Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

भारत में खाद्य मिलावट का गम्भीर खतरा: दूध से पनीर तक हर चीज मिलावट

AZAbhinva zeepunjabi
Feb 04, 2026 07:48:12
Noida, Uttar Pradesh
Biggest Health Crisis in India FOOD ADULTERATION - खाने में मिलावट Urea in Milk Oxytocin in Vegetables Caustic Soda in Paneer Brick powder in Spices Yellow dye in Honey Steroids in Poultry Detergent in ice cream We all are consuming slow poison! Raised this serious issue in Parliament today. Watch my intervention.
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
MSManish Shanker
Feb 04, 2026 09:25:44
0
comment0
Report
HSHarmeet Singh Maan
Feb 04, 2026 09:23:59
Nabha, Punjab:ਨਾਭਾ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦੋ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਕਾਕਾ ਰਣਦੀਪ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਸਾਧੂ ਸਿੰਘ ਧਰਮਸੋਤ ਇੱਕ ਮੰਚ ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਤੋਂ ਹੀ ਦੋ ਗਰੁੱਪ ਚਲਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਬਾਪੂ ਜੀ ਵੇਲੇ ਵੀ ਦੋ ਗਰੁੱਪ ਚੱਲਦੇ ਸਨ। ਗਿਆਨੀ ਜੀ ਅਤੇ ਦਰਬਾਰਾ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਵੀ ਗਰੁੱਪ ਲੱਗ ਰਿਹਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡਾ ਪਹਿਲਾ ਧਰਮ ਹੈ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਮਜਬੂਤੀ ਵੱਲ ਲਿਜਾਣਾ। ਹਾਈ ਕਮਾਂਡ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਨੂੰ ਅਸੀਂ ਸਿਰ ਮੱਥੇ ਮੰਨਾਂਗੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਬਿਨਾਂ ਚਿਹਰੇ ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਚੋਣਾਂ ਲੜੀਆਂ ਹਨ ਮਜੀਠੀਏ ਨੂੰ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਤੇ ਰਣਦੀਪ ਨੇ ਕਿਹਾ ਮੈਂ ਉਸ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦਾ ਹਾਂ। ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਿਆਣਫ ਵਰਤਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਬਹੁਤ ਮਾੜਾ ਸਮਾਂ ਵੇਖ ਲਿਆ ਹੈ। ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਸਾਧੂ ਸਿੰਘ ਧਰਮਸੋਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਇੱਕ ਜੁੱਟ ਹੈ ਇੱਕ ਜੁੱਟ ਹੋ ਕੇ ਚੋਣਾਂ ਲੜੇਗੀ ਐਸ ਵਾਈ ਐਲ ਤੇ ਬੋਲਦਿਆ ਕਿਹਾ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਲਵੇ ਇੱਕ ਵੀ ਬੂੰਦ ਹਰਿਆਣੇ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਦੇਣ ਲਈ ਨਹੀਂ ਹੈ
0
comment0
Report
VKVipan Kumar
Feb 04, 2026 09:23:36
Dharamshala, Himachal Pradesh:डीएलएड की खाली सीटों को काउंसलिंग शुरू निजी संस्थानों में 697 सीटों के लिए 12 तक चलेगी काउंसलिंग 697 सीटें खाली हैं। इनमें 321 अनुदानित (सब्सिडाइज्ड) और 376 गैर-अनुदानित (नॉन-सब्सिडाइज्ड) सीटें शामिल हैं, जिन्हें योग्यता सूची के आधार पर भरा जाना है। काउंसलिंग का प्रथम राउंड 4 से 7 फरवरी तक चलेगा, जिसमें पहले दिन 44 या उससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसके बाद क्रमश: 41-43, 38-40 और 35-37 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भाग लेंगे। यदि इसके बाद भी सीटें शेष बचती हैं, तो 10 से 12 फरवरी तक द्वितीय राउंड आयोजित होगा, जिसमें न्यूनतम 27 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों तक को अपनी दावेदारी पेश करने का अवसर मिलेगा। सीटों का आवंटन योग्यता के आधार पर केवल एक बार ही किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे संस्थान का चयन सोच-समझकर करें। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि यदि सीटें पहले भर जाती हैं, तो काउंसलिंग प्रक्रिया उसी दिन समाप्त कर दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश में निजी संस्थानों की ओर से प्रदेश सरकार के समक्ष आग्रह किया गया था कि काफी सीटें खाली हैं, जिन्हें भरा जाए, जिस पर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार काउंसलिंग शुरू की गई है।
0
comment0
Report
DSDEVINDER SHARMA
Feb 04, 2026 09:23:12
