icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
804452
Prabhanjan Kumar SinghPrabhanjan Kumar SinghFollow8 Aug 2025, 01:24 pm

रक्षा बंधन पर मेंहदी और राखी बनाओ प्रतियोगिता में छात्र-छात्रों का उत्साह।

Masaurhi, Bihar:।।मसौढ़ी।। सावन के अंतिम दिन रक्षा बंधन से पूर्व पीपी स्कूल मसौढी में राखी बनाओ व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं का उत्साह नजर आया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। स्कूल में रक्षा बंधन पर छात्राओं ने अपने सहपाठियों के हाथ में राखी बांधी। पूरी तस्वीरें रक्षा बंधन पर भाई बहन के अटूट प्रेम प्रस्तुत कर रही थीं।मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने कलाकृति के जरिए लोगों का मन मोहा। प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शामली में दिनदहाड़े लूट: बस स्टैंड के पास तीन बदमाश 30 हजार छीनकर फरार

Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली दिन दहाड़े लूट शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। पीड़ित ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा के प्रति दहशत फैल गई है और पुलिस अधिकारी घटनाक्रम पर बोलने से बच रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज शामली के दिल्ली बस स्टैंड पास अजंता टॉकीज में बस में सवार सतपाल पूर्व प्रधान मीमला निवासी से तीन युवकों ने लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सतपाल के बेटे के अनुसार उनके बैंक खाते से लगभग ₹30000 निकाले गए थे जिन्हें छीनकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वीडियो CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report

ट्रैक्टर-ट्रॉली टक्कर के बाद युवक पर धारदार हथियारों से हमला, घायल

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की मामूली टक्कर के बाद एक युवक पर कथित रूप से धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल अल्ताफ निवासी गंगोह ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। धौलापड़ा चौकी के पास आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने पर उसने भी ट्रैक्टर रोक दिया। इसी दौरान बराबर से गुजर रही एक बाइक ट्रॉली से हल्के रूप से टच हो गई। अल्ताफ के अनुसार, उसने बाइक सवारों का हालचाल पूछा और उनकी बाइक पर घास की गटरी रखवाने में भी मदद की, जिसके बाद वह आगे बढ़ गया। आरोप है कि कुछ दूरी पर गांव रंधेड़ी के पास 7-8 बाइक सवारों ने ट्रैक्टर रोक लिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की, जान से मारने की धमकी दी और अन्य साथियों को बुलाकर ट्रैक्टर से नीचे उतराकर दाढ़ी पकड़कर मारपीट की गई। धारदार हथियारों व अन्य वस्तुओं से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। अल्ताफ ने आरोप लगाया कि उसकी टोपी और दाढ़ी भी फाड़ दी गई। घायल ने बताया कि उसने डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने खुद को सीएचसी गंगोह में भर्ती पाया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

संभल हिंसा के आरोप पर जफर अली बयान, AIMIM के निशाने पर नवाब महमूद

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । AIMIM में सियासी एंट्री के बाद विवादित जामा मस्जिद के सदर .. संभल हिंसा के आरोपी जफर अली का पहला बड़ा बयान ... जामा मस्जिद के सदर का धर्मिक पद ..ऑनरेरी पद है ...अवाम की ख़िदमात के लिए सियासत में उतरना जरूरी था .. सदर जफर अली ने AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ में जमकर पढ़े कशीदे .. AIMIM के चीफ असद उद्दीन ओवेशी को बताया मुस्लिमों और पिछड़ों का सच्चा हितैषी .... सदर जफर अली ने बयान देकर सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद पर भी निशाना साधा । सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद मुस्लिमों को बीजेपी का डर दिखाकर मुस्लिम बोट वैंक पर कब्जा किये हुए है ... लेकिन 2027 के चुनाव में सपा विधायक का यह खेल नहीं चलेगा ...अगर AIMIM उन्हें प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतारती है ...तो वह सपा विधायक को कड़ी टक्कर देंगे ... सदर जफर अली ने संभल हिंसा के आरोपों को बताया वे बुनियाद ... सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद ने जफर अली के बयान पर دو टूक पलटवार करते हुए कहा ...उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा ..पिछले चुनाव में भी AIMIM में अपना प्रत्याशी चुनाव में उतारा था ...क्या हश्र हुआ सभी जानते है ।
0
0
Report
Advertisement

