494556
दंतेवाड़ा में पति-पत्नी ने की महिला की हत्या की कोशिश, दुष्कर्म के बाद जेल Attempted Murder and Rape
Kirandul, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 9 अगस्त 2025 को लखमा कुंजाम और उसकी पत्नी कुमे ने मिलकर एक महिला पर हमला किया। पीड़िता के जमीन संबंधी विवाद के चलते दोनों ने गला दबाकर हत्या की कोशिश की और दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में ठोस वस्तु डालकर गंभीर चोट पहुंचाई। पुलिस ने 11 अगस्त को शिकायत के बाद जांच शुरू की। बयानों में विरोधाभास पर सख्ती से पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल लिया। 19 अगस्त को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
JK कैबिनेट ने RBA-EWS कोटे में कटौती पर सवालों के जवाब मंजूर किये
Aram Pora, Ganderbal, UPDATE ON RESERVATION The Cabinet, chaired by Chief Minister Omar Abdullah, has approved its response to the queries raised by the Ministry of Home Affairs (MHA) regarding the proposed changes to the reservation policy. The response addresses the MHA's concerns over: 3% reduction in the RBA (Reserved Backward Areas) quota 7% reduction in the EWS (Economically Weaker Sections) quota The government has clarified that the reduction in the RBA quota is due to Ladakh no longer being a part of Jammu & Kashmir, while several areas previously covered under RBA are now included in other reservation categories. Regarding the EWS quota, the government has stated that Jammu & Kashmir has a comparatively smaller EWS population than many other states, justifying the proposed reduction:0
0
Report
अभयपुरी में हिंदू–मुसलमान भाईचारे की मिसाल: मुस्लिम समुदाय ने हिंदू रीति से संस्कार किया
Guwahati, Assam:अभयपुरी में हिंदू–मुसलमान भाईचारे की मिसाल: मुस्लिम समुदाय ने हिंदू रीति से संस्कार किया0
0
Report
धनबाद पुलिस ने मोहर्रम सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल से दिखाईं तैयारी
Dhanbad, Jharkhand:मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को धनबाद पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने संभावित परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल में जुलूस के दौरान भगदड़, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से निपटने की रणनीति का अभ्यास कराया गया। मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, ट्रैफिक डीएसपी, सीसीआर डीएसपी समेत कई अधिकारी और पुलिस जवान मौजूद रहे। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य जवानों को किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना है। पुलिस ने जिले के संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर लिया है। झरिया, बैंक मोड़ समेत अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन जगहों पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेगी, जो जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करेगी। धनबाद पुलिस का कहना है कि मॉक ड्रिल के जरिए जवानों की तैयारियों की समीक्षा भी की गई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके。0
0
Report
Advertisement
मंदिर गुंबद गिरने के बाद शोक जताने आए मुख्यमंत्री नायब सैनी बाबैन पहुंचे
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा विधानसभा के कस्बा बाबैन पहुंचे, थोड़ी देर में बाबैन के एक गांव में पहुंचेंगे जहां पर कुछ दिन पहले मंदिर का गुंबद गिरने से मुख्य पुजारी की मौत हो गई थी शोक प्रकट करने पहुंचे हैं मुख्यमंत्री नायब सैनी, मुख्यमंत्री ने बाबैन चौक पर काफिला रुकवाकर लोगों की समस्याएं भी सुनी0
0
Report
सरदारशहर में तीन दिन से बारिश, किसान खुश, व्यापारियों की चिंता बढ़ी
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। सरदारशहर में तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश, लगातार तीसरे दिन बरसे मेघ, किसान खुश तो व्यापारी परेशान सरदारशहर क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन मौसम ने करवट लेते हुए तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते जहां एक ओर किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी, वहीं दूसरी ओर शहर के व्यापारी और आमजन जलभराव की समस्या से जूझते नजर आए। अच्छी बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश का दौर शुरू होते ही शहर के मुख्य बाजारों, निचले इलाकों और कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन चालक पानी में फंसते दिखाई दिए, जबकि पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर का ऐतिहासिक ताल मैदान पूरी तरह से जलमग्न हो गया। मैदान में कई फीट तक पानी जमा होने से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को परेशानी हुई। वहीं खेल गतिविधियां भी पूरी तरह प्रभावित हो गईं। लगातार हो रही बारिश के कारण मैदान तालाब जैसा नजर आने लगा। बारिश का असर राजकीय उप जिला अस्पताल पर भी देखने को मिला। अस्पताल परिसर और आसपास जलभराव होने से इलाज के लिए आने वाले मरीजों