icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गालीबाज कोटेदार लगा रहा महिला सम्मान पर ग्रहण।

Lakhimpur, Uttar Pradesh:धौरहरा/रामबाबू गुप्ता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी लगातार नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान को लेकर मिशन चला रहे हैं। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन धौरहरा क्षेत्र के ग्राम लालजीपुरवा से सामने आया एक कथित वीडियो सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच सवाल खड़े करता दिखाई दे रहा है। मामले में कोटेदार सुधारा पति विजय कुमार नाग का नाम सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर आरोप है कि महिलाओं और बच्चियों की मौजूदगी में अभद्र भाषा, अशोभनीय गाली-गलौज और खुलेआम ललकारने जैसी हरकतें की गईं। आरोपों के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं के सामने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह सामाजिक मर्यादा और महिला सम्मान पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर किसका संरक्षण, किस बात का इतना गुरूर? क्या सरकारी राशन वितरण की जिम्मेदारी मिलने का अर्थ यह है कि कोई भी कोटेदार गरीब मजदूरों, महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों को अपनी मर्जी से अपमानित कर सकता है? क्या राशन मांगने वाले गरीबों को गालियां सुननी पड़ेंगी? क्या अपने अधिकार की बात करने वाली महिलाओं और ग्रामीणों को दबंगई के सामने सिर झुकाना होगा? ग्रामीणों के आरोपों के अनुसार, सरकारी राशन का वितरण अन्नपूर्णा भवन के माध्यम से होना चाहिए, लेकिन वितरण व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि निर्धारित सार्वजनिक वितरण व्यवस्था के बजाय राशन वितरण को निजी दरवाजे और अपने परिसर तक सीमित किया जा रहा है। यदि ऐसा है तो आखिर संबंधित विभाग इसकी जांच क्यों नहीं कर रहा विडियो के मुताबिक दो किलो राशन कम दिये को लेकर कोटेदार द्वारा कार्ड धारक को गालियो से नवाज रहा जिसमें कोटेदार संगठन मे वर्षों से अध्यक्ष के पद पर जमे बैठे शरीफ अहमद ने संगठन मिडिया प्रभारीअमर उजाला के तहसील प्रेम जायसवाल को प्लेन कर रखा उसके उपरांत प्रेम जायसवाल ने उनके परिवार के सदस्य के नाम अमर उजाला विज्ञान ऐजंसी खुलवा रखी जो इसकी आड़ में कोटे दारो से अवैध वसूली करता है न देने पर कोटा निरस्त कराने की धमकी दी जाती है सबसे रोचक तथ्य यह है कि विडियो वायरल पर प्रेम जायसवाल का नाम उजागर होने पर पत्रकार रामबाबू गुप्ता को प्रेम जायसवाल ने बीच चौराहे पर गोली मारने की धमकी के साथ पिता की दुकान पहुंच कर धमकी दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

यमुना में मछली मौत: जहरीले पानी के आरोप, क्रूज से पर्यटन के दावों पर सवाल

New Delhi, Delhi:दिल्ली की यमुना नदी में एक बार फिर मौत का मंजर दिखाई दे रहा है। जिस यमुना में दिल्ली सरकार क्रूज चलाकर पर्यटन को बढ़ावा देने के दावे कर रही है, उसी जगह पानी में लाखों मछलियाँ मृत पड़ी हैं। नदी किनारे मरी हुई मछिलाओं का अंबार लगा है और उठती दुर्गंध ने लोगों को परेशान कर रही है। आखिर यमुना में ऐसा क्या हुआ कि जलीय जीवों की जिंदगी पर ही संकट खड़ा हो गया? स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रूज शुरू होने के अगले ही दिन यमुना में मछलियों के मरने का सिलसिला शुरू हो गया। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अचानक इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत कैसे हुई? कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि हरियाणा के पानीपत से चमड़ा फैक्टरियों का केमिकल यमुना में छोड़ा जाता है, जिससे जहरीला पानी दिल्ली पहुंचकर मछलियों की मौत की वजह बन सकता है। कुछ लोग क्रूज संचालन से पहले पानी की सफाई के लिए कथित तौर पर केमिकल डाले जाने पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मछलियों की मौत की असली वजह भी स्पष्ट नहीं है। लेकिन सवाल सिर्फ मछलियों की मौत का नहीं, बल्कि यमुना के अस्तित्व का है। आखिर कब तक यमुना में जहरीले पानी का कहर जारी रहेगा? कब तक जलीय जीव इसी तरह दम तोड़ते रहेंगे? एक तरफ दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालु इसी यमुना के किनारे पूजा-अर्चना करने पहुंचेंगे। दूसरी तरफ नदी में मरी हुई मछलियाँ और उठती दुर्गंध यमुना की सफाई के दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। जरूरत है सिर्फ दावों की नहीं, बल्कि जवाबदेही की। यमुना में मछलियों की मौत के पीछे कौन जिम्मेदार है? क्या पानी में केमिकल की मौजूदगी है? क्या पानी की वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी? और सबसे बड़ा सवाल... क्या दिल्ली सरकार इस बार यमुना को बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगी या फिर मछलियों की मौत का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा?
0
0
Report

