icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
493889
Dr Kamal Kishor SharmaDr Kamal Kishor SharmaFollow25 Aug 2025, 05:27 pm

छत्तीसगढ़ में पत्रकार को फिर मिली जान से मारने की धमकी, सड़क निर्माण की खराब क्वालिटी उजागर करने पर

Gariyaband, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में पत्रकार नागेंद्र निशाद को सड़क निर्माण की खराब क्वालिटी उजागर करने पर ठेकेदार द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। यह घटना पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। छत्तीसगढ़ में पहले भी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, जो भ्रष्टाचार उजागर करने के बाद निशाने पर आए। पत्रकारों पर हमले और धमकियां चिंताजनक हैं। प्रशासन से सख्त कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठ रही है। क्या पत्रकारों की जान की कोई कीमत नहीं?
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चिड़ावा के आयुष ककरानिया ने CA इंटरमीडिएट में ऑल इंडिया 47वीं रैंक हासिल की

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के चिड़ावा से बड़ी खबर सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में चिड़ावा का दबदबा चिड़ावा के आयुष ककरानिया की ऑल इंडिया 47वीं रैंक टॉप 50 में स्थान प्राप्त किया आयुष ककरानिया ने दोनों ग्रुप पहली बार में ही एक साथ अच्छे अंकों से किए क्लियर सीपीटी की परीक्षा भी पहले ही प्रयास में की थी क्लियर प्रत्युश शर्मा, سौरभी modi, शुभ सर्राफ, दिनेश modi ने भी प्राप्त की सफलता प्रत्युश शर्मा और सौरभी मोदी ने भी एक साथ दोनों ग्रुप किए क्लियर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने जताई प्रतिभाओं की सफलता पर खुशी झंडीप्रसाद—दामोदर हिम्मतरामका, महेश मालानी व अनुज भगेरिया ने जताई खुशी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा घोषित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में झुंझुनूं जिले के चिड़ावा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विशेष रूप से चिड़ावा कस्बे के प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी सज्जन ककरानिया के पौत्र एवं सूरत प्रवासी मुकेश ककरानिया के पुत्र आयुष ककरानिया ने दोनों ग्रुप एक साथ उत्तीर्ण करने के साथ ऑल इंडिया 47वीं रैंक प्राप्त कर चिड़ावा को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। आयुष ने ना केवल दोनों ग्रुप पहले ही प्रयास में अच्छी रैंक के साथ क्लियर किए है। बल्कि इससे पहले सीपीटी का एग्जाम भी वे अच्छे अंकों के साथ पहले ही प्रयास में क्लियर कर चुके है। वहीं कस्बे की सौरभी मोदी और प्रत्युश शर्मा ने भी दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इसके अलावा नेहा भालोठिया ने पहले ग्रुप के बाद अब द्वितीय ग्रुप तथा शुभ सर्राफ एवं दिनेश मोदी ने प्रथम ग्रुप में सफलता प्राप्त की है। आयुष ककरानिया ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप एक साथ उत्तीर्ण करते हुए देशभर के सफल अभ्यर्थियों में अपनी अलग पहचान बनाई है। ऑल इंडिया 47वीं रैंक हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में चिड़ावा के कर सलाहकार मुकेश खंडेलवाल के पुत्र प्रत्युश शर्मा ने प्रथम प्रयास में ही सीए इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर शानदार सफलता दर्ज की है। वहीं युवा व्यवसायी अश्विनी सोनू मोदी की होनहार लाडली सौरभी मोदी ने भी दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक क्लियर कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी सफलता पर परिवार एवं समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं, संदीप भालोठिया की बेटी नेहा भालोठिया ने सीए इंटरमीडिएट का द्वितीय ग्रुप उत्तीर्ण किया है। नेहा इससे पूर्व प्रथम ग्रुप भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं। ऐसे में अब उन्होंने दोनों ग्रुप पूर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंसी के अपने लक्ष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसी तरह, महेश सर्राफ के बेटे शुभ सर्राफ ने सीए इंटरमीडिएट का प्रथम ग्रुप उत्तीर्ण कर अगली मंजिल की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। स्व. पवन मोदी के पुत्र दिनेश मोदी ने भी सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रथम समूह में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। चिड़ावा के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि छोटे शहरों के युवा भी अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं सामाजिक संगठनों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के निवर्तमान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दामोदरप्रसाद हिम्मतरामका, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मालानी, युवा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अनुज भगेरिया सहित अनेक समाजजनों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इन युवाओं ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
0
0
Report

