534315
పోలవరంలో గాలివాన బీభత్సం
Andhra Pradesh:ఏలూరు జిల్లా పోలవరంలో గాలివాన బీభత్సం సృష్టించింది భారీ ఈదురుగాలులతో ప్రధాన రహదారిపై చెట్లు నేలకొరిగాయి దింతో పలు ప్రాంతాలకు రాకపోకలకు అంతరాయం కలిగింది భారీ వర్షంతో లోతట్టు ప్రాంతాలు జలమయమయ్యాయి పల్లపు ప్రాంతాల్లో ఉన్న ఇళ్లలోకి వర్షపునీరు చేరడంతో స్థానికులు తీవ్ర ఇబ్బందులు పడ్డారు గాలి వానతో విద్యుత్ సరఫరా నిలిచిపోయింది0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ में छठ पूजा हेतु नहरों में पानी छोड़ने की मांग तेज
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में छठ पूजा की तैयारी के लिए बुधवार को श्री मिथिला सेवा समिति राजस्थान ट्रस्ट और श्री छठ पूजा समिति जंक्शन के पदाधिकारियों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जंक्शन की चुंगी नंबर आठ और टाउन की कोहला नहर में पानी छोड़ने की मांग की। ज्ञापन श्री मिथिला सेवा समिति राजस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष बलदेव दास के नेतृत्व में दिया गया। समिति के सदस्य श्यामदास ने बताया कि जिलेभर में पूर्वांचल समाज की ओर से हर साल की तरह इस बार भी छठ पूजा मनाई जाएगी। 15 नवंबर को लोग डूबते सूर्य और 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को नहर के पानी में खड़े होकर अर्घ्य देंगे। श्यामदास ने कहा कि पूजा के लिए नहरों में पर्याप्त पानी होना जरूरी है।0
0
Report
खाटूधाम में पंचायतीराज पर्यवेक्षक लोकेश कुमार सहल ने बाबा श्याम के दरबार में पूजा की
Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में सीकर जिले के पंचायतीराज चुनाव पर्यवेक्षक लोकेश कुमार सहल ने विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान राजस्व अधिकारी कैलाश सिंह बारहठ एवं नगर पालिका ईओ डॉ. सहदेव दान चारण ने उनकी अगवानी करते हुए बाबा श्याम के दर्शन करवाए। वहीं श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।0
0
Report
तेज प्रताप यादव का सम्राट चौधरी पर तंज: अपराध, बिजली, वोट चोरी पर सवाल
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना तेज प्रताप यादव का सम्राट चौधरी पर तंज तेज प्रताप यादव ने कहा अपराध और क्राइम का फर्क नहीं जानते, चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं क्या? पटना में तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हालिया बयानों पर तीखा हमला बोला है। अपराध और क्राइम को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने तंज कसते हुए कहा कि आखिर सम्राट चौधरी किस स्कूल में पढ़े हैं, क्या वे चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं? दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस बयान पर कि बिहार में अपराध का कॉन्सेप्ट खत्म हो गया है, हालाँकि क्राइम हो सकता है, तेज प्रताप यादव ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि क्राइम और अपराध में आखिर अंतर क्या है? वहीं, 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील पर भी तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी। छठ और दिवाली जैसे त्योहारों का समय है, तो क्या लोग त्योहार मनाना और घरों में बिजली का इस्तेमाल करना छोड़ दें? लोग बिजली का इस्तेमाल अपने घरों में बल्ब जलाने और जरूरी कामों के लिए करते हैं। तेज प्रताप यादव ने बिहार के विकास को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा अगर 125 यूनिट बिजली छोड़ने से बिहार का विकास होने की बात कही जा रही है, तो पहले यह बताया जाए कि बिहार में आखिर विकास कहाँ हो रहा है। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव के वोट चोरी के आरोप का समर्थन करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि निश्चित रूप से वोट की चोरी हुई है। कुल मिलाकर, तेज प्रताप यादव ने अपराध, बिजली और वोट चोरी के मुद्दे पर सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयानों को लेकर जमकर निशाना साधा है। बाइट — तेजप्रताप यादव, पूर्व मंत्री, बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
दिवाली पर राजस्थान के पांच जिलों में पटाखों और निर्माण पर पाबंदियाँ, छह घंटों तक ग्रीन पटाखे चलेंगे
Jaipur, Rajasthan:एंकर-Dिवाली पर इस बार राजस्थान के पांच जिलों में पटाखों की गूंज पर पहरा रहेगा...ना मनमर्जी से पटाखे चला सकेंगे और ना ही हर तरह के पटाखों को जलाने की इजाजत होगी...सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजस्थान सरकार ने एनसीआर के पांच जिलों में सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं...7 और 8 नवंबर को सिर्फ छह घंटे ही प्रमाणित ग्रीन पटाखे चलाए जा सकेंगे...अस्पतालों और स्कूलों के 300 मीटर के दायरे में पटाखों पर पूरी तरह रोक रहेगी...इतना ही नहीं, 5 से 20 नवंबर तक धूल उड़ाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ के काम भी बंद रहेंगे...वहीं बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र के सड़कों पर दौड़ने वाले पांच हजार से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई हो चुकी है...मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने समीक्षा बैठक में साफ कर दिया कि प्रदूषण नियंत्रण के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करनी होगी...देखिए रिपोर्ट...0