नूंह ग्रीवेन्स मीटिंग में मामन खान-नसीम अहमद की तीखी बहस

Nuh, Haryana:नूंह ग्रीवेन्स कमेटी की बैठक सोमवार को उस समय गरमा गई, जब कांग्रेस विधायक मामन खान और भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद के बीच तीखी बहस हो गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत गांव रीगढ़ की पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायत पर चर्चा के दौरान हुई। शिकायत में ग्रामीणों ने दूषित पेयजल की समस्या उठाई थी। इसी मुद्दे पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक मामन खान और पूर्व विधायक नसीम अहमद के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। देखते ही देखते दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझок हो गई, जिससे बैठक का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को बिगड़ता देख बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंत्री विपुल गोयल ने तत्काल हस्तक्षेप किया। उनके साथ पूर्व परिवहन मंत्री एवं नूंह से कांग्रेस विधायक चौधरी आफ़ताब अहमद ने भी दोनों नेताओं को शांत रहने की अपील की। दोनों वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और बैठक की कार्यवाही दोबारा सामान्य रूप से शुरू की गई। बताया गया कि गांव रीगढ़ में दूषित पेयजल की समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया तथा समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रीवेन्स कमेटी की बैठक का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है, लेकिन इस दौरान दो प्रमुख राजनीतिक नेताओं के बीच हुई तकरार चर्चा का विषय बन गई। हालांकि, समय रहते हस्तक्षेप होने से बैठक बिना किसी बड़े व्यवधान के आगे बढ़ सकी। वही इस पर विधायक आफताब अहमद ने कहा कि इस मुद्दे पर अधिकारियों को जिम्मेवारी से जवाब देना चाहिए था। रेनीवेल परियोजना की पानी की सप्लाई पूरे जिले में कई दिनों तक नहीं आती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी जब पानी की सप्लाई को लेकर दावे दूसरे तरीके से पेश करते हैं उसको रोकना हमारा काम है इसी वजह से बैठक में शामिल होते हैं जिससे सही तरीके से सरकार को स्थिति के बारे में अवगत करा सके।
0
0
Report

ग्वालियर में एक्सिस बैंक कार्ड धोखाधड़ी: 2.25 लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड की अनुपयोगी सर्विस बंद करने का झांसा देकर उद्यानिकी विभाग के अधिकारी के साथ 2.25 लाख रुपये की ठगी हो गई। इस मामले में यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है。 यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महलगांव स्थित कर्मचारी आवास विकास कालोनी में रहने वाले अजय द्विवेदी ग्रामीण उद्यानिकी विकास अधिकारी हैं। उनकी पदस्थापना इस समय दमोह में है। वह 15 जून को अवकाश पर आए थे। एक जुलाई को वह बाजार में खरीदारी करने के लिए गए थे। उनके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। एक जुलाई को इनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक कर्मचारी बताया और कहा कि उनके कार्ड पर कई अनुपयोगी सर्विस एक्टिव हैं। इन्हें डिएक्टिवेट नहीं करवाया तो उनके खाते से रुपये कट जाएंगे। अजय को लगा कि यह काल बैंक से ही है। कॉल करने वाले ने उनके कार्ड का नंबर व अन्य जानकारी भी बताई थी, जो बिल्कुल सही थी। इसके बाद उनसे ओटीपी पूछा, फिर खाते से 2.25 लाख रुपये निकल गए। तब ठगी का पता लगा। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर की। साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत होते ही ई-जीरो एफआईआर दर्ज हुई। जिसके बाद यूनिवर्सिटी पुलिस ने मूल एफआईआर दर्ज की है。
0
0
Report
Advertisement

पटना के सदाकत आश्रम पर हमला; कांग्रेस ने पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठाए

Patna, Bihar:पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं कांग्रेस नेता करुणा सागर और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस निष्पक्ष होकर कानून का पालन कराने के बजाय सत्ताधाथी दल के हितों की रक्षा कर रही है। करुणा सागर ने दावा किया कि 22 जुलाई 2026 को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से लैस होकर सदाकत आश्रम पर सुनियोजित हमला किया, जिसमें कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता घायल हुए तथा वाहनों को नुकसान पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की शिकायत के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, जबकि हमलावर पक्ष की शिकायत पर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और कानून के शासन के खिलाफ बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता प्रेमचंद सिंह, नदीम अंसारी और सामंत प्रधान भी मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर: कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म-हत्या का मामला, आरोपी फरार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक कॉलेज छात्रा के साथ दोस्ती की आड़ में दुष्कर्म और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक साल से शादी का झांसा देकर शोषण कर रहे युवक ने जब शादी से इनकार किया, तो छात्रा ने उससे दूरी बना ली। इस पर आरोपी ने उसे बदनाम करने और ब्लैकमेल करते हुए हत्या करने की धमकी दी। इस धमकी से वह बेहद डर गई थी। जिस पर पीड़ित कॉलेज छात्रा ने 19 जुलाई की शाम अपने घर पर दोनों हाथों की कलाई की नसें काट ली थीं। इसके बाद बाथरूम में जाकर फांसी लगाने का प्रयास किया था। घटना के समय छात्रा की मां ने उसे देख लिया तो तत्काल उसे बचाया। छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचे तो यह पूरे घटना का पता लगा। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद छात्रा, परिजन के साथ हजीरा थाना पहुंची और शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसके बाद इस घटना का विस्तृत विवरण ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की एक साल पहले कॉलेज के बाहर खड़े होने वाले रवि राठौर से दोस्ती हुई थी, 20 दिसंबर 2025 की रात करीब 11 बजे रवि राठौर छात्रा के घर पहुंचा। उस वक्त छात्रा घर पर अकेली थी। आरोपी ने शादी का वादा किया और उसके साथ जबरन गलत काम किया। इसके बाद भी वह लगातार शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। हाल ही में 15 जुलाई को जब पीड़िता ने रवि पर शादी का दबाव पाया, तो वह अपने वादे से साफ मुकर गया और इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसके अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने उससे पूरी तरह बातचीत बंद कर दी। आरोपी की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से छात्रा इस कदर खौफजदा हो गई कि उसने आत्मघाती कदम उठाने का मन बना लिया। 19 जुलाई को उसने अपने घर के बाथरूम में ब्लेड से दोनों हाथों की कलाइयां काट लीं और फांसी लगाने की कोशिश की। संयोग से उसी वक्त उसकी मां ने उसे देख लिया और तुरंत फंदे से उतारकर सुरक्षित बचा लिया। परिजन पीड़िता को लेकर हजीरा थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई सीएसपी रोबिन जैन का कहना है कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी रवि राठौर के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और प्रताड़ना की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल अपने घर से फरार है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
0
0
Report

श्रावणी मेला के लिए देवघर में कांवरियों की तैयारी पूरी, ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़

Deoghar, Jharkhand:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में अब Bra दो दिन शेष हैं लाखों लाख कांवरिया देवघर के बाबा धाम पहुंचते हैं और बाबा पर जलार्पण करते हैं श्रवणी मेला के दौरान कांवरियों के लिए विशेष तैयारी की जाती है जिसको लेकर आज देवघर डीसी देवघर एसपी देवघर डीडीसी नगर आयुक्त सहित जिला प्रशासन के द्वारा कांवरियों के सुविधा के लिए किया जा रहे कार्यों को लेकर बाइक और पैदल सभी जगह का निरीक्षण किया इस दौरान देवघर के दर्शनीय मोड शिवगंगा मानसरोवर शिवराम झा चौक बीएड कॉलेज सहित रूट लाइन में हो रहे सभी कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इस बाबत जानकारी देते हुए देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि लगभग सभी कार्य पूरे किए जा चुके हैं थोड़े बहुत कार्य जो बचे हुए हैं उसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है इसके अलावे हर एक-एक घंटे में सभी लोकेशन का जीपीएस फोटो श्रावणी मेला ग्रुप में साझा करने के लिए आदेश दिया गया है ताकि सभी कार्यों का अवलोकन कर समय से पूर्व काम खत्म किया जा सके वही देवघर एसपी प्रवीण कुमार पुष्कर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमतापूर्वक दर्शन के लिए सभी काम लगभग पूरे किए जा चुके हैं देवघर पुलिस को लगभग 10 हजार पुलिस फोर्सज का डेप्लॉयमेंट भी मिल चुका है कल से सभी लोग अपने-अपने काम पर लग जाएंगे इसके अलावा ट्रैफिक को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है ताकि ट्रैफिक जाम ना लगे और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक जल अर्पण कराया जा सके.
0
0
Report

