icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी में राजपरिवार के हाथी धनराज तालाब में उतरकर रामलीला बाधित

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:* वाराणसी में खाना देर से मिलने पर काशी राजपरिवार के हाथी धनराज का बिगड़ा मूड. * बेड़ियां तोड़कर पंपासर पोखरे में जा उतरा गजराज धनराज. * हाथी के तालाब में उतरते ही लोगों में मची भगदड़. * रामनगर की रामलीला के लिए आजमगढ़ के जीयनपुर से आया है धनराज. * पंचवटी मैदान के खुले बगीचे में महावत के साथ रहते हैं चार हाथी. * सुबह करीब 11:30 बजे बेड़ियां तोड़कर तालाब में उतरा धनराज. * महावत के मान-मनौव्वल के बाद भी नहीं माना हाथी. * पेड़ की डालियां दिखाकर हाथी को तालाब से बाहर निकालने का किया प्रयास. * करीब चार घंटे बाद तालाब से बाहर निकला धनराज. * बाहर आने के बाद हाथी को खिलाया गया खाना, महावतों ने संभाली स्थिति. * धनराज के तालाब में उतरने की सूचना से रामलीला आयोजन से जुड़े लोग परेशान. * पिछले छह वर्षों से काशी राजपरिवार के अनंत नारायण सिंह इसी हाथी की पीठ पर बैठकर देखते हैं रामलीला. * हाथी के शांत होने के बाद महावत उसे वापस रामलीला स्थल पर लेकर पहुंचे
0
0
Report
Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में 150 फरियादियों की समस्याएं सुनीं, लापरवाही पर कार्रवाई

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 150 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों के बीच मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्या के समाधान में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और हर शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने मंगलवार सुबह जनता दर्शन का आयोजन हुआ। यहां अलग-अलग जिलों से पहुंचे करीब 150 लोगों को कुर्सियों पर बैठाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनके बीच पहुंचे और बारी-बारी से सभी की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उनकी समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों के प्रार्थना पत्र अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता दोनों जरूरी हैं। किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से लिया जाए। जनता दर्शन के दौरान जमीन पर अवैध कब्जे और कमजोर लोगों को परेशान किए जाने की शिकायतों पर भी मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों और कमजोर लोगों को उजाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को सौंपते हुए इलाज से संबंधित मेडिकल एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने और उसे शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जरूरतमंद लोगों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। गोसेवा: जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में भी समय बिताया। सीएम योगी ने गायों, गोवंश और नंदी को दुलारा और उन्हें गुड़ खिलाया। उन्होंने गोशाला के कार्यकर्ताओं से गोवंश की देखभाल की जानकारी ली और समुचित देखभाल के निर्देश दिए। यानि जनता दर्शन के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और संवेदनशील निस्तारण का संदेश दिया। साथ ही साफ कर दिया कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही सामने आने पर संबंधित की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

वैशाली महनार: स्कूल परिसर में छेड़खानी, पीड़िता के परिजन कार्रवाई की मांग

Hajipur, Bihar:बिहार में स्कूल जाने वाली बेटियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वैशाली के महनार से आरोप बेहद गंभीर हैं। यहां एक स्कूल परिसर में ही दसवीं की छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगा है। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अब कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के लावापुर नारायण स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की हैं। आरोप है कि छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसके साथ बदसलूकी की। छात्रा के मुताबिक, आरोपी उसका पीछा करते हुए स्कूल परिसर तक पहुंच गया।आरोप है कि स्कूल पहुंचने के बाद छात्रा ने छेड़खानी का विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे। लोगों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। लेकिन परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई में देरी हो रही है। अब सवाल उठ रहा है कि स्कूल परिसर में छात्रा की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी और आरोपियों पर कब कार्रवाई होगी.फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। छात्रा और परिजनों के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। मामले में पुलिस के आधिकारिक पक्ष और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report

मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow1m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:सितंबर माह में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब ऐसे मिलावट छोरी पर कार्रवाई शुरू की है जो त्योहारों के समय सक्रिय होते हैं गाजियाबाद के अलावा लगभग दूसरे जनपदों के साथ लगभग 26 टीमों ने लगभग 56 प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर नकली मावा आदि को जप्त किया 61 सैंपल खाद्य के उनको लैब में जांच के लिए भेजा गया है इसके अलावा एक अवैध फैक्ट्री जो विदेशी ब्रांडों के नाम पर पैकिंग कर रही थी और जिम में सप्लाई चल रही थी उसमें मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है सितंबर माह की बात करें तो लगभग 85 नमूने भरकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है फर्जी तरीके से फूड न्यूट्रिशन बेचने वाले लगभग चार अभियुक्त को जेल भिजवाया गया है 14 लोगों के खिलाफ फिर करी गई है बाइट सुरेश मिश्रा सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग
0
0
Report
Advertisement

SDRF ने बाढ़ से वीरान गाँव जालपुर खुटवनिया में हजारों लोगों का सफल रेस्क्यू किया

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां जरलपुर खुटवनिया वार्ड नंबर 13 अब वीरान हो गया है। सैकड़ों घर हजारों की आबादी वाला गांव वीरान हो गया है। गंडक नदी ने ऐसा कहर बरपाया है कि अब गांव में कोई नहीं है। एसडीआरएफ की टीम हर घर में फंसे एक-एक लोगों का रेस्क्यू कर बाहर निकाल दिया है। निचले इलाकों में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। गांव के खाली घर बाढ़ की विभीषिका को बता रहे हैं। तीन दिन से आई बाढ़ में पूरा गांव फसा हुआ था; गांव टापू बन गया था। लोग अपने अपने घरों के छतों पर राहत बचाव की राह देख रहे थे। तभी इन लोगों के बीच एसडीआरएफ की टीम देवदूत बनकर आई और गांव के सैकड़ों घरों में फंसे हजारों लोगों का सफल रेस्क्यू कर ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दिया है। गांव में कोई छूट न गया हो उसके लिए एक-एक घर का एसडीआरएफ ने जायजा लिया। छूटे लोग और जानवरों रेस्क्यू कर गांव को खाली करा दिया है। गांव आज वीरान हो गया है लेकिन एसडीआरएफ की टीम गांव वालों के लिए किसी फरिश्ता से कम नहीं थे। तीन दिन से फंसे हजारों लोगों को एसडीआरएफ सफल रेस्क्यू कर दिया है। जालपुर से दूसरे गांवों के लिए फरिश्ता बन एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है。
0
0
Report
Advertisement

अलवर में रोडवेज बस का टायर फटा चालक ने बस रोकी; जान बची

Alwar, Rajasthan:सोहनपुर पुलिया पर रोडवेज बस का टायर फटा, चालक ने संभाला मोर्चा; 45 यात्रियों की जान बची अलवर। सोहनपुर रेलवे पुलिया के पास मंगलवार को अलवर आगार की रोडवेज बस का टायर अचानक फट गया। बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। पुलिया पर चढ़ने के बाद उतरते समय टायर फटने से बस अनियंत्रित होने की स्थिति बन गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों जुमलेश खान, राजेश और कविता देवी ने बताया कि रोडवेज बस अलवर डिपो से करौली के लिए रवाना हुई थी। सोहनपुर रेलवे पुलिया पर चढ़ने के बाद जैसे ही बस नीचे उतर रही थी, उसी दौरान अचानक टायर फट गया। चालक ने किसी तरह बस को नियंत्रित कर सुरक्षित स्थान पर रोका। बस रुकने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों के मुताबिक बस खराब होने के बाद करीब दो घंटे तक मौके पर कोई वैकल्पिक रोडवेज बस नहीं पहुंची। काफी देर इंतजार करने के बाद यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों से लिफ्ट लेकर मालाखेड़ा पहुंचना पड़ा। यहां से दूसरी रोडवेज बस पकड़कर उन्होंने आगे की यात्रा पूरी की। इस पूरी प्रक्रिया में यात्रियों को परेशानी के साथ काफी समय भी बर्बाद करना पड़ा। यात्रियों ने बसों के रखरखाव पर उठाए सवाल यात्रियों ने आरोप लगाया कि लंबे रूट पर भी पुरानी और जर्जर बसों का संचालन किया जा रहा है। रास्ते में बसों के खराब होने से यात्रियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि बसों की नियमित जांच और समय पर रखें‑मरखाव नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने रोडवेज प्रबंधन से बसों की फिटनेस और तकनीकी स्थिति की नियमित जांच कराने तथा लंबे रूट पर सुरक्षित बसों का संचालन सुनिश्चित करने की मांग की। रोडवेज प्रबंधन को घटना की जानकारी नहीं मामले में अलवर आगार की प्रबंधक सपना मीणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की अभी जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बस खराब हुई है तो सूचना मिलने पर यात्रियों के लिए दूसरी बस भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
0
0
Report

