icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
497229
Dr Kamal Kishor SharmaDr Kamal Kishor SharmaFollow21 Aug 2025, 12:37 am

राहवीर योजना: सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए सरकार की नई पहल Rahveer Yojana

Surajpur, Chhattisgarh:भारत सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने के लिए राहवीर योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य गोल्डन ऑवर के भीतर घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करना है। सूरजपुर पुलिस ने इस योजना को बढ़ावा देने के लिए एक लघु फिल्म सोशल मीडिया पर जारी की है। इस पहल के तहत सहायता करने वाले व्यक्तियों को आर्थिक प्रोत्साहन और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह योजना समाज में मानवता और जिम्मेदारी को बढ़ावा देती है। आइए, हम सब मिलकर इस नेक कार्य में योगदान दें और अनमोल जिं
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आनंद में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, चैतर वसावा के खिलाफ सजा के विरोध में

Anand, Gujarat:એન્કર: દેડિયાપાડાના ધારાસભ્ય ચૈતર વસાવા સામે નોંધાયેલા ગુનામાં સાત વર્ષની sજા ફટકારવાના વિરોધમાં આજે આણંદ શહેરમાં આમ આદમી પાર્ટીના કાર્યકરોએ ઉગ્ર વિરોધ નોંધાવ્યો હતો. જનતા ચોકડી ખાતે ધરણા અને સૂત્રોચ્ચાર કરીને કાર્યકરોએ સરકાર સામે રોષ વ્યક્ત કર્યો હતો. વીઓ:-આણંદની જનતા ચોકડી ખાતે આજે આમ આદમી પાર્ટીના કાર્યકરો મોટી સંખ્યામાં એકત્ર થયા હતા. દેડિયાપાડાના ધારાસભ્ય ચૈતર વસાવા સામે ખોટો ગુનો નોંધવામાં આવ્યો હોવાનો આક્ષેપ કરતાં કાર્યકરોએ ધરણા યોજી સરકાર વિરુદ્ધ જોરદાર સૂત્રોચ્ચાર કર્યો હતો. તેમજ ચાર રસ્તા પર વચ્ચે બેસી જઈ સૂત્રોચ્ચાર કરી ચક્કાજામ કર્યો હતો. પ્રદર્શન દરમિયાન কাৰ્યકરોએ જણાવ્યું હતું કે ચૈતર વસાવાને રાજકીય દ્વેષભાવના હેઠળ ફસાવવામાં આવ્યા છે અને તેમના વિરુદ્ધ થયેલી કાર્યવાહી અન્યાયપૂર્ણ છે. તેમણે તમામ મામલે નિષ્પક્ષ તપાસ કરવાની અને ચૈતર વસાવાને ન્યાય આપવાની માંગ કરી હતી. ધરણા દરમિયાન કાર્યકરોએ સરકાર વિરોધી બેનરો અને પ્લેકાર્ડ સાથે વિરોધ પ્રદર્શન કર્યું હતું.
0
0
Report

ग्वालियर बिरला नगर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, जांच शुरू

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के बिरला नगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चलती ट्रेन से एक यात्री नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर के बिरला नगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक यात्री चलती ट्रेन से गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक ट्रेन में सफर कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, मृतक के साथ यात्रा कर रहे एक सहयात्री द्वारा धक्का दिए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
0
0
Report

सरोधा बांध में डूबने से युवक लापता, गोताखोर खोज में जुटे

Kawardha, Chhattisgarh:सरोधा बांध में नहाने गया युवक लापता, कपड़े किनारे मिले, गोताखोर कर रहे तलाश कवर्धा। जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोधा बांध में शनिवार को एक युवक के डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया। नहाने के दौरान युवक अचानक लापता हो गया, जबकि उसके कपड़े बांध के किनारे मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश शुरू कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुभम मल्हा (पिता – सोनू मल्हा), निवासी निषाद पारा, कवर्धा सरोधा बांध में नहाने गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसके साथ मौजूद लोगों ने तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस दौरान उसके कपड़े बांध के किनारे रखे मिले, जिससे डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही भोरमदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। गोताखोरों की टीम बांध में युवक की लगातार तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी, नाले, बांध और अन्य जलाशयों में नहाने या पानी के पास जाने से बचें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके。
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग के साथ दुष्कर्म: अर्जुनी पुलिस ने आरोपी दिलेश्वर साहू को गिरफ्तार किया