तथा उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को पानी से होकर अस्पताल पहुंचना पड़ा, जिससे उनमें नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान के आसपास जल निकासी की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए ताकि मरीजों को परेशानी न झेलनी पड़े। दूसरी ओर शहर के मुख्य बाजारों में पानी भरने से व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। कई दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर जमा पानी निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। ग्राहकों की आवाजाही कम होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। व्यापारियों ने नगर परिषद से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। हालांकि किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही। खेतों में बुवाई के बाद हुई लगातार बारिश से फसलों को पर्याप्त नमी मिल रही है, जिससे अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन को जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। लगातार हो रही बारिश ने जहां किसानों की उम्मीदों को नई उड़ान दी है, वहीं शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी है।0
0
Report
बीकानेर में अवैध शराब नष्ट, 60 मामलों में जब्त शराब निस्तारित
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर: 1 करोड़ 18 लाख रुपये की अवैध शराब नष्ट। लूणकरणसर और महाजन थाना पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई। विभिन्न प्रकरणों में जब्त अवैध शराब का किया निस्तारण। कुल 60 मामलों में जब्त शराब को किया गया नष्ट। 15,387.44 बल्क लीटर अंग्रेजी, देसी, हथकढ़ शराब और बीयर नष्ट। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये। जिला आबकारी अधिकारी संतोष कुमार की मौजूदगी में हुई कार्रवाई। वृत्ताधिकारी रणवीर सिंह, थानाधिकारी गणेश कुमार बिश्नोई और भजनलाल रहे मौजूद। आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की निगरानी में हुआ निस्तारण। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
Motihari: Six die in road accidents as tires burn on Asian Highway causing jam
Motihari, Bihar:मोतिहारी में आज हादसों से भरा दिन रहा। दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद लोगो ने टायर जलाकर एशियन हाइवे को रामगढ़वा में जाम कर दिया। पहला घटना सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा बेतिया मुख्य मार्ग के नायकाटोला के समीप को पिकअप और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो पर सवार चार की मौत हो गई। जबकि टेंपो पर सवार चार लोग घायल हो गए। जबकी दुसरा घटना रामगढ़वा में हुआ । जहाँ यात्रियों से भरा टेम्पू पर चावल लोड ट्रक पलट गई। जिसमें घटना स्थल पर दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग घायल है। जिनका इलाज रामगढ़वा सरकारी अस्पताल में चल रहा है。 घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घटना के बाबत बताया जाता है कि टेम्पो छपवा से बेतियां की और जा रही थी इसी बीच एक पीकअप तिव्र गति से बेतियां की तरफ से छपवा की ओर आ रही थी। जिस दौरान दोनों के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के पचखडे उड़ गए। घटना के बाद लोगों की भाड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस दोनों वाहन को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जूट गई है। थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पीकअप चालक घटना के बाद भाग खड़े हुए,जो घायल भी बताया गया है। घटना में मृतक व घायल के संबंधी स्थानीय मो. एकबाल ने बताया कि सभी लोग अपने घर से थाना क्षेत्र के छंगराहा स्थित वाटर पार्क में नहाने के लिए आ रहे थे। जिस दौरान पीकअप ठोकर से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के नगर थाना के रुबिना खातून 30 वर्ष, आयसा खातून (22), जयद खान (7) और टेंपो चालक थाना क्षेत्र के छगराहां वृता टोला के भैरों राउत के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल बेतियां नायका टोला निवासी चांद खान, शंकर कुमार शर्मा, रिफत प्रवीण, मनत प्रवीण शामिल है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया।0
0
Report
बिहार ENCOUNTER मामले की न्यायिक जांच की मांग पर रामकृपाल यादव का बयान
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): RAMKRIPAL YADAV (MINISTER OF BIHAR) ON A GRAND MEETING WAS HELD TODAY ON THE BHARAT TIWARI ENCOUNTER/ AN FIR WAS FILED AGAINST THE SDPO AND THE POLICE STATION IN-CHARGE/ JITAN RAM MANJHI STAEMENT/ AKHILESH PRASAD SINGH- BEFORE THE BIHAR ELECTIONS, I WAS REMOVED FROM THE POST OF BIHAR PRESIDENT पटना (बिहार): भरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा,"भरत तिवारी एनकाउंटर के मामले में सरकार ने गंभीरता से कार्रवाई प्रारंभ कर दी है और इन सारे मामलों को न्यायिक जांच के आदेश मुख्यमंत्री ने दे दिया है न्यायिक जांच होगा और सभी चीजों पर पर्दा उठेगा और जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगा।"0
0
Report
