icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झांसी के पन्ना खदान से मिला 5.16 कैरेट के 4 हीरे, दंपति की जिंदगी बदली!

Panna, Madhya Pradesh:पन्ना में चमकी झांसी की गुड्डी देवी की किस्मत! करीब 6 महीने की मेहनत का फल , एक साथ मिले 5.16 कैरेट के 4 हीरे एंकर :- पन्ना की रत्नगर्भा धरा ने फिर एक बार उत्तरप्रदेश झांसी के निवासी साधारण परिवार को मालामाल कर दिया है। इस बार किस्मत का ताला खुला है झांसी के रहने वाले राजकुमार श्रीवास और उनकी पत्नी गुड्डी देवी का। पत्नी के मायके पन्ना में 6 महीने तक मेहनत के बाद, ऐसा फल मिला जिसने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी। बीओ :-पन्ना के सरकोहा क्षेत्र की हीरा खदान से दंपत्ति को एक साथ कुल 4 चमचमाते हीरे मिले हैं, जिनका कुल वजन 5.16 कैरेट है। इनमें 1.62 और 1.29 कैरेट के दो उज्ज्वल किस्म के, जबकि 1.44 और 0.81 कैरेट के मटमैले किस्म के हीरे शामिल हैं।ये हीरे जिला ​हीरा कार्यालय में पारखी के माध्यम से जमा कराए गए इन हीरों की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। पति राजकुमार ने इस सफलता को माता रानी का आशीर्वाद और 6 महीने की मेहनत का फल बताया है। दंपत्ति का कहना है कि आगामी शासकीय नीलामी से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यवसाय को बढ़ाने में करेंगे। बाईट :-राजकुमार श्रीवास (तुआदार) बाईट :-अनुपम सिंह (हीरा पारखी) हीरा कार्यालय पन्ना
0
0
Report

विदेश बैठे जजमान ने देवघाट पर ऑनलाइन पिंडदान से श्रद्धालुओं को चकित किया

Gaya, Bihar:डिजिटल दौर में अनोखा पितृ कर्म: विदेश में बैठे जजमान, गयाजी में हुआ पिंडदान क्या हजारों किलोमीटर दूर विदेश में बैठकर भी मोक्षदायिनी गयाजी में अपने पूर्वजों का पिंडदान कराया जा सकता है? जी हां, गयाजी के विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले से आस्था और तकनीक का एक बेहद अनोखा संगम सामने आया है। विदेश में रह रहे अजय गुप्ता गयाजी तो नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने अपने पितरों के प्रति अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभाया। फल्गु नदी के पवित्र देवघाट पर मोबाइल की स्क्रीन चमकी, वीडियो कॉल से जजमान जुड़े और पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच पिंडदान संपन्न हुआ। देवघाट पर जुटे श्रद्धालुओं के लिए भी यह नजारा कौतूहल का केंद्र बन गया। आइए देखते हैं इस खास रिपोर्ट में कि आखिर ऑनलाइन पिंडदान की यह प्रक्रिया कैसे पूरी होती है। यह नजारा है गयाजी के प्रसिद्ध देवघाट का, जहां आस्था के महाकुंभ पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा है। लेकिन इसी भीड़ के बीच एक दृश्य ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। देवघाट पर पुरोहितों के हाथों में मोबाइल था और स्क्रीन पर हजारों किलोमीटर दूर विदेश में बैठे जजमान अजय गुप्ता और प्रसून पाल। अजय गुप्ता और प्रसून पाल व्यस्तता या दूरी के कारण गयाजी नहीं आ सके, लेकिन उन्होंने तकनीक का सहारा लेकर अपने पितरों के निमित्त कर्मकांड पूरा कराया। पूरे अनुष्ठान के दौरान वह वीडियो कॉल पर हाथ जोड़े जुड़े रहे और पुरोहितों के निर्देशानुसार हर विधि में सहभागी बने। ऑनलाइन माध्यम से हुए इस पिंडदान को देखने के लिए देवघाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आखिर विदेश में बैठे व्यक्ति गयाजी में शास्त्र सम्मत तरीके से पिंडदान कैसे करा सकता है? धार्मिक मान्यताओं और पुरोहितों के अनुसार, ऑनलाइन पिंडदान में सबसे मुख्य आधार नाम, गोत्र और प्रतिनिधि का अधिकार होता है। Purjohton के मुताबिक, सबसे पहले विदेश में बैठे जजमान का नाम और गोत्र उच्चारित कर संकल्प कराया जाता है। इसके बाद गयाजी में मौजूद किसी ब्राह्मण या प्रतिनिधि को कर्मकांड करने का अधिकार सौंपा जाता है। वही प्रतिनिधि जजमान की जगह बैठकर पिंडदान की प्रक्रिया पूरी करता है, जबकि मूल जजमान मोबाइल स्क्रीन के जरिए लगातार प्रक्रिया को देखता है और प्रणाम करता है। डिजिटल युग में तकनीक और परंपरा का यह मेल यह साबित करता है कि स्थान चाहे कोई भी हो, अगर मन में श्रद्धा और भाव सच्चा हो, तो दूरी कभी बाधा नहीं बनती। विदेश में बैठे अजय गुप्ता का यह प्रयास उन लाखों लोगों के लिए एक मिसाल है जो किसी कारणवश गयाजी नहीं पहुंच पाते। गयाजी के देवघाट से आई यह तस्वीर बताती है कि बदलते समय के साथ धार्मिक अनुष्ठानों के तरीके भले बदल रहे हों, लेकिन सनातन परंपराओं के प्रति आस्था और पितरों के प्रति श्रद्धा आज भी वैसी ही अटूट है। बाइट: अरविंद कुमार पाण्डेय, पंडित बाइट: ओम प्रकाश पांडेय, उत्तराधिकारी
0
0
Report

