icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
492009
Dr Kamal Kishor SharmaDr Kamal Kishor SharmaFollow31 Aug 2025, 03:14 am

रायपुर छत्तीसगढ़: पुलिस ने हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, सरगना सहित पांच गिरफ्तार

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर,आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी के प्रमुख नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। नेटवर्क के सरगना रुपिंदर सिंह और उनके चार सहयोगियों—नौशाद मोहम्मद, अरबाज, और तौसीफ—को गिरफ्तार किया गया है। रुपिंदर की मां, जो नेटवर्क के लेनदेन और निवेश का प्रबंधन करती थीं भी हिरासत में हैं। पुलिस ने 85 ग्राम हेरोइन, 90 ग्राम अफीम, एक पाकिस्तानी पिस्तौल, और कारतूस बरामद किए हैं। पहले 50 सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद, रुपिंदर की गिरफ्तारी से नेटवर्क ध्वस्त।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान एसओजी ने फर्जी डिग्री मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान एसओजी की कार्रवाई फर्जी डिग्री मामले में कार्रवाई जे० एस० यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद, यूपी से बैक डेट में बीपीएड की फर्जी डिग्री दिलवाने वाला दलाल अरेस्ट शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 से जुड़ा है पूरा मामला दलाल पंकज कुमार जैन ने अपने साथी पवन सिंह चौहान से मिलकर आवेदक आरोपी राजेश कुमार क़ो दिलवाई थी फर्जी डिग्री 1 लाख 30 हजार रूपये में हुआ था सौदा यूनिवर्सिटी के चांसलर आरोपी सुकेश कुमार और रजिस्ट्रार आरोपी नंदन कुमार मिश्रा से थी मिलिभगत चांसलर और रजिस्ट्रार सहित तीन आरोपी हो चुके है गिरफ़्तार
0
0
Report

जावरा में दो ट्रकों से डोडाचूरा बरामद, तीन गिरफ्तार

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा में पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों से करीब 32 लाख रुपये मूल्य का डोडाचूरा बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो आरोपी एक ट्रक से और एक आरोपी दूसरे ट्रक से पकड़ा गया। सभी आरोपी पंजाब के निवासी बताए जा रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात तस्करों द्वारा अपनाए गए छिपाने के तरीके रहे। एक ट्रक ऊपर से केले से भरा हुआ था, जिससे किसी को शक न हो, लेकिन जांच के दौरान उसके केबिन से करीब 16 लाख रुपये का डोडाचूरा बरामद हुआ। वहीं दूसरे ट्रक में तस्करों ने और भी शातिराना तरीका अपनाया था। ट्रक की स्टेपनी के टायर के भीतर ही करीब 16 लाख रुपये का डोडाचूरा छिपाकर रखा गया था। हालांकि पुलिस की सतर्कता के आगे तस्करों की चालाकी काम नहीं आई और पूरा मामला उजागर हो गया。 फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच का मुख्य केंद्र यह है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