आगरा में भाजपा नेत्री के नेतृत्व में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में भाजपा नेत्री के नेतृत्व में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ डीसीपी आगरा को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि नाज़िया इलाही की कथित टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आगरा में सशक्त पीली सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीसीपी कार्यालय पहुंचकर नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। शबाना खंडेलवाल का कहना है कि किसी भी धर्म, मजहब, देवी-देवता, पैगम्बर या धार्मिक महापुरुष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी समाज में तनाव और वैमनस्य पैदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्थाओं का सम्मान हर नागरिक की जिम्मेदारी है और ऐसी कथित टिप्पणियों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नाज़िया इलाही के खिलाफ उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी धर्म या धार्मिक व्यक्तित्व के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।0
0
Report
Advertisement
बिहार एनकाउंटर: कांग्रेस सांसद ने हत्या कहा, DSP हटाने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: AKHILESH PRASAD SINGH (CONGRESS) ON BIHAR ENCOUNTER CASE TERMING IT AS MURDER / COMPARISON WITH KASAB CASE / ALLEGATIONS OF POLICE HARASSMENT / MAHAPANCHAYAT-RELATED DEVELOPMENTS दिल्ली - कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार एनकाउंटर मामले पर कहा, "यह एनकाउं터 नहीं था बल्कि यह हत्या थी... यह सीधे तौर पर हत्या थी और मैंने देखा कि DSP को हटाया गया है। मैंने मांग की थी कि उसे बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस तरह की दरिंदगी जो भी करता हो उसे पुलिस बल में रहने का कोई अधिकार नहीं है। अब FIR भी दर्ज की गई है। कम से कम बिहार सरकार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पीड़ित परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा देना चाहिए। वह गरीब परिवार है। वह जो लड़का था, मैं उसे व्यक्तिगत तौर पर जानता था। वह गरीबों की लड़ाई लड़ता था..."0
0
Report
कटिहार में पांच सुतली बम बरामद, प्रशासन अलर्ट पर
Katihar, Bihar:कटिहार पांच सूतली बम बरामद, पुलिस जांच जारी कोढ़ा प्रखंड के कोलासी पुलिस शिविर क्षेत्र अंतर्गत मथुरा पंचायत में एक दुकान के सामने ठंडा के कैरेट से पांच सुतली बम बरामद बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया, जिसने बमों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जांच शुरू मोहर्रम से दो दिन पहले बम बरामद होने से प्रशासन अलर्ट मोड में मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है प्रारंभिक जांच में दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद का मामला सामने आने की बात अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज प्रशासन ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी कटिहर जिला मुख्यालय के समीप ही मोहर्रम से दो दिन पहले कोलासी में पांच बम बरामद होने से प्रशासन अलर्ट पर है । कोढ़ा प्रखंड के कोलासी पुलिस शिविर क्षेत्र अंतर्गत मथुरा पंचायत में एक दुकान के सामने ठंडा के कैरेट से पांच सुतली बम बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई । सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई । जानकारी के अनुसार, मथुरा पंचायत स्थित कमला जनरल स्टोर के सामने रखे एक कैरेट में संदिग्ध विस्फोटक होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही कोलासी शिविर प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया। इसके बाद बरामद पांच सुतली बम को कब्जे में लेकर वरीय अधिकारियों को सूचना दी । वहीं डीएसपी द्वितीय सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि विवाद के कारण एक भाई ने बम मंगवाया था। हालांकि पुलिस सभी तथ्यों का सत्यापन कर रही है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया, जिसने बमों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बरामद विस्फोटकों की प्रकृति, क्षमता और इसके पीछे शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है । इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। वहीं मोहर्रम जैसे संवेदनशील पर्व से पहले बम बरामد होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी है।0
0
Report
बाड़मेर में शांति सभा के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन: अतिक्रमण पर जागी बहस