Barnala, Punjab:मानयोग्य पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ हाई कोर्ट के हुक्म की उड़ी धज्जियां, बरनाला के 25 एकड़ जमीन पर लगे सैकड़ों पेड़ों का किया गया उजाड़ा, स्थानिक लोगों का कहना तकरीबन 125 पेड़ों पर चलाया गया बुलडोजर और पेड़ों को काट के ध्वस्त कर दिया गया है. हाई कोर्ट की रिट पिटीशन 395/25 के तहत अगर पंजाब में किसी ने कोई भी पेड़ काटना है तो उसके लिए हाईकोर्ट की परमिशन जरूरी है. दरअसल पिछले दिनों बरनाला के 25 एकड़ नगर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर 60 परिवारों की झुग्गी-झोपड़ियां जो पिछले तकरीबन 30-35 सालों से बनी हुई थी उसको वहां से हटाया उजाड़ा गया था परिवारों को वहां से हटा दिया गया परंतु वहां पर लगे हुए 40-50 साल पुराने पेड़ों को भी आज नगर सुधार ट्रस्ट दोबारा काट कर फेंक दिया गया हैं, जिसको लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा हैं, पर्यावरण प्रेमियों और शहर वासियों ने अपील की के एक तरफ पंजाब सरकार पंजाब को हरा-भरा करने के लिए पेड़ लगाने की मांग कर रही है परंतु वही डेवलपमेंट के नाम पर पेड़ों का उजाड़ा ना किया जाए. डिप्टी कमिश्नर बरनाला और वन विभाग अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पेड़ काटने पर हाईकोर्ट की स्टे हुई है सो जो भी पेड़ काट काट रहा है उस पर बनती कार्रवाई के तहत डिपार्टमेंट की तरफ से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी,էն
0
comment0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
Feb 04, 2026 08:22:39
Zirakpur, Punjab:जीरकपुर बलटाना इलाके के वार्ड नंबर 7 में करीब ढाई से तीन महीने पहले सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा गया था। सीवरेज लाइन का काम तो काफी समय पहले पूरा कर लिया गया, लेकिन इसके बाद गड्ढे को न तो भरा गया और न ही किसी तरह की बैरिकेडिंग की गई। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय तक सड़क पर खुले पड़े इस खतरनाक गड्ढे के पास कोई चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाया गया। यह लापरवाही एक बड़े हादसे में तब्दील हो गई, जब एक महिला अपने बच्चों के साथ स्कूटी पर जा रही थी। अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर खुले पड़े गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में महिला का 12 वर्षीय बेटा ऋतिक देवड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि महिला को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे चार टांके लगाए गए हैं। घायल बच्चे को सेक्टर-6 अस्पताल, पंचकूला ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे को सिर में गहरी चोट आई है, हालांकि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि दिन के उजाले में हुआ है, जिससे साफ जाहिर होता है कि सड़क पर खुला यह गड्ढा कितना ज्यादा खतरनाक था। लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नगर परिषद और सीवरेज विभाग को इस खुले गड्ढे के बारे में शिकायत की थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद और सीवरेज विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जाते, बैरिकेडिंग लगाई जाती या चेतावनी बोर्ड लगाए जाते, तो यह हादसा आसानी से टल सकता था। लोगोंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही से आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। यह पूरा मामला एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही और सरकारी विभागों की अनदेखी को उजागर करता है, जहां विकास कार्यों के नाम पर सड़कें खोद दी जाती हैं, लेकिन सुरक्षा और जिम्मेदारी की कोई परवाह नहीं की जाती। इस हादसे में एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जो प्रशासनिक लापरवाही की भारी कीमत चुका रहा है।
0
comment0
Report
BSBALINDER SINGH
Feb 04, 2026 08:22:20