आगरा: CEC के पैतृक आवास पर हंगामे के बाद पुलिस ने 6 गिरफ्तारियां कीं

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर हंगामे के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है। कांग्रेस नेताओं समेत कई लोगों के खिलाफ हरिपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। इनमें अनिल यादव और मुकेश धनगर को दिल्ली की ओर भागते वक्त पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार किया है। पुलिस अब CCTV और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं हंगामे के बाद CEC के पैतृक आवास के बाहर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। आगरा की विजय नगर कॉलोनी जहां मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर हुए हंगामे के बाद पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस ने आवास के बाहर PRV तैनात कर दी है। और पुलिसकर्मी लगातार मौके पर मुस्तैद हैं। आरोप है कि कांग्रेस नेताओं और उनके साथियों ने बिना सूचना रिहायशी इलाके में पहुंचकर प्रदर्शन किया। अनिल यादव और मुकेश धनगर समेत कई लोग मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचते ही कई आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में हरिपर्वत थाने में BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी की सूचना दी है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली की ओर भाग रहे अनिल यादव और मुकेश धनगर को गाड़ी समेत पीछा कर पकड़ा गया। गिरफ्तारी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं मुकदमे में कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब उनकी पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मौके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही मोबाइल लोकेशन और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों के जरिए प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। हंगामे के दौरान जिस गेट पर स्लोगन लिखे गए थे उन्हें भी अब मिटा दिया गया है। पुलिस ने आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। आगरा पुलिस ने साफ कहा है कि विरोध प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन रिहायशी इलाके में अराजकता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर हुए हंगामे के बाद अब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एक तरफ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ हो रही है तो दूसरी तरफ CCTV और मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस बाकी आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में कानून व्यवस्था मुद्दा बना विपक्ष-भाजपा के बीच सियासी लड़ाई