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र से रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है..... यहां एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है..... पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है...... आरोप है कि दिलेश्वर साहू ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया..... घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने अर्जुनी थाने में शिकायत दर्ज कराई...... और वही शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते आरोपी दिलेश्वर साहू को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है
0
0
Report
Advertisement

मुरैना के किशनपुर में Four मौतें: पति ने परिवार को कुल्हाड़ी से मारी

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना से एक ऐसी दर्दनाक वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक ही परिवार कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया। पति ने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। चार मौतों से पूरे गांव में मातम पसरा है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और पत्नी पर चरित्र शंका की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में रविवार की सुबह चीख-पुकार और सन्नाटे में बदल गई। जिस घर में कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सिर्फ मातम है। आरोपी बलराम ने अपनी पत्नी रविता और अपने दो मासूम बच्चों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वारदात इतनी निर्मम थी कि जिसने भी घटनास्थल देखा, उसकी रूह कांप उठी। हत्या के बाद आरोपी गांव से भाग निकला और मुरैना पहुंचकर ट्रेन के सामने कूद गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। देखते ही देखते एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदगी खत्म हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, बलराम महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। गांव में आयोजित भागवत कथा के दौरान पत्नी के डांस करने को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या की असली वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा और फिलहाल हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और परिजनों व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। किशनपुर गांव में चार लोगों की मौत ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। पुलिस घरेलू विवाद, चरित्र शंका और अन्य सभी संभावित कारणों की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल गांव में मातम पसरा है और हर आँख
0
0
Report

