icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
804452
Prabhanjan Kumar SinghPrabhanjan Kumar SinghFollow16 Sept 2025, 01:28 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नागपुर में ईद ए मिलाद पर विशाल जुलूस, 5,000 पुलिस की सुरक्षा

Nagpur, Maharashtra:नागपुर में ईद ए मिलाद पर्व पर विशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे, लगभग 5000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे एसआरपीएफ ,होमगार्ड की टुकड़ी भी बुलाई गई है, CCTV, ड्रोन से भी निगरानी, इस दौरान शहर की रोशनी की गयी है... नागपुर में आज ईद ए मिलाद पर्व पर विशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे, जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की संख्या प्रतिवर्ष काफी ज्यादा रहती है, सुबह 11:00 बजे जुलूस की शुरुआत होगी, जुलूस को देखते हुए नागपुर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जो जुलूस की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा, नागपुर के सी रोड पर पर की गई रोशनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, नागपुर पुलिस ने जुलूस की सुरक्षा की व्यापक तैयारी की है, नागपुर में लगभग 5000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे एसआरपीएफ ,होमगार्ड की टुकड़ी भी बुलाई गई है, CCTV, ड्रोन से निगरानी, पुलिस का अनुमान है कि एक लाख से ज्यादा लोग जुलूस में शामिल होंगे विशेषता है कि जिस रास्ते से जुलूस निकलता है वहां पर हर धर्म के लोग अपने मंच बनाकर वहां से जुलूस का स्वागत करते हैं ,हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय दिया जाता है
0
0
Report

बानसुजारा डेम के दो गेट खोलने से धसान नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका

Chhatarpur, Madhya Pradesh:बानसुजारा डेम मे जलस्तर बढने पर उसके दो गेट बांध प्रबंधन ने खोल दिये, जिससे धसान नदी का जलस्तर बढने की संभावना है, सागर, दमोह और छतरपुर जिलों रूक कर हुई बर्षा से डेम का जलस्तर बढ रहा था जिससे यह गेट खोलना पडे, बांध के गेट नंबर 1 और 2 को 0.50-0.50 मीटर तक खोला गया है। तेज रफ्तार से पानी छोड़ा जा रहा है। पानी छोड़ने के कारण धसान नदी के निचले इलाकों में जलस्तर 2 से 3 फीट तक बढ़ गया है। गेट खोले जाने से पहले ही बांध प्रबंधन ने अलर्ट जारी कर दिया था। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों से नदी क्षेत्र से दूर रहने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। गौरत है कि बानसुजारा डेम छतरपुर और टीकमगढ़ जिले के बोर्डर पर स्थित है
0
0
Report
Advertisement

ठीकरी-खुरमपुरा हाईवे पर शराब से भरा कंटेनर पलटा; चालक बचा, कंसाइनमेंट सवालों के घेरे

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-ठीकरी में देर रात शराब से भरा तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया हादसा खुरमपुरा और ठीकरी के बीच शेरे पंजाब ढाबे के सामने हुआ कंटेनर पलटने के बाद उसमें भरी शराब की बोतलें और लिक्विड हाईवे पर फैल गया हादसे में चालक कंटेनर के अंदर फंस गया था, जिसे लोगों ने बाहर निकाला और हाईवे एंबुलेंस की मदद से ठीकरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया Vo-जानकारी के अनुसार कंटेनर महाराष्ट्र के नासिक से हरियाणा के गुरुग्राम जा रहा था बोतलों पर सुला वाइनयार्ड्स की प्रीमियम वाइन के साथ 'ओनली फॉर सेल इन हरियाणा' का टैग लगा हुआ है इधर, हादसे के कई घंटे बाद भी आबकारी विभाग की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने से सवाल खड़े हो रहे हैं आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब का कंसाइनमेंट किन दस्तावेजों के आधार पर ले जाया जा रहा था क्या यह पूरा कंसाइनमेंट वैध है अवैध ये आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद ही साफ हो सकेगी
0
0
Report

