icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामपुर में कोडीन सिरप की बड़ी खेप बरामद, 2 गिरफ्तार

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में कोडीन सिरप की बड़ी खेप बरामद, पुलिस-औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 गिरफ्तार, 500 प्रतिबंधित सिरप जब्त, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज, दरअसल, रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार और थाना सैफनी पुलिस की संयुक्त टीम ने बिलारी-सैफनी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए बिलारी निवासी फहीम और जुबेर को गिरफ्तार कर लिया, आरोपियों के कब्जे से पांच पेटियों में रखे करीब 500 कोडीन सिरप बरामद किए गए, हालांकि कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है, औषधि विभाग के मुताबिक बरामद अवैध सिरप की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/21 और BN(S) की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं प्रशासन ने बरामद दवाओं के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं, जांच रिपोर्ट आने के बाद ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट-1940 के तहत भी आगे की कार्रवाई की जाएगी, प्रशासन का कहना है कि जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा
0
0
Report

कानपुर देहात के CO संजय Singh ka viral vivad policeing shaili par sawal khade

AKAlok KumarJust now
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात कानपुर देहात में CO संजय सिंह का विवादित ‘पुलिसिया ज्ञान’ वायरल पीस कमेटी बैठक में CO संजय सिंह अजीबोगरीब पुलिसकर्मियों को पढ़ा रहे पाठ “पब्लिक को बवाल करने दो,पुलिस मत पहुंचाना - CO कानून व्यवस्था संभालने की जगह बवाल बढ़ाने की सलाह “पब्लिक को जो करना है करे दूर से खड़े होकर देखो,तभी सुधरेगी पुलिसकर्मियों से बोले — “कुछ होगा तो हम बचा लेंगे दरोगा से बोले जैसे पहले जांच में बचाया था, आगे भी बचा लूंगा” — CO वायरल वीडियो ने पुलिस कार्यशैली पर खड़े किए सवाल जिम्मेदार अफसर की भाषा से पुलिस विभाग कटघरे में जनता की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप कानपुर देहात के सदर सीओ है संजय सिंह
0
0
Report

इIndore ग्रामीण के कैंपेल क्षेत्र में बिना अनुमति देर रात पार्टी, पुलिस ने बंद कराई

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर ग्रामीण के कैंपेल क्षेत्र में एक फार्म हाउस में देर रात बिना अनुमति पार्टी चलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां लोग पार्टी करते मिले। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पार्टी बंद करवाई और संबंधितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने बताया कि इन दिनों देर रात चेकिंग अभियान चल रहा है ताकि कानून- व्यवस्था बनी रहे और अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। होटल, फार्म हाउस और रिसॉर्ट्स में होने वाली पार्टियों पर खास नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति देर रात पार्टी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संदेश चला है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

गरियाबंद अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने चक्का जाम किया

Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद गरियाबंद के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे 130-C पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम भानुमति मांझी (30 वर्ष) बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण प्रसूता की मौत हुई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्काजाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकिं तहसीलदार के मध्यस्थता के बाद आंदोलन को खत्म किया गया। मामला में कलेक्टर ने जिला स्तरीय जांच टीम गठित किया है। वही शव के पीएम के बाद रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया है। कन्हैया मांझी ,आदिवासी नेता,चश्मा लगाए हुए अजय चंद्रवंशी,तहसीलदार देवभोग ( सफेद हाफ शर्ट पहने)
0
0
Report
Advertisement

रतलाम कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया, इलाके में हड़कंप

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम कलेक्टरेट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान ने परिसर में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद शासकीय कर्मचारियों ने तुरंत किसान को रोका और स्थिति को संभाला। बाद में किसान की एडीएम शालिनी श्रीवास्तव से मुलाकात करवाई गई। दरअसल नगरा निवासी किसान प्यारेसिंह मंगलवार को जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। जनसुनवाई खत्म होने के बाद किसान ने हॉल के बाहर अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल पदार्थ छीना और किसान को समझाइश दी। किसान का आरोप है कि तीन साल पहले गलत बीज के कारण उसकी फसल खराब हो गई थी। मामले में तत्कालीन कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे, लेकिन जांच में लिए गए सैंपल की लैब जांच नहीं करवाई गई। किसान ने कंपनी और अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उस समय राहत देने का कोई प्रावधान नहीं था और अब मामला उपभोक्ता फोरम में लंबित है, जहां आगे सुनवाई होगी। बाइट - प्यारसिंह (पीड़ित बाइट - शालीनी श्रीवास्तव ( एडीएम रतलाम
0
0
Report

बीकानेर: अमित शाह ने खेजड़ी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया; शहीदों को श्रद्धांजलि

Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर से खबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे बीएसएफ की साचू पोस्ट, खेजड़ी वृक्ष लगाकर किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, bिश्नोई समाज की प्रकृति रक्षा परंपरा को किया नमन, मां अमृता देवी बिश्नोई और 363 शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रहे मौजूद खेजड़ी संरक्षण को लेकर की चर्चा, पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षण को लेकर दिया विशेष संदेश, अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवराज बिश्नोई ने जानकारी देते हुए इस बात का किया स्वागत।
0
0
Report
Advertisement

अमित शाह के बीकानेर दौरे पर सीमा सुरक्षा और हाईटेक तकनीक पर चर्चा

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबरकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा, सांचू पोस्ट के दौरे के बाद पहुंचे बीएसएफ मुख्यालय, बीएसएफ हेडक्वार्टर में ले रहे हाई लेवल सुरक्षा बैठक, इंटरनेशनल सीमा को और हाईटेक व अभेद्य बनाने पर मंथन, सीमा सुरक्षा, निगरानी तंत्र और आधुनिक तकनीक सहित कई बातो पर चर्चा, बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास,जोधपुर और बीकानेर संभाग के संभागीय आयुक्त,रेंज आईजी,पांच जिलों के कलेक्टर, एसपी मौजूद, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हो रहा अहम मंथ
0
0
Report

छिंदवाड़ा में बकरी चोर रंगेहाथ पकड़ड़ा, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पीटा

Chhindwara, Madhya Pradesh:बकरी चोर रंगेहाठ पकड़ाया , ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पीटा छिंदवाड़ा जिले के तामिया ब्लॉक अंतर्गत बिजोरी पठार-छिंदी रोड पर मंगलवार को ग्रामीणों ने एक युवक को बकरी चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी उसके बाद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया. वारदात में शामिल उसके अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे. ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी मारुति वैन से गांव पहुंचे थे, जिसे मौके पर ही रोक लिया गया. पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनपुर निवासी अभय जायसवाल के रूप में हुई है. जबकि उसका साथी राहुल साहू व अन्य फरार हैं.पुलिस ने चोरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार साथियों की तलाश जारी है.
0
0
Report

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उन्हें बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, रूपनारायण सिन्हा बिलासपुर में BJP के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे और वे प्रशिक्षण महाअभियान के प्रभारी थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें सिम्स ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम توड़ दिया। पार्थिव देह को रायपुर ले जाया गया....
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा ओमैक्स पाम ग्रीन्स के GBM मीटिंग में महिला से मारपीट, वीडियो वायरल

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा ओमैक्स पाम ग्रीन्स सोसाइटी में GBM मीटिंग के दौरान महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप, वीडियो हुआ वायरल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू स्थित ओमैक्स पाम ग्रीन्स सोसाइटी में जेबीएम मीटिंग के दौरान महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता अमृता अरोड़ा का आरोप है कि सोसाइटी के कुछ सदस्यों के समूह ने उनके पति के साथ विवाद के दौरान उस पर हमला कर दिया। महिला का कहना है कि जब वह अपने पति को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे उसे खरोंचें आईं और उसके कपड़े भी फट गए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाली हरकतें की गईं। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।घटना के बाद पीड़िता ने दादरी पुलिस से शिकायत की है। वही दादरी पुलिस ने बताया कि अमृता अरोड़ा निवासी ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी में आयोजित जीबीएम (GBM) बैठक के दौरान उनके पति के साथ मारपीट करने तथा धमकी देने के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है。
0
0
Report

सीलमपुर विधानसभा में पानी की भारी समस्या, लोग पानी खरीदने को मजबूर

New Delhi, Delhi:लोकेशन सीलमपुर विधानसभा अगर इलाके में मजबूरन समर सीवर करना हो तो दिल्ली पुलिस मांगती है पैसे。 यमुनापार उत्तर पूर्वी दिल्ली सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धर्मपुर रेड लाइट के नजदीक स्थित जे-ब्लॉक इलाके में पिछले कई वर्षों से पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं कि इलाके की पानी की समस्या को दूर किया जाएगा, लेकिन चुनाव जीतने के बाद ये वादे सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित रह जाते हैं। यही वजह है कि अब स्थानीय लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और सरकार व जनप्रतिनिधियों के प्रति अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर रहे हैं。 स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नियमित रूप से साफ पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। अगर कभी पानी आता भी है तो वह गंदा, बदबूदार और काले रंग का होता है, जिसे पीना तो दूर इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया。 इलाके के लोगों ने बताया कि मजबूरी में उन्हें पीने का पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर इलाके में पहुंचते जरूर हैं, लेकिन बढ़ती आबादी और जरूरत के मुकाबले पानी पर्याप्त नहीं होता, जिसके चलते کئی परिवारों को पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है。 एक तरफ राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है और सूरज आग उगल रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोगों को पीने तक का साफ पानी नसीब नहीं हो रहा। ऐसे में स्थानीय जनता का गुस्सा लगातार बढ़ता है। लोगों का कहना है कि आखिर कब तक उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा और कब उनके घरों तक साफ पीने का पानी पहुंचेगा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top