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में सर्व धर्म शांति सभा के बाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन बाड़मेर में सीमा क्षेत्र में चल रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में सर्व धर्म शांति सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल सहित कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभा के दौरान वक्ताओं ने सीमा क्षेत्र में प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा महत्वपूर्ण विषय है, लेकिन इसके नाम पर किसी भी वर्ग विशेष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से प्रभावित लोगों की बात सुने बिना उन्हें बेदखल किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर असंतोष का माहौल बना हुआ है। सभा समाप्त होने के बाद उपस्थित लोग रैली के रूप में शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की तथा प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग उठाई। कलेक्ट्रेट के बाहर एकत्रित होकर लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सीमा क्षेत्र में चल रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की समीक्षा करने, प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने, निष्पक्ष जांच करवाने तथा मानवीय आधार पर राहत प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा प्रबंधन के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के अधिकारों और आजीविका का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। सभा और प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाड़मेर सदैव सामाजिक एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक रहा है तथा किसी भी परिस्थिति में इस परंपरा को कमजोर नहीं होने दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। वहीं प्रशासन का कहना है कि सीमा क्षेत्र में की जा रही कार्रवाई नियमानुसार और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के अनुरूप है तथा इसका उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन सुनिश्चित करना है।0
0
Report
Advertisement
बिहार: न्यायिक जाँच के आदेश के बाद मिथिलेश तिवारी ने धैर्य रखने का आग्रह
Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी पक्षों की मांगों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है और डीएसपी को भी पद से हटा दिया गया है। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री न्याय और विकास, दोनों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि न्यायिक जांच की प्रक्रिया पूरी होने तक धैर्य रखें और रिपोर्ट का इंतजार करें। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर अनावश्यक माहौल बनाने और लोगों को भड़काने से बचना चाहिए। तो वहीं बागेश्वर बाबा ने भी इसकी न्यायिक जांच की मांग की है इस पर मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा बागेश्वर बाबा की भी पीड़ा सामने आई है उनके लोगों ने हमसे भी बातचीत की है मैं लगातार माननीय मुख्यमंत्री जी के टच में हूं माननीय मुख्यमंत्री जी कर रहे हैं वह सराहनीय है उन्होंने कभी भी इसका यह नहीं सोचा कि चुकी राज्य के मुखिया है और उनकी जिम्मेदारी एक तरफ जहां कानून का राज भी स्थापित करने का है वहीं दूसरी जिम्मेदारी बिहार के लोगों के हितों की रक्षा भी है0
0
Report
चौमूं में मोहर्रम सुरक्षा: प्रशासन-CLG बैठक से भाईचारा और सतर्कता
Jaipur, Rajasthan:मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट है. शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए CLG की पुलिस थाने में बैठक हुई. बैठक में मोहर्रम जुलूस और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई. पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर निगरानी रहेगी. आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया गया. ACP आलोक सैनी और SHO हरबेन्द्र सिंह मौजूद थे. बैठक में मोहर्रम के जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा की गई. प्रशासन ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी समुदायों के सहयोग का भरोसा व्यक्त किया.0
0
Report
बिहार सरकार AI नीति से Google, Microsoft समेत चार कंपनियों से MoU करेगी
Patna, Bihar:बिहार सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के चार महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ी पहल की है। राज्य मंत्रिपरिषद ने Google, Microsoft, BharatGPT और Sarvam AI के साथ MoU के प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी। आईटी मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार AI के क्षेत्र में देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन चारों कंपनियों के साथ जल्द ही सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। प्रमुख बातें Google, Microsoft, BharatGPT और Sarvam AI के साथ होगा MoU AI पॉलिसी अंतिम चरण में, जल्द होगी जारी एमओयू में कोई वित्तीय प्रतिबद्धता नहीं शिक्षा, स्किलिंग और सरकारी सेवाओं में AI का होगा उपयोग अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों को AI प्रशिक्षण दिया जाएगा AI आधारित समाधान और टूल्स का लाभ बिहार को मिलेगा बड़े निवेश आकर्षित करने और जनकल्याणकारी योजनाओं की बेहतर डिलीवरी में मिलेगी मदद मंत्री ने कहा कि वैश्विक और भारतीय AI कंपनियों के सहयोग से बिहार में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का लक्ष्य युवाओं को AI स्किल्स से लैस करना और प्रशासनिक कार्यों में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करना है। बड़ी खबर: बिहार सरकार की बहुप्रतीक्षित AI पॉलिसी भी जल्द सामने आ सकती है, जिससे राज्य में AI आधारित निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