सुल्तानपुर के रूफटॉप रेस्टोरेंट में 15 जून की रात मारपीट, मामला दर्ज

Sultanpur, Uttar Pradesh:नगर के पयागीपुर चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में बीते 15 जून की रात अराजक तत्वों ने रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर जमकर मारपीट की और वहां रखा सामान भी तो डाला घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है क्षेत्राधिकारी सिटी सौरभ सावंत ने बताया कि सुल्तानपुर के कोतवाली नगर के पयागीपुर क्षेत्र के रूफटॉप रेस्टोरेंट से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिसके संबंध में अवगत कराना है कि विगत 15 जून को उक्त रूफटॉप रेस्टोरेंट के मैनेजर के साथ कुछ व्यक्तियों के द्वारा मारपीट की गई थी, जिसके संबंध में कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-349/26 पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है बाइट सौरभ सावंत सीओ सिटी
0
0
Report

घरेलू विवाद में पति की हत्या: गिरफ्तारी के साथ न्यायिक रिमांड पर जेल

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बाँसजोर में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले का खुलासा मर्ग जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हुआ। पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे श्यामलाल मंझवार (24) और उसकी पत्नी मेहतरीन बाई मंझवार के बीच इलाज के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने घर में रखी लोहे की हथौड़ी से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां 20 जून की शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतिका के परिजनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का परीक्षण किया गया। जाँच में हत्या की पुष्टि होने पर धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की हथौड़ी भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले गंभीर अपराधों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी。
0
0
Report
Advertisement

OP राजभर का PDA पर तंज, अखिलेश की नई परिभाषा से राजनीतिक हलचल

Lucknow, Uttar Pradesh:कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने पीडीए की नई परिभाषा पर कसा तंज अखिलेश जी ने आज अपने PDA की नई व्याख्या की। उन्होंने कहा कि PDA में A का मतलब आदिवासी है। A को अल्पसंख्यक और अगड़ा वो, पहले ही बता चुके हैं। डर ये लग रहा है कि अखिलेश जी किसी दिन कोई सम्मेलन करते हुए यह न कह दें कि A का मतलब आंकवादी भी होता है! वैसे भी उनकी सरकार अपने कार्यकाल के दौरान वाराणसी सीरियल ब्लास्ट, लखनऊ और फैजाबाद कोर्ट ब्लास्ट के आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले चुकी है। और तुष्टीकरण की राजनीति में अपने PDA के A के बारे में यह कह सकते हैं कि सपा के PDA का अर्थ 'अगड़ा, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आतंकवादी' होता है। अखिलेश जी की यह हरकतें देखकर मुझे "गोविंद" जी की फिल्म "राजा बाबू" याद आ रही है, जिसमें "गोविंदा" जी का किरदार कभी वकील, कभी डॉक्टर, कभी पुलिस अधिकारी और कभी नेता बनता है। सही मायने में कहा जाए तो अखिलेश जी भारतीय राजनीति के "राजा बाबू" ही हैं।
0
0
Report
Advertisement

पटना समेत 14 जिलों में हीटवेव ऑरेंज अलर्ट; तापमान 42.2°C तक, भारी बारिश की चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:मौसम विभाग ने पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा और बेगूसराय समेत 14 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गर्म पछुआ हवा और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कैमूर में बीते 24 घंटे में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश की चेतावनी है। पूरे राज्य में धूलभरी आंधी, तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राज्य में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। पटना में भी दिनभर उमस रहेगी, लेकिन शाम या रात में हल्की बारिश से राहत मिल सकती है。
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में भीषण गर्मी के बाद रात को बारिश ने दी राहत

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान चित्तौड़गढ़ जिले के लोगों को देर रात मौसम बदलने से राहत मिली। चित्तौड़गढ़ शहर सहित निम्बाहेड़ा, कपासन और गंगरार क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। दिनभर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान और उमस के कारण लोग बेहाल रहे, लेकिन रात में अचानक बादल छाने के बाद मौसम ने करवट ली और कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई तथा लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग ने आगामी 28 जून तक जिले में बारिश, तेज हवा और आंधी की संभावना जताई है। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम और अधिक सुहावना होने की उम्मीद है।
0
0
Report

