Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raipur492009

जेएनवी बेंगलुरु ग्रामीण के अरविंद अय्यर ने राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार जीता

Sept 13, 2025 04:21:54
Raipur, Chhattisgarh
जेएनवी बेंगलुरु ग्रामीण के कक्षा XI के छात्र मास्टर अरविंद अय्यर ने जेएनवी रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 में भाग लिया और विज्ञान, गणित और पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अरविंद की मेहनत और नवाचार ने सभी को प्रभावित किया। यह प्रदर्शनी बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने का एक मंच है।
8
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Sept 13, 2025 08:10:27
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Sept 13, 2025 08:06:51
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर पाण्डेडीह गांव में बड़ी कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान 23 वर्षीय धनराज दास को साइबर अपराध करते रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 08 मोबाइल, 08 सिम, 03 एप्पल टैब, 01 एप्पल लैपटॉप, 09 एटीएम कार्ड, आधार, पैन, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और ₹60,600 नकद बरामद किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एड डालकर लोगों को झांसा देता था। वह क्रेडिट/डेबिट कार्ड बंद होने या नया कार्ड मिलने की बात कहकर पीड़ितों से स्क्रीन-शेयरिंग एप डाउनलोड करवाता था और फिर बैंकिंग जानकारी चोरी कर ठगी करता था। पुलिस ने साइबर थाना कांड संख्या 60/25 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुरुआती जांच में इसका नेटवर्क बिहार, बंगाल और झारखंड तक फैला पाया गया है।
1
comment0
Report
VKVishal Kumar
Sept 13, 2025 08:06:37
Saharsa, Bihar:LOCATION - SAHARSA REPORT - VISHAL KUMAR एंकर - सहरसा दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर जमकर निशाना साधा है, दरअशल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रस्टाचार का भीष्मपितामह वाले बयान को लेकर मंत्री प्रेम कुमार ने तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अब उनके पास कोई मुद्दा बचा नही तेजस्वी यादव को अपने गृहबान मे झांक कर देखना चाहिए उनका पूरा परिवार भ्रस्टाचार में लिप्त रहा है, लालू यादव का चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला और जब वो रेल मंत्री बने तो नौकरी के बदले तेजस्वी यादव, रोहणी आचार्य, मीसा भारती तमाम लोगों ने जमीन लिखवाकर नौकरी देने का काम किया. दुनिया जान रही है कि आज सबपर मुकदमा चल रहा है और यह लोग जमानत पर हैं. इनलोगों को बोलने का अधिकार नही है, जिसका पूरा परिवार और खानदान भ्रस्टाचार में लिप्त है, जो आरोप है उसमें लालू जी को सजा हुआ है और यह लोग बेल पर हैं उनको नीतीश कुमार पर बोलने का कोई हक नही है, नीतीश कुमार एक ईमानदार नेता हैं, बिहार के लोगों को उनपर विश्वास है, राजनीति में जबसे आए हैं उन्होंने ईमानदारी का परिचय दिया है. बाइट - प्रेम कुमार, मंत्री बिहार सरकार.
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Sept 13, 2025 08:06:23
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Sept 13, 2025 08:05:50
Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার - হেরিটেজ শহর কোচবিহারে বেহাল রাস্তা, রাস্তার বড় অংশে রীতিমতো সৃষ্টি হয়েছে মরণ খাদের। অথচ শহরের গোরস্থান এলাকার গুরুত্বপূর্ণ এই রাস্তা সংস্কারের কোন উদ্যোগ গ্রহণ করছে না প্রশাসন। এই প্রশাসনিক অবজ্ঞার বিরুদ্ধে সোচ্চার হবার পাশাপাশি অবিলম্বে গুরুত্বপূর্ণ এই রাস্তাটি সংস্কারের দাবিতে শনিবার টায়ার জ্বালিয়ে এই রাস্তা অবরোধ করার পাশাপাশি বেহাল রাস্তায় ধানের চারা রোপন করে বিক্ষোভে সামিল হলেন স্থানীয় বাসিন্দারা। কোচবিহার শহরের অত্যন্ত গুরুত্বপূর্ণ রাস্তার মধ্যে একটি এই গোরস্থান সংলগ্ন রাস্তাটি। এই রাস্তা দিয়ে প্রতিদিন যেমন অগণিত মানুষ নিউ কোচবিহার রেল স্টেশনে যাতায়াত করেন, ঠিক একই ভাবে এই রাস্তা ব্যবহার করেই যাতায়াত করতে হয় কোচবিহার রিজিওনাল ক্যান্সার সেন্টার সহ একাধিক বিদ্যালয়ে কিন্তু আশ্চর্যজনক ভাবে গুরুত্বপূর্ণ এই রাস্তাটি সংস্কারের ক্ষেত্রে কোন উদ্যোগ গ্রহণ করছে না প্রশাসন। বারবার প্রশাসনকে জানানোর পরেও নির্লিপ্ত ভূমিকায় প্রশাসনিক আধিকারিকরা। এই পরিস্থিতিতে তাই বাধ্য হয়েই এদিন এই আন্দোলনে নেমেছেন তারা বলে এদিন জানান আন্দোলনকারী স্থানীয় বাসিন্দারা । তারা স্থানীয় বাসিন্দারা এলাকার কাউন্সিলরকে ঘিরে বিক্ষোভ দেখায় তাদের দাবি যতক্ষণ উদ্ধৃত কর্তৃপক্ষ পক্ষ থেকে কেউ নিয়ে এসে তাদের সাথে কথা বলবে না ততক্ষণ এই বিক্ষোভ তারা চালিয়ে যাবে । যদিও কাউন্সিলরের দাবি তিনি বিষয়টি জানিয়েছেন কিন্তু কেন কাজ হচ্ছে না তিনি বিষয়টি সম্পর্কে কিছুই জানেন না ।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Sept 13, 2025 08:05:19
