icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
494001
Dr Kamal Kishor SharmaDr Kamal Kishor SharmaFollow28 Aug 2025, 06:07 pm

चित्रकोट जलप्रपात में इंद्रावती नदी का रौद्र रूप, Roaring Indravathi River at Chitrakote Falls

Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के पश्चिम में स्थित चित्रकोट जलप्रपात में इंद्रावती नदी का विशाल प्रवाह देखने लायक है। बरसात के मौसम में नदी का रौद्र रूप पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। पानी का तेज बहाव और प्रकृति की अनुपम सुंदरता इस स्थान को स्वर्ग सा बनाती है। चित्रकोट, जिसे "भारत का नियाग्रा" भी कहा जाता है, अपनी भव्यता से सबको आकर्षित करता है। यहाँ का दृश्य प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए अनूठा अनुभव प्रदान करता है। इंद्रावती का यह प्रभावशाली प्रवाह छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक समृद्धि का प्रतीक
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फायर स्टेशन पर कर्मचाऱी सोते पाए गए, जिम्मेदार कौन?

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले मुख्यालय पर बने फायर स्टेशन के हालतों की जानकारी लेने हमारी ZEE मीडिया की टीम मौके पर पहुँची तो देखा गया के फायर स्टेशन पर कर्मचारी नदारत पाय गए बही जो कर्मचारी मिले बह आफिस में सोते नजर आए जी हां ये हालात है इतने जिम्मेदार विभाग का की कब कौन सा बड़ा हादसा हो जाय और फायर स्टेशन पर कर्मचारी सोते नजर आए जब मौके पर मिले फायर अधिकारी बात की तो पता चला कर्मचारियों के लिए यूनिफॉर्म तो है लेकिन कोई नही पहनता बही जब बिल्डिंगों की पड़ताल की जानकारी मांगी तो कोई जवाब नही मिला अव अगर कोई जिले में बड़ा हादसा होता है तो कौन जिम्मेदार होगा वन टू वन फायर अधिकारी के साथ
0
0
Report

बोकारो में मोहर्रम के लिए पुलिस ने मॉक ड्रिल कर दंगाइयों पर रिहर्सल

Bokaro Steel City, Jharkhand:मोहर्रम से पहले बोकारो में पुलिस का मॉक ड्रिल, दंगाइयों पर वॉटर कैनन-आंसू गैस-फायरिंग का रिहर्सल. बोकारो में मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह में नेशनल हाईवे पर पुलिस ने मॉक ड्रिल किया। डीसी अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीणा की मौजूदगी में दंगाइयों से निपटने का लाइव रिहर्सल हुआ। वॉटर कैनन, आंसू गैस और फायरिंग तक का डेमो दिया गया। ड्रोन से ऊंची बिल्डिंगों की निगरानी भी शुरू कर दी गई है। मॉक ड्रिल में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी आम नागरिक और आंदोलनकारी की भूमिका में दिखे। सीन कुछ यूं था कि भीड़ अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी। पहले मजिस्ट्रेट ने वार्ता की, विफल होने पर वॉटर कैनन चलाया गया। फिर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। हालात बेकाबू होने पर फायरिंग का डेमो दिया गया जिसमें पैर में गोली मारने का सीन दिखाया गया। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई और घायल को स्ट्रेचर से अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि मॉक ड्रिल का मकसद मोहर्रम समेत आने वाले त्योहारों के लिए पुलिस को तैयार करना है। 26 जुलाई शुक्रवार को मोहर्रम है, ऐसे में सभी थानों को विशेष अलर्ट पर रखा गया है। ड्रोन के जरिए माराफारी क्षेत्र के जुलूस मार्गों और ऊंची बिल्डिंगों का सत्यापन किया जा रहा है। बिजली के तार, लटके पेड़ और सड़क बाधाओं को भी हटाया जा रहा है। त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। सभी जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। मॉक ड्रिल से फोर्स का मनोबल बढ़ा है। जनता से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
0
0
Report

आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर पंचकूला में प्रेस वार्ता, लोकतंत्र के लिए संघर्ष याद

Panchkula, Haryana:पंचकूला जिला कार्यालय पंचकमल में आपातकाल (Emergency) के 51 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से यमुनानगर के विधायक एवं पंचकूला विधानसभा के प्रभारी घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जिला महामंत्री जय कौशिक, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा तथा जिला मीडिया प्रमुख चंदन उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था। उस दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया, विपक्षी नेताओं को जेलों में डाला गया तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी को आपातकाल के दौरान हुए घटनाक्रम की जानकारी देना आवश्यक है, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के प्रति जागरूकता बनी रहे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारियों ने 25 जून को आयोजित होने वाले “काला दिवस” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया तथा लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को नमन किया।
0
0
Report
Advertisement

नकाबपोश बदमाशो ने घर मे घुसकर जान से मारने की किया कोशिश

Manoj KumarManoj KumarFollow3m ago
Ramauli, Uttar Pradesh:चहनिया।बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव में मंगलवार की रात में कुछ अज्ञात बदमाशों ने 30 वर्सीय हरिकेश तिवारी के घर मे घुसकर जान से मारने की नीयत से सर पर तमंचा सटाकर जान से मारने की कोशिश किया । पत्नी प्राची के हो हल्ला मचाने पर तमंचे के मुठिया से सर पर वार कर घायल कर दिया । किसी प्रकार से दम्पत्ति ने धक्का देकर गेट किया । अफरा तफरी के बीच डायल 102 पर फोन करने पर सभी भाग खड़े हुए । भयभीत दम्पत्ति ने बुद्धवार को बलुआ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी । कुछ दिन पहले भी हमला की नीयत से दरवाजे से वापस लौट गये थे । कैथी गांव के रहने वाले हरिकेश तिवारी अपने पत्नी प्राची तिवारी के साथ किराए के मकान में रहकर पूजा सामग्री का धंधा करते है । बुद्धवार की रात में चार पांच की संख्या दरवाजे पर पहुचकर गेट खटखटाने लगे । हरिकेश तिवारी ने पूछा तो बोले भइया कुछ काम है । गेट खुलते ही चारो तरफ से घेरकर सर पर तमंचा सटाकर फायर किये । गनीमत रही कि फायर नही हुआ । हरिकेश के शोर मचाने पर घर के अंदर काम कर रही पत्नी प्राची दौड़कर आयी वो भी शोर मचाने लगी । दम्पति के साथ नकाबपोश बदमाशो से हाथापाई भी हुई । यह देख कामयाबी न मिलने पर बदमाशो में से एक बदमाश ने सर पर तमंचा वार कर दिया । किसी प्रकार से धक्का मारकर बदमाशो को बाहर किया । तत्काल डायल 102 नम्बर फोन कर किया । पुलिस को फोन करने पर बदमाश भाग खड़े हुए । पुलिस ने बगल में लगे सीसी फुटेज को खंगाला जो बदमाश भागते नजर आ रहे है । 9 जून की रात में भी बदमाशो ने हमला करने की कोशिश किया था,जहां पत्नी प्राची घर मे अकेली होने के कारण दरवाजा नही खोली । बुद्धवार को भयभीत दम्पत्ति ने बलुआ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि ये हमला लगातार घर के परिजन ही करा रहे है । हमलोगों की हत्या कराने की धमकी कई बार दे चुके है ।
0
0
Report