जयपुर के मुहाना में चार नाबालिग लापता, CCTV से तलाश जारी

Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के मुहाना क्षेत्र से एक ही परिवार के चार बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर चारों नाबालिग बहन-भाई बिना बताए घर से निकल गए। शहर में लगे अलग-अलग CCTV फुटेजों के आधार पर पुलिस लापता बच्चों को ढूंढ रही है। मुहाना इलाके में रहने वाले 13 साल की बेटी व 9 साल की बहन और चचेरे भाई की 11 साल की बेटी व 8 साल का बेटा लापता हुए है। दोपहर करीब 2 बजे चारों भाई-बहन बिना बताए घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर ढूंढ़ा। काफी तलाश के बाद भी चारों भाई-बहनों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आसपास के CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेजों में चारों बच्चे एक साथ मालपुरा गेट की ओर जाते दिखाई दिए। एक फुटेज में वे चूड़ी शॉप पर रुककर चूड़ियां देखते नजर आए, जबकि, दूसरी फुटेज में बच्चे एक ई-रिक्शा के पास खड़े दिखाई दिए। पुलिस अब उस क्षेत्र के ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ कर रही है, ताकि बच्चों के आगे जाने की जानकारी मिल सके।परिजनों का कहना है- बच्चों के पास मोबाइल नहीं है। घटना के बाद दोनों परिवारों में चिंता का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बच्चों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हर संभावित एंगल पर जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने अलग-अगल टीमें बनाकर मालपुरा गेट बस स्टैंड, मार्केट, पब्लिक पैलेस और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर रखा है। संभावित रूट के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जुटाई जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

श्रावस्ती में मोहर्रम जुलूस थाने में लेने के दावे पर पुलिस ने भ्रामक ठहराया

Shravasti, Uttar Pradesh:मोहर्रम का जुलूस थाने के अंदर ले जाने का वीडियो वायरल। यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वायरल वीडियो में मोहर्रम का जुलूस थाने के अंदर ले जाने की बात कही जा रही है। वहीं इस वीडियो में जुलूस में शामिल लोग थाना परिसर से निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो को भ्रामक बताकर अपनी सफाई दी है। श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मोहर्रम का जुलूस थाना परिसर के अंदर ले जाने की बात सामने आई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जुलूस में शामिल लोग थाना परिसर से निकल रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न सामाजिक और हिंदू संगठनों के बीच इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वहीं इस मामले पर पुलिस ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए वायरल दावे को असत्य और भ्रामक बताया है। पुलिस के अनुसार जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मोहर्रम, रामनवमी, होली सहित अन्य प्रमुख त्योहारों के सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद आयोजकों द्वारा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित करने की परंपरा रही है। वायरल वीडियो भी इसी परंपरा का हिस्सा है और इसे गलत संदर्भ में प्रसारित किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना सत्यता जाने ऐसे भ्रामक वीडियो को साझा न करें और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचें। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 24 जून का है और इकौना थाने से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने वायरल दावे का खंडन करते हुए लोगों से संयम बरतने और केवल सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।
0
0
Report

