icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
491995
Dr Kamal Kishor SharmaDr Kamal Kishor SharmaFollow25 Aug 2025, 06:34 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से बाइक सवार बेटे की मौत, पिता सुरक्षित

Damoh, Madhya Pradesh:एसडीएम की गाड़ी के आगे चल रहे थे बाइक सवार, अचानक आई आंधी गिरा पेड़, बेटे की मौत पिता सुरक्षित.. एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है यहां के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में आंधी तूफान का कहर देखने को मिला है जब तेज आंधी ने सड़क पर कई पेड़ों को गिरा दिया और इनमें से एक पेड़ बाइक सवार पिता पुत्र पर गिरा जिसमे बेटे ने दम तोड़ दिया जबकि पिता पूरी तरह सुरक्षित है। दरअसल तेंदूखेड़ा के एसडीएम सी जी गोस्वामी बिलतरा गांव में लगे एक कैंप से हिस्सा लेकर देर शाम वापस लौट रहे थे उनके आगे आगे एक बाइक पर सवार दो लोग सामान्य रूप से चल रहे थे, तभी अचानक दरौली गांव के पास मौसम बदला और तेज हवा और आंधी आने लगी, इस आंधी में सारी गाड़ियां धीमी हुई और सड़क किनारे लगे कुछ पेड़ गिरते दिखाई दिए, इन्हीं में से एक जामुन का पेड़ उस बाइक के उपर गिरा जो एसडीएम की गाड़ी के आगे चल रही थी। फौरन एसडीएम ने अपनी गाड़ी रुकवाई और रास्ते से निकल रहे लोग भी रुके, बाइक और बाइक सवारों पर गिरे पेड़ को हटाया और पीछे आ रही डायल112 में दोनों को बिठाया गया , और अभी तेंदूखेड़ा रवाना हुए साथ में एसडीएम गोस्वामी और प्रशासनिक कर्मचारी भी घायल को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां बाइक सवार बेटे ने दम तोड़ दिया जबकि उसके पिता पूरी तरह सुरक्षित है।
0
0
Report

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ग्वालियर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से भिड़े, माफी मांगी

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ग्वालियर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया पर भड़कते नजर आए। प्रेस वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने आधा घंटे तक उनके द्वारा बोली जा रही बातों को सुनने के बाद उनसे मूल विषय पर आने और मंच जैसा भाषण न देने की बात कही तो सांसद नाराज हो गए। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुख्य मुद्दे पर बात की और अंत में मीडिया से अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीओ- ग्वालियर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद पप्पू यादव करीब आधे घंटे से राजनीतिक मुद्दों पर बोलते रहे। इसी दौरान मौजूद पत्रकारों ने उनसे कहा कि इन विषयों पर कई नेता पहले भी बोल चुके हैं और प्रेस वार्ता जिस विषय को लेकर बुलाई गई है, उसी पर जानकारी दीजिये, पत्रकारों ने यह भी कहा कि "मंच का भाषण देना बंद कीजिए।"इतना सुनते ही पप्पू यादव का लहजा तल्ख हो गया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "आप तय मत करिए पप्पू यादव को... हम बहुत सारे पत्रकार देखे हैं।" उनके इस जवाब से प्रेस कॉन्फ्रेंस का माहौल कुछ देर के लिए गर्मा गया और पत्रकारों ने भी नाराजगी जताई।इसके बाद पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता के मूल विषय पर बोलना शुरू किया और अभियान की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त होने से पहले उन्होंने अपने तेवर नरम करते हुए मीडिया से कहा कि अगर उनके किसी शब्द से किसी को बुरा लगा हो तो वह सभी पत्रकारों से माफी मांगते हैं।बहरहाल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद और पत्रकारों के बीच हुई यह तीखी नोकझोंक अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो - पप्पू यादव भड़कते हुए
0
0
Report
Advertisement