अर्चना गुप्ता का भगवंत मान पर नैतिक इस्तीफे संकेत: अकाल तख्त मुद्दे पर बयान

Mahendragarh, Haryana:हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को पहली बार जिला महेंद्रगढ़ के दौरे के दौरान नारनौल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रेस वार्ता के दौरान पंजाब में अकाल तख्त और मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े विवाद पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि अकाल तख्त सिख धर्म की सर्वोच्च धार्मिक संस्था है और उसके सम्मान तथा मर्यादा को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब किसी मुख्यमंत्री के आचरण और कार्यशैली पर इतने गंभीर सवाल खड़े हो जाएं और धार्मिक संस्थाएं भी अपनी आपत्ति दर्ज कराएं, तो नैतिकता के आधार पर उन्हें अपने पद पर बने रहने पर विचार करना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जनता और सिख समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि पंजाब कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। अपने महेंद्रगढ़ दौरे को लेकर अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा संगठन प्रदेश के प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने के अभियान पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें जिले की संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों की जानकारी भी दी।
0
0
Report

सौतेले पिता ने 3 साल के आदित्य की हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर में 21 जून को हुई 3 वर्षीय मासूम आदित्य की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चे की हत्या उसके सौतेले पिता सुशांत ने ही की थी। मामले का खुलासा पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। ACP Crime Varun Dahia ने बताया कि बच्चे के नाना श्रीराम ने शिकायत दी थी कि उनके 3 वर्षीय नाती आदित्य की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। शिकायत के आधार पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने बच्चे की मां सुधा तिवारी और उसके पति सुशांत से पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को सुशांत की भूमिका संदिग्ध लगी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने करीब एक वर्ष पहले सुधा से प्रेम विवाह किया था। सुधा के पहले पति से 3 वर्षीय बेटा आदित्य था, जिसे वह पसंद नहीं करता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस जांच में सामने आया कि 21 जून की सुबह जब बच्चा कमरे में अकेला था, तब आरोपी ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच और पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

लक्ष्मी नगर के कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी नियम तार-तार, हजारों छात्रों पर खतरा

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद एनसीआर में फायर सेफ्टी अभियान चलाया जा रहा है गाजियाबाद और नोएडा के सैकड़ो कोचिंग सेंटर पर वाचन निरीक्षण किया गया और जहां पर भी फायर सेफ्टी के नियम सही नहीं पाए गए उन कोचिंग सेंटर्स को सील कर दिया गया दिल्ली में भी कहीं इलाके ऐसे हैं जहां पर कोचिंग सेंटर हब है और इन इलाकों में हजारों स्टूडेंट्स पढ़ते हैं पूर्वी दिल्ली के एक ऐसे ही इलाके में जी मीडिया की टीम पहुंची और वहां पर स्टुडेंट और स्थानीय निवासियों से जानकारी ले रियलिटी चेक किया हालांकि कोचिंग सेंटर्स के ओनर्स कमरे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए तस्वीरों में दिखाया गया यह इलाका पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर का है लक्ष्मी नगर में पूर्वी दिल्ली के कहीं मुख्य बाजार है साथ ही में यहां सैकड़ो की संख्या में कोचिंग सेंटर चल रहे हैं जहां पर हजारों स्टूडेंट्स विभिन्न राज्यों से आकर प्रतिस्पर्धा एग्जाम की तैयारी करते हैं यहाँ पर जब स्टूडेंट से बात की गई तो पता चला कि एक दो सेंटर को छोड़कर कहीं भी फायर सेफ्टी सुचारू रूप से नहीं है फायर सेफ्टी के सभी नियम को तार-तार किया गया है ज्यादातर सेंटर्स में एक ही रास्ता आने जाने के लिए है और कोई भी एमरजैंसी एग्जिट नहीं है सैकड़ो सेंटर तो लक्ष्मी नगर की संकरी गलियों में चार से पांच मंजिला इमारत में चल रहे हैं जहां पर कोई भी हादसा होने के हालात में मदद पहुंचाना तेरी खीर साबित हो सकता है स्थानीय निवासी प्रदीप भटनागर ने बताया कि यहां के कोचिंग सेंटर फायर सेफ्टी नियमों के बजाय फीस पर ज्यादा फोकस रखते हैं यदि कोई हादसा हुआ तो यहाँ राहत कार्य न के बराबर होगा और कोई भी छोटा हादसा भयानक मंजर में बदल सकता है हजारों स्टूडेंट्स की जान रामभरों से है स्थानीय निवासी प्रदीप भटनागर ने बताया कि उसे समय पहले ही यहां एक इंस्टिट्यूट में ऐसा ही हादसा हुआ था जहां से स्टूडेंट्स को निकलना भारी पड़ गया था मुश्किल से छात्रों की जान बचपाई थी उसके बाद भी यहां पर अंधे की लगातार जारी है यानी के मतलब साफ है कि लक्ष्मी नगर जहां 1000 स्टूडेंट पढ़ते हैं किसी भी हादसे के लिए तैयार नहीं है और हजारों स्टूडेंट्स रामभरों से यहां पर पढ़ रहे हैं
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच: दो सेंटर सील, अन्य में अनियमितताएं