लातूर के किसान प्यास बुझाने के लिए टँकर से पानी ढो रहे हैं

Latur, Maharashtra:पावसाची दडी, शेतकऱ्यांची धडपड..... स्क्रिप्ट ::- आभाळाने साथ सोडली... शेतकऱ्यांच्या संघर्षाला सुरुवात झाली... टँकरचं पाणी... घागरीने सिंचन... टोमॅटो पीक वाचवण्यासाठी शेतकऱ्याची धडपड... तर दुसरीकडे कोरडवाहू शेतीतील सोयाबीन आणि तुरीचं पीकही पावसाअभावी संकटात आलंय... लातूरमध्ये दुष्काळाची चाहूल लागलीय... पाऊस दडी मारतोय... आणि बळीराजा आभाळाकडे डोळे लावून बसलाय... AC ::- आभाळाने साथ सोडली... दुष्काळाची चाहूल लागली... आणि आता पिकांना जिवंत ठेवण्यासाठी शेतकऱ्यांवर चक्क घागरीने पाणी घालण्याची वेळ आली आहे. कुठे टँकरचं पाणी विकत घेऊन एक-एक रोप जगवण्याची धडपड सुरू आहे... तर कुठे कोरडवाहू शेतीतील पिकं पावसाअभावी सुकण्याची भीती निर्माण झाली आहे. ही परिस्थिती केवळ एका-दोन शेतकऱ्यांची नाही... तर लातूर जिल्ह्यातील शेतकऱ्यांच्या संकटाचं बोलकं चित्र आहे. VO 01 ::- लातूर जिल्ह्यातील शेतकरी आजही पावसाच्या प्रतिक्षेत आहे. अजून हि शेतकर्याच्या नजरा या आभाळाकडे लागल्या आहेत... चाकूर तालुक्यातील दापक्याळ येथील शेतकरी मैनुद्दीन शेख यांनी एक एकरात टोमॅटोची लागवड केली आहे. मोठा खर्च करून उभं केलेलं पीक आता पावसाअभावी सुकण्याच्या मार्गावर आहे. त्यामुळे केलेला खर्च आणि मेहनत वाया नये म्हणून मैनुद्दीन शेख टँकरने पाणी विकत आणत आहेत. टँकरमधून आलेलं पाणी घागरीत भरायचं... आणि प्रत्येक टोमॅटोच्या रोपापर्यंत ते पोहोचवायचं... कुटुंबासह दिवसभर उन्हात राबून एक-एक रोप जगवण्याची त्यांची धडपड सुरू आहे. पाऊस कधी येईल याची शाश्वती नाही... मात्र तोपर्यंत हातात घागर आणि नजरेत पावसाची आशा घेऊन हा शेतकरी आपलं पीक वाचवण्यासाठी झगडतोय... बाईट ::- शेतकरी मैनुद्दीन शेख VO 02 ::- ही परिस्थिती केवळ दापक्याळपुरती मर्यादित नाही... बुधोडा येथील शेतकरी अशोक चिलमे यांचीही अशीच अवस्था आहे. त्यांच्याकडे पाच एकर कोरडवाहू शेती आहे. यामध्ये चार एकर सोयाबीन आणि अर्धा एकर तुरीचं पीक आहे. पावसाच्या भरोशावर त्यांनी पेरणी केली... सुरुवातीला पिकांनी जमिनीतून डोकं वर काढलं... मात्र आता पावसाने दडी मारल्याने शेतातील ओलावा कमी होत आहे. पावसाअभावी सोयाबीन आणि तुरीच्या पिकाची वाढ खुंटण्याची आणि पीक हातातून जाण्याची चिंता त्यांना सतावत आहे. कोरडवाहू शेती असल्याने पाण्याचा दुसरा आधार नाही... त्यामुळे आता अशोक चिलमे यांच्यासह परिसरातील शेतकऱ्यांची सारी भिस्त आभाळावरच आहे. बाईट ::- अशोक चिलमे, शेतकरी VO 03 END ::- एकीकडे वाढता उत्पादन खर्च... दुसरीकडे पावसाने फिरवलेली पाठ... अशा दुहेरी संकटात लातूर जिल्ह्यातील शेतकरी सापडला आहे. कुणी टँकरचं पाणी विकत घेऊन घागरीने एक-एक रोप जगवतोय... तर कुणी कोरडवाहू शेतात उभ्या पिकाकडे पाहत पावसाची वाट पाहतोय. मात्र हा संघर्ष आणखी किती दिवस चालणार, हा मोठा प्रश्न आहे. कारण आता शेतकऱ्याच्या हातात काहीच उरलेलं नाही... नजर फक्त आभाळाकडे आहे. वेळेत पाऊस बरसला तर पिकांना जीवदान मिळेल... अन्यथा मातीमोल होईल ते केवळ पीक नाही... तर त्यासोबत शेतकऱ्याची वर्षभराची मेहनत, त्याची स्वप्नं आणि उद्याची आशाही... P2C ::- वैभव बालकुंदे रिपोर्टर Zee 24 तास, लातूर
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर में 33 किलोग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार; तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 33 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र निवासी करीब 20 वर्षीय उमेश कुमार के रूप में हुई है। मामला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजकर 15 मिनट पर गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के पास शौचालय के नजदीक कुछ युवक ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा खरीदकर बिहार और बनारस ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानगो बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के पास छापेमारी की और मौके से उमेश कुमार को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन ट्रॉली बैग में करीब 33 किलोग्राम गांजा और एक सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 80/2026, दिनांक 26 जुलाई 2026 के तहत NDPSACT की धारा 20(b)(ii)(B)/29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इस तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई में सीतारामडेरा थाना प्रभारी पु०नि० आनंद कुमार मिश्रा, कनीय अभियंता उमाशंकर, पु०अ०नि० अक्षय कुमार, युवराज कुमार, मनोरंजन कुमार, स०अ०नि० सुशील प्रसाद, जयदेव कुमार दास, सा०आ० 67 राजकिशोर प्रसाद समेत सीतारामडेरा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे.
0
0
Report