निर्जला एकादशी पर गोविंददेव जी मंदिर में 21 हजार सागारी लड्डुओं का वितरण

Jaipur, Rajasthan:निर्जला एकादशी पर शहर के आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज के सान्निध्य में 21 हजार सागारी लड्डुओं का विशेष भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को गाय के घी से निर्मित लड्डुओं का प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं एवं आमजन की सेवा के लिए शीतल नींबू पानी एवं शरबत वितरण की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि निर्जला एकादशी सेवा, दान, भक्ति एवं आत्मसंयम का महान पर्व है। इस दिन किए गए दान-पुण्य और सेवा कार्य का विशेष महत्व बताया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सच्ची ईश्वर भक्ति है और ऐसे अवसर हमें मानवता एवं लोककल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही तथा पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। गोविंद देव जी मंदिर प्रांगण (जय निवास उद्यान) में निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर लगाया गया। जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित इस शिविर में 100 से अधिक श्रद्धालुओं एवं मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर हवामहल विधायक एवं हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना मानव सेवा का सर्वोत्तम स्वरूप है। शिविर में आए श्रद्धालुओं एवं मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, रोग परीक्षण एवं होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस सेवा अभियान का उद्देश्य आमजन को सुलभ, प्रभावी एवं किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर निरोगी समाज के निर्माण में योगदान देना है।
0
0
Report

इमरजेंसी के दौरान मदन राठौड़ ने हाथ पर नाम मिटाने के लिए खाल काटी

Jaipur, Rajasthan:देश में इमरजेंसी के दौरान कुछ लोग सीधे सत्याग्रह में शामिल होकर जेल गए थे, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी जो बाहर रहकर सत्याग्रहियों और उनके परिजनों की सहायता कर रहे थे। इन्हीं लोगों में एक नाम सामने आया, वो है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़। मदन राठौड़ को इमरजेंसी के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए ब्लेड से खाल काटकर हाथ पर लिखा अपना नाम मिटाना पड़ा था। दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केंद्र में इमरजेंसी की वर्षगांठ पर संविधान हत्या दिवस के आयोजन के दौरान रोचक और अनकही जानकारी सामने आई। लोकतंत्र सेनानियों के अनुभव साझा करने के दौरान कार्यक्रम संयोजक पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बारे में जानकारी दी कि उन्होंने अपने हाथ पर लिखा नाम घिस घिसकर नहीं बल्कि हाथ से खाल काटकर मिटाया था। इसके बाद मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में इसकी जानकारी दी। बाद में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कहा कि राठौड़ जैसे कई लोगों ने सत्याग्रहियों और उनके परिजनों की सहायता की。 बाद में मीडिया के सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कह कि उस समय हमारा वारंट निकाल दिया गया था । मैं संघ प्रचारक था, केवल इक्कीस वर्ष का था लेकिन जुनून था। जब कभी छोटे बच्चे थे तो मेले में गए होंगे और हाथ पर नाम लिख दिया -मदन राठौड़ ने। राठौड़ ने हाथ दिखाते हुए कहा कि ये सब देखना चाहते हैं, एक बार मैं आपको भी दिखा दूं। ये नाम लिखा हुआ था, अभी भी कुछ काला-काला दिख रहा है। ये नाम लिखा हुआ था मदन राठौड़। इस दौरान एक साथी ने कहा भाई आपका वारंट है, आपको गिरफ्तार कर लेंगे। राठौड़ बोले - मुझे आदेश था कि मुझे बाहर रख करके जो लोग जेल में गए उनके परिवार को संभालना चाहिए। हमें कोई तकलीफ नहीं है। किसी की बेटी की शादी होनी थी और व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिया तो उसकी शादी रुक जाती थी। किसी के घर में कोई इमरजेंसी थी तो व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिया, उठा के ले गए, तो उसके परिवार को देखना जरूरी था। बाहर रहना है तो बच के रहना है। बच के रहना है तो पकड़े जाएंगे। HAND पर लिखा नाम तो एकदम से ध्यान में दिखता है। एक डॉक्टर सृष्टि कुमार गर्ग जो इंटर्नशिप कर रहे थे उन्होंने जोधपुर से MBBS किया था और इंटर्नशिप के लिए पाली आए। हाल ही एडिशनल एसपी से रिटायर हुए चैन सिंह राजपुरोहित जो अभी RSS के जयपुर महानगर संघ चालक हैं। वे उस समय मेरे मित्र थे, साथ में ही पढ़े हुए हैं। उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा और डॉक्टर सृष्टिकुमार ने ब्लेड से इसको काटने की कोशिश की। इसको सीधा-सीधा काटा, वो तो निकला ही नहीं। फिर इसको चमड़ी को पकड़ के यूँ-यूँ करके छीला। मैं तो दर्द पी गया। दर्द हुआ लेकिन चैनसिंह राजपुरोहित तो एकदम से घबरा गए और हाथ छोड़ दिया। मैंने तो मजबूती से, फिर साधारण सुई-धागे से काटे हुए को सिला गया। राठौड़ बोले खैर, ये जुनून होता है। जुनून एक ऐसी बात होती है, ऐसा एक जज्बा होता है। उस समय व्यक्ति दर्द को सहन कर रहा था। जज्बा था कि हमारे संघ पर प्रतिबंध लगा दिया, मैं प्रचारक था, हमारे सरसंघ चालक को गिरफ्तार कर दिया। ये सब होता है, कोई भी कर सकता है, कोई नया नहीं ऐसा। जिसके ऊपर गुजरती है उसके मन में हिम्मत आ ही जाती है। परिस्थितियाँ हिम्मत दे ही देती हैं। बाइट - मदन राठौड़, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर की चार हॉकी खिलाड़ियों ने एशिया कप में ब्रॉन्ज जीता, देश का सम्मान बढ़ाया