जयपुर में तबादलों को लेकर भारी भीड़, मंत्रियों के आवासों से सचिवालय तक लोग उमड़े

Jaipur, Rajasthan:एंकर तबादलों के लिए राजधानीमें कर्मचारियों की भारी भीड़ उमड़ रही है मंत्रियों के बंगलों से लेकर सचिवालय स्थित दफ्तरों तक लोगों का भारी जमावड़ा है हालात ये हैं कि मंत्री डाल डाल हैं तो कर्मचारी पात पात वीओ आगे मंत्री,,पीछे कर्मचारी राजधानी जयपुर में कमोबेश हर जगह यही हाल है सुबह सुबह मंत्रियों के घरों पर कर्मचारियों की भारी भीड़ उमड़ रही है,,,जैसे ही माननीय सचिवालय पहुंचते हैँ तो कर्मचारी भी पीछे पीछे सचिवालय पहुंच रहे हैं जैेसे जैसे तबादलों की आखरी तारीख यानि पांच जुलाई नजदीक आ रही है वैसे वैसे कर्मचारियों के दिलों की धड़कनें भी बढने लगी है डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा के कार्यालय में कर्मचारियों का सैलाब उमड़ रहा है उच्च शिक्षा से लेकर परिवहन विभाग तक के कर्मचारी डिप्टी सीएम से तबादलों की गुहार लगा रहे हैं बैरवा सबको तबादले की दिलासा दे रहे हैं अब इनमें से खुशकिस्मत कितने होंगे,ये तो सूचियां जब बाहर आयेंगी तब ही पता चलेगा बाइट प्रेम चंद बैरवा उपमुख्यमंत्री वीओ पीएचईडी महकमें का भी कमोबेश ऐसा ही हाल है मंत्री के गांधीनगर आवास से लेकर सचिवालय के मंत्रालय भवन तक कर्मचारियों की भारी भीड़ उमड़ रही है मंत्री के सामने धर्मसंकट ये है कि एक तरफ उन्हें पेयजल आपूर्ति से जुड़े तमाम प्रोजेक्ट तय समय पर पूरे कराने हैं,,साथ ही बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों का हौंसला भी बनाकर रखना है,ताकि कहीं भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं हो कन्हैयालाल चौधरी खुलकर कह रहे हैँ कि जिन्होंने समर्पित भाव से विभाग में काम किया उन्हें उनकी मन पसंद की जगह पर पोस्टिंग मिलेगी,जिन्होंने लापरवाही बरते वो दूर दराज के जिलों में जाने के लिए तैयार रहें बाइट कन्हैयालाल चौधरी पीएचईडी मंत्री वीओ मंत्री सुमित गोदारा के महकमें में भी तबादलों के लिए कर्मचारी जोर आजमाइश करते नजर आ रहे हैं खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के विभाग ने पूरे देश में राजस्थान को गौरवान्वित करने का मौका दिया है राजस्थान ने गिव अप अभियान में सबसे ज्यादा सफलता हासिल की है सीएम भजनलाल शर्मा के प्रेात्साहन और मंत्री सुमित गोदारा की मॉनिटरिंग से पचपन लाख चालीस हजार लोगों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लेना छोड़ दिया है उपभोक्ताओं तक राशन के गेंहूं से लेकर गैस की आपूर्ति तक में बेहतर काम करने वाले अधिकारी कर्मचारी अब मंत्री से अपनी पसंद की जगह पर ट्रांसफर की उम्मीद कर रहे हैं मंत्री सुमित गोदारा भी कर्मचारियों को निराश नहीं कर रहे बाइट सुमित गोदारा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री वीओ तबादलों के लिए हर जगह मारामारी मची है यूडीएच डिपार्टमेंट से लेकर जल संसाधन महकमें तक में कर्मचारी घर के नजदीक पहुंचने का सपना लेकर मंत्रियों से फरियाद कर रहे हैं मंत्री झाबर सिंह खर्रा पर साथी मंत्रियों से लेकर विधायकों तक का दबाव बहुत है नगरपालिका से लेकर नगर परिषदों तक और नगर निगमों से लेकर यूआईटी तक में जमे अफसर कर्मचारी तबादलों के लिए मंत्री के घर पर चक्कर लगा रहे हैं पर मंत्री जी को फिलहाल तबादला लिस्ट तैयार करने की कोई जल्दबाजी नहीं है जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत के यहाँ भी तबादला एक्सप्रेस अभी ज्यादा रफ्तार पकड़ती दिखाई नहीं दे रही बाइट झाबर सिंह खर्रा यूडीएच मंत्री बाइट सुरेश सिंह रावत जल संसाधन मंत्री वीओ बहरहाल दूर दराज के कर्मचारी राजधानी में डेरा जमाए हुए हैं जब तक तबादले की सूचियां नहीं आ जाती तब तक वो घर लौटने तक को तैयार नहीं तबादला होता ही ऐसा है कि थोड़ी सी भी चूक हुई तो न जाने कौन कहां से आ पहुंचे इसलिए तबादलों की एक एक गतिविधि पर कर्मचारी पैनी निगाह जमाये बैठे हैं आखिर सवाल सुकून का है तो वक्त तो देना ही पड़ेगा
0
0
Report