0
Report
राजस्थान: साझा ट्रैकर से सड़क-हाईवे परियोजनाएं समय पर पूरा करने पर जोर
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में सड़क, हाईवे और अन्य बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को अब विभागों के बीच तालमेल की कमी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण अटकने से बचाने की तैयारी है। सरकार सभी संबंधित रैखिक अवसंरचना परियोजनाओं की निगरानी के लिए एक साझा डिजिटल ट्रैकर तैयार करेगी। इससे परियोजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी हो सकेगी। साथ ही भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति और बिजली-पानी की लाइनों की शिफ्टिंग जैसी अड़चनों को दूर करने के लिए जिला स्तर पर नई व्यवस्था बनाई जाएगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में आगामी मुख्य सचिव सम्मेलन की तैयारियों के तहत रैखिक अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे और समयबद्ध (एसओपी) तैयार की जाएगी। बड़ी परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण और वन स्वीकृति से जुड़ी प्रक्रियाओं में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए जिला स्तर और डीएफओ कार्यालयों में प्री-चेकिंग डेस्क स्थापित किए जाएंगे। इन डेस्क के जरिए भूमि अधिग्रहण प्रस्तावों, सहमति आधारित भूमि क्रय और वन स्वीकृति से जुड़े मामलों की प्रारंभिक जांच की जा सकेगी। इससे प्रस्तावों की कमियों को शुरुआती स्तर पर पहचानकर दूर करने में मदद मिलेगी। मुख्य सचिव ने वन और राजस्व विभाग को आपसी समन्वय से एनएचएआई की परियोजनाओं में आ रही अड़चनों का समाधान करने के निर्देश दिए। सड़क और हाईवे परियोजनाओं के रास्ते में आने वाली बिजली और पानी की लाइनों की शिफ्टिंग में तेजी लाने के लिए ऊर्जा और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि यूटिलिटी शिफ्टिंग की उच्च स्तर पर नियमित निगरानी हो और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। संबंधित विभागों को सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से भेजे गए यू.ओ. नोट का अध्ययन कर अपने सुझाव और कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। सरकार परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए कॉमन ट्रैकर तैयार करेगी। इसकी हर महीने एम्पावर्ड कमेटी के स्तर पर समीक्षा होगी। वहीं हर तीन महीने में राज-उन्नति और जी2जी स्तर पर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इससे परियोजनाओं में आ रही बाधाओं और उनके समाधान की स्थिति पर नियमित नजर रखी जा सकेगी। मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े निरोधात्मक उपाय लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की अवसंरचना योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए राजस्थान की सराहना की है। बैठक में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे0
0
Report
त्योहारी सीजन में रेलवे ने बीकानेर से 15 ट्रेनों में कोच बढ़ाकर राहत दी
Bikaner, Rajasthan:त्योहारी सीजन में रेलवे की विशेष तैयारी, यात्रियों को मिलेगी राहत यात्रीभार को देखते हुए 15 ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त कोच लंबी दूरी और लोकल ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कोच बढ़ाए बीकानेर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे और कोच्चि जाने वाले यात्रियों को मिलेगा लाभ सीनियर डीसीएम वीरेंद्र जोशी बोले-यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ाए कोच जरूरत पड़ने पर फिर बढ़ाए जाएंगे कोच, रेलवे की यात्रीभार पर नजर त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगती है खासकर बड़े शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ जाती है बीकानेर रेल मंडल ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है रेलवे की ओर से कुल 15 ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए हैं अलग-अलग श्रेणियों में अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है इस व्यवस्था का फायदा लंबी दूरी के यात्रियों के साथ कम दूरी और लोकल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा बीकानेर से कोच्चि, बांद्रा, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोच बढ़ाए गए हैं सीनियर डीसीएम वीरेंद्र जोशी का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा रेलवे की प्राथमिकता है यात्रीभार को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं रेलवे लगातार यात्रियों की संख्या पर नजर रख रहा है उन्होंने कहा कि यदि यात्रीभार और बढ़ता है तो जरूरत के अनुसार फिर से अतिरिक्त कोच लगाने पर विचार किया जाएगा रेलवे का प्रयास है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को सफर के लिए पर्याप्त जगह मिले और भीड़ के चलते होने वाली परेशानी कम हो0
0
Report
Advertisement
सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति प्रारूप की बैठक में हिस्सा लिया
Ranchi, Jharkhand:रांची सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के साथ झारखंड सरकार द्वारा 'झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति' प्रारूप की बैठक में शामिल हुए0
0
Report
मुजफ्फरपुर में UGC प्रावधान वापस लेने को लेकर स्वर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में UGC प्रावधान वापस लेने को लेकर स्वर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन. शहर के कंपनीबाग स्थित खुदीराम बोस स्मारक से निकला मार्च जिला समाहरणालय परिसर पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में UGC Roll Back के बैनर और पोस्टर लेकर शामिल हुए. प्रदर्शन कर रहे सवर्ण समाज के लोगों ने कहा कि NDA सरकार को सत्ता में लाने में स्वर्ण समाज की अहम भूमिका रही है, लेकिन आज इसी समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने सरकार से UGC से जुड़े प्रावधानों को वापस लेने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में इसका राजनीतिक जवाब दिया जाएगा. उन्होंने पटना के बांकीपुर और मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि स्वर्ण समाज चुनाव में इसे ध्यान में रखेगा. प्रदर्शनकारियों ने सरकार के प्रति अपना आक्रोश जताया और UGC कानून को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.0
0
Report
बेगूसराय में तेज ट्रक ने मजदूर को कुचला, एनएच-31 पर जाम
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की और एनएच-31 को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर के पास की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई। हालांकि, आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं हैं। आपको बताते चले कि बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से सड़क पार कर रहे मजदूर को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मजदूर अपनी साइकिल से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मजदूर की मौत से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की और एनएच-31 को जाम कर दिया। सड़क जाम कर रहे लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिसके कारण घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घंटों तक सड़क जाम रहने से एनएच-31 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।इधर, घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, लोग अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
सनकी पति ने मायके लौटने पर ससुराल पर चाकुओं से हमला, तीन घायल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के मायके से वापस नहीं लौटने से नाराज होकर ससुराल पहुँचकर ससुराल पक्ष के लोगों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर दिये, जिस हमले में सास , साला और साली गंभीर रूप से घायल हो गये । खून से लथपथ तीनो को इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लेडियापुरा मोहल्ले की है । बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लेड़ियापुरा मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय मिताली ने चौबयाना मोहल्ला निवासी युवक मोंटी नामदेव के साथ लव मैरिज की थी लेकिन शादी के बाद से मोंटी नामदेव के साथ मिताली का घरेलू विवाद शुरू हो गया । जिसकी वजह से मिताली अपने मायके लौट आई और वापस ससुराल जाने से मना कर दिया ,जिस बात से नाराजा होकर सनकी पति मोंटी नामदेव ने आज अपने ससुराल पहुँचकर सास , साली और साले पर चाकुओं से हमला बोल दिया । जिसमें तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये , घायलों में सास 45 वर्षीय मोती , 20 वर्षीय साली बिपांसी और 15 वर्षीय साला लवयांश हैं । जिन्हें इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से सास और साली की गंभीर हालत को देखते हुये दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी सनकी पति की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
NIA जांच में पाकिस्तान-आधारित शहजाद भट्टी नेटवर्क से ISI एजेंट और तीन मेजर सामने
Unnao, Uttar Pradesh:पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के नेटवर्क को लेकर NIA की जांच में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं. सूत्रों के मुताबिक इस नेटवर्क में पांच ISI एजेंट और पाकिस्तानी सेना के तीन मेजर भी शामिल हैं. अब NIA विदेशी हैंडलर्स, डिजिटल संपर्कों और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है0
0
Report
दमोह में दोस्त चोर ने साथी चोर को तालीबीानी सजा दी, वीडियो वायरल