रतलाम के भील छात्रावास पर हथियारबंद बदमाश, CCTV से पहचान की कोशिश

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में बीती रात औद्योगिक थाना क्षेत्र के विरियाखेड़ी पीजी आदिवासी छात्रावास के छात्र भील छात्र संगठन के साथ थाने पहुंचे और जमकर आक्रोश जताया। छात्रों का आरोप है कि 23 अगस्त को कुछ बदमाश हथियारों के साथ छात्रावास में घुस आए थे। आरोप है कि बदमाशों ने छात्रावास में हंगामा किया, जिसके बाद छात्रों ने इसकी शिकायत छात्रावास अधीक्षक से की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों को थाने पहुंचना पड़ा।\n\nवहीं छात्रावास अधीक्षक का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग छात्रावास में आते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में लाठी नजर आ रही है, जबकि एक व्यक्ति के हाथ में हथियार जैसा कुछ दिखाई दे रहा है। वही अधीक्षक का यह भी कहनाहै कि हमें जानकारी भी आज मिली है 2 दिन से पता नहीं था\n\nछात्रों के थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि छात्रावास में घुसने वाले लोग कौन थे और उनका उद्देश्य क्या था। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी。
0
0
Report

हाथरस की यूट्यूबर छवि वाष्र्णेय के परिवार के साथ उज्जैन सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस की यूट्यूबर छवि वाष्र्णेय और उनकी मां की मध्य प्रदेश में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार देर रात छवि परिवार के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए कार से निकली थीं। आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। कार में कुल 5 लोग सवार थे। इनमें मां-बेटी ने मौके पर दम तोड़ दिए, जबकि पिता, समधी और ड्राइवर की हालत गंभीर है। सभी को बड़ौद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 घटना उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह रामाखेड़ी गांव के पास हुई। पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव निवासी छवि वाष्र्णेय (23), पिता श्यामलाल (54), मां सारिका (50), उनके समधी सूरजपाल और ड्राइवर सचिन सोमवार देर रात महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुई थीं। इसी दौरान उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर माखेड़ी गांव के पास आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छवि और उनकी मां सारिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता श्यामलाल, समधी सूरजापल और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों मृत मां-बेटी के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया है। बड़ौद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।छवि के चेचेरे भाई सचिन वाष्र्णेय ने बताया कि वह बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं, ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई उसने की है। पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहती थीं। उनमें शुरू से ही कुछ अलग करने और आगे बढ़ने का जुनून था。 उन्होंने 2021 में छवि ने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था। शुरुआत में उन्होंने अपनी डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग और वीडियो बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और चैनल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित वीडियो भी बनाने शुरू किए।यूट्यूब पर 7 लाख से अधिक फॉलोवर्स छवि के यूट्यूब चैनल पर सात लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने के कारण वह क्षेत्र की चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बन चुकी थीं。 सोशल मीडिया पर छवि के काम को परिवार का भी पूरा सहयोग मिला। पिता श्यामलाल गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। परिवार ने छवि को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। मृतक छवि के परिवार में मां, पिता और एक बड़ा भाई कान्हा (26) रहते हैं。
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

दुमका के झारफल ब्रांड से बनेगा रोजगार, विदेशी बाजार तक पहुंचेगा जैकफ्रूट उत्पाद

Dumka, Jharkhand:दुमका में तैयार हो रहे झारफल ब्रांड के उत्पाद आने वाले दिनों में देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी पहचान बनाएंगे। सरकार की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा झारफल ब्रांड के तहत कटहल प्रोसेसिंग यूनिट के माध्यम से जैकफ्रूट से विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस पहल से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय महिला समूहों को जोड़कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। मेड इन दुमका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुमका प्रखंड परिसर स्थित प्रोसेसिंग प्लांट में कटहल से तीन प्रकार के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। दुमका और आसपास के क्षेत्रों में कटहल की अच्छी पैदावार को देखते हुए सरकार की पहल पर झारफल ब्रांड के तहत स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस पूरी पहल में जनजातीय महिला समूहों को विशेष रूप से जोड़ा गया है जिससे आदिवासी महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके। आने वाले दिनों में कटहल के अलावा मोरिंगा और महुआ से भी विभिन्न उत्पाद तैयार करने की जिला प्रशासन की योजना है। स्थानीय संसाधनों और महिलाओं की मेहनत से तैयार इन उत्पादों को दुमका की पहचान बनाया जाए और आगे चलकर इन्हें देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशी बाजारों तक भी पहुंचाया जा सके। दुमका क्षेत्र में कटहल की अच्छी उत्पादन को देखते हुए प्रोसेससिंग यूनिट चलाया जा रहा है जिससे कटहल उत्पादन में भी बढ़ावा मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