धौलपुर में डिस्कॉम अभियान से बिजली छीजत 6.91% घटकर 22.37%

Dholpur, Rajasthan:डिस्कॉम आपके द्वार अभियान से बदली धौलपुर जिले की तस्वीर, बिजली छीजत 6.91% घटी, 8319 नए कनेक्शन जारी धौलपुर। जयपुर डिस्कॉम के लिए कभी फिसड्डी जिलों में गिने जाने वाले धौलपुर जिले की अब सूरत बदल रही है। डिस्कॉम आपके द्वार अभियान, नियमित शिविर और जनसुनवाई के दम पर जिले में बिजली चोरी पर लगाम लगी है और राजस्व वसूली में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल की तुलना में विद्युत छीजत 6.91% घटकर 22.37% रह गई है, जबकि विद्युत खपत 4% और असेसमेंट में 15% की बढ़ोतरी हुई है। बदले हालात, बढ़ा विश्वास कभी बिजली चोरी और खराब राजस्व वसूली के लिए बदनाम धौलपुर जिले में पोस्टिंग से अधिकारी-कर्मचारी कतराते थे। यहां 50 हजार से ज्यादा बकाया राशि वाले 5 हजार से अधिक उपभोक्ता थे और कई गांवों में तो 5 से 10 साल से बिजली बिल नहीं चुकाए जा रहे थे। लेकिन विगत 2 वर्षों में SE विवेक शर्मा के नेतृत्व में फील्ड में हालात पूरी तरह बदल गए हैं। डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं में विश्वास जगाकर अपनी छवि सुधारने का काम किया है। शिविर और जनसुनवाई से मिला लाभ डिस्कॉम के अभियंता और फीडर इंचार्ज लगातार फील्ड में रहकर मेहनत कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को बिल भरने का मौका और समय दिया जा रहा है। बिल संशोधन के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने वाले उपभोक्ताओं के लिए गांवों और बिजलीघरों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इसका असर यह हुआ कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8319 नए घरेलू कनेक्शन जारी किए गए, वहीं 4 हजार पुराने कटे उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा कराकर अपने कनेक्शन फिर से जुड़वाए। बकायेदारों पर सख्ती, रिकॉर्ड वसूली डिस्कॉम ने डिफॉल्टर उपभोक्ताओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 603 ट्रांसफॉर्मर उतारे। इसमें अप्रैल-मई माह में ही बड़े बकायेदारों के 225 ट्रांसफॉर्मर उतारे गए। इस सख्ती का परिणाम रहा कि जिले में अब तक की रिकॉर्ड 103.71% राजस्व वसूली संभव हुई। पुराने कटे कनेक्शनों के भौतिक सत्यापन से 10 करोड़ रुपये की बकाया राशि जमा हुई, जो डिस्कॉम की बड़ी सफलता है। 5 हजार पुराने बकायेदारों ने राशि जमा कराकर कनेक्शन नियमित करवाए। अदृश्य चोरी पर भी लगाम डिस्कॉम ने अदृश्य बिजली चोरी पर भी पैनी नजर रखी। लंबी दूरी तक जम्पर डालकर की जा रही चोरी को पकड़ने के लिए 2 हजार स्थानों से अवैध जम्पर हटाए गए। कई स्थानों पर कनेक्शन की तुलना में अधिक क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगे थे जिनसे चोरी हो रही थी, उन्हें हटाकर कनेक्शन के हिसाब से ट्रांसफॉर्मर लगाए गए। इससे अप्रैल-मई 2025 में 29.15% बिजली छीजत घटकर अप्रैल-मई 2026 में 22.37% रह गयी। रात्रि निगरानी से पकड़े 1423 चोरी के मामले ईमानदार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डिस्कॉम ने रात्रि में अपने विद्युत तंत्र की निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात की। इस दौरान जिले में बिजली चोरी के 1423 मामले पकड़े गए और सख्त कार्रवाई की गई। SE ने कहा SE विवेक शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए विशेष शिविर और जनसुनवाई लगातार आयोजित की जा रही है। बकायेदारों व बिजली चोरी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी है। साथ ही विद्युत तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से धौलपुर जिले में डिस्कॉम को सकारात्मक परिणाम हासिल हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

टोंक के जय मूंदड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ भारत के खिलाफ टी-20 में दमदार प्रदर्शन किया