Greater Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद गौतमबुद्ध नगर में जिला प्रशासन, फायर विभाग और पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी क्रम में today ग्रेटर नोएडा में पांच कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से दो को सील कर दिया गया। आज जिला प्रशासन और फायर विभाग की टीम ने ग्रेटर नोएडा के कमर्शियल बेल्ट में चल रहे कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक कोचिंग सेंटर में फायर एग्जिट डोर नहीं मिला, जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने उसके कमरों को सील कर दिया। वहीं, दूसरे कोचिंग सेंटर में भी कई अनियमितताएं पाई गईं। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशों पर जिले में लगातार अभियान जारी है और यह आगे भी जारी रहेगा। जिन कोचिंग सेंटरों में आग से संबंधित अनियमितताएं मिल रही हैं, उन्हें सील किया जा रहा है ताकि बच्चों की जान सुरक्षित रह सके। उपजिलाधिकारी अभय सिंह ने जानकारी दी कि कमर्शियल बेल्ट की इस बिल्डिंग में कुल पांच कोचिंग सेंटर थे। इनमें से दो कोचिंग सेंटरों को सील किया गया है। इन दोनों सेंटरों में फायर एग्जिट डोर नहीं था और बाहर निकलने का कोई उचित रास्ता भी मौजूद नहीं था। उनके पास अनुमति तो थी, लेकिन बीच में पार्टीशन किया गया था। फायर सेफ्टी उपकरण और अन्य अनियमितताएं पाए जाने के कारण इन सेंटरों को सील कर दिया गया।
0
0
Report

दिल्ली दौरे पर सियासत तेज, विपक्ष-भाजपा के बीच तीखे सवाल

Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है.. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री के दौरे पर तंज कसते हुए दावा किया है कि हाल ही में मुख्यमंत्री निवास में हुई आपात बैठक में सरकार और एक डिप्टी सीएम के कामकाज पर सवाल उठे थे.. बैज ने कहा कि सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है और इसी वजह से मुख्यमंत्री को दिल्ली तलब किया गया है.. वहीं कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है.. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर गलत नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया.. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं हैं, इसलिए भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है.. किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में क्या हालात थे, यह जनता अच्छी तरह जानती है.. भाजपा सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है और कांग्रेस के आरोपों में कोई दम नहीं है.. मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर अब प्रदेश की राजनीति गरमा गई है..
0
0
Report
Advertisement