NTPC ऐश पाइपलाइन फटी: सिंगरौली की सड़क राख में ढकी, यातायात जोखिम बढ़ा

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली NTPC की ऐश पाइपलाइन फटी, सड़क पर राख और फिसलन; हादसे के खतरे के बीच राहगीर परेशान वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी में रेलवे लाइन के किनारे NTPC की ऐश पाइपलाइन फटी है पाइपलाइन से निकली राख ने सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया सड़क पर राख और फिसलन से बाइक सवारों के लिए जोखिम बढ़ गया है कार चालकों और स्थानीय रहवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है बार-बार पाइपलाइन फटने से सड़क खराब होने पर लोगों में नाराजगी बढ़ी है पार्षद अनिल कुमार वैश्य ने NTPC प्रबंधन से तत्काल मरम्मत की मांग की स्थानीय रहवासियों ने भी सड़क और पाइपलाइन को जल्द ठीक कराने की मांग उठाई है बाइट अनिल वैश्य, पार्षद
0
0
Report

छठ के लिए बिहार में ट्रेनें भारी भीड़, यात्रियों को घर पहुंचने के लिए जद्दोजहद

Dhanbad, Jharkhand:लोक आस्था का महापर्व में अब कुछ दिन ही रहे हैं। छठ मनाने के लिए बिहार अपने घर जाने वाले लोगो को ट्रेन में जगह नहीं मिल रही है। ट्रेन से घर जाने वाले लोगो को भारी भीड़ में अपने घर जाना पड़ रहा है। धनबाद स्टेशन से खुलने वाली गंगा दामोदर और मौर्या एक्सप्रेस में भीड़ बढ़ गई है। जो भी लोग घर छठ मनाने जा रहे हैं उन्हें बैठने की जगह नहीं मिल रही है। बोगियो में खचाखच भीड़ हो गई है। जनरल और स्लीपर में कोई अंतर नहीं रह गया है। जिसे जहां थोड़ी भी जगह मिल रही है जा रहे। बोगियों में क्षमता से अधिक यात्री सफल कर रहे है। वही रेल पुलिस भीड़ को देखते हुए माइकिंग कर लोगो से सावधानी पूर्वक ट्रेन में चढ़ने के निर्देश दे रहे। आरपीएफ जवान बिहार जाने वाले ट्रेन के आने पर यात्रियों की मदद कर रहे। यात्रियों ने कहा छठ मनाने घर जाना है इसलिये भीड़ कोई मायने नहीं रखती। किसी तरह भी घर जाना है। ट्रेन में जगह नहीं है। बोगी पूरी भरी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

