icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

चित्तौड़गढ़ के सांवरिया पारस अस्पताल में बुजुर्ग की मौत पर हंगामा, परिजनों के आरोप

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर क्षेत्र स्थित सांवरिया पारस हॉस्पिटल में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान कातूराम गाडिया लोहार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से उचित देखभाल नहीं की गई, जिसके चलते बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद गाडिया लोहार समाज के लोगों सहित कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर सदर और कोतवाली थाना पुलिस के साथ पुलिस उपाधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश की। बाद में अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच सहमति बनने पर मामला शांत हुआ और परिजन शव लेकर रवाना हुए।
0
0
Report

बिहार में शराब तस्करी: 12 चक्का ट्रक से 77 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Chapra, Bihar:बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने धेनुकी चौक के पास कार्रवाई करते हुए 12 चक्का ट्रक से 77 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, शराब की यह खेप उत्तर प्रदेश से बिहार लाई जा रही थी और इसे छपरा के भेल्दी इलाके में सप्लाई किया जाना था। मिली जानकारी के अनुसार, मढ़ौरा डायल 112 की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक 12 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब लादकर बिहार में प्रवेश कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और धेनुकी चौक के समीप मुख्य सड़क पर ट्रक को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को देखते ही चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे गए 77 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद हुए। पुलिस ने तत्काल चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया और शराब समेत ट्रक को जब्त कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की इस बड़ी खेप के पीछे तस्करी का नेटवर्क कौन संचालित कर रहा था, उत्तर प्रदेश में शराब किसने उपलब्ध कराई थी और भेल्दी में इसकी सप्लाई किसके यहां होनी थी। पुलिस की जांच में इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में गुटखा-पान मसाला पर छापेमारी, कोटपा उल्लंघन पर जुर्माना

Latehar, Jharkhand:लातेहार निकोटिन युक्त गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध लगने के बाद को लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और कोटपा 2003 के तहत की गई। स्टेशन रोड इत्यादि स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाई गई । जांच के दौरान कुल कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई,जिसमें दुकान खाद्य प्रतिष्ठान के थे। जिन्होंने खाद्य सामग्रियों जैसे मिठाई, पेड़ा लड्डू बुंदिया गाजा इत्यादि की जांच की गई एवं दुकानों को साफ सफाई का ध्यान रखने एवं और अखाद्य रंग का इस्तेमाल न करने सख्त चेतावनी दी गई। खाद्य लाइसेंस नहीं दिखाने पर कई दुकानों को नोटिस दिया गया है। जिन दुकानों में कोटपा अधिनियम 2003 का उल्लंघन पाया गया,उन दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही, सभी खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों को यह सख्त हिदायत दी गई कि वे निकोटिनयुक्त गुटखा और पान मसाला न बेचें।
0
0
Report

Shahjahanpur में खड़ी कार आग बन गई, दमकल ने कड़ी मशक्कत से काबू पाया

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में सड़क पर खड़ी कार आग का गोला बन गई। आग लगने से सड़क पर अफरा तफरी मच गई। फिलहाल दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया है। कार में आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। पूरी घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के पुवाया रोड की है। यहां कैंट चौकी के पास एक कार में सबसे पहले हल्का धुआं उठना शुरू हुआ, जिसके बाद देखते ही देखते कार की लपटों ने पूरी कार को घेर लिया और चंद मिनट में कार आग का गोला बन गई। खड़ी हुई कार में आग कैसे लगी, इस बात का पता भी नहीं चल पाया है। सूचना के बाद मौके पर बहुत ही दमकल विभाग की गाड़ी ने लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया है। बताया जा रहा है कि कार रामनगर कॉलोनी के रहने वाले एक युवक की थी जो सड़क पर कार को खड़ी करके अपने घर चला गया था। फिलहाल कर में आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।
0
0
Report