Damoh, Madhya Pradesh:पुलिस तलाश कर रही थी चोर, यहां एक चोर ने दूसरे चोर को तालीबानी सजा, खुद वीडियो बनाकर किया वायरल... एंकर/ एमपी के दमोह से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक बदमाश और चोर ने अपने साथी चोर को तालीबानी सजा दी है उसके हौसले ऐसे की खुद बाकायदा वीडियो बनाकर उसे वायरल भी किया है। मामला दमोह के देहात थाना क्षेत्र में आने वाले समन्ना कस्बे का है यहां दमोह कटनी स्टेट हाइवे पर एक शख्स दूसरे शख्स को बेरहमी के साथ लाठी से पीटता दिखाई दे रहा है, इस कदर बेरहमी की देखने वाला कांप जाए। इतना ही नहीं उसके साथ कोई वीडियो भी शूट कर रहा है और पीटने वाला शख्स गन्दी गालिया देकर पिटने वाले व्यक्ति से माफीनामा बुलवा रहा है। सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो के बाद सनसनी फैल गई और जब पता किया गया तो पिटने और पीटने वाले दोनों शख्स शातिर चोर निकले। दरअसल कुछ दिन पहले चोरी के एक मामले में पुलिस ने छोटेलाल नाम के चोर को गिरफ्तार किया था और चोरी के इस मामले में पूछताछ के दौरान छोटेलाल ने अपने साथ साहब लाल नाम के चोर के शामिल होने की बात बताई, पुलिस ने छोटेलाल को जेल भेज दिया और साहब लाल की तलाश में पुलिस जुटी थी, इस बीच छोटेलाल को कोर्ट ने जमानत दे दी और वो जेल से बाहर आ गया। यहां साहब लाल पुलिस को तो नहीं मिला लेकिन उसने जमानत पर रिहा हुए छोटेलाल को ढूंढ लिया और उसका नाम पुलिस को बताने की सजा उसने इस तरह दी कि जैसे तालीबानी सजा हो, स्टेट हाइवे पर सरेआम लाठी से पीटा, रास्ते से निकलते गुजरते लोग दहशत ने रुक भी नहीं रहे और साहब लाल पीटता रहा। वायरल वीडियो के बाद जब पता किया गया तो इस मामले में पीड़ित छोटेलाल जिला अस्पताल में भर्ती था जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित छोटेलाल ने आपबीती बताई और एक बार फिर पुलिस ने साहब लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे तलाश कर गिरफ्तार किया है। सीएसपी के मुताबिक साहब लाल शातिर बदमाश है और उसके इस कृत्य के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है और मामले में जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दीपावली से पहले बस्तर में खाद्य पदार्थों की मिलावट रोकथाम के लिए बड़ा अभियान
Jagdalpur, Chhattisgarh:खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बस्तर जिले में मिलावट और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है, जगदलपुर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में का खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने निरीक्षण किया, इस दौरान खोवा, काजू कतली, गुलाब जामुन, पेड़ा, कलाकंद, नमकीन सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, निरीक्षण में 12 किलो एक्सपायरी डालडा और 8 किलो रसगुल्ला नष्ट कराया गया, वहीं, करीब 10 किलो खोवा अनहाइजेनिक स्थिति में रखे जाने पर नष्ट किया गया, इसके अलावा पांच खाद्य प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है, इसके साथ ही 24 संदिग्ध नमूनों को स्टेट लैब में जांच के लिए भेजा गया है, संबंधित अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दीपावली तक मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच लगातार जारी रहेगी。0
0
Report
दीपावली से पहले फर्रुखाबाद में खाद्य मिलावट रोकने के लिए टीमों का छापा
Farrukhabad, Uttar Pradesh:दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए शासन स्तर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दूसरे जनपदों से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की चार से पांच टीमें फर्रखाबाद भेजी गई हैं। बुधवार को इन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। फतेहगढ़ की अलीगढ़ मिष्ठान भंडार और आवास विकास स्थित नीलकंठ स्वीट्स पर भी कार्रवाई की गई। दीपावली में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में मिठाई की दुकानों पर बड़े पैमाने पर मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने के लिए शासन ने दूसरे जनपदों की खाद्य सुरक्षा टीमों को फर्रखाबाद भेजा है। जनपद औरैया से आई एक टीम ने फतेहगढ़ स्थित अलीगढ़ मिष्ठान भंडार पर छापा मारकर खोया और लड्डू के दो नमूने लिए। इसके बाद टीम आवास विकास स्थित नीलकंठ स्वीट्स पहुंची और दुकान के गोदाम से भी नमूने संग्रहित किए। यहां साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली लेकिन गोदाम में लगी कुछ टाइल्स टूटी मिली । असिस्टेंट कमिश्नर के मुताबिक, शासन स्तर से टीमों को दुकानों की सूची उपलब्ध कराई जाती है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में चार से पाँच टीमें भेजी गईं। दुकानों पर मिली अन्य कमियों के संबंध में नोटिस जारी किए जाएंगे। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है। टीमों की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हलचल मची हुई है।0
0
Report
फतेहपुर में दबंगों की कब्ज़ेदारी और पीड़ित मदद की गुहार
Fatehpur, Uttar Pradesh:दबंगों की दबंगई से परेशान पीड़ित ने लगाई मदद की गुहार सीएम योगी से लगाई मदद की गुहार पुलिस के सामने दबंगों का मनमानी का वीडियो वायरल पीड़ित की जमीन पर जबरन कब्जा जमाना चाहते है दबंग बिंदकी विधायक के रिश्तेदारों पर जबरन कब्जा करने का आरोप स्थानीय प्रशासन से कई बार मदद की लगा चुका है गुहार जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरेखेडा गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