ED केस: रिशु श्री के टेंडर घोटाले में 7 आरोपी, करोड़ों कैश बरामद

Patna, Bihar:रिशु श्री मामले पर बोले पंकज दराद यह मामला ईडी द्वारा भेजे गए इनपुट पर दर्ज किया गया इस केस के मुख्य अभियुक्त ऋषि श्री, संजीव हँस के साथ कई अधिकारी है मुमुक्षु चौधरी और तारणी दास और उमेश कुमार सिंह के साक्ष्य पाया गया रिशु श्री के जरिए टेंडर में दलाली और छेड़छाड़ मामला सामने आया टेंडर में अधिकारियों का सहयोग लेना और कमीशन लेना मुख्य साक्ष्य है इए अधिकारियों की भी पैसे दिए जाते थे सभी गवाहों के बयान लिए गए सहरसा सीतामढ़ी सहित कई जगहों पर जांच की गई रिशु श्री सहित 7 लोगों को अभियुक्त बनाया गया संजीव हँस सुपौल में कोसी बराज में 69 करोड़ का राशि प्राक्कलन था पंकज हंस के समय यह राशि 98 करोड़ का ही गया रिशु श्री ने अधिकारियों के जरिए अहमदाबाद की कंपनी को दिया गया मातेश्वरा कंपनी में छापेमारी के दौरान S सर के नाम 67 लाख राशि देने का पता चला था पूछताछ में पता चला यह रही संजीव हँस को दिया गया था संतोष कुमार ने अपने बयान यह सभी जानकारी दी गई संजीव हँस पर गायत्री देवी ने आरोप लगाया था संजीव हँस ने 90 लाख रुपया दिया गया था बाद में 2.2 करोड़ रुपया भी भिजवाया गया था रिशु श्री अपने फेवरेट कंपनी को टेंडर दिलवाते थे उसके बदले में 7 से 10 प्रतिशत रिश्वत के रूप लेते थे इसमें से 2 से 3 प्रतिशत अधिकारियों को दिया जाता था सभी प्रूफ रिशु श्री के मोबाइल से साक्ष्य के रूप मिले है रिशु श्री 7 से 8 साल में काफी पैसे वाले ही गए छापेमारी में 53 करोड़ नगद मिले ढाई करोड़ के जेवरात और महंगी गाड़ियां जब्त की है रिशु श्री ने 7 सालों में 12 बार विदेश दौरा किया है तारिणी दास और मुमुक्षु चौधरी भी मदद करते थे यह बात रिशु श्री ने कबूला पवन कुमार और संतोष कुमार के खिलाफ भी समुचित साक्ष्य है मुमुक्षु चौधरी के पास से ढाई करोड़ की राशि मिली थी सीतामढ़ी में मुमुक्षु चौधरी ने अपने कार्यकल में सभी टेंडर मैनेज किया मुख्य अभिनेता तारिणी दास के पास से 8.5 करोड़ कैश मिला था तारिणी अपने कार्यकाल में 10 टेंडर रिशु श्री को दिलवाने में मदद किया था विशेष निगरानी ने समुचित साक्ष्य पाया है विशेष निगरानी ने आज न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया सभी साक्ष्य के साथ विशेष निगरानी ने आरोप पत्र दाखिल किया इडी द्वारा 2024 में मेल किया था विशेष निगरानी ने 2025 में मामला दर्ज करने पर सवाल जब जानकारी मिली उसके बाद विभागाध्यक्ष को भेज गया विभाग के अध्यक्ष को भेजने के बाद मामला शूरू हुआ उसी समय रिशु श्री कोर्ट गया संजीव हँस और पवन कुमार फिलहाल फरार है दोनों को किसी कीमत पर गिरफ्तार किया जायेगा जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी आईईएस अभिलाषा शर्मा और सागर की गिरफ्तारी पर बयान अभिलाषा शर्मा और सागर दोनों पर घोर विभागीय अनियमितता का मामला बनता है टेंडर में दोनों का कोई मिलीभगत अबतक सामने नहीं आई है पर दोनों पर रिशु श्री के पैसे से विदेश घूमने , घर में काम करवाने के साक्ष्य मिले है घोर विभागीय अनियमितता के कारण सख्त कार्रवाई हो सकती है टेंडर में कोई अपराधिक साक्ष्य अबतक नहीं मिला है
0
0
Report

नागौर: मोर्चरी धरना समाप्त, पांच सूत्री मांगों पर समझौता

Nagaur, Rajasthan:नागौर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर तीन दिनों से पांच सूत्री मांगों को लेकर चल रहे धरने में आज प्रशासन और मृतका प्रसूता रूकमा के परिजनों के बीच वार्ता सफल रही और धरना समाप्त किया गया। मृतका के परिजनों ने प्रसूता रूकमा की नोर्मल डिलेवरी के बाद सीने में दर्द पर किये उपचार में चिकित्सकों की ओर से इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। वहीं पांच सूत्री मांगों को लेकर नागौर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं आज मृतका के परिजनों के साथ खींवसर के पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा सहित नागौर एसडीएम गोविंद सिंह भींचर, डिप्टी जतिन जैन, तहसीलदार नृसिंह टाक वार्ता के दौरान मौजूद रहे। वहीं बैठ के दौरान परिजनों की ओर से पांच सूत्री मांगे जिनमें इलाज के दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सको को हटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये, लापरवाही चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो, परिजनों को 25लाख रूपए का आर्थिक पैकेज मिले, मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम हो और परिवार में एक जने को संविदा पर नौकरी मिले। इन मांगों पर चार दौर की चली वार्ता में सहमति बनी। इसके बाद एसडीएम गोविंद सिंह भींचर ने धरना स्थल पर सभी मांगों पर सहमति बनने की बात कही और खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।
0
0
Report
Advertisement