जैसलमेर में गौ सम्मान मार्च: संतों के साथ 4 लाख हस्ताक्षर राष्ट्रपति तक पहुँचाने अभियान

Jaisalmer, Rajasthan:गौ सम्मान आह्वान अभियान पैदल मार्च का हुआ आयोजन, इस अवसर पर सेकड़ो गौ भक्तो द्वारा शहर के मुख्य मार्गो से संदेश यात्रा निकाली गई, 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान दिवस मनाने की अपील की, 4 लाख हस्ताक्षरों की पोथी के साथ संतों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन जैसलमेर। ग hira प्रकार के मठ के मठाधीश महंत बालभारती महाराज ने कहा कि देशभर में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने तथा गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर संत समाज एकजुट है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हो रही गौ-हत्याओं पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि देशव्यापी अभियान के तहत 40 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें जैसलमेर से करीब 4 लाख हस्ताक्षर एकत्र किए गए हैं। वहीं महंत नारायण भारती महाराज ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल गो-सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देना, गोचर भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा केंद्र में अलग गौ-सेवा मंत्रालय का गठन भी प्रमुख मांगों में शामिल है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती से भूमि और अन्न दोनों प्रभावित हुए हैं, ऐसे में गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अभियान का पहला चरण 27 अप्रैल को देश की 5,100 से अधिक तहसीलों में आयोजित किया गया था, जिसमें सवा पांच करोड़ से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए। दूसरे चरण के तहत 27 जुलाई को देशभर के करीब 800 जिलों में जिलाधीशों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपे गए। अंत में संतों ने अधिक से अधिक लोगों से गो-सेवा, गो-सुरक्षा और गो-सम्मान के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। बाइट - बाल भारती महाराज
0
0
Report

अभनपुर की आरा मिलों में अवैध लकड़ी भंडारण पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Begun, Rajasthan:रायपुर एक्सक्लुसिव ब्रेकिंग फारेस्ट विभाग की बड़ी कार्रवाई.. अभनपुर में मामनचंद हुकुमचंद सॉ मिल में फारेस्ट की दबिश.. आरा मिल में अवैध लकड़ियों के भंडारण की चल रही जाँच आरा मिल में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित साल पेड़ की लकड़ियां कोरबा से तस्करी होकर अभनपुर की आरा मिल पहुंचने की खबर.. एक लाइसेंस की आड़ में चार आरा मिल संचालित करने का आरोप.. वन विभाग ने सील की हैं चारों आरा मिल PCCF ने मिल में मौजूद सभी लकड़ियों की जाँच के दिये निर्देश. मिल परिसर में मौजूद है सैकड़ों टन लकड़ियाँ.. फारेस्ट उड़नदस्ता की टीम लकड़ियों की कर रही जांच..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top