icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

किशनगढ़ में हिट एंड रन: CCTV के आधार पर थार चालक की तलाश

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अजमेर रोड स्थित चेतन प्रभु गेस्ट हाउस के पास तेज रफ्तार थार वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट दूर उछलकर सड़क पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद भी थार चालक नहीं रुका और घायल बाइक सवार को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पूरी घटना पास की एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

संजय जायसवाल ने पप्पू यादव पर कार्रवाई के लिए स्पीकर को चिट्ठी लिखी

Noida, Uttar Pradesh:Sanjay जायसवाल पप्पू यादव पर कार्रवाई के मांग की है स्पीकर को चिट्ठी लिखी है नियम 223 के तहत कार्यवाही की मांग की है वह आदतन अपराधी है पटना में जब कोई बाइक चोरी होती थी कुछ चोरी होता तो सबको पता होता था कौन चोरी करता है उनके पर कोई हमला नहीं हुआ है यूट्यूब से पैसा कमाने के लिए यह सब नाटक कर रहे हैं बीजेपी सांसद संजय जायसवाल का पप्पू यादव पतीखा हमला कहा वह आदतन अपराधी, पटना में जब भी कोई बाइक चोरी होती थी तो सबको पता होता था कौन चोरी कर रहा है कहा उन पर कोई हमला नहीं हुआ नाटक कर रहे हैं स्पीकर से की कार्रवाई की मांग
0
0
Report
Advertisement

अमरौहा में कांवड़ियों से भरे टेंपो की टक्कर, दो घायल अस्पताल में भर्ती

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर कांवड़ियों से भरा टेंपो बाइक से टकराया, दो शिवभक्त घायल, जिला अस्पताल में भर्ती अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर सावन के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया। कांवड़ियों से भरा एक टेंपो अचानक एक बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो में सवार करीब दो कांवड़िये घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कांवड़ियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।
0
0
Report
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 50 करोड़ की हेरोइन, 11 हथियार सहित बड़ी खेप पकड़ी गई

Bikaner, Rajasthan:अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर हेरोइन और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद होने का मामला, 50 करोड़ की 10 किलो हेरोइन, 11 हथियार और 100 कारतूस जब्त पाली निवासी वीरेंद्र सिंह गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त IG ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में डीएसटी और खाजूवाला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सीमा पार तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी पुलिस बीकानेर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में डीएसटी और खाजूवाला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए पाली जिले के निवासी वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 किलो हेरोइन, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है जो बरामद की है इसके अलावा 11 अवैध हथियार, 22 मैगजीन, 100 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है एसपी मृदुल कच्छावा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह कार्रवाई सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट है पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस खेप के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा हथियार और मादक पदार्थ किस नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई किए जा रहे थे। जांच जारी है
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं: गौशाला के दो स्वागत द्वारों का लोकार्पण, वॉल-टू-वॉल सड़क योजना की घोषणा

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं श्री गोपाल गौशाला में बने दो भव्य स्वागत द्वारों का लोकार्पण विधायक राजेंद्र भांबू ने किया शुभारंभ, शहरवासी रहे मौजूद लोकार्पण के बाद सड़क निर्माण की बड़ी घोषणा की दोनों प्रमुख मार्ग होंगे अब वॉल-टू-वॉल विकसित गौशाला की व्यवस्थाओं और गौ-सेवा की जमकर सराहना झुंझुनूं की श्री गोपाल गौशाला में गौ-भक्तों की सुविधा के लिए बनाए गए दो भव्य स्वागत द्वारों का विधायक राजेंद्र भांबू ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने गौशाला तक पहुंचने वाले दोनों प्रमुख मार्गों पर वॉल-टू-वॉल सड़क निर्माण कराने की घोषणा भी की। विधायक ने कहा कि जब प्रवेश द्वार इतने सुंदर बनाए गए हैं तो गौशाला तक जाने वाले रास्ते भी उसी स्तर के होने चाहिए। लोकार्पण समारोह से पहले विधायक राजेंद्र भांबू ने गौशाला परिसर का भ्रमण कर गौमाता को गुड़, हरी चरी एवं रोटियां खिलाईं। उन्होंने गौशाला की स्वच्छता, आधुनिक प्रबंधन और गौ-सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था 125 वर्षों से समाज सेवा का अनुकरणीय कार्य कर रही है। उन्होंने मनोकामना पूर्ण हुंडी में श्रद्धापूर्वक राशि भी अर्पित की। कार्यक्रम में दोनों स्वागत द्वारों का लोकार्पण दानदाता पाटोडिया परिवार एवं तुलस्यान परिवार के सानिध्य में संपन्न हुआ। गौशाला पदाधिकारियों ने विधायक राजेंद्र भांबू, जुगल किशोर पाटोदिया, प्रदीप पाटोदिया, केशरदेव तुलस्यान सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। गौशाला तक पहुंचने वाले श्री राणी सती रोड मार्ग तथा पीपली चौक मार्ग पर इन स्वागत द्वारों का निर्माण विभिन्न भामाशाह परिवारों एवं संस्थाओं के आर्थिक सहयोग से कराया गया है। इन द्वारों से श्रद्धालुओं को गौशाला तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और गौ-सेवा के प्रति समाज में जागरूकता भी बढ़ेगी।
0
0
Report