Tonk, Rajasthan:आयरलैंड से खेलते हुए टोंक के जय मूंदड़ा ने भारत के खिलाफ टी-20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन का विकेट लेकर यादगार शुरुआत की। इसके बाद जय ने कप्तान के भरोसे पर खरा उतरते हुए कसी हुई गेंदबाजी जारी रखी। मैच के 16वें ओवर में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे को भी अपना शिकार बनाया और अपनी प्रतिभा का एक बार फिर परिचय दिया। हालांकि 18वें ओवर में उनके पास तीसरा विकेट लेने का मौका था, लेकिन हर्षित राणा का कैच छूट जाने से यह मौका हाथ से निकल गया। 28 वर्षीय जय मूंदड़ा वर्ष 2021 में एम.टेक की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड गए थे। वहां नौकरी के साथ-साथ क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और वर्ष 2025 में आयरलैंड की नागरिकता प्राप्त की। शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन आयरलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ। जय इससे पहले डबलिन के प्रतिष्ठित लैंस्टर क्रिकेट क्लब से खेल चुके हैं और वर्ष 2023 में आयरिश सीनियर कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे हैं। टोंक और राजस्थान अंडर-14 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके जय की इस उपलब्धि से पूरे टोंक जिले में खुशी और गर्व का वातावरण है।
0
0
Report

कुसुमी जंगल में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक सड़क हादसे में बाइक (मोपेड) सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुसुमी जंगल स्थित हाईवे पर पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान सन्दीप कुमार के रूप में हुई है, जो पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेरी का निवासी है। बताया जा रहा है कि वह देर रात गोरखपुर शहर से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह एम्स थाना क्षेत्र के कुसुमी जंगल स्थित हाईवे पर पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सन्दीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुसुमी जंगल स्थित हाईवे पर देर रात हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और हिट एंड रन की घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है, जबकि घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है.
0
0
Report

कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में रिटायर यूनियन ने सरकार से मांगों पर स्पष्ट कार्रवाई की मांग

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- रिटायर पुलिस कर्मचारी यूनियन की आज कुरुक्षेत्र की पुलिस लाइन में जिला स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में यूनियन ने सरकार के समक्ष अपनी विभिन मांगे रखी। और लाडवा थाने में एक युवक से कुकर्म मामले को झूठा बताया और इस मामले की स्पष्ट जांच करने की एसपी से मांग की है。 बैठक के दौरान यूनियन ने हाल ही में लाडवा थाने में एक युवक के साथ कथित कुकर्म के सामने आए मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। यूनियन के जिला प्रधान महिंद्र सिंह ने कहा कि यह मामला प्रथम दृष्टया झूठा प्रतीत होता है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले इसकी निष्पक्ष एवं गहन जांच की जानी चाहिए。 यूनियन ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मामला बिल्कुल झूठ है और इस मामले में जिन पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया। उन पुलिस कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए। और FIR को भी रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक से कुरुक्षेत्र की रिटायर पुलिस कर्मचारी यूनियन मंगलवार को मिलेगी और इन सभी मांगों को रखेगी। और अगर जिला स्तर पर इन मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो वह रेंज लेवल पर इस मामले को उठाएंगे。 बैठक के अंत में यूनियन ने सरकार से अपनी लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की और कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