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में कानून व्यवस्था के सवाल पर आरोप प्रत्यारोप और राजनीतक बयानबाजी जारी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था को मुद्दा बता कर 2029 में बीजेपी की सरकार बनाने का दावा किया तो झामुमो ने इसे महज बीजेपी का सपना बताया झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जेएमएम और कांग्रेस से राज्य की जनता उन चुकी है । आने वाले समय में राज्य में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी। बीजेपी के नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास होगा। राज्य की स्थिति दयनीय है ,चोरी, लूट , हत्या डकैती हो रहा पूरे राज्य में हाहाकार मचा है, जमशेदपुर में इतना बड़ा डाका डाला गया, फायरिंग हो रही है। लूट हो रही,नौकरियां बेची गई पहले कोयला बालू पत्थर बेचा, अब बच्चों का भविष्य बर्बाद किया गया। बाइट ...आदित्य साहू, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष इस पर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी सपना क्यों नहीं देखेगी। सपना तो उनका चार सौ पार का भी था 240 पर रुक गए , सपना अच्छे दिन का था बद से बदतर दिन आ गए , सपना 15 लाख देने का था ,काला धन लाने का भी था उल्टा काला धन बढ़ गया है। लोग देश की नागरिकता छोड़ रहे हैं। 2014 से 2026 के पहली तिमाही तक 26 लाख लोगों ने देश की नागरिकता छोड़ा है। ये 2029 का बाट जोह रहे ,जब 2029 आएगा तब उनको समझ आएगा। बाइट .... सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा, अब बीजेपी सत्ता में नहीं आएगी, क्योंकि ज्ञानेश कुमार की पोल खुल चुकी है। चाहे 2029 हो या 2035 अब बीजेपी कहीं नहीं है। विपक्ष का काम स्वास्थ्य लोकतांत्रिक परम्पराओं का निर्वहन करना होता है तो कहीं न कहीं लोकतंत्र और राज्य मजबूत होता है पर इस राज्य में विपक्ष स्वास्थ्य लोकतांत्रिक परम्पराओं का निर्वहन नहीं करता है। विपक्ष सिर्फ बयान और x पर पोस्ट को जिम्मेवारी समझती है। कानून व्यवस्था अहम मुद्दा ,राज्य सरकार संजीदा और गंभीर है सीएम ने भी कई बात डीजीपी के लेकर राज्य के आला अधिकारियों को निर्देशित किया है और गंभीर हैं । प्रशासन भी गंभीर है, कानून व्यवस्था टूटती है तो पुलिस अपराधियों तक पहुंच कर जेल भेजने का काम करती है। कानून व्यवस्था पर प्रशासन खड़े करने का अधिकार बीजेपी को नहीं है。 बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
0
0
Report

गंडक जलस्तर अचानक बढ़ा, बिहार में बाढ़ का नया पैटर्न और राहत कार्य शुरू

Patna, Bihar:बिहार में गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण नदी में अप्रत्याशित पानी बढ़ा है। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने बताया कि नेपाल के गंडक जलग्रहण क्षेत्र में पिछले दो दिनों में भारी बारिश से यह स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि इस बार बाढ़ का पैटर्न बदला है—पहले गंगा में बाढ़ की स्थिति थी और अब गंडक चैलेंज बना हुआ है। वाल्मीकिनगर बराज पर करीब 5.43 लाख क्यूसेक अधिकतम डिस्चार्ज दर्ज किया गया, जबकि 2024 में करीब 5.62 लाख क्यूसेक पानी आया था। बगहा में इस बार नया हाई फ्लड लेवल (HFL) बना और जलस्तर पिछली बार की तुलना में लगभग 35–37 सेंटीमीटर अधिक रहा। पश्चिम चंपारण के बगहा और बैरिया प्रखंड में तटबंध के दो स्थानों पर टूटान हुआ है। बगहा के क्षेत्र में चौड़avao होने के कारण आबादी पर बड़ा असर नहीं पड़ा, जबकि बैरिया के आसरा टोला में कुछ घर प्रभावित हुए हैं। जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सचिव भी स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। आज शाम से कल सुबह तक स्थिति में सुधार की उम्मीद है, लेकिन आखिर बारिश फिर से हुई तो जलस्तर बढ़ सकता है। बगहा और बराज के बीच लगभग 14 घंटे पानी एक ऊंचाई पर स्थिर रहा, जिसे असामान्य स्थिति माना गया। लंबे समय तक पानी रुके रहने से जमीन कमजोर होती है और नदी की तरफ से दबाव के कारण जमीन के भीतर से पानी निकलने की स्थिति को पाइपिंग कहा जाता है। प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जा रही है। एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू में चल रही अंदरूनी खींचतान पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह मामला पार्टी के संज्ञान में है और समय रहते इसका समाधान हो जाएगा। चिराग पासवान के बयान पर उन्होंने कहा कि चिराग सरकार में शामिल हैं और सरकार पूरी तरह संज्ञान लेगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार अपराध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस अपनाती है और पिछले 10–15 दिनों में हुई घटनाओं के बाद कार्रवाई की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top