी की कोठी गणेश विहार में अवैध तारों को हटाया गया, 8 विद्युत उपभोक्ताओं/ गैर उपभोक्ता की बिजली चोरी प्रकरणों पर लगभग 1,26,889 रुपए का लगाया जुर्माना, मौके पर 80,725/rs का राजस्व अर्जित किया गया, कार्रवाई में कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार एवं मो .इरफान , कर्मचारी धोलू राम मीणा, रवि शर्मा, अनिल शामिल रहे, सतर्कता एवं पीडीसी अभियान मार्च महीने तक रहेगा जारी
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Feb 19, 2026 09:41:10
CHANDI, Harnaut, Bihar:बिहार नालंदा के उतरनामा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बगीचे में बरामद हुआ। मृतक की पहचान उतरनामा निवासी राजकुमार प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप में की गई है। बताया गया कि दिलीप कुमार देर शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक लौटे नहीं। सुबह बगीचे में उनका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार का आरोप है कि दिलीप कुमार मुर्गी प्लांट पर मिट्टी-बालू ढुलाई का काम करते थे और वहीं करंट लगाकर हत्या की गई। हत्या के बाद शव को बगीचे में फेंक दिया गया ताकि मामला संदिग्ध लगे। ग्रामीणों में भी चर्चा है कि हत्या योजनाबद्ध थी। मामले पर सदर डीएसपी संजय जयसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट से मृत्यु प्रतीत होती है, लेकिन मौत कैसे हुई, यह जांच का विषय है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 09:40:07
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना क्योलड़िया क्षेत्र में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम आगामी होली पर्व के मद्देनज़र क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम करुआ साहबगंज मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपी की पहचान धर्मेंद्र पुत्र हरिनन्दन निवासी ग्राम कटैया आत्माराम,थाना क्योलड़िया, जनपद बरेली के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।पुलिस के अनुसार आरोपी अपने गांव में अवैध तमंचा लेकर घूम रहा था,जिसकी सूचना मिलने पर उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई की गई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top