रामाधार नगर का नाम गांधीनगर: पार्षदों में भारी हंगामा

Danapur, Bihar:मनेर नगर परिषद की बैठक में भारी हंगामा के बीच रामाधार नगर वार्ड का नाम गांधीनगर किए जाने के proposal पर पार्षदों में आक्रोश दिखा। 20 पार्षदों ने कार्यवाही पंजी में छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया और कहा कि बैठक में लिए गए निर्णयों को सही तरीके से दर्ज नहीं किया गया। वीडियो वायरल हो रहे हैं और स्पष्ट दिख रहा है कि पार्षद नगर अध्यक्ष के कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। वहीं उपसभापति ने निष्पक्ष जांच कराने और छेड़छाड़ की पुष्टि होने पर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। विवाद उस वक्त बढ़ गया जब मोहल्ले का नाम बदलने से रहने वालों, खासकर छात्रों के लिए दस्तावेजों में नाम के अंतर से परेशानी पैदा होने की आशंका जताई गई। छात्रों ने भी नाम परिवर्तन का विरोध किया है। प्रस्तावों और कार्रवाई को लेकर नगरपालिका के अध्यक्ष के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। उपाध्यक्ष और कुछ पार्षदों ने कहा कि मामला प्रोसीडिंग में छेड़छाड़ का है और बहुमत के बिना इसे पेश किया गया है; अगर मांग पूरी नहीं होती है तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी गई।
0
0
Report

बैकुंठपुर सिंहासिनी महोत्सव में मंत्रियों ने मंदिर जीर्णोद्धार का भरोसा दिया

Gopalganj, Bihar:जिले के बैकुण्ठपुर में कल शाम एक दिवसीय सिंहासिनी महोत्सव का आगाज हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, व मिथिलेश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कई नामचीन गायकों ने शिरकत की व अपनी प्रस्तुति दी। सिंहासिनी में बाबा धनेश्वर नाथ सिंहासिनी महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शिल्पी राज, अनुपमा यादव, अलका सिंह ने अपनी टीम के साथ प्रस्तुति दी। मंत्री मिथिलेश तिवारी, मंत्री विजय सिन्हा व दिलीप जायसवाल के साथ बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर पहुँचे जहाँ जलाभिषेक किया व पूजन किया। मंत्री ने बताया कि बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए जो काम आएगा उसे पूरा किया जायेगा। दिलीप जायसवाल ने पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जैसा कि यहां के स्थानीय विधायक मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया मंदिर महाभारत काल से है। बाबा धनेश्वर नाथ व सिंहासिनी धाम अपनेआप में अद्भुत है सभी को बाबा का आशीर्वाद प्राप्त हो सभी लोग सुखी रहे कामना करते हैं। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि जिले में कुल 5 महोत्सव होता है जिसमें 3 महोत्सव बैकुंठपुर विधानसभा में होता है। आज हमसब बाबा धनेश्वर नाथ के यहाँ इकट्ठा है आज सिंहासिनी महोत्सव का आयोजन हो रहा है बड़े बड़े कलाकार आये हैं अपनी सभ्यता संस्कृति को उजागर प्रकटीकरण करने के लिए आये हैं मंदिर का स्वरूप विशाल हो आकर्षक हो देश दुनिया के लोग यहाँ आये हैं हम सभी प्रयासरत हैं।
0
0
Report

झारखंड कांग्रेस ने खानिज संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में व्यापक आंदोलन का ऐलान

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर --खनिज संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, झारखंड के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का ऐलान रामगढ़ जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा चंदा चोरी एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में होटल ला मैरिटल, ब्लॉक चौक, रामगढ़ कैंट में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के senior नेता एवं युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव जी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज से संबंधित कानून में किए जा रहे संशोधन से झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्य के अधिकार एवं हित प्रभावित हो सकते हैं। खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार, स्थानीय लोगों के हित, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण तथा जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही कोई निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा राज्य की अर्थव्यवस्था और यहां के लोगों के जीवन-यापन से सीधे जुड़ी हुई है। ऐसे में केंद्र सरकार को राज्य के हितों एवं संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सेस (उपकर) से झारखंड की वित्तीय स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसका सीधा प्रभाव मंईयां सम्मान योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित गरीब, महिला, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ने की आशंका है। राज्य के राजस्व में संभावित कमी से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई सहित कई विकास कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। प्रेस वार्ता में चंदा चोरी के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया। रामगढ़ जिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सह विधायक श्रीमती ममता देवी जी ने कहा कि राजनीतिक चंदे और चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर राज्य और यहाँ के लोगों का अधिकार है। केंद्र सरकार की ऐसी नीतियों, जिनसे राज्यों की आर्थिक एवं वित्तीय स्वायत्तता प्रभावित होती हो, का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी जल-जंगल-जमीन, राज्य के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट कहना है कि सेस बिल के कारण यदि झारखंड के राजस्व और वित्तीय संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है, तो इसका असर सीधे आम जनता पर पड़ेगा और मंईयां सम्मान योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए झारखंड के हितों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर मजबूती से संघर्ष करेगी. बाईट -- कुमार गौरव (युवा कांग्रेस आयोग अध्यक्ष ) बाईट ---ममता देवी (बिधायक )
0
0
Report
Advertisement