जल जीवन मिशन में बजट फँसा, पेयजल परियोजनाओं पर NPA का खतरा बढ़ा

Jaipur, Rajasthan:जल जीवन मिशन में एक बार फिर से बजट का पेंच फंस गया है. पीएचईडी से बजट की मंजूरी तो मिल गई, लेकिन प्रोजेक्ट्स का पैसा रिलीज नहीं हो रहा. जिसकी वजह से जल जीवन मिशन की रफ्तार पर संकट के बादल घिर गए.. आखिरकार JJM में कैसे फंस रहा बजट का पेंच..देखिए इस रिपोर्ट में! JJM में बजट का फिर फंसा पेंच- JJ M के बजट का पेंच फिर फंस गया. राज्य सरकार ने 1000 करोड़ की मंजूरी मिली, जिसके बाद पेयजल प्रोजेक्ट्स का संकट पूरी तरह से खत्म हो गया. लेकिन अब एक बार फिर से पेयजल प्रोजेक्ट्स पर बजट पर संकट के बादल घिर गए. वजह जल जीवन मिशन का बजट आवंटन होने से अटक गया. अब सवाल ये है कि क्या बैंकों में JJM का बजट रुक गया. या इसके पीछे की वजह कुछ और है. लेकिन बजट संकट के बीच एक बार फिर से पेयजल प्रोजेक्ट्स पर संकट के बादल मंडराने लगे है. पानी की परियोजनाएं रूकने लगेगी. NPA होने का खतरा भी बढ़ गया. इसलिए जरूरी है बजट- राजस्थान के जल जीवन मिशन बजट बिना रफ्तार नहीं पकड़ पाएगा. प्रदेश में हर घर नल योजना के जरिए 1,07,66,907 कनेक्शन होने है, लेकिन अब तक सिर्फ 63,56,761 यानि 59 फीसदी ही कनेक्शन हो गए. बाकी 41 फीसदी कनेक्शन मार्च 2028 तक पूरे करने होंगे. जलदाय विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा. बिना बजट के पेयजल प्रोजेक्ट्स की रफ्तार थम जाएगी. JJM में ये टॉप 5 जिले- जिले- हनुमानगढ 2,65,000 कनेक्शन हुए 90%, भीलवाडा 3,81,000 89%, गंगानगर 2,27,700 88%, पाली 2,66,000 87%, डीडवाना कुचामन 2,43,000 84%. JJM में ये 5 सबसे पिछड़े जिले- बाडमेर 58,000 21%, डीग 50,000 28%, चित्तौड़गढ़ 85,000 28%, डूंगरपुर 1,00,000 32%, प्रतापगढ़ 60,000 35%. ताकि आम जनता को मिल सके राहत- अब सवाल ये है कि बजट संकट के बीच आखिरकार बजट कौन रिलीज नहीं कर रहा? यदि ऐसा ही हाल रहा? तो आने वाले दिनों में पेयजल प्रोजेक्ट्स फिर से थम जाएंगे. इसलिए बजट का संकट दूर होना चाहिए, ताकि पेयजल प्रोजेक्ट्स से आम जनता को राहत मिल सके.
0
0
Report

