सुपौल में पांच साल से अधूरा पड़ा है करोड़ों का पुल
Supaul, Bihar:सुपौल के रामदत्त पट्टी पंचायत के रामपुर पुनर्वास में एक पुल का निर्माण पांच साल से अधूरा पड़ा है। सूचना के अनुसार करोड़ों की लागत से बन रहा यह पुल अब केवल पिलरों तक ही सीमित है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से चल रहा निर्माण कार्य अचानक बंद हो गया। इस अधूरे पुल के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है। राज्य में कई अन्य पुलों की भी ऐसी ही स्थिति है, जो या तो जर्जर हैं या फिर निर्माणाधीन हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बैतूल के कथित अपहरण ड्रामे का खुलासा: दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के बालईमाल में हुए महिला अपहरण कांड की कहानी में अब एक चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। जिस घटना को दिनदहाड़े हथियारों के दम पर अपहरण बताया जा रहा था, पुलिस जांच में उसके पीछे एक अलग ही कहानी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक यह कोई असली अपहरण नहीं बल्कि कथित तौर पर पहले से प्लान किया गया ड्रामा था। मामले के बबलू यादव सहित दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि महिला और आरोपी बबलू की पुरानी जान-पहचान थी। दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए नजदीकियां बढ़ीं और महिला के भाई की भी बबलू से दोस्ती थी। बताया जा रहा है कि महिला अपने कथित प्रेमी बबलू के साथ जाना चाहती थी और लगातार उस पर साथ ले जाने का दबाव बना रही थी। लेकिन बबलू पहले से शादीशुदा था और महिला के परिजनों को भी यह रिश्ता मंजूर नहीं था। आखिरकार 31 अक्टूबर की रात बबलू अपने कुछ दोस्तों के साथ बोलेरो वाहन लेकर महिला के घर पहुंचा। यहाँ महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई और फिर महिला को बोलेरो में बैठाकर ले जाया गया। पुलिस का दावा है कि इस पूरी घटना की पहले से योजना बनाई गई थी और महिला की सहमति से अपहरण का नाटक रचा गया था। हालांकि महिला ने अपने बयान में इसे अपहरण बताया है, जबकि पुलिस की जांच में अलग कहानी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने बबलू यादव सहित दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहरण का मामला दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े और भी राज खुलने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि पुलिस की आगे की जांच में इस कथित अपहरण के ड्रामे की कितनी परतें खुलती हैं.दमोह के बाजार में दो वर्गों के टकराव से दिवाली खरीदारी पर असर
Damoh, Madhya Pradesh:नहीं थम रहा व्यापारियों के दो तबकों के बीच का विवाद, छोटे और बड़े व्यापारी आमने सामने... दमोह के मुख्य बाजार घंटाघर क्षेत्र और उसके आसपास त्योहारों के समय दशकों से मुख्य दुकानों के सामने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले सीजनेवल दुकानदार अपनी दुकानें लगाते चले आ रहे है, दिवाली के त्यौहार के समय बाजार की मुख्य यानी बड़ी दुकानों के सामने जमीन पर बैठकर ये छोटे व्यापारी दीपक लाई पूजन सामग्री जैसे उत्पाद बेचते है लेकिन दुकानों के सामने दुकान लगने से बड़े व्यापारी नाराज है, प्रशासन ने इन फुटपाथी दुकानदारों को तहसील मैदान में दुकानें लगाने व्यवस्था बनाई और सोमवार को उन्हें बाजार से हटाने की कोशिश की तो महिलाओं ने बबाल काटना शुरू कर दिया और हालात बिगड़ गए, पुलिस और नगर पालिका ने समझाइश दी पुलिस थाने में मीटिंग हुई लेकिन छोटे दुकानदार अपनी मांग पर डटे है तो अब व्यापारी संघ ने भी मोर्चा खोला है, विभिन्न व्यापारी संगठनों ने एक साथ आकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया और कहा है कि त्योहारी सीजन में उनकी दुकानों के सामने दुकान लगने पर उन्हें परेशानी है आपत्ति है और प्रशासन इन लोगों को सड़क से नहीं हटाता तो बड़े दुकानदार प्रदर्शन करेंगे। कुल मिलाकर दीवाली से पहले दो वर्गों का आमने सामने आना अच्छे संकेत नहीं है और स्थानीय प्रशासन रास्ता निकालने में जुटा हुआ है।गैरकर्मचारी वर्षों से कर रहा विभागीय कामकाज, राशन कार्ड के नाम पर वसूली के आरोप
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:गैरकर्मचारी वर्षों से कर रहा विभागीय कामकाज, राशन कार्ड के नाम पर वसूली के आरोप मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय में एक निजी व्यक्ति द्वारा सरकारी कंप्यूटर पर बैठकर विभागीय पोर्टल संचालित करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि मृत्युंजय उर्फ बबलू पिछले कई वर्षों से आपूर्ति निरीक्षक के सरकारी डोंगल का इस्तेमाल कर राशन कार्ड से संबंधित पत्रावलियां पोर्टल पर अपलोड कर रहा है। वहीं, राशन कार्ड बनवाने के नाम पर जरूरतमंदों से अवैध वसूली के आरोप भी लगे हैं। मामले में आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार अग्रहरी ने मृत्युंजय को अपना कर्मचारी मानने से इनकार किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि गैरकर्मचारी को सरकारी डोंगल और विभागीय पोर्टल इस्तेमाल करने की अनुमति किसने दी? अब उच्चाधिकारियों से मामले की जांच और सरकारी डिजिटल संसाधनों के इस्तेमाल की जवाबदेही तय करने की मांग उठ रही है।सुल्तानपुर: अवैध खनन रोकने गई प्रशासनिक टीम पर हमला