योगी ने जेवर में CNH कंपनी की आधारशिला रखकर 1220 करोड़ निवेश का ऐलान

Greater Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से यमुना सिटी के सेक्टर-8 में बनने वाली सीएनएच कंपनी की आधारशिला रखी। इस दौरान यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मौके पर मौजूद रहे। जिला प्रशासन प्राधिकरण से जुड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि और भाजपा के संगठन से जुड़े हुए लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। जेवर के दयोरार गांव में सेक्टर 8 डी विकसित किया जा रहा है,वही इस कम्पनी के द्वारा निवेश किया जा रहा है।यमुना प्राधिकरण ने सीएनएच कंपनी को सेक्टर-8 में 100 एकड़ जमीन आवंटित की है। यहां कंपनी ट्रैक्टर और अन्य कृषि मशीनरी का निर्माण करेगी।यह कंपनी यहां 1220 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके निवेश से यहां पर हजारों लोगों को रोजगार के अवसर पैदा होंगे। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल रूप से CNH इंडस्ट्री की आधारशिला रखी, इस दौरान उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है, यहां विदेश से लगातार निवेश हो रहा है, उन्होंने कन प्रबंधन से कहा कि आप लोग बुलडोजर भी बनाएंगे जिसकी देश विदेश में बहुत डिमांड रहेगी क्योंकि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर एक ब्रांड बन चुका है। उन्होंने कहा कि बेहतर लाइन ऑर्डर के चलते उत्तर प्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है और आज देश-विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां लाइन लगाकर उत्तर प्रदेश में निवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लायन आर्डर स्थापित होने के पीछे केवल पुलिस भर्ती नहीं उनके मॉडर्नाइजेशन के साथ साथ अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का एक प्रमुख योगदान रहा है और उसमें भी अपने यूपी के बुलडोजर की चर्चा जरूर सुनी होगी, आप लोग जहां पर ट्रैक्टर और बुलडोजर बनाएंगे और बुलडोजर की डिमांड खुद पर खुद देश-विदेश में बहुत ज्यादा होगी क्योंकि बुलडोजर उत्तर प्रदेश में ब्रांड बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर के विधायक सांसद और जनप्रतिनिधियों और साथ ही किसानों का सबसे ज्यादा आभार व्यक्त किया और कहा कि इन्हीं लोगों की वजह से जेवर एक ऐसा डेस्टिनेशन बना है जहां पूरी दुनिया निवेश करना चाहती है।
0
0
Report

तालाब गांव में ओम धगाल का जोरदार स्वागत, जेसीबी से पुष्प वर्षा

Noida, Uttar Pradesh:तालाब गांव में भाजपा प्रत्याशी ओम धगाल का भव्य स्वागत, जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा बूंदी। जिला परिषद वार्ड संख्या 22 से भाजपा प्रत्याशी ओम धगाल का तालाब गांव में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी मशीन के माध्यम से पुष्प वर्षा कर धगाल का अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत करते हुए उन्हें समर्थन का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। धगाल ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सहयोग से गांवों का बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। वार्ड 22 में चुनावी गतिविधियां तेज होने के साथ ही इस सीट पर जिलेभर की नजरें टिकी हैं.
0
0
Report

मंडला में कार्तिक मास: नर्मदा घाटों पर भक्तों की दीप-दिव्य झलक

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मां नर्मदा के तट पर कार्तिक मास की दिव्य छटा, दीपों की रोशनी में जगमगाई मंडला की आस्था! मण्डला - मां नर्मदाकी पावन धारा... मंदिरों में गूंजते भक्ति के स्वर... घाटों पर आस्था की डुबकी और दीपों की जगमगाती कतारें...। जी हां... धर्म, अध्यात्म और सनातन परंपराओं की नगरी मंडला में कार्तिक मास का नजारा इन दिनों श्रद्धा और भक्ति से सराबोर है। कार्तिक मास को हिंदू धर्म में बेहद पुण्यदायी और आध्यात्मिक साधना का विशेष महीना माना गया है। इसी आस्था के साथ सुबह की पहली किरण के साथ ही माहिष्मती घाट, नानाघाट, वैद्य घाट सहित मां नर्मदा के विभिन्न तटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है। मां नर्मदा में आस्था की डुबकी... उगते सूर्य को अर्घ्य और फिर दीपदान के साथ भक्त अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा निवेदित करते हैं। वहीं घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना, तुलसी पूजन और संध्या दीप प्रज्वलन की परंपरा पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। तुलसी विवाह, देवउठनी एकादशी और कार्तिक पूर्णिमा जैसी पावन पर्व इस महीने की धार्मिक महत्ता को और भी विशेष बना देते हैं।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने कमरे में आग लगा दी, मौत