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र विरोध, शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांग

mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:धर्मशाला : नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं जिला कांगड़ा प्रभारी सतपाल रायजादा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए अनुराग शर्मा ने कहा कि देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार सवालों के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले सामने आए हैं, जिससे लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में चिंता का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री की बनती है। उन्होंने मांग की कि शिक्षा मंत्री तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक इस मामले में जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने मेडिकल शिक्षा में सीटों की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष लाखों छात्र-छात्राएं नीट परीक्षा में भाग लेते हैं, लेकिन उपलब्ध मेडिकल सीटों की संख्या बेहद सीमित है। ऐसे में बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली छात्र मेडिकल शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने सरकार से मेडिकल कॉलेजों और सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामलों के पीछे संगठित गिरोह और माफिया सक्रिय हैं, लेकिन जांच के दौरान अक्सर बड़े आरोपियों तक कार्रवाई नहीं पहुंच पाती। कांग्रेस ने इन मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने की मांग की। कांगड़ा में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा अनुराग शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी जिला कांगड़ा में भी इस मुद्दे को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी। इसके तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉकों में प्रेस वार्ताएं, विरोध प्रदर्शन और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद करेंगे तथा उनकी समस्याओं को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में निराश होकर गलत कदम न उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के हितों और उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी तथा उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी। बाईट: अनुराग शर्मा राज्यसभा सांसद एवं जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कांगड़ा
0
0
Report

बेतिया के नहर में तीन बच्चों की हत्या: मां ललिता देवी गिरफ्तार

Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से बड़ी खबर है बेतिया का चर्चित तीन बच्चों को नदी में फेंक हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है तीनों बच्चों को उसके पिता ने नहीं बल्कि उसकी मां ने नहर में फेक हत्या की थी इसका खुलासा बेतिया पुलिस ने की है बेतिया पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कलयुगी मां ने ही एक एक बच्चों को नहर में फेंका फिर दूध मुंहे बच्ची के साथ खुद नहर में कूद गई तीनों बच्चों की नहर में डूबने से मौत हो गई लेकिन तीन बच्चों की हत्यारिन ललिता देवी नहीं डूब पाई जिसके बाद उसने शोर मचाया कि उसका पति रामबाबू यादव ने सभी को नहर में फेंका था इस पूरे मामले का खुलासा बेतिया पुलिस के जांच से हुई है पति रामबाबू यादव के आवेदन पर पुलिस ने जांच किया तो चौंकाने वाला मामला का खुलासा हुआ तीनों बच्चों की मां ही हत्यारिन निकली तीनों बच्चों में एक बेटा और दो बेटियों की मौत हुई है पुलिस ने हत्यारिन मां ललिता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है थानाध्यक्ष Amit कुमार ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है जिस समय की घटना है उस समय पति घर पर था महिला खुद तीनों बच्चों को ले लोहियारिया नहर पहुंची थी और एक एक कर दो बच्चों को नहर में फेंक दिया फिर दूध मुंहे बच्ची के साथ नहर में कूद गई थी बते दो की घटना की जानकारी चनपटिया थाना अंतर्गत भंगहा गांव के रामबाबू यादव के ऊपर यह आरोप लगा था कि पारिवारिक विवाद में अपने तीन बच्चों सहित पत्नी को लोहियरिया पुल में फेक दिया था तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी पुलिस के जांच में चौका देने वाला खुलासा हुआ है पारिवारिक कलह में कलयुगी मां ललिता देवी खुद तीनों बच्चों को ले नहर के पास पहुंची थी और एक एक कर दो बच्चों को पहले नहर में फेंका था फिर खुद दूध मुंहे बच्ची के साथ नहर में कूद गई थी तीनों बच्चों की मौत हो गई और हत्यारिन कलयुगी मां बच गई लेकिन पुलिसिया जांच से हत्यारिन कलयुगी मां ललिता देवी का कुकृत्य का खुलासा हो गया है तीन बच्चों की हत्या करने वाली ललिता देवी को अब पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है मृत बच्चों में एक छह वर्षीय रितेश कुमार चार वर्षीय अंशु कुमारी और सात माह का प्रियांशी कुमारी शामिल है इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर के रख दिया है।
0
0
Report
Advertisement

सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला, रिशु श्री मामले में घोटाले के आरोप

Patna, Bihar:RJD के सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सांसद ने रिशु श्री मामले में सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को 'आई वॉश' बताते हुए आरोप लगाया कि आनंद किशोर और संतोष मल्ल जैसे बड़े अधिकारियों को बचाया जा रहा है, सांसद सुधाकर सिंह ने रिशु श्री मामले में सरकार की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि योगेंद्र सागर और अभिलાષा शर्मा जैसे छोटे अधिकारियों को निलंबित करना केवल जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है। चंद लाख रुपयों के आरोप में इन पर मामूली कार्रवाई हुई है लेकिन इनकी गिरफ्तारी नहीं की गई। सांसद ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि बिहार सरकार तालाब की 'बड़ी मछलियों' को संरक्षण दे रही है, जिसके कारण मुख्य आरोपियों पर हाथ डालने से डर रही है। सुधाकर सिंह ने दावा किया कि रिशु श्री और वरिष्ठ Iएएस अधिकारियों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट में विदेश यात्राओं और महंगे तोहफों के लेनदेन का साफ जिक्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि ₹1,180 करोड़ के पहले टेंडर का पहला कमीशन यानी ₹72 करोड़ सीधे रिशु श्री के खाते में ट्रांसफर हुआ था। आनंद किशोर, धर्मेंद्र कुमार और संतोष मल्ल सहित 9 बड़े अधिकारियों पर पर्याप्त साक्ष्य होने के बावजूद न तो ईडी कोई कार्रवाई कर रही है और न ही राज्य सरकार। इसके विपरीत, आनंद किशोर पर मामले दर्ज होने के बाद भी उन्हें वित्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद से नवाजा गया
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

New Delhi, Delhi:मालवीय नगर की घटना के बाद दिल्ली सरकार और निगम विशेष ध्यान दे रही है फायर सेफ्टी के नियम पूरे हो इस तरह की घटना ना हो उसके लिए ध्यान रखा जा रहा है। 200 से ज्यादा प्रॉपर्टी को अब तक सील किया जा चुका है जिसमें अनियमिताएं थी। होटल हो या कोचिंग सेंटर हो उन पर एक्शन हो रहा है अवैध निर्माण पर भी एक्शन लिया गया है। एक टीम भी निर्धारित की हुई है जो डीएम के नेतृत्व में काम कर रही है। डीएम के नेतृत्व में जो टीम बनाई गई है वह हर रोज निरीक्षण कर रही है और अभियान चलाया जा रहा है। अगर कोई भी नहीं है मुकाबला नहीं करता है तो उनका आदेश है कि वहां एक्शन लिया जाए। नियमों का उल्लंघन नगर निगम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उस पर एक्शन होगा। नगर निगम अभियान भी चलाएगा इसको लेकर जहां नियमों का उल्लंघन मिले तुरंत एक्शन हो।
0
0
Report

लोकायुक्त ने स्कूल लेखापाल को 4 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर– लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कायदी के लेखापाल वोमेंद्र कुमार रोकड़े को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है... यह कार्रवाई आज स्कूल के शिक्षक कक्ष में अंजाम दी गई... वाइस ओवर 01– मिली जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षक नरेंद्र कुमार डोहरे का जुलाई 2017 से दिसंबर 2023 तक का कुल 94,085 रुपये का एरियस स्वीकृत हुआ था... इसमें से 66,557 रुपये का भुगतान पहले ही हो चुका था, लेकिन शेष 27,528 रुपये की राशि जारी करने के बदले लेखापाल वोमेंद्र रोकड़े 4 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था...परेशान शिक्षक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर से की... मामले का सत्यापन होने के बाद पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर ट्रैप दल का गठन किया गया...बुधवार को जैसे ही शिक्षक ने आरोपी लेखापाल को पैसे दिए, निरीक्षक राहुल गजभिए और जितेंद्र यादव की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया...आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है... लोकायुक्त ने अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ नागरिक बिना डरे शिकायत दर्ज कराएं... बाइट 01– जितेंद्र यादव (निरीक्षक लोकायुक्त)(49 सेकंड) बाइट 02- नरेंद्र कुमार डोहरे (शिकायतकर्ता)(1.29 मिनट) आशीष श्रीवास बालाघाट
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top