icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सांगली में हल्दी ने दुष्काळ के बीच किसानों को राहत, क्विंटल 25 हजार रुपये

Sangli, Maharashtra:सांगली जिल्ह्यात दुष्काळाची सावट असताना शेतकऱ्यांना हल्दीने मोठा दिलासा दिला आहे. सांगलीमध्ये हल्दीला २५ हजार रुपये प्रतिक्विंटल इतका उच्चांकी दर मिळाला आहे. कृषी उत्पन्न बाजार समितीच्या आवारात पार पडलेल्या सौद्यात १४ मध्ये उच्च प्रतीच्या हलदीला हा दर मिळाला आहे, तर हलक्या प्रतीच्या हलदीला १३ हजार ५०० इतका दर मिळाला. एकीकडे दुष्काळाचे सावट असताना, हल्दीला मिळालेल्या सोन्याच्या झळाळीमुळे शेतकरी वर्गात आनंदाचे वातावरण पसरला आहे. घटलेले उत्पादन आणि आवक यामुळे हल्दीच्या दरात तेजी आली असून येणाऱ्या काळात हल्दीच्या दरात आणखी वाढ होण्याचा अंदाज व्यक्त केला जातो.
0
0
Report

हरदा में रात के विवाद में 5 घायल, चाकू से हमला, दो हिरासत में

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात मिडिल स्कूल के पास मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। अज्ञात युवकों ने पांच लोगों पर हमला किया, जिसमें दो को चाकू लगा। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी के कुछ युवक सिद्धवीर हनुमान मंदिर के पास दुर्गा पंडाल में टेंट लगाने वाले से बात कर रहे थे। तभी कार में सवार कुछ युवक वहां से निकले। कार निकालने की बात पर विवाद शुरू हुआ, जो सड़क पर रखे बैरिकेड हटाने को लेकर बढ़ गया। हमलावरों ने कार से उतरकर मारपीट की। इस दौरान पलाश लोकवाणी और निखिल असरानी पर चाकू से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही अन्य आरोपियों की तलाश जारी,
0
0
Report

INDIA सांसदों के लिए कनॉट प्लेस Moets में कांग्रेस की लंच बैठक, चुनावी रणनीति पर विचार

New Delhi, Delhi:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज दोपहर 1:45 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित Moets रेस्टोरेंट में INDIA गठबंधन के सांसदों के लिए एक और लंच मीटिंग की मेजबानी कर रहे हैं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच यह लगातार दूसरे दिन कांग्रेस की ओर से बुलाई गई लंच बैठक है यह लंच जंतर-मंतर के करीब कनॉट प्लेस के Moets K-14 रेस्टोरेंट में दोपहर 1:45 बजे शेड्यूल किया गया है इससे पिछले दिन विपक्षी नेताओं का लंच जनपथ के सागर रत्ना रेस्टोरेंट में हुआ था विपक्षी सांसद "वोट चोरी" के आरोपों और चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी अगली रणनीति तैयार करने के लिए यहां जुट रहे हैं। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की मांग को लेकर एक पत्र पर हस्ताक्षर भी किए जाने की योजना है लंच में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और INDIA ब्लॉक के अन्य प्रमुख सांसदों के शामिल होने की खबर है
0
0
Report
Advertisement

भोपाल: बिजली कर्मियों का आंदोलन, दीपावली पर बिजली सेवा बाधित हो सकती है

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल बिजली कर्मियों का आंदोलन का ऐलान 22 अक्टूबर को एक दिन का विरोध प्रदर्शन मांगा नहीं मानी तो दीपावली पर होगा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार मांग-विभागीय परीक्षा नोटिफिकेशन जारी ना होने से नाराज संविदा बिजली कर्मी ऊर्जा विभाग द्वारा परिपत्र 24 जुलाई 26 को जारी कर 31 अक्टूबर तक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने का दिया था आदेश दो माह बीत जाने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही 5 हजार बिजली संविदा कर्मी हो रहे हैं प्रभावित कर्मचारियों में नाराजगी प्रदेश के कलेक्टर एवं सांसद, विधायक को दे चुके हैं ज्ञापन दीपावली जैसे बड़े त्यौहार में बिजली व्यवस्था हो सकती है प्रभावित
0
0
Report