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। गुलरिहा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक ने अपने ही घर के कमरे में आग लगा ली। आग इतनी भीषण थी कि युवक की जान चली गई और कमरे में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कमरे के अंदर युवक का बुरी तरह जला हुआ शव मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दरअसल, दिल दहला देने वाली यह घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो के टोला बेनीगंज की है। यहां बुधवार रात करीब 10 बजे जमुना निषाद के 23 वर्षीय बेटे अरविंद निषाद के कमरे से अचानक आग की लपटें और धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने जब घर से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन कमरे के अंदर का मंजर बेहद भयावह था। आग की चपेट में आने से अरविंद की मौत हो चुकी थी। कमरे में रखा घरेलू सामान भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, अरविंद पिछले कई दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान चल रहा था। बुधवार शाम वह मूर्ति विसर्जन में शामिल होने गया था। वहां से लौटने के बाद वह कथित तौर पर शराब के नशे में अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद कमरे में आग लगने की घटना हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक ने ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुलरिहा पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, युवक की मौत की खबर मिलने पर उसकी पत्नी भी मायके से ससुराल पहुंच गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report

काशीपुर के फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका

Jaspur, Uttarakhand:उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में चीमा चौराहे के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फर्नीचर के एक बड़े गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। आग की लपटों ने गोदाम में रखे फर्नीचर और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने के लिए काशीपुर सहित आसपास के क्षेत्रों और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से डेढ़ दर्जन से अधिक दमकल वाहन मौके पर लगाए गए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। वीओ - काशीपुर के व्यस्ततम चीमा चौराहे के पास स्थित फर्नीचर के एक बड़े गोदाम में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। गोदाम में रखे फर्नीचर, फोम और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट अथवा आतिशबाजी की चिंगारी से फोम के आग पकड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही काशीपुर अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंच गई। वहीं स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ आसपास के थाना क्षेत्रों से भी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। आग की भयावहता को देखते हुए काशीपुर दमकल विभाग के अलावा इंडिया ग्लाइकोल लिमिटेड, नैनी पेपर मिल, सिद्धार्थ पेपर मिल सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल वाहन बुलाए गए। आग पर काबू पाने के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक दमकल वाहन लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन आग की विकराल लपटों के सामने अग्निशमन कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं भीषण अग्निकांड की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने और दमकल वाहनों के लिए रास्ता खाली कराने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सबसे ज्यादा भयावह स्थिति गोदाम के आसपास बने मकानों में रहने वाले परिवारों की दिखाई दी। आग की बढ़ती लपटों और अपने घरों तक आग पहुंचने की आशंका से लोग बुरी तरह घबरा गए। कई लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। बाइट - चंदन सिंह ( अग्निमिशन अधिकारी )
0
0
Report

द्वारका में छठ महापर्व: 20 घाट, सुरक्षा और साफ-सफाई के साथ तैयारी पूरी

New Delhi, Delhi:द्वारका सेक्टर-8 स्थित डीडीए ग्राउंड में छठ महापर्व को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। यहां पिछले 8 सालों से लगातार छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं और छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 घाट बनाए गए हैं। इसके साथ ही साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि व्रतियों और उनके परिवारों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। छठ महापर्व को लेकर पूरे ग्राउंड में तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में शुभ मुहूर्त पर कृषि उपज खरीदी शुरू, विधायक ने किसानों का सम्मान किया

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर कृषि उपज मंडी समिति शाजापुर में गुरुवार को शुभ मुहूर्त में कृषि उपज की खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंडी प्रांगण स्थित श्री गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद विधायक, मंडी व्यापारियों, मंडी कर्मचारियों और किसानों ने पूजा-अर्चना कर शुभ मुहूर्त में कृषि उपज की खरीदी की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान मंडी में सोयाबीन लेकर पहुंचे किसानों की उपज की बोली लगाई गई। इनमें प्रथम बोली ग्राम टुकराना निवासी किसान विजय शर्मा के सोयाबीन पर लगाई गई। उनकी उपज 8,001 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भीमावत ट्रेडिंग कंपनी ने खरीदी। वहीं दूसरी बोली ग्राम टुकराना निवासी किसान दिनेश सौराष्ट्रीय की उपज पर लगी, जिसे 7,811 रुपए प्रति क्विंटल की दर से आरती ट्रेडिंग कंपनी ने खरीदा। इसी प्रकार तीसरी बोली ग्राम पिपलिया गोपाल निवासी किसान निर्भयसिंह की सोयाबीन उपज पर लगाई गई, जिसे 7,777 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भगवती ट्रेडिंग कंपनी ने खरीदा। इस अवसर पर विधायक अरुण भीमावत ने तीनों किसानों का माला, साफा और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। शुभ मुहूर्त में हुई खरीदी को लेकर किसानों और व्यापारियों में उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अरुण भीमावत ने उपस्थित किसानों और व्यापारियों को मंडी से संबंधित आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और मंडी में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान एवं मंडी कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