दीपावली की खरीदारी के दौरान बस में हमला, 20–25 व्यक्तियों ने लूटपाट की

Sheopur, Madhya Pradesh:दीपावली का त्योहार मनाने के लिए बाजार से सामान खरीदकर परिवार के साथ बस में सवार होकर घर लौट रहे लोगों के साथ रास्ते में मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है. आरोप है कि विजयपुर अस्पताल के पास करीब 20 से 25 लोगों ने बस को घेर लिया और परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और सब्बलों से हमला कर दिया। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गोपालपुर निवासी एक परिवार दीपावली का सामान खरीदने विजयपुर आया था। बाजार से खरीदारी करने के बाद परिवार बस में सवार होकर वापस गोपालपुर जा रहा था। इसी दौरान विजयपुर अस्पताल के नजदीक अचानक 20 से 25 लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने अज्ञात कारणों के चलते परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और सब्बलों से हमला किया गया। इस घटना में राजू पुत्र राम भारती (22), ममता पत्नी राम भारती गोस्वामी (45), अनिल गोस्वामी पुत्र राम भारती गोस्वामी (55), शिवम पुत्र राम भारती गोस्वामी (18), भगवान बाई गोस्वामी (करीब 100 वर्ष) और राहुल धाकड़ पुत्र बाइसराम धाकड़ (17) के नाम सामने आए हैं। सभी गोपालपुर निवासी बताए गए हैं। पीड़ित पक्ष ने मारपीट के साथ लूटपाट के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि करीब 1 लाख 50 हजार रुपये नकद के अलावा मंगलसूत्र, हार, सोने की चेन और अन्य सामान भी लूट लिया गया। अनिल गोस्वामी के कंडक्टर होने की जानकारी भी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने विजयपुर अस्पताल के सामने चक्का जाम लगा दिया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। परिजनों की मांग है कि मारपीट और कथित लूटपाट करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए。
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय: मां की डांट से नाराज़ छात्रा ने फंदे से जान दे दी

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मां की डांट-फटकार से नाराज़ एक छात्रा ने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर के पास की है। मृत छात्रा की पहचान तेलिया पोखर निवासी ओम शर्मा की पुत्री सिमरन कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर सिमरन कुमारी को उसकी मां ने डांट-फटकार लगाई थी। इसी बात से नाराज़ होकर सिमरन ने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, घटना के वक्त घर के लोग बाहर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सिमरन ने घर में फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में घर पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रतनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। हालांकि, छात्रा के आत्महत्या करने के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
0
0
Report

बुलंदशहर हनी कांड: फरार इनामी बदमाश आदित्य उर्फ नोनू से मुठभेड़, घायल

Bulandshahr, Uttar Pradesh:हनी हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश से कोतवाली नगर पुलिस से चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश आदित्य उर्फ नोनू पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। मुठभेड़ में बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद। कोतवाली नगर क्षेत्र में 16 नवंबर की रात अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आरोपी आदित्य ने हनी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। कोतवाली नगर पुलिस पूर्व में आठ आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्या के बाद से आदित्य फरार था। कोतवाली नगर पुलिस शिकारपुर बायपास पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़।
0
0
Report

खूँटी के बंद खदान में पानी में तैरता युवक का शव, परिवार में मातम

Khunti, Jharkhand:रिपोर्ट ब्रजेश कुमार नहीं–खूँटी क्षेत्र के मुरहू प्रखंड के हस्सा गाँव में बंद पड़ी एक पत्थर खदान में एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता मिला। शव की पहचान गांव के ही सनिका मुंडा (47) के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, सनिका मुंडा बुधवार शाम को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी देर तक घर नहीं पहुँचने पर परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच सुबह गांव के पास स्थित एक बंद खदान में उनका शव पानी में तैरता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी। इसके बाद शव मिलने की खबर गांव में फैल गई। घटना की जानकारी पर घटनास्थल पहुंची मुरहु थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज किया है। सनिका मुंडा अपने पीछे एक शादीशुदा बेटी और दो नाबालिग बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के सामने अब भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top