शहडोल टोल प्लाजा पर कट्टा दिखाकर धमकी: CCTV में कैद, पुलिस जांच शुरू

Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल - शहडोल के पास धुरवार टोल प्लाजा पर देर रात कथित तौर पर कट्टा दिखाकर टोल कर्मी को धमकाने का मामला सामने आया है। बताय जा रहा है कि बुढ़ार से शहडोल आ रहे ऋषि सिंह की थार का फास्टैग काम नहीं कर रहा था। टोल कर्मी राजकुमार यादव ने फास्टैग को लेकर वाहन रोकने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद ऋषि सिंह गाड़ी से उतरे और टोल कर्मी से गाली-गलौज की। आरोप है कि टोल कर्मी का कॉलर पकड़ने के बाद उसे कट्टा दिखाकर धमकी दी गई। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। पीड़ित टोल कर्मी राजकुमार यादव ने मामले की शिकायत सोहागपुर थाने में की है। शिकायत के बावजूद फिलहाल कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। अब CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report

पटना में महागठबंधन के march के बाद विपक्ष-भाजपा में टकराव, तेजस्वी समेत नेता शामिल

Patna, Bihar:महागठबंधन के द्वारा आज पटना में लोग भवन मार्च का आयोजित किया गया.... तेजस्वी यादव सहित विपक्ष के नेता आज इस मार्च में शामिल हुए... जनता दल यूनाइटेड ने महागठबंधन के आंदोलन पर कहा कि जब बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया हो रही थी तब महागठबंधन के किसी भी नेता ने इसकी जानकारी नहीं दी कि कौन से ऐसे वोटर हैं जिनका नाम कट रहा है और अब यह लोग आंदोलन कर रहे हैं... विपक्ष अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश कर रहा है और इस आंदोलन के जरिए वह अपनी राजनीतिक जमीन को पाना चाहता है... भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि यह लोग सड़क पर उतरकर बेवजह हंगामा कर रहे हैं अगर इनको ऐसा लगता है कि कुछ गलत हुआ है तो कोर्ट जाएं कानूनी रास्ता अपनाएं... इनके पास प्रमाण है तो दें... चुनाव आयोग और जनता पर अपने हर का ठीकरा फोड़ रहे हैं... हर की समीक्षा करनी चाहिए ना कि किसी पर आरोप लगाना चाहिए...
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में वेतन भुगतान समस्या पर कर्मचारियों का भारी रोष

Jaipur, Rajasthan:महात्मा गांधी अस्पताल में वेतन संकट से कर्मचारियों में भारी रोष एक साल से एरियर, सरेंडर और नियमित वेतन के लिए भटक रहे कर्मचारी, बैंक किश्तें बाउंस होने का लगाया आरोप भीलवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल में कर्मचारियों के वेतन भुगतान में कथित अनियमितता को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत, भीलवाड़ा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर वेतन संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की。 प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल में पिछले करीब एक से डेढ़ वर्ष से नर्सिंग कर्मचारियों को एरियर, सरेंडर राशि और सबसे महत्वपूर्ण मासिक वेतन के भुगतान को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को अपने ही वेतन के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं。 महासंघ का आरोप है कि वेतन समय पर नहीं मिलने से कर्मचारियों की बैंक ऋण की किश्तें तक बाउंस हो रही हैं। इससे कर्मचारियों को आर्थिक संकट के साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवार का खर्च चलाने में भी कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं。 जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने कहा कि बजट की कमी का हवाला देकर नर्सिंग कर्मचारियों का वेतन नियमित रूप से जारी नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से वेतन व्यवस्था को नियमित करने तथा लंबित एरियर और सरेंडर राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग की。 महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वेतन संबंधी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आगामी दिनों में न्यायालय का रुख किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वेतन भुगतान में देरी के लिए जो भी अधिकारी या कर्मचारी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ न्यायालय में जवाबदेही तय कराने की मांग की जाएगी。 महासंघ ने सरकार से अस्पताल कर्मचारियों के हित में तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर वेतन भुगतान व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है。
0
0
Report

बिहारपुरा स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग खंडित, 16-17 साल की लड़की पर सस्पेंस

Ghaziabad, Uttar Pradesh:क्रॉसिंग रिपब्ल릭 थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग खंडित किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना रात करीब 1:30 बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहों से पूछताछ में सामने आया कि करीब 16-17 वर्ष की एक लड़की को मंदिर परिसर से बाहर निकलते और बाउंड्री से कूदते हुए देखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लड़की की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खंडित शिवलिंग को मंदिर से हटवाया और मौके पर नया शिवलिंग स्थापित कराया। घटना के बाद क्षेत्र में किसी प्रकार का तनाव न हो, इसके लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
0
0
Report

द्वारका में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 500 पैकेट गांजा और 3600 रुपये बरामद