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर: जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के रामनगर इमलिया गांव में सोमवार देर रात अवैध खनन की जांच करने पहुंची राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में नायब तहसीलदार सदर धर्मेंद्र यादव का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो लेखपाल समेत अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने दो लेखपालों को कुछ समय के लिए बंधक भी बना लिया था। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार, अवैध खनन की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर की सीयूजी से प्राप्त निर्देश के बाद नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम में दो लेखपाल और सुरक्षा गार्ड शामिल थे। कार्रवाई के दौरान खनन विभाग की टीम भी मौजूद रही। मौके पर जांच में अवैध खनन की पुष्टि हुई। इसी दौरान वहां मौजूद जेसीबी और डंपर भागने लगे। प्रशासनिक टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू की तो कथित तौर पर खनन में शामिल लोगों ने हमला कर दिया। हमले में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव के पैर में गंभीर चोट आई और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। लेखपाल कुंवर बृजेश सिंह और सुमित कुमार समेत अन्य कर्मचारियों को भी चोटें पहुंचीं। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला ने घटना की पुष्टि करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और राजस्व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौके पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम अवैध खनन रोकने गई थी। वहीं, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके से एक डंपर सीज किया गया है तथा दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। डीएम ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य सख्त कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें घटना की विस्तृत जांच में जुटी हैं। प्रशासनिक टीम पर हमले के बाद जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई और सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।रायबरेली में अयोध्या हाईवे पर डंपर ने दुकानों को कुचला, किसी के घायल नहीं
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में अयोध्या हाईवे पर बेकाबू डंफर ने दर्जनों दुकानों को रौंद दिया। मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के अयोध्या मार्ग हाईवे पर तकिया चौराहे के पास का है। यहाँ अमावां ब्लॉक के निकट देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि डंपर चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित दर्जनों दुकानों को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकानों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।सतना के पीएम आवास कॉलोनी में गैस सिलेंडर आग से बड़ा हादसा टल गया
Satna, Madhya Pradesh:सतना: उतैली स्थित पीएम आवास कॉलोनी में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस सिलेंडर पहुंचाने आए एक वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। वाहन को आग की लपटों में घिरा देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय निवासियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए आनन-फानन में वाहन से सिलेंडरों को नीचे उतारना शुरू किया। लोगों की इस बहादुरी और मुस्तैदी से एक बहुत बड़ा ब्लास्ट होने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।बदायूँ में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक बच्ची समेत चार लोग घायल
Usahait, Uttar Pradesh:नियाजी खान/बदायूँ: यूपी के बदायूँ में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक बच्ची समेत चार लोग घायल ठियाबंदी के बाद खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट में चार लोग घायल हो गए। एसडीएम बिसौली के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल गांव पहुंचा था। टीम ने जमीन की ठियाबंदी कर खेत में ठिया लगा दिए थे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अपने खेत की जुताई कर दी। आरोप है कि टीम के वापस लौटने के बाद पीड़ित पक्ष के लोग घर जा रहे थे। तभी विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने फावड़े, चाकू और भाला से हमला कर दिया। हमले में एक बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया है, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव का मामला ठियाबंदी के बाद खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट में चार लोग घायल हो गए। एसडीएम बिसौली के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल गांव पहुंचा था। टीम ने जमीन की ठियाबंदी कर खेत में ठिया लगा दिए थे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अपने खेत की जुताई कर दी। आरोप है कि टीम के वापस लौटने के बाद पीड़ित पक्ष के लोग घर जा रहे थे। तभी विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने फावड़े, चाकू और भाला से हमला कर दिया। हमले में एक बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया है, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव का मामला
