Back
मझौलिया में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, एटीएम व मोबाइल बरामद
Bettiah, Bihar
मझौलिया पुलिस ने जिला कप्तान के निर्देश पर सोमवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया,गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो एटीएम कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, इस कार्रवाई से क्षेत्र में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है,थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि जौकटिया वार्ड संख्या 5 में छापेमारी कर सेराजुल अंसारी के पुत्र असफाक आलम, फकरे आलम के पुत्र सरफराज आलम तथा हसनैन मियां के पुत्र अरबाज आलम को धर दबोचा गया। पुलिस को इनके खिलाफ गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई,जांच के दौरान जब्त मोबाइल फोन की पड़ताल में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए,मोबाइल से इंटरनेशनल कॉल डिटेल और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के प्रमाण मिले हैं,जिससे इनके अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह से जुड़े होने के संकेत प्राप्त हुए हैं,थानाध्यक्ष ने बताया कि ये लोग मूल बैंक खातों को खरीदकर उनमें साइबर फ्रॉड की राशि मंगाते थे और फिर अपने सहयोगियों के माध्यम से उस राशि की हेराफेरी करते थे, पूछताछ के क्रम में तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तीनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और विस्तृत नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। इस कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
OSONKAR SINGH
FollowMar 08, 2026 11:19:280
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowMar 08, 2026 11:19:120
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 08, 2026 11:18:470
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 08, 2026 11:17:330
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 08, 2026 11:16:220
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 08, 2026 11:16:120
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 08, 2026 11:15:480
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 08, 2026 11:15:260
Report
0
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 08, 2026 11:08:220
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 08, 2026 11:06:350
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 08, 2026 11:06:160
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 08, 2026 11:05:440
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 08, 2026 11:05:280
Report