icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
845439
NAN ASHRAFFollow1 Mar 2026, 08:59 am

अभिभावक सजग रहेगें तो बच्चों का भविष्य बनेगा उज्जवल। मुस्कान एकाडमी पब्लिकसोफ़वा टोला ।

Nautan Dube, Bihar:अभिभावक सजग रहेगें तो बच्चों का भविष्य बनेगा उज्जवल। गरिमा धूम नगर सोफवा टोला मुस्कान एकाडमी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन नौतन। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं में अपार प्रतिभा छूपी हुई है। जरूरत है उन्हे निखारने की। अगर अभिभावक प्रति छात्र छात्राओं के पढाई की निगरानी शुरू कर दे तो उनका भविष्य उज्जवल बन सकता है।यह बातें रविवार को धूम नगर पंचायत के सोफवा टोला मुस्कान एकाडमी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का विधवत उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर गरिमा देवी शिकारिया ने कहीं। कार्यक्रम के व्यवस्थापक रमेश पटेल ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।छात्र छात्राओं ने मुख्य अतिथि महापौर गरिमा देवी शिकारिया को बारी बारी से माला पहनाकर अभिनंदन किया। विधालय के प्रधानाध्यापक अवध कुमार पटेल ने कहा कि विधालय वर्ष 2011 से संचालित हैं। पंद्रह साल से यह विधालय चलते हुए अपना सफर पुरा किया है। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने में विधालय के शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई है। एच एम ने विधालय के प्रगति रिपोर्ट को अभिभावकों और छात्र व छात्राओं के बीच प्रस्तुत किया।बतौर मुख्य अतिथि महापौर ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को विधालय और कोचिंग के भरोसे नहीं छोडे क्योंकि प्रति दिन कोचिंग और विधालय में हुएं पढाई का मूल्यांकन करें।इससे छात्र और छात्राएं जवाबदेह बनेगें और मिले होम वर्क को पूरा भी करेंगे। मुख्य अतिथि ने मौजूदा हालात में छात्राओं के बढते कदम पर विस्तार से प्रकाश डाला।उदघाटन समारोह के बाद छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

हुगली के उत्तरपाड़ा में हिन्दुओं पर हमलों और धर्मांतरण के हथकंडे पर चिंता

Noida, Uttar Pradesh:हिन्दुओं के धर्मांतरण के लिए कैसे कैसे हथकंडे अपने जा रहे हैं , उनको डरा धमका के जिस तरह से उनके ऊपर हमले हो रहे है . ऐसी एक खबर बंगाल के हुगली ज़िले के उत्तरपाड़ा से आई है - वह पर हिन्दू लोग अब दाढ़ी रखने लगे हैं , घर से बहार निकलते वक्त हाथ कलावा , माथे का टीका मिटाकर घर से बहार निकलते है जिससे कोई जिहादी उनको हिन्दू न समझ ले उसपर कोई हमला न कर दे . इससे बचने के लिए उन्हें अर्ध धर्मांतरण का सहारा लेना पड़ता है , यह बहुत गंभीर मामला है अब बंगाल की स्थितियां परिस्थितिया बदल रही है और हिन्दू समझ आइए चक्करों में दोबारा न फसे इसके लिए बहुत आवश्यक है की समय रहते इसपर कार्यवाही करे , शासन , प्रशासन को भी चौकन्ना रहना पड़ेगा की हिन्दुओं के साथ ही इस तरह का व्यव्हार क्यों होता है और हिन्दू समझ को इस तरह के काम के लिए क्यों मजबूर होना पड़ता है , यह बेहद गम्भीर मामला है इसपर संज्ञान लेना बहुत ज़रूरी है
0
0
Report
Advertisement

तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से लाखों ठगी: आरोपी गिरफ्तार

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा ब्रेकिंग तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से लाखों की ठगी का मामला सामने आया। पति से अनबन ठीक करने का झांसा देकर आरोपी ने बनाया शिकार। पीड़ित महिला से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी ली गई। करीब 5 लाख रुपये के जेवर और 1 लाख 63 हजार रुपये की धोखाधड़ी। रकम और जेवर लेने के बाद आरोपी हुआ फरार। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच में आरोपी की पहचान गोरखनाथ बाबा उर्फ रविन्द्र कुमार देव के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार। साजा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव का पूरा मामला। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी।
0
0
Report
Advertisement