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर:- रायसिंहनगर. आधार कार्ड में सुधार व अपडेट कराने वाले लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में रायसिंहनगर क्षेत्र में आधार कार्ड अपडेशन का कार्य केवल डाकघर में ही किया जा रहा है। सीमित संसाधन और स्टाफ की कमी के चलते रोजाना भारी संख्या में लोग डाकघर पहुंचते हैं, जिससे लंबी कतारें लग जाती हैं और आमजन को घंटों इंतजार करना पड़ता है। पूर्व में पंचायत समिति कार्यालय और एसबीआई बैंक में संचालित आधार केंद्र बंद हो चुके हैं, जिससे कार्य का पूरा दबाव डाकघर पर आ गया है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग पते, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या अन्य विवरण सुधारने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन भारी भीड़ और तकनीकी दिक्कतों के कारण उन्हें बार-बार लौटना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए यह परेशानी और अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अतिरिक्त आधार केंद्र दोबारा शुरू किए जाएं ताकि लोगों को आसानी से सेवाएं मिल सकें। आमजन ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक केंद्रों की व्यवस्था की जाए और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
0
comment0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
Sept 13, 2025 08:04:57
Gariyaband, Chhattisgarh:स्लग...PAHAL स्थान..गरियाबन्द एंकर...गरियाबन्द के फिंगेश्वर कन्या शाला को ब्वायज शाला में मर्ज किए जाने के विरोध में छात्राओं ने शनिवार को राजिम-महासमुंद मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। छात्राएं सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी करती रहीं और स्कूल को पुनः यथावत रखने की मांग करती रहीं।जानकारी मिलते ही राजिम विधायक रोहित साहू मौके पर पहुंचे और छात्राओं व उनके पालकों से चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्कूल की व्यवस्थाएं सुधारी जाएंगी और बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। इससे पहले भी छात्राएं व उनके पालक कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मर्जर को रद्द करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन का रास्ता चुना। विधायक रोहित साहू ने जल्द बेवस्था ठीक करने की बात कही है। बाईट 1....रोहित साहू विधायक
0
comment0
Report
VTVinit Tyagi
Sept 13, 2025 08:04:33
Roorkee, Uttarakhand:रुड़की। एंकर - रुड़की में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने आया एक शातिर चोर लोगों के हत्थे चढ़ गया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के द्वारका एनक्लेव में चोर बाइक चोरी कर भागने की फिराक में था, लेकिन स्थानीय लोगों की सजगता से उसकी मंशा नाकाम हो गई। बाहर खड़ी बाइक को जैसे ही चोर चोरी करने लगा, लोगों ने उसे देख लिया और शोर मचाकर घेर लिया। आरोपी मौके से भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन लोगों ने पीछा करके पकड़ लिया और वहीं उसकी जमकर धुनाई कर दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और आरोपी को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। और उसके आपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है। बाईट – शेखर चंद्र सुयाल (एसपी देहात)
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Sept 13, 2025 08:04:14
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Sept 13, 2025 08:04:01
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी मोठ थाना क्षेत्र के जौरा ओवरब्रिज के पास दो ट्रक की भिड़ंत में एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, घटना इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए, साथ ही चालक केबिन और स्टेरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से को अलग किया और उसमें फंसे चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक चालक ने दम तोड़ दिया। मृतक ट्रक चालक की पहचान बाराबंकी निवासी संदीप के रूप में हुई। मृतक ट्रक लेकर अहमदाबाद जा रहा था। तभी झांसी कानपुर हाईवे के जौरा ओवरब्रिज के पास हादसा हुआ जिसमें ट्रक चालक की जान चली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी और घटना की सूचना ट्रक मालिक को दे दी गई है।  बाइट- पप्पू..... ग्रामीण बाइट- चंदन.... ट्रक क्लीनर
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Sept 13, 2025 08:03:47
0
comment0
Report
TKTushar Kanchhal
Sept 13, 2025 08:02:03
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर इंदौर पुलिस लगातार नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों पर कार्यवाही कर रही है विजयनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10 ग्राम एमडी ड्रग्स की तस्करी करते हैं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है विजयनगर पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने पीछा कर युवक को पकड़ा युवक ने अपना नाम अमन उर्फ अमानतुल्लाह बताया युवक की तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब 200000 कीमत की 10 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त की पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह अन्य जगह से ड्रग्स खरीद कर टुकड़े टुकड़े में बेचता था पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकार्ड भी खगाल रही है वहीं पता लगाया जा रहा है कि युवक किन लोगों से ड्रग्स खरीदता था और किन लोगों को बेचता था बाइट अजय सिंह उपनिरीक्षक थाना विजय नगर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top