झुंझुनूं के चिड़ावा में ईसीएचएस अधिकारी बनकर ठगी की कोशिश, आरोपी फरार

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के चिड़ावा से बड़ी खबर आर्मी की वर्दी में आए युवक पर ठगी का आरोप अस्पतालों में दिखाया रौब और किया ठगी का प्रयास ईसीएचएस विजिलेंस अधिकारी बनकर पहुंचा युवक तीन अस्पताल में जांच के बाद शक होने पर भागा आरोपित कथित ईसीएचएस विजिलेंस अधिकारी का सीसीटीवी आया सामने जिसमें पूरे रौब के साथ जांच पड़ताल करता दिख रहा है आरोपित झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में संचालित कुछ निजी अस्पतालों में ईसीएचएस अधिकारी बनकर पहुंचे कथित आरोपी ने ठगी के प्रयास किए। आरोपी ने खुद को दिल्ली से आर्मी का विजिलेंस ऑफिसर बताते हुए अस्पताल संचालकों से योजना से जुड़ी जानकारी लेते हुए डराने-धमकाने के प्रयास किए। हालांकि अस्पताल संचालकों और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक चिड़ावा के अधिकारियों की सतर्कता से वारदात टल गई। मामला सामने आने के बाद चिड़ावा ईसीएचएस प्रभारी ने टीम को भेजकर कथित ठग को पकड़ने के प्रयास किए। मगर आरोपी कार से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक काले रंग की कार में सवार होकर लेफ्टिनेंट कर्नल की स्टार लगी वर्दी के साथ कथित आरोपी चुंगी नाका के पास निजी अस्पताल पहुंचा। आरोपी ने अस्पताल प्रबंधन को खुद को दिल्ली से ईसीएचएस अधिकारी बताते हुए रिकॉर्ड मांगा। जिस पर अस्पताल प्रबंधन ने जरूरी दस्तावेज दिखा दिए। यहां काफी देर तक जांच-पड़ताल के बाद कथित आरोपी कार में सवार होकर खेतड़ी रोड के निजी अस्पताल पहुंचा। जहां काफी देर तक रुककर जांच-पड़ताल की कोशिश की। मगर अस्पताल प्रबंधन ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी। ऐसे में वर्दीधारी आरोपी खेतड़ी रोड के ही अन्य निजी अस्पताल पहुंच गया। यहाँ स्टाफ से ईसीएचएस योजना से संबंधित मरीजों की ओपीडी, भर्ती और इलाज से संबंधित दस्तावेज मांगे। अस्पताल स्टाफ ने रिकॉर्ड भी दिखा दिया। इस बीच अस्पताल के डायरेक्टर भी रिकॉर्ड रूम में आ गए। उन्होंने कथित आरोपी से जरूरी जानकारी चाही तो ये चैंबर में चलने की बात कहने लगे। बाद में अस्पताल के डायरेक्टर ने अपने चैंबर में आर्मी से जुड़ी बातें की तो कुछ शक हुआ। उधर, दूसरे निजी अस्पताल संचालक ने कथित आरोपी की जानकारी अस्पताल के डायरेक्टर और ईसीएचएस प्रभारी कर्नल दलीप सिंह शेखावत को दे दी। इस बीच प्रभारी कर्नल शेखावत ने अस्पताल निदेशक से संपर्क कर कथित आरोपी को रोकने की बात कही। मगर आरोपी दूसरे अस्पताल का निरीक्षण कर वापस आने की बात कहकर फरार हो गया। खुद को लेफ्टिनेंट कर्नल और विजिलेंस ऑफिसर बताकर अस्पताल का निरीक्षण करने आए कथित आरोपी की भनक लगने पर चिड़ावा ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रभारी कर्नल दलीप सिंह शेखावत ने सूबेदार मेजर हीरासिंह और एएलडी जितेंद्र कुमार को अस्पताल भेजा। मगर तब तक आरोपी फरार हो चुका था। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी का हरियाणा बॉर्डर के पिलोद तक पीछा भी किया। मगर आरोपी किसी दूसरे रास्ते से हरियाणा की तरफ फरार हो गया। आरोपी के पास हरियाणा नंबरों की ही कार थी। निजी अस्पताल में ईसीएचएस योजना के निरीक्षण के लिए आया आरोपी आर्मी की वर्दी में था। जिसकी वर्दी पर अशोक स्तंभ और स्टार लगा हुआ था। जिसकी उम्र करीब 30-35 साल के बीच लग रही थी। आरोपी को आर्मी और योजना से जुड़ी काफी जानकारी थी। गाड़ी में आरोपी के अलावा चालक भी सवार था। अस्पताल प्रबंधन को पहली बार तो हकीकत में विजिलेंस टीम के पहुंचने का अंदेशा हुआ। मगर बाद में देखा कि खुद को विजिलेंस ऑफिसर बता रहे व्यक्ति के साथ आर्मी का कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। ऐसे में युवक पर शक हुआ। अस्पताल संचालकों ने सतर्कता दिखाते हुए आर्मी से जुड़ी जानकारी मांगी तो आरोपी सकपका गया। खेतड़ी रोड के अस्पताल संचालक ने पॉलीक्लिनिक के प्रभारी कर्नल शेखावत से बात करवाई तो कुछ सवालों में उलझ गया। खुद को फंसता देख आरोपी मौके से भाग गया। इस मामले में ईसीएचएस पॉली क्लिनिक चिड़ावा के प्रभारी कर्नल दलीप सिंह शेखावत ने बताया कि निजी अस्पतालों से आर्मी विजिलेंस ऑफिसर के जांच के लिए पहुंचने की शिकायत मिली थी। खुद को विजिलेंस ऑफिसर बता रहे आरोपी से मैंने बात की और कुछ आर्मी कोर और ट्रेड से संबंधित सवाल किए तो वह जवाब नहीं दे पाया। जिस कारण हमें शक हुआ। पॉली क्लिनिक से दो जवानों को पकड़ने के लिए भी भेजा। मगर आरोपी फरार हो गया। जिसकी शिकायत आर्मी हैड क्वार्टर को भेजी जा रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top