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की चार बेटियों ने जापान में आयोजित अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में चारों खिलाड़ियों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जापान के काकामीगहारा में आयोजित हुए अंडर-18 हॉकी एशिया कप में ग्वालियर की बेटी नौशीन नाज,नम्मी गीताश्री, स्नेहा देवड़े और महक परिहार ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। ये चारों खिलाड़ी शिवाजी राव पवार उत्कृष्ट हॉकी अकादमी ग्वालियर में ट्रेनिंग कर रही है। नौशीन नाज ने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक 16 गोल दागकर टॉप स्कोरर का खिताब अपने नाम किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। सम्मान समारोह में कलेक्टर रोशिका चौहान ने खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, "इन बेटियों ने अपने खेल कौशल, अनुशासन और समर्पण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। छोटे शहरों से निकलकर इन खिलाड़ियों की उपलब्धि प्रदेश की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा है। दृढ़ संकल्प और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।" कलेक्टर ने खिलाड़ियों से उनके खेल सफर, पारिवारिक पृष्ठभूमि और प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए और आगे भी इसी लगन से मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
0
0
Report

मंडला में अवैध शराब व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 56 लीटर से अधिक शराब गिरफ्तार

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त की है। महाराजपुर थाना पुलिस ने एक ढाबे पर दबिश देकर 56 लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत महाराजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रामबाग स्थित सुकून कैफे में अवैध रूप से अंग्रेजी और देशी शराब जमा कर बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कैफे के नीचे बने कमरे से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से 56.220 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 38 हजार 310 रुपये है, जब्त की। वहीं आरोपी आनंद कछवाहा को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में ऑनलाइन सट्टा गैंग का बड़ा पर्दाफाश; हाईस्कूल पास छात्र सहित गिरफ्तार

मेरठ से बड़ी खबर। ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। 'सिल्वर भाई' नाम की वेबसाइट बनाकर ये गैंग नए लोगों को जोड़कर सट्टा लगवा रहा था। थाना लोहियानगर पुलिस ने एक हाईस्कूल पास छात्र समेत गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल ने आज प्रेसवार्ता में पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी 'सिल्वर भाई' के नाम से एक वेबसाइट संचालित करते थे। इसी वेबसाइट के जरिए नए यूजर्स को जोड़कर ऑनलाइन सट्टा लगवाया जाता था। गिरोह का तरीका था कि सोशल मीडिया और जान-पहचान के जरिए लोगों को लालच देकर इस गेम में शामिल किया जाता था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए हैं। इन्हीं उपकरणों से पूरी सट्टेबाजी का संचालन किया जा रहा था। लोहियानगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा का रैकेट चला रहे हैं। टीम ने दबिश देकर एक हाईस्कूल शिक्षा प्राप्त छात्र समेत आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल और सट्टे से जुड़ा डेटा मिला है। वेबसाइट 'सिल्वर भाई' के नाम से रजिस्टर थी। आरोपियों से पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा एक संगठित अपराध है और इससे जुड़े लोगों पर गैंगस्टर एक्ट समेत सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। बरामद लैपटॉप और मोबाइल को साइबर सेल को भेजा गया है ताकि वेबसाइट के सर्वर और लेन-देन की पूरी चेन खंगाली जा सके। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है एसपी सिटी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह के ऑनलाइन सट्टे, गेमिंग ऐप या वेबसाइट के झांसे में न आएं। ये न सिर्फ आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि कानूनी कार्रवाई का भी कारण बनते हैं। पुलिस ने ऐसे रैकेट पर लगातार निगरानी बढ़ा दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top