Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raipur492009

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के बयान पर फरार अमित बघेल पर रायपुर पुलिस ने 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया

Nov 11, 2025 03:07:34
Raipur, Chhattisgarh
रायपुर पुलिस ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले भड़काऊ बयान के मामले में थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 243/2025 (धारा 299 म.ना.सं.) में फरार आरोपी अमित बघेल (पिता रामकुमार बघेल, निवासी रामसरस कंचन गंगा स्टेट फेस-02, रोहिणीपुरम) पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया। आरोपी 28 अक्टूबर 2025 को अपराध कर फरार है। कोई भी व्यक्ति जो उसे गिरफ्तार करवाए या ठोस सूचना दे, पुरस्कृत होगा। निर्णय SSP डॉ. लाल उमेद सिंह का होगा। समाज में शांति बनाए रखने हेतु सहयोग अपेक्षित।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SRSANJAY RANJAN
Nov 11, 2025 04:57:23
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:कड़ी सुरक्षा के बीच अरवल और कुर्था में मतदान शुरू, मतदाताओं में उत्साह अरवल जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों—अरवल और कुर्था—में आज सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अरवल विधानसभा क्षेत्र में 325 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 62 हजार 580 मतदाता वोट डाल रहे हैं, जबकि कुर्था विधानसभा क्षेत्र में 326 केंद्रों पर 2 लाख 62 हजार 354 मतदाता अपने उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे। दोनों क्षेत्रों में कुल 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रशासन کی ओर से शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों और स्थानीय पुलिस की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें नजर आ रही हैं और मतदाता विकास, रोज़गार और शिक्षा के मुद्दों पर वोट देने की बात कह रहे हैं।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Nov 11, 2025 04:56:03
Madhubani, Bihar:मधुबनी में कुल 10 विधानसभा सीटों के लिए 3882 बूथों पर मतदान सुबह 7 से प्रारम्भ हो चुका है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 3123747 है। पुरुष वोटर 1655417 है वहीं महिला वोटरों की संख्या 1468190 है। जिले में 10 सीटों पर कुल 100 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा में 3-3 महिला मतदान केन्द्र कुल 30 महिला मतदान केंद्र बनाया गया है। जिले में 23 आदर्श मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिले में कुल 17164 मतदान कर्मियों, 51 जोनल दंडाधिकारी एवं 415 सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतदान सुबह 7 बजे से 6 बजे शाम तक निर्धारित है। चुनाव को लेकर इंडो नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया गया है, बॉर्डर पर SSB की चौकसी बढ़ाई गई, नेपाल बॉर्डर पर हाई एलर्ट है। जिले में धारा 144 लागू है। सभी बूथों पर अर्द्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है। महाराजगंज मुहल्ला के बूथ पे भी मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई है। मधुबनी विधानसभा के शिवगंगा हाई स्कूल पर मतदाताओं ने विकास के मुद्दे को लेकर वोट किया।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Nov 11, 2025 04:55:31
Sasaram, Bihar: खबर सासाराम से है। रोहतास जिला में सुबह 7 बजते ही मतदान शुरू हो गई है। रोहतास जिला में कुल 2692 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहाँ कुल 22 लाख 17 हजार 137 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जिसमें 10 लाख 44 हजार 699 महिलाएं तथा 11 लाख 72 हजार 381 पुरुष मतदाता है। पूरे जिले की बात करें तो रोहतास जिला के चेनारी सुरक्षित सीट के अलावा सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी तथा काराकाट में मतदान शुरू हो गई है। इस दौरान सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया गया है। हर मतदान केंद्र पर वेब कास्टिंग की जा रही है। वहीं जिला स्तर पर शिकायतों के तुरंत निष्पादन हेतु अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर का गठन किया गया है। साथ ही नियंत्रण कक्ष लगातार कार्यरत रहेगा। सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लग गई है सासाराम के मतदान केंद्र की संख्या 267 पर सुबह सही मतदाता इकट्ठा हो गए हैं और अपने-अपने मतों का प्रयोग करने के लिए उत्सुक है।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Nov 11, 2025 04:55:03