मदनवाड़ा के किनारे शव मिलने के बाद हत्या की साजिश: चार आरोपी गिरफ्तार

बीती 5 मार्च 2026 को मदनवाड़ा क्षेत्र के ग्राम भैंसाराटोला के पास कोहका नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मृतक की पहचान कदम भुआर्य, उम्र 36 वर्ष, निवासी राजकट्टा के रूप में की।जांच के दौरान मुख्य संदेही चंदर सिंह अंधारे की लोकेशन हैदराबाद में मिली। इसके बाद पुलिस टीम हैदराबाद रवाना हुई और आरोपी को हिरासत में लेकर मानपुर लाया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने हत्या की पूरी कहानी सामने आई।पुलिस के मुताबिक, मृतक कदम भुआर्य अपनी पत्नी परमेश्वरी के साथ अक्सर मारपीट करता था। इसी बात से परेशान होकर उसके साले चमन लाल देहरी और मौसेरे भाई चंदर सिंह अंधारे ने अन्य साथियों के साथ मिलकर कदम की हत्या की साजिश रची।28 फरवरी को आरोपियों ने कदम भुआर्य को शराब पीने के बहाने चिखलाकसा नाले के पास बुलाया। वहां आरोपियों ने भुट्टा भूनकर खाया और कदम को महुआ शराब पिलाई। पुलिस के मुताबिक, जब कदम नशे में धुत हो गया, तब आरोपियों ने गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।मामले में पुलिस ने चंदर सिंह अंधारे, उम्र 25 वर्ष, हेमंत राणा, उम्र 21 वर्ष और चमन लाल देहरी, उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
0
0
Report

जीवन 24 हॉस्पिटल चौधरपुर में सड़क हादसे में घायल हुई युवती की मौत, परिजनों ने लगाया उपचार में लापरवाह

DILSHAD KHANDILSHAD KHANFollow18m ago
Chak Payanti Urf Gauspur, Uttar Pradesh:घंटों गेट के वाहर जमीन पर पड़ा रहा शव अस्पताल में अंदर से गेट में लगाया ताला" सीओ अमरोहा ने स्ट्रक्चर पर रखवाया शव, " अस्पताल नहीं मौत का घर बना चौधरपुर में जीवन 24 हॉस्पिटल " Chaudharpur :डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर राम नगर निवासी नानक सिंह के पुत्र रविकुमार, अभिषेक व पुत्री पूजा गुमसानी में अपने बीमार रिश्तेदार को देखने गए थे मंगलवार की सुबह वह घर वापस आ रहे थे ज़ब वह दिल्ली हाईवे पर बुढ़नपुर के पास पहुँचे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी बाइक पर सवार तीनों भाई बहन घायल हो गए मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से चौधरपुर मे जीवन 24 हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई |परिवार के लोगों का कहना है की जाँचो के नाम पर अस्पताल में उनसे मोटी रकम ले ली |पूरा दिन जांचो में ही निकाल दिया लेकिन घायलों का इलाज तक नहीं किया इसी लापरवाही के कारण युवती की मौत हो गईं | परिजनों का यह भी कहना है कि पैसे जमा कराने के बाद उन्हें बताया की लड़की की हालत ज्यादा खराब है और तीनों घायल बहन भाइयो को अस्पताल से रेफर कर दिया |ज़ब परिजन तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिये ले जाने के लिये एम्बुलेंस में बैठा रहे थे तब पता चला की युवती की मौत हो चुकी है | ज़ब तक मृतक के परिजन कुछ समझ पाते तब तक अस्पताल संचालक रईस अहमद ने अस्पताल के दोनों गेटो को बंद करा कर अंदर से ताले लगवा दिए |मृतका के परिजनों ने युवती का शव गेट के आगे रख कर बैठ गये | सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गईं | बात बढ़ती देख जिले से उच्च अधिकारी भी अस्पताल पहुँचे और मृतका के परिजनों से बात की |सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रबंधक और मृतका के परिजनों के बीच समझौता हो गया |बगैर कानूनी कार्यवाही के शव को अपने घर ले गये |
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top