जीविका के 20 साल: ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक sashaktikaran में बड़ा बदलाव

Kishanganj, Bihar:बिहार में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शुरू की गई जीविका के आज 20 वर्ष पूरे होने पर किशनगंज शहर के खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में नीतीश संवाद जीविका के बीस साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, जदयू विधायक गोपाल अग्रवाल नगर परिषद के मुख्य सचिव इंद्रदेव पासवान सहित सैकड़ों जीविका दीदीयों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से शुरू हुई जीविका ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान में गांवों की सरकार चार चरणों में पंचायत चुनाव: कल होगा बड़ा ऐलान

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में अब शहर के बाद गांव की सरकार चुनने की बारी है। इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है...कल दोपहर 3 बजे पंचायत चुनाव का पूरा कैलेंडर सामने आएगा। राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा और इसी के साथ गांवों में चुनावी आचार संहिता का सायरन बज जाएगा। प्रदेश की 14 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों से लेकर पंचायत समितियों और जिला परिषदों तक चुनावी हलचल तेज होगी। बताया जा रहा है चुनाव चार चरणों में होंगे। लेकिन नजर इस पर रहेगी कि कब पड़ेगा गांव की सरकार चुनने के लिए वोट。 शहरों में नई सरकारें बनने के बाद अब राजस्थान में गांव की सरकार चुनने की बारी आ गई है। गांव की चौपाल से लेकर पंचायत मुख्यालय तक जिस चुनावी तारीख का इंतजार है, उसका काउंटडाउन खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग शनिवार को पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 का कार्यक्रम घोषित करेगा। दोपहर 3 बजे सचिवालय के पंचायती राज सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू होगी। अब चुनावी हलचल शहर की सड़कों से निकलकर गांव की गलियों और चौपालों तक पहुंचेगी। सरपंच से लेकर पंचायत समिति और जिला परिषद तक गांव के मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। पंचायती राज चुनाव का आकार भी बड़ा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समितियां और 14,403 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें जिला परिषद के 1,403, पंचायत समितियों के 8,245 और ग्राम पंचायतों के 1,30,589 वार्ड हैं। करीब 4.02 करोड़ मतदाताओं के लिए 45 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों की चुनावी व्यवस्था का खाका है। जयपुर की ग्रामीण सियासत में भी बड़ा चुनावी मैदान तैयार है। जिला परिषद के 57 वार्ड हैं। उपलब्ध मतदाता सूची में जयपुर में 18,95,135 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 9,83,904 पुरुष, 9,11,227 महिला और 4 थर्ड जेंडर मतदाता हैं。 पंचायत चुनाव में मतदान का माध्यम भी पद के हिसाब से अलग रहेगा। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के चुनाव EVM से, जबकि पंच और सरपंच के लिए मतपत्र से होगा। उधर पंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ गांवों में चुनावी तस्वीर तेजी से बदलेगी। अभी तक दावेदारी और समीकरणों तक सीमित चर्चाएं अब नामांकन और प्रचार तक पहुंचेंगी। किसका पर्चा भरेगा, किस वार्ड से कौन उतरेगा, आरक्षण के बाद किसकी दावेदारी मजबूत हुई और कौन किसके साथ जाएगा, ये सवाल गांव की चौपालों की चर्चा के केंद्र में होंगे। आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे ज्यादा नजर चुनाव कितने चरणों में होंगे, नामांकन कब शुरू होंगे, मतदान की तारीख क्या होगी और मतगणना कब होगी इस पर रहेगी। कार्यक्रम घोषित होते ही चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ेगी。 बहरहाल, शहरों में सरकार चुनने का दौर पूरा हुआ...अब लोकतंत्र की अगली हलचल गांव की चौपाल पर दिखेगी। पंच से सरपंच, पंचायत समिति से जिला परिषद तक..4 करोड़ से ज्यादा मतदाता गांव की सत्ता की नई तस्वीर तय करेंगे। कल तारीखों का ऐलान होगा और इसके साथ ही राजस्थान में ‘गांव की सरकार’ की चुनावी घड़ी चल पड़ेगी।
0
0
Report

साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़: बिलासपुर दूसरी स्थान पर पहुंचा, जागरूकता बढ़ी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। 49 दिनों तक चले साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुक्रवार को औपचारिक समापन हो गया। 15 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान के तहत पुलिस ने स्कूली बच्चों, कॉलेज के विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। अभियान के दौरान पुलिस ने जागरूकता के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए। इसका असर बिलासपुर की साइबर जागरूकता रैंकिंग में भी देखने को मिला। अभियान से पहले 23वें स्थान पर रहा बिलासपुर अब प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।लखी राम सभा गृह में आयोजित कार्यक्रम के साथ 49 दिनों तक चले साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का समापन हुआ। इस दौरान पुलिस ने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के नए तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी गई। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों, बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों से जुड़े लोगों के बीच भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर चौपाल लगाकर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए गए। सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से भी साइबर सुरक्षा का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि अभियान का औपचारिक समापन जरूर हो गया है, लेकिन साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है और पुलिस आगे भी लगातार इस दिशा में काम करती रहेगी।49 दिनों तक चले इस अभियान के दौरान बिलासपुर ने साइबर जागरूकता के मामले में प्रदेश की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। अभियान की शुरुआत में 23वें स्थान पर रहा बिलासपुर अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पुलिस के मुताबिक, यह उपलब्धि लगातार चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों का परिणाम है। हालांकि, साइबर अपराध की चुनौती अभी भी बनी हुई है। ऐसे में अभियान के समापन के बाद भी पुलिस लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए जागरूक करती रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग जनों को मिले सहायक उपकरण

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow3m ago
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर:- अमरोहा में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने किया दिव्यांगजनों का सम्मान Vo:- संसदीय क्षेत्र अमरोहा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वीकृति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्मार्टफोन और स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता के मेधावी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, विभागीय अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन समेत भाजपा पदाधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। बाइट:- चौधरी कंवर सिंह तंवर सांसद अमरोहा
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा में गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रामस्नेही वाटिका में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों और संतों के सान्निध्य में हुआ। पूर्व मंत्री रामलाल जाट, संत मायाराम उदासीन, संत बनवारी शरण काठिया बाबा, नगर परिषद के पूर्व सभापति ओमप्रकाश नारानीवाल, ईश्वर गुर्जर, एडवोकेट अशोक जैन, एडवोकेट ओम प्रकाश तेली और भगत प्रजापत सहित अतिथियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी का यह 23वां रक्तदान शिविर है। युवाओं के सहयोग और संतों के सान्निध्य में कई वर्षों से यह अभियान लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है, ताकि प्रसव के दौरान महिलाओं, दुर्घटना में घायल लोगों और अन्य गंभीर मरीजों को रक्त की कमी के कारण परेशानी न हो। रक्तदान शिविर में हर बार लोग उत्साह से भाग लेते हैं और स्वयं तय किए गए लक्ष्य को भी पार कर जाते हैं। अब कोई निश्चित लक्ष्य नहीं है, बल्कि उद्देश्य मानव सेवा करना है। संत बनवारी शरण काठिया बाबा ने कहा कि भीलवाड़ा जिले में बड़े स्तर पर रक्तदान होता है। उन्होंने कहा कि हर बार इस सेवा कार्य में शामिल होने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना کرتے हुए उन्हें साधुवाद और आशीर्वाद दिया।
0
0
Report