जल जीवन मिशन का बजट फिर फँसा: NPA से पेयजल प्रोजेक्ट्स खतरे में

Jaipur, Rajasthan:जल जीवन मिशन में एक बार फिर से बजट का पेंच फंसा, पानी परियोजनाएं NPA का खतरा बढ़ा जयपुर-जल जीवन मिशन में एक बार फिर से बजट का पेंच फंस गया है.पीएचईडी से बजट की मंजूरी तो मिल गई, लेकिन प्रोजेक्ट्स का पैसा रिलीज नहीं हो रहा. जिसके कारण जल जीवन मिशन की रफ्तार पर संकट के बादल घिर गए. JJM में बजट का पेंच फिर फंस गया- JJM के बजट का पेंच फिर फंस गया.राज्य सरकार ने 1000 करोड की मंजूरी मिली, जिसके बाद पेयजल प्रोजेक्ट्स का संकट पूरी तरह से खत्म हो गया. लेकिन अब एक बार फिर से पेयजल प्रोजेक्ट्स पर बजट पर संकट के बादल घिर गए. वजह जल जीवन मिशन का बजट आवंटन होने से अटक गया. अब सवाल ये है कि क्या बैंकों में जेजेएम का बजट रुक गया. या इसके पीछे की वजह कुछ और है. लेकिन बजट संकट के बीच एक बार फिर से पेयजल प्रोजेक्ट्स पर संकट के बादल मंडराने लगे है. पानी की परियोजनाएं रुकने लगेगी. NPA होने का खतरा भी बढ़ गया. इसलिए जरूरी है बजट- राजस्थान के जल जीवन मिशन बजट बिना रफ्तार नहीं पकड़ पाएगा. प्रदेश में हर घर नल योजना के जरिए 1,07,66,907 कनेक्शन होने है, लेकिन अब तक सिर्फ 63,56,761 यानी 59 फीसदी ही कनेक्शन हो गए. बाकी 41 फीसदी कनेक्शन मार्च 2028 तक पूरे करने होंगे. जलदाय विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा. बिना बजट के पेयजल प्रोजेक्ट्स की रफ्तार थम जाएगी. JJM में ये टॉप 5 जिले- जिला ........कनेक्शन हुए.....कितने % काम पूरे हनुमानगढ....... 2,65,000 ..........90% भीलवाडा........ 3,81,000 ..........89% गंगानगर ........ 2,27,700...........88% पाली........... 2,66,000........... 87% डीडवाना कुचामन...2,43,000...........84% JJM में ये 5 सबसे पिछड़े जिले- जिला ........ कनेक्शन हुए .....कितने % काम पूरे बाडमेर ....... 58,000 ...... 21% डीग ....... 50,000 ...... 28% चित्तौड़गढ़...... 85,000 ....... 28% डूंगरपुर .......1,00,000 ....... 32% प्रतापगढ़....... 60,000 ....... 35% ताकि आम जनता को मिल सके राहत- अब सवाल ये है कि बजट संकट के बीच आखिरकार बजट कौन रिलीज नहीं कर रहा? यदि ऐसा ही हाल रहा? तो आने वाले दिनों में पेयजल प्रोजेक्ट्स फिर से थम जाएंगे.इसलिए बजट का संकट दूर होना चाहिए, ताकि पेयजल प्रोजेक्ट्स से आम जनता को राहत मिल सके.
0
0
Report