भूस्खलन से राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्षतिग्रस्त, ग्रामीण पुनर्निर्माण और मुआवजे की मांग

Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh:ग्राम पंचायत बाड़ी के पॉकवा गांव में वर्ष 1993 में बना राजकीय प्राथमिक विद्यालय भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है। भवन के भीतर बच्चों का शैक्षणिक रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेज फंसे हुए हैं, लेकिन भवन के कभी भी गिरने की आशंका के कारण उन्हें बाहर निकालना संभव नहीं हो पा रहा है। भारी बारिश से करीब 500 से अधिक सेब के पौधे नष्ट हो गए हैं और कई गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं भूस्खलन के चलते सेस राम का मकान भी खतरे की जद में आ गया है, जिसके चलते परिवार को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे, उचित मुआवजा, विद्यालय के पुनर्निर्माण, बच्चों की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग की है।
0
0
Report

झारखंड CID व रांची पुलिस की छापेमारी: JPSC गड़बड़ियों के आधार पर एक्शन

Ranchi, Jharkhand:झारखंड CID और रांची पुलिस की छापेमारी 14 वी JPSC परीक्षाओं को लेकर रांची ताबड़तोड़ छापेमारी रांची सहित कई जगहों पर कोचिंग संस्थाओं के साथ साथ आरोपियों के ठिकानों पर कार्रवाई जेपीएससी हुए गड़बड़ियों के आधार पर अभय तिवारी से पूछताछ के आधार पर की गई कार्रवाई रांची, धनबाद ,हजारीबाग,पलामू सहित बिहार के कई ठिकानो पर की गई कार्रवाई Shubhangan ki pathshala,Patanjali ias teacher, सहित 15 से अधिक ठिकानों पर CID की छापेमारी रांची के नामकुम धुर्वा सहित कई इलाकों पर चल रही है छापेमारी नामकुम के आदित्य पांडेय के घर पर छापेमारी कोचिंग इंस्टिट्यूट चलने वाले शिक्षक रवि के पलामू स्थित घर पर भी ही करवाई
0
0
Report
Advertisement

सांगली में 300 करोड़ की वृक्षरोपण योजना का शुभारम्भ, मंत्री पाटल के हाथों

Sangli, Maharashtra:सांगलीत हरित महाराष्ट्र वृक्ष लागवड उपक्रमाचा मंत्री चंद्रकांत पाटलांच्या हस्ते शुभारंभ. हरित महाराष्ट्र ३०० कोटी उपक्रमा अंतर्गत वृक्ष लागवडीच्या सांगलीमध्ये शुभारंभ झाला आहे. पालकमंत्री चंद्रकांत पाटील यांच्या हस्ते वृक्षारोपण करून वृक्ष लागवड उपक्रमाचे उद्घाटन झाले. मिरजेतील रेल्वे स्टेशन येथे पालकमंत्री चंद्रकांत पाटील यांच्यासह आमदार, अधिकारी व पदाधिकाऱ्यांच्या उपस्थितीमध्ये सांगली जिल्ह्यातील वृक्ष लागवडीचा शुभारंभ करण्यात आला. हरित महाराष्ट्र 300 कोटी वृक्ष लागवड उपक्रमान्तर्गत सांगली जिल्ह्यात 15 लाख वृक्ष लागवड करण्यात येणार आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top