दिल्ली लक्ष्मी योजना: ₹2,500 महीने के दावे पर महिलाएं नाराज़

New Delhi, Delhi:दिल्ली में लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को ₹2,500 मासिक दिये जाने की घोषणा भाजपा सरकार के दौरान की गई थी, पर लागू होते समय कई क्राइटेरिया लग गए. पहली किस्त 1 सितंबर से खातों में जमा हो रही है जिसमें ₹1,500 कैश डिपॉज़िट और ₹1,000 RD के रूप में रखा गया है. लगभग 4,000 पात्र महिलाओं को पहली किस्त मिली. कालकाजी के बालाजी एस्टेट झुग्गी में रहने वाली महिलाएं और अन्य प्रभावित महिलाओं ने बतौर फॉर्म भरने के बावजूद पैसा न मिल पाने की शिकायत की. सीता, राजमती, अंगूरी खातून आदि ने बताया कि वे साइबर कैफे में फॉर्म भरवाते हुए दस्तावेज जमा कर चुके हैं लेकिन पैसे नहीं मिले. समाजसेवी ज्योत्सना ने कहा कि 90% महिलाएं अब भी योजनाओं से वंचित हैं. इस योजना के पहले चरण में 2,500 से 4,000 महिलाओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र बांटे गए और 1 सितंबर 2026 से पहली किस्त खातों में भेजी जाने लगी है. पात्र आयु 21-60 वर्ष, वार्षिक आय अधिकतम ₹2.5 लाख और दिल्ली में कम से कम 10 साल का निवासी होना चाहिए.
0
0
Report

हुड्डा का सरकार पर तीखा आरोप: कानून-व्यवस्था और किसानों-युवाओं पर सवाल

Sonipat, Haryana:सोनीपत पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, नायब सैनी सरकार पर जमकर साधा निशाना सोनीपत पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को सोनीपत पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हुड्डा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी, बढ़ते कर्ज और 2024 विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत को लेकर सरकार पर निशाना साधा। हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे को लेकर कहा कि हरियाणा में करने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए पंजाब के दौरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिस्से का पानी पंजाब से लेने के लिए सरकार को बातचीत करनी चाहिए और अपने हिस्से का पानी प्रदेश में लाने के प्रयास करने चाहिए। कानून-व्यवस्था को लेकर भी हुड्डा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं और कई आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं। हुड्डा ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 2005 से 2014 के बीच अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। 2024 विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत को लेकर भी हुड्डा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद अलग-अलग समय पर मतदान प्रतिशत के आंकड़ों में बदलाव देखने को मिला। हुड्डा ने चुनाव आयोग से इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की और चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए। EVM को लेकर भी हुड्डा ने सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। किसानों के मुद्दे पर भी हुड्डा ने सरकार को घेरा। करनाल में किसान द्वारा जहर खाने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने खाद, डीजल और कीटनाशकों की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। पंजाब में प्रदेशअध्यक्ष के इस्तिफे क़ो लेकर भी बातचीत में भगवतमान के बयान पर की कांग्रेस बीजेपी सिर्फ cm के लिए लड़ाई लड़ रही है वही पंजाब cm पर भी निशाना साधा बोले की यदि cm की लड़ाई है तो वो इस्तीफा दे और किसलिए कुर्सी पर बैठे है प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा बनने के बाद लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही और प्रदेश पर करीब 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, जबकि अब यह बढ़कर करीब साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये हो गया है। हुड्डा ने बेरोजगारी और रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का कर्ज लगातार बढ़ा है।
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर के लोखंडी में बिना लाइसेंस कीटनाशक भंडारण पर एफआईआर; नमूने अमानक पाए गए

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। ग्राम लोखंडी में बिना लाइसेंस कीटनाशकों और जैव उत्प्रेरक खाद के अवैध भंडारण के मामले में कृषि विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गोदाम से जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, जांच के लिए भेजे गए कीटनाशकों के सभी सात नमूने प्रयोगशाला जांच में अमानक पाए गए हैं। कृषि विभाग के मुताबिक, कलेक्टर और संचालक कृषि के निर्देश पर कृषि, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम लोखंडी में रामाघाट तालाब के पास स्थित आशु सिंह के गोदाम में आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिना अनुमति कीटनाशकों और जैव उत्प्रेरक खाद का भंडारण पाया गया। संबंधित स्थान के लिए कृषि विभाग से विक्रय एवं भंडारण का लाइसेंस भी नहीं लिया गया था। टीम ने मौके पर सामग्री की बिक्री पर रोक लगाते हुए पूरा स्टॉक जब्त कर गोदाम को सील कर दिया। नकली होने के संदेह में जब्त सामग्री के नमूने राज्य कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, राजनांदगांव भेजे गए थे। जांच में सभी सात नमूने निर्धारित मानकों के विपरीत पाए गए।
0
0
Report

बिलासपुर सकरी थाने: FIR में देरी पर SSP ने थाना प्रभारी हटाया, संजय शेंडे नए प्रभारी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।सकरी थाना क्षेत्र के लोखंडी में मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को समय पर नहीं देने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी उमेश साहू को लाइन अटैच कर दिया है। मामला दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद सकरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि घटना के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी उमेश साहू ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की और मामले की जानकारी भी समय पर राजपत्रित अधिकारियों को नहीं दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई संजय शेंडे को सकरी थाने का नया प्रभारी बनाया गया है……
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top