New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिक्री के लिए तैयार करीब 500 पैकेट गांजा, 3,600 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान 33 वर्षीय वीना, निवासी रणाजी एन्क्लेव नजफगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वीना थाना नजफगढ़ की बीसी है और उसके खिलाफ पहले से 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि नांगली विहार में पैकेट तैयार कर बिक्री के लिए रखे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान वीना को मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस अब गांजे की सप्लाई के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है。
0
0
Report
Advertisement

खामोर में चोरों ने वृद्ध महिला के घर दीवार में सेंध लगाकर गहने चुराए

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा राजस्थान Dist. Bhilwara Location खामोर शाहपुरा Surendra Sagar खामोर में फिर चोरों का आतंक, वृद्ध महिला के घर सेंधमारी महज 10 फीट दूर सोती रही वृद्धा, चोर दीवार में सेंध लगाकर घुसे एक-एक ईंट निकालकर चोरों ने बनाई दीवार में सेंध कमरे की अंदर से कुंडी लगाकर बक्सा खंगाला, जेवर-नकदी लेकर फरार करीब साढ़े तीन लाख रुपए के गहने और नकदी चोरी होने का दावा करीब एक किलो चांदी और एक तोला सोने के आभूषण चोरी कनगती, पायजेप, 4 सोने के मादलिया सहित चांदी के आभूषण चोरी खामोर अस्पताल वाली गली में रामू पत्नी भेरू बैरवा के घर वारदात खेतों की तरफ से मकान में घुसे चोर, सामान खेतों में फेंका सुबह दीवार में सेंध और बिखरा सामान देखकर परिवार के उड़े होश फुलिया कलां पुलिस पहुंची मौके पर, जांच में जुटी गुलाबपुरा से FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए संभावित साक्ष्य खामोर सहित आसपास के गांवों में लगातार चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में रोष
0
0
Report

मारकुंडी घाटी में डीजल टैंकर पलटा, सड़क पर डीजल बहने से भारी जाम

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र की मारकुंडी घाटी में एक डीजल लदा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे करीब 14 हजार लीटर डीजल सड़क पर बहने लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर बाल्टी और डिब्बे लेकर डीजल भरते लोग दिखे, जिन्हें देखकर आसपास के वाहन चालक भी वहाँ पहुँच गए। सूचना मिलते ही गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीजल भरते देख लोग मौके से भाग गए। डीजल फैलने से आग की आशंका देखते हुए पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सामान्य किया। टैंकर चालक पवन कुमार को मामूली चोटें आईं; चालक के अनुसार ब्रेक फेल होने के कारण टैंकर पलट गया। हादसे के कारण मारकुंडी घाटी में लगभग आधे घंटे जाम रहा। फिलहाल पुलिस और दमकल टीम सुरक्षा व्यवस्था बनाये हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

किशनगढ़ रेलवे हादसा: 97 वर्षीय महिला की मौत तीन ट्रेनों से

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक दर्दनाक हादसे में 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बालाजी बगीची के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ, जहां अचानक एक साथ तीन ट्रेनें आने से महिला उनकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक पर महिला के शरीर के अवशेष बिखर गए। बताया गया कि लोको पायलट ने शरीर के अवशेषों को एकत्र कर मंडावरिया स्टेशन पहुंचाया, जहां से शव को राजकीय वाई.एन. अस्पताल भिजवाया गया। मृतका की पहचान मालियों की बाड़ी निवासी तौफा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तौफा देवी रिश्तेदार के यहां आयोजित 12वीं की रस्म में शामिल होने जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में तेज आंधी-बारिश से पेड़ गिरने से यातायात बाधित

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में तेज आंधी-बारिश से कई जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिरे, रास्ते हुए बंद फर्रुखाबाद में तेज आंधी-बारिश का कहर, कई जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिरे फर्रुखाबाद-पांचाल घाट मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात ठप पेड़ की चपेट में आया ऑटो, गनीमत रही नहीं था कोई सवार अमृतपुर-राजेपुर मार्ग पर भी पेड़ गिरने से वाहनों की लंबी कतार अमृतपुर में पेड़ गिरने से शहीद स्मारक की दीवार क्षतिग्रस्त बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से 5 विद्युत पोल टूटे, बिजली व्यवस्था प्रभावित राजेपुर, कमालगंज और फतेहगढ़ में गिरे ओले ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता, धान की फसल को नुकसान की आशंका वन विभाग की टीम ने शुरू किया सड़कों से पेड़ हटाने का काम
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top