चुलकाना धाम में आस्था ने बदली पहचान, देश-विदेश से भक्तों की भीड़

Panipat, Haryana:अपराध की पहचान से आस्था की राजधानी बना चुलकाना धाम, देश-विदेश से उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ खाटू श्याम बाबा की महिमा से बदली चुलकाना की तस्वीर पानीपत जिले के समालखा ब्लॉक स्थित चुलकाना धाम कभी अपराध और आपराधिक घटनाओं के लिए चर्चा में रहता था, लेकिन समय के साथ खाटू श्याम बाबा की कृपा और श्रद्धालुओं की आस्था ने इस गांव की पहचान बदल दी। आज चुलकाना धाम पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खाटू श्याम बाबा के प्रसिद्ध धाम के रूप में जाना जाता है। लाखों श्रद्धालु यहां आकर बाबा के दरबार में मत्था टेकते हैं और अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा और यूरोप से पहुंच रहे श्रद्धालु चुलकाना धाम में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और बिहार समेत देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, स्पेन, पोलैंड, नेपाल, भूटान और यूरोप के विभिन्न देशों से भी भक्त बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालु अपनी श्रद्धानुसार दान अर्पित करते हैं और बाबा के चरणों में स्वयं को समर्पित कर देते हैं। दानपात्रों से निकली करोड़ों की राशि, विदेशी मुद्रा भी मिली हाल ही में मंदिर के दानपात्र खोले गए, जिनमें करोड़ों रुपये की राशि और कई देशों की विदेशी मुद्रा प्राप्त हुई। प्रशासन के अनुसार अब तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये की राशि की गणना की जा चुकी है, जबकि कई दानपात्रों की गिनती अभी शेष है। दान की पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी और पारदर्शी व्यवस्था के तहत की जा रही है। हरियाणा सरकार ने बनाया श्र Shrine board खाटू श्याम बाबा के प्रति बढ़ती आस्था और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए हरियाणा सरकार ने चुलकाना धाम को श्र Shrine board के अधीन लाने का निर्णय लिया है। मंदिर की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों को saupped किया गई है। कलियुग बढ़ेगा तो श्याम बाबा का प्रचार भी बढ़ेगा : पुजारी अमर सिंह चुलकाना धाम के पुजारी अमर सिंह ने बताया कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से मंदिर में सेवा करता आ रहा है। उन्होंने कहा, हमारे पिताजी ने करीब 90 वर्षों तक बाबा की सेवा की और उनके बाद अब हम यह सेवा संभाल रहे हैं। श्याम प्रभु कलियुग के अवतार हैं। जितना कलियुग बढ़ेगा, उतना ही उनका प्रचार-प्रसार बढ़ेगा। पहले केवल फागुन मेले में भीड़ होती थी, लेकिन अब हर दिन मेले जैसा माहौल रहता है। उन्होंने बताया कि बाबा के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और यही आस्था लोगों को यहां खींच लाती है। सरकार विकास कार्य कर रही है श्रद्धालुओं का विश्वास: केवल मत्था टेकने से पूरी होती है मनोकामना गांव अटावला निवासी श्रद्धालु हरिदास शास्त्री ने बताया कि उनके परिवार की कई पीढ़ियों से चुलकाना धाम में गहरी आस्था रही है। उन्होंने कहा, हमारे घर में जन्म, विवाह या किसी भी शुभ अवसर पर हम बाबा के दरबार में मत्था टेकने आते हैं। यहां केवल श्रद्धा से मत्था टेकने मात्र से मनोकामना पूरी होती है। मेरे बेटे का न्यूयॉर्क पुलिस में चयन हुआ और बेटी लंदन में है। यह सब बाबा की कृपा और आशीर्वाद का परिणाम है। पहली बार आईं छात्राओं ने महसूस की सकारात्मक ऊर्जा गाजियाबाद से पहली बार चुलकाना धाम पहुंचीं छात्रा भावना खारी ने कहा कि मंदिर परिसर में पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक वातावरण और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। वहीं दसवीं कक्षा की छात्रा तनु ने कहा कि मंदिर के भीतर का माहौल बेहद शांत और सकारात्मक था और वह भविष्य में भी यहां दर्शन के लिए आएंगी। सरपंच बोले: डेढ़ करोड़ रुपये की गिनती पूरी, कई दानपात्र अभी बाकी चुलकाना धाम के सरपंच सतीश कुमार ने बताया कि एकादशी और द्वादशी जैसे अवसरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा श्र Shrine board की घोषणा के बाद दानपात्र खोले गए, जिनमें अब तक लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जबकि कई दानपात्रों की गिनती अभी शेष है। एसडीएम बोले: पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि मंदिर में आने वाले दान की गिनती पूरी पारदर्शिता के साथ की जाती है। वीडियोग्राफी, पंचायत प्रतिनिधियों और मंदिर प्रशासन की मौजूदगी में राशि की गणना कर उसे बैंक खातों में जमा कराया जाता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। डीएसपी नरेंद्र कादियान: सुरक्षा के लिए विशेष चौकी स्थापित डीएसपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। त्योहारों और विशेष अवसरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाता है। वर्तमान में करीब 60 से 70 पुलिस कर्मचारी, नाके, मोबाइल यूनिट और सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया गया है। seven वर्षों से सेवा में जुटे हैं sevadars सेवादार सोनू पंडित ने बताया कि गांव के लोगों ने मिलकर लगभग 40 सदस्यों की एक सेवा टीम बनाई हुई है, जो पिछले सात से आठ वर्षों से लगातार श्रद्धालुओं की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा, हम सुबह चार बजे मंदिर खुलने से लेकर रात 11 बजे तक सेवा में लगे रहते हैं। यह सेवा हम किसी स्वार्थ से नहीं बल्कि बाबा के प्रति श्रद्धा और आस्था से करते हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top