Patiala, Punjab:Patiala ਅੱਜ ਮਿਨੀ ਸਕੱਤਰਾਲੇ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿੱਚ 7ਵੀਂ ਐਨਡੀਆਰਐਫ ਬਟਾਲਿਅਨ ਵੱਲੋਂ ਭੂਚਾਲ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਮੌਕ ਡਰਿਲ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਅਰਥਕੁਇਕ ਰਿਸਪਾਂਸ ਸਿਸਟਮ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਸਾਇਰਨ ਵਜਾ ਕੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਚੇਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਵਿੱਚ ਇਮਾਰਤ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕਿਵੇਂ ਖਾਲੀ ਕਰਨਾ ਹੈ ਅਤੇ ਨਿਰਧਾਰਤ ਅਸੈਂਬਲੀ ਪੁਆਇੰਟ ‘ਤੇ ਕਿਵੇਂ ਇਕੱਠਾ ਹੋਣਾ ਹੈ। ਮੌਕ ਡ੍ਰਿਲ ਦੌਰਾਨ ਫਾਇਰ ਡਿਪਾਰਟਮੈਂਟ, ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ (ਪਾਵਰ ਸਪਲਾਈ ਬੰਦ ਕਰਨ ਲਈ), ਵਾਟਰ ਸਪਲਾਈ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਰਮਿਆਨ ਬਿਹਤਰ ਤਾਲਮੇਲ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇ ਤੁਰੰਤ ਪ੍ਰਬੰਧ ਅਤੇ ਜਖ਼ਮੀਆਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਢੰਗ ਨਾਲ ਸਹਾਇਤਾ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਬਾਰੇ ਵੀ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ。 ਬਾਈਟ ਡੀ ਸੀ ਪਟਿਆਲਾ ਬਾਈਟ ਐਨ ਡੀ ਆਰ ਐੱਫ ਅਧਿਕਾਰੀ
0
comment0
Report
SNSUNIL NAGPAL
Feb 04, 2026 08:21:28
Fazilka, Punjab:फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर सब्जी बेचकर लौट रहे दो लोगों के साथ लूटपाट के आरोप लगे हैं । जिस दौरान दोनों लोगों को घायल अवस्था में फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । जहां उनका आरोप है कि वह लाधुका से सब्जी बेचकर घर को वापस लौट रहे थे कि रास्ते में लालोवाली के नजदीक कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर पत्थर बरसाते हुए उन्हें घेरकर न सिर्फ उनके साथ मारपीट की गई । बल्कि उनसे हजारों रुपए की नगदी भी लूट ली । फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस को की गई है । घायल बलदेव सिंह और जगजीवन सिंह ने बताया कि वह टैंपू पर सब्जी बेचने का काम करते है । कल देर शाम वह सब्जी बेचकर लाधुका से वापिस फाजिल्का घर लौट रहे थे कि रास्ते में लालोवाली मोड़ के पास अचानक कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया । जिन्होंने पत्थर मारने शुरू कर दिए । और इस दौरान टैम्पू बंद हो गया । जिसके बाद उक्त लोग उन्हें खींच कर नीचे ले गए । न सिर्फ उनसे मारपीट की गई बल्कि उनसे करीब 5 हजार की नगदी छीन ली गई । उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया । जिसके बाद उन्होंने टैम्पू स्टार्ट किया और मौके से भागे और आगे आकर अपने मालिक को फोन किया । जिन्होंने मौके पर पहुंच उन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है । राज Kumar ने बताया कि दोनों लोग उनके पास काम करते है । जो उनके यहां से सब्जी लेकर बचने जाते है । जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है । उन्होंने आरोप लगाया कि सरेआम उनके लोगों को लूट लिया गया जिसपर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए । हालांकि डाक्टरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है। जबकि पुलिस का तर्क है कि एमएलआर थाना मोसूल होने के बाद मामले में जांच पड़ताल कर बनती कार्यवाही की जाएगी ।
0
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Feb 04, 2026 08:21:14
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर ज़िला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक ऑल्टो कार चालक का विभिन्न धाराओं के तहत एक लाख का चालान कटा है। नियमों के विपरीत कार के टायर को मॉडिफाई करने के सहित अन्य उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई है। कार के टायरों को मॉडिफाई किया गया था तथा इसके अधिकृत ढांचे से भी काफी छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस ने जब इस गाड़ी को रोका तो नियमों का उल्लंघन पाया गया और भारी भरकम चालान काटा है। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल सदर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने गांधी चौक पर एक कार को रोका। जांच में पाया गया कि वाहन चालक ने नियमों के विपरीत अपनी गाड़ी के टायरों समेत कुछ अन्य अवैध मॉडिफिकेशन करवाई थी। इन सभी बदलावों में मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन पाया गया। बाइट एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार का क्रिएट ₹1 लाख का चालान काटा गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि लोगों को ऐसे वाहनों से खतरा पैदा ना हो।
0
comment0
Report
RBRohit Bansal
Feb 04