icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भाजपा निकाय चुनाव के लिए तैयारी तेज, उम्मीदवारों की घोषणा जल्दी

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:खाद एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भाजपा नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और पिछले लगभग हर चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है चाहे वह पिछले लोकसभा चुनाव हों, विधानसभा चुनाव हों या पिछले निकाय चुनाव हों। और इस बार भी निकाय चुनाव में भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार का ठीकरा एवं पर फोड़ती है। लेकिन कांग्रेस अपनी आपसी फूट पर बात नहीं करती जो पार्टी की हार का असली कारण है। जब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं होता तो कांग्रेस ईवीएम का मुद्दा उठा देती है। मंडियों में गेहूं खरीद खरीद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अब तक चार लाख मैट्रिक टन से ज्यादा गेहूं का उठान होचुका है। जितनी गेंहू मंडियों में आ रही है उसका भी तेजी से उठान हो रहा है। pichhle दिनों बारिश की वजह से फसल में नमी की मात्रा ज्यादा दर्ज की जा रही थी जिससे उठान का काम थोड़ा प्रभावित हुआ था। लेकिन मंडियों में अब सारा काम सही तरीके से चल रहा है। किसानों को कोई दिक्कत नहीं आ रही。
0
0
Report

पंचकूला पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी मामले में पंजाब के जगतार सिंह को गिरफ्तार किया

DRDivya RaniJust now
Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगतार सिंह निवासी जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी अरविंद कंबोज ने बताया कि पुलिस को ट्रैक्टर चोरी के कई मामले प्राप्त हुए थे, जिनमें एक मामला पंचकूला से तथा तीन मामले हिमाचल प्रदेश से संबंधित थे। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए डिट Detective स्टाफ ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने कई किलोमीटर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान पंजाब के पटियाला निवासी जगतार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया。 एसीपी अरविंद कंबोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी से गहन पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, महिला आरक्षण बिल पर ऐतिहासिक टिप्पणी

Ballia, Uttar Pradesh:सीएम बनने पर सम्राट चौधरी को बधाई दी गई। यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पीएम मोदी का बिहार को समृद्ध और खुशहाल बनाने का सपना सम्राट चौधरी पूरा करेंगे। महिला आरक्षण बिल पर कहा गया कि भारत की आजादी के बाद कई ऐतिहासिक फैसले हुए, यह नया भारत का ऐतिहासिक फैसला है। पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प के लिए मातृशक्ति अहम है। मायावती के बिल के समर्थन पर कहा गया कि अच्छी चीज़ों का समर्थन सभी को करना चाहिए। मिडिल ईस्ट के तनाव पर कहा गया कि वैश्विक पटल पर भारत की भूमिका अहम है। नरेंद्र मोदी की अमेरिका के शीर्ष नेतृत्व से लंबी वार्ता हुई और भारत की चिंता दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। पश्चिम बंगाल चुनाव के बारे में दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि ममता सरकार के कारण परिस्थितियाँ बदतर रहीं; उन्नति, समृद्धि, विकास और रोजगार को नुकसान पहुंचा। अल्पसंख्यक समाज ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के पक्ष में वोटिंग की उम्मीद जताई, ताकि धर्म-जाति-प्रति से हटकर सभी NDए को मतदान कर सकें। नोएडा में श्रमिक हिंसा के निपटारे के लिए मुख्यमंत्री ने हाई-लेवल कमेटी बनाकर कदम उठाए, ताकि श्रमिकों को राहत मिले। साथ ही कहा गया कि समाज को बाँटने के सपा के मंसूबे फेल होंगे और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

पाटन के बावड़ी डिंडोर में दीवार फोड़ कर चोरों ने घर से चांदी-ज्वेलरी चोरी

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा चोरों ने घर की दी_wall_ में किया_hॉल परिवार के लोग बाहर आंगन में सोए पीछे से चोरों ने सेंधमारी करते दी_wall_ तोड़ की चोरी एक किलो चांदी के जेवरात एवं तीन हजार नकद किए चोरी परिजनों सुबह उठे तों घर में बिखरा हुआ मिला सामान तब परिजनों को लगा चोरी का पता घर के कमरे में बड़ा छेद कर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम घटना की जानकारी पर पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने किया मौका मुआवना पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज पाटन थाना क्षेत्र के बावड़ी डिंडोर में हूरतन पुत्र रंगजी के मकान में हुई चोरी पाटन थाना पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

हापुड - NH-9 पर अर्धनग्न होकर बॉडी प्रदर्शन कर युवक ने की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow1h ago
Hapur, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां बसपा नेता के भाई का गाड़ी में अर्धनग्न होकर बॉडी प्रदर्शन करते हुए स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है NH-9 पर बसपा नेता के भाई ने गाड़ी के सनरूफ से निकलकर अर्धनग्न होकर अपनी बॉडी का प्रदर्शन किया है।। बसपा नेता का भाई अर्धनग्न होकर अपनी बॉडी के पोज बनाते हुए वीडियो शूट करवा रहा है और यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है मुल्ला आरिफ जिला पंचायत सदस्य है और बसपा का नेता है और अर्धनग्न होकर बॉडी का प्रदर्शन कर स्टंटबाजी करने वाला है युवक उसका भाई है। वीडियो हापुड़ के नेशनल हाईवे 9 का बताया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top