Harda, Madhya Pradesh:दिल्ली धमाके के बाद हरदा पुलिस अलर्ट शहर में सघन #चेकिंग अभियान शुरू, रेलवे स्टेशन और मुख्य मार्गों पर बढ़ाई गई निगराणी... दिल्ली के लाल किले के पास कार विस्फोट की घटना के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इस घटना ने राजधानी समेत अन्य राज्यों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हरदा पुलिस ने जिले में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। शहर के प्रवेश द्वारों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का डॉगस्क्वॉड टीम लगातार सक्रिय है। हरदा रेलवे स्टेशन पर भी आने-जाने वाले यात्रियों की चेकिंग की जा रही है। यात्रियों के बैग, लगेज और अन्य सामग्री को स्कैन किया जा रहा है ताकि कोई भी संदिग्ध वस्तु जिले में प्रवेश न कर सके。 बाइट 01 आर एस तिवारी, पुलिस अधिकारी
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Nov 11, 2025 04:54:48
Harda, Madhya Pradesh:हरदा में जननायक गौण्ड इतिहास नृत्य नाट्य समारोह का हुआ शुभारंभ हरदा। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में तीन दिवसीय जननायक गौण्ड इतिहास की नृत्य नाट्य प्रस्तुतियों का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा किया गया, जिसमें कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। समारोह का उद्देश्य गौण्ड जनजातीय समुदाय के चरित्र, संस्कृति एवं ऐतिहासिक नायकों को जनमानस के सामने लाना है। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। पहले दिन वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन पर आधारित नृत्य नाट्य की भव्य प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में रानी दुर्गावती के शौर्य, त्याग और पराक्रम को भावनात्मक रूप से दर्शाया गया। नृत्य नाट्य में बताया गया कि कालिंजर के राजा महाराज कीर्ति सिंह चंदेल की पुत्री दुर्गावती का विवाह गढ़ा के गोण्ड राजवंश के महाराज संग्राम सिंह के पुत्र दलपत शाह से हुआ था। दलपत शाह के निधन के बाद रानी दुर्गावती ने राज्य संचालन की बागडोर संभाली। उन्होंने मुगल आक्रमण के समय वीरता और स्वाभिमान की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कलाकार और नागरिकों ने भाग लिया। संस्कृति विभाग के कलाकारों ने गौण्ड जनजाति के इतिहास और परंपराओं को मंच पर जीवंत किया। आगामी दो दिनों तक विभिन्न जननायकों पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को गौण्ड नायकों की गौरवगाथा से अवगत कराया जाएगा। समारोह का समापन तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह के साथ किया जाएगा।
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Nov 11, 2025 04:54:06
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 11, 2025 04:53:44
Damoh, Madhya Pradesh:गांव गांव जाकर पुलिस के आला अधिकारी कर रहे ग्रामीणों से संवाद, जनता और पुलिस के बीच दूरी मिटाने की पहल.. दमोह जिले में पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है और इस अभियान के तहत हर दिन पुलिस के बड़े अधिकारी ग्रामीण इलाकों में जाकर आम जनमानस से संवाद स्थापित कर रहे हैं। ऐसा ही एक आयोजन पथरिया ब्लाक के किन्द्रोह में हुआ जहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुलिस अधिकारियों से खुलकर बातचीत की और अपनी समस्याएं बताई, बहुत सी समस्याओं का समाधान अफसरों ने मौके पर ही किया वहीं अधिकारियों ने लोगों को पब्लिक पुलिसिंग के बारे में जानकारी दी। इस पहल के बारे में एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया बताते हैं कि पुलिस हेडक्वार्टर के निर्देशों के तहत ये आयोजन किए जा रहे है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Nov 11, 2025 04:53:11
Amroha, Uttar Pradesh:दिल्ली के लालकिले के पास सोमवार शाम हुए बम ब्लास्ट में अमरोहा जिले के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हसनपुर क्षेत्र के रहरा अड्डा निवासी 52 वर्षीय लोकेश अग्रवाल और मंगरोला गांव के अशोक गुज्जर की पहचान मृतकों के रूप में हुई है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। लोकेश अग्रवाल खाद विक्रेता थे और सोमवार को अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने दिल्ली गए थे। वहीं अशोक दिल्ली में डीटीसी बस में कंडक्टर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि लोकेश ने फोन कर अशोक को लाल किला मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था, लेकिन उसी वक्त हुए भीषण धमाके ने दोनों की जिंदगी खत्म कर दी। घटना के बाद से ही लोकेश और अशोक के परिजनों व परिचितों में गम और सदमे का माहौल है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम दिल्ली में कराया गया, जिसके बाद आज मंगलवार को दोनों के पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपे जाएंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top