धानी घाट पुल पर अंधेरे के बीच नदी में डूबे युवक की तलाश जारी, सुबह पहुंचा बचाव दल

Shiv SrivastavaShiv SrivastavaFollow14m ago
Brijmanganj, Uttar Pradesh:जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा ने उठाया प्रकाश व्यवस्था का मुद्दा, घाट पर पर्याप्त लाइट लगाने की मांग महराजगंज। विधानसभा क्षेत्र 315 फरेंदा के धानी घाट पुल पर मूर्ति विसर्जन के दौरान ग्रामसभा नौसागर निवासी रमेश कुमार नदी में डूब गए। घटना के बाद घाट पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा ने घाट पर प्रकाश व्यवस्था की कमी का मुद्दा प्रशासन के सामने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि घाट पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और किसी आपात स्थिति में बचाव कार्य भी आसानी से किया जा सके। वहीं, घटना के बाद आज सुबह होते ही जिले से बचाव दल मौके पर पहुंच गया और नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी गई। सुबह से ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौजूद है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल बचाव दल द्वारा नदी में युवक की तलाश की जा रही है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बचाव दल युवक को कब और किस स्थिति में बरामद कर पाता है। जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा ने प्रशासन से घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। सबसे पहले जनता।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिलने वाला मेट्रो विस्तार मंजूर: 8.449 किमी के साथ 5 स्टेशन

Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट को बड़ी सौगात, मेट्रो विस्तार को केंद्र सरकार की मंजूरी सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक बनेगा 8.449 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर, 5 नए स्टेशन होंगे नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से मेट्रो कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे लोगों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 8.449 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण पर मुहर लगाई गई। इस रूट पर कुल 5 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस परियोजना के पूरा होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई बढ़कर 71.878 किलोमीटर हो जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि नए कॉरिडोर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के उन लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा, जो अभी तक बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। नए मेट्रो कॉरिडोर के जरिए यात्रियों को सेक्टर-61 पर ब्लू लाइन मेट्रो से इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। इससे दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के दूसरे शहरों तक आवागमन पहले के मुकाबले आसान हो सकेगा। खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। इस मेट्रो विस्तार से गौर सिटी मॉल, एच एंड एस मॉल, ब्लू सफायर मॉल, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 के व्यावसायिक क्षेत्र, नोएडा सेक्टर-51 स्थित IKEA और सेक्टर-73 के एंथुरियम मॉल को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा सेक्टर-60 स्थित टेक महिंद्रा और TCL टेक के कार्यालयों सहित कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंच आसान होगी। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से भी यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सेक्टर-122 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, कैलाश अस्पताल, सेक्टर-70 स्थित रामा अस्पताल, सेक्टर-51 स्थित क्लाउड-9 अस्पताल और सेक्टर-62 स्थित रामा अस्पताल तक पहुंचने में लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं, क्लियो काउंटी, गौर सिटी-1 और गौर सिटी-2 जैसी बड़ी आवासीय सोसायटियों में रहने वाले हजारों परिवारों को भी इसका सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि मेट्रो विस्तार से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा, लोगों का यात्रा समय बचेगा और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। इसके साथ ही मेट्रो स्टेशनों के आसपास कारोबार, निवेश और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की संभावना है। कुल मिलाकर, यह परियोजना सिर्फ मेट्रो का विस्तार नहीं, बल्कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब क्षेत्र के निवासियों को परियोजना के निर्माण कार्य शुरू होने और मेट्रो सेवा चालू होने का इंतजार रहेगा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top