रांची में मेट्रो प्रस्ताव भेजे जाने से शहर में नई शहरी कनेक्टिविटी की उम्मीद

Ranchi, Jharkhand:रांची में मेट्रो रेल का प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा है। इसको लेकर नगर विकास सचिव सुनील कुमार ने बताया झारखंड सरकार ने रांची में मेट्रो रेल का प्रस्ताव भेजा है, पहले मोनो रेल का प्रस्ताव भेजा गया था जिस पर भारत सरकार की सहमति नहीं मिली थी अब मेट्रो रेल का प्रस्ताव भेजा गया है। नगर विकास विभाग 16 किलोमीटर रेडियस में सिंगल सेक्टर होगा जो वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से बनाया गया है। कांके से लेकर फिरायालाल चौक , ओरमांझी, हिनू को कवर करेगा। ये मेट्रो रेल ग्राउंड के अंदर और ऊपर होगा। कांके, फिरायालाल, मेन रोड, हिनू को कनेक्ट करेगा। वहीं इसको लेकर पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा, केंद्र सरकार लगातार शहरी कनेक्टिविटी के मामले में बहुत ही एग्रेसिव और पॉजिटिव है, राज्य सरकार सही में प्रस्ताव देगी तो केंद्र सरकार उसे हाथों हाथ लेगी और रांची शहर भी मेट्रो से जुड़ेगा।
0
0
Report

बख्तियारपुर में हथियार तस्कर गिरफ्तार, देसी कट्टा और नौ कारतूस बरामद

Barh, Bihar:बाढ अनुमंडल में बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि फोरलेन पर पुल के नीचे स्कॉर्पियो में बैठा एक व्यक्ति देसी कट्टा और गोली बेचने के लिए यहां पहुंचा है। वह पुल के नीचे हथियार बेचने के लिए किसी ग्राहक के इंतजार में है। बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी और एक टीम का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी। टीम तुरंत मौके पर पहुंची तब एक व्यक्ति को पुल के नीचे स्कॉर्पियो में ड्राइवर के सीट पर बैठकर किसी का इंतजार करते देखा। उसने पूछताछ में अपना नाम नीरज कुमार और फतुहा का रहने वाला बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से एक देसी कट्टा और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और इस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

मीणा समाज कुंडाल परगना की बैठक: फिजूलखर्ची रोककर शिक्षा को प्रोत्साहित करने का निर्णय

Pali, Rajasthan:सुमेरपुर उपखंड के दुजाना गांव स्थित सवरा में मीणा समाज कुंडाल परगना की बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाज सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। समाज बंधुओं ने पूनम उजामणा, समुद्र मंथन, गृह प्रवेश, शादी समारोह, सहित विभिन्न सामाजिक आयोजनों में होने वाले फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का निर्णय लिया। साथ ही कपड़ों की अनावश्यक परंपरा, मृत्युभोज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया, समाज के इस निर्णय को सामाजिक सुधार, आर्थिक बचत और शिक्षा प्रोत्साहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

नागौर में मोदी सरकार के 12 साल: विकास और जनकल्याण के नए आयाम

Nagaur, Rajasthan:नागौर केंद्र की मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज नागौर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत उपस्थित रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजेंद्र गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। पिछले 12 वर्षों में सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ काम करते हुए समाज के हर वर्ग तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई हैं। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी नीतियों ने करोड़ों देशवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। गहलोत ने राजस्थान और विशेषकर नागौर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों के जाल, रेलवे सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा, आर्थिक सुदृढ़ता और वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते गौरव को उन्होंने मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत बताया। इस दौरान मंच पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया。 बाइट - राजेन्द्र गहलोत पूर्व राज्यसभा सांसद ।
0
0
Report

भेड़ बचाने के चक्कर में नहर डूबे दो भाइयों में एक की मौत

Bikaner, Rajasthan:लूणकरणसर से बड़ी खबर भेड़ को बचाने नहर में कूदे दोनों भाई, एक की दर्दनाक मौत, कंवरसेन लिफ्ट नहर में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, भेड़ को बचाने के प्रयास में नहर में कूदे थे दोनों भाई, ग्रामीणों ने एक भाई को सुरक्षित निकाला बाहर, वहीं दूसरे भाई की तलाश में चलाया गया सर्च अभियान, घंटों की मशक्कत के बाद नहर से बरामद हुआ युवक का शव, मृतक लूणकरणसर क्षेत्र के खिलेरिया गांव का था निवासी, सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस भी पहुंची मौके पर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया मृतक का शव
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top