बल्लभगढ़ विधानसभा में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों के साथ चर्चा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद।। बल्लभगढ़ में आज बल्लभगढ़ से विधायक एवं हरियाणा में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे मूलचंद शर्मा ने निगम अधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बल्लभगढ़ विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक इस मौके पर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़खड़ बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज सहित तमाम अधिकारी और पार्षद गण मौजूद रहे।। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए मूलचंद शर्मा ने बताया कि आज तमाम अधिकारियों के साथ बल्लभगढ़ में चल रहे विकास कार्य को लेकर बैठक की थी जिसमें सभी अधिकारी गण मौजूद थे वही मूलचंद शर्मा ने बताया कि कई मामले पार्षदों के द्वारा सामने आए थे सफाई व्यवस्था के साथ-साथ अन्य विकास कार्य को भी आगे बढ़ने का काम किया जा रहा है।。
0
0
Report
Advertisement

केंदुआडीह गैस रिसाव के चलते धनबाद-बोकारो मार्ग पर बैरिकेडिंग, वैकल्पिक मार्गों की सलाह

Dhanbad, Jharkhand:एंकर ---धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह स्थित पुराने जीएम आवास की बाउंड्री वॉल गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। दीवार गिरते ही जमीन के भीतर से जहरीली गैस का तेज़ी से रिसाव शुरू हो गया,जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और बीसीसीएल की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही, भू-धसान प्रभावित क्षेत्र में जाने से सख्ती से मना किया गया है। वही सुरक्षा के मद्देनज़र धनबाद-बोकारो मार्ग पर केंदुआडीह से करीब 500 मीटर तक सड़क के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। स्थानीय लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और गैस रिसाव को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।
0
0
Report

बांधवगढ़ में बाघ शावक की मौत, प्रशासन ने SOP के साथ शव परीक्षण शुरू किया

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत हुई है। साल 2026 बांधवगढ़ में बाघों के लिए अनुकूल नहीं साबित नहीं हो रहा है, ताजा घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र पनपथा कोर की बीट बघडो की है जहाँ में एक बाघ शावक की मौत हुई है, सूचना होने पर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में डाग स्क्वाड बुलाकर क्षेत्र की सघन सचिंग करायी जाकर मेटल डिटेक्टर से जांच करायी गई। उसके उपरांत निर्धारित SOP का पालन करते हुए वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एवं खंड पशु चिकित्सा अधिकारी, मानपुर की टीम द्वारा शव परीक्षण किया गया। बाघ की मौत के कारणों की जाँच की जा रही है।
0
0
Report

ब बाबा बैद्यनाथ मंदिर पुजारी संघ ने जिला प्रशासन के खिलाफ धरना किया

Deoghar, Jharkhand:देवघर। गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में पंडा धर्मरक्षणि सभा के महामंत्री निर्मल मंटू झा के नेतृत्व में पुरोहित समाज के सदस्यों ने जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्जनों तीर्थ पुरोहित मौके पर उपस्थित रहे और मंदिर प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया। धरना को संबोधित करते हुए महामंत्री मंटू झा ने कहा कि मंदिर प्रशासन पूरी तरह से मनमानी पर उतारू है। गलत कार्यों का विरोध करने पर धमकी दी जाती है और झूठे मुकदमे दर्ज कराने की बात कही जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की मिलीभगत से “पिल पाया” द्वार का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वास्तविक वीआईपी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसके आड़ में चल रहे अवैध कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप है कि कुछ कर्मी अपने परिचितों को होटल से लाकर वीआईपी द्वार से प्रवेश कराते हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। धरना में सभा के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खबाडे, पूर्व महामंत्री दुर्लभ मिश्रा सहित सैकड़ों तीर्थ पुरोहित शामिल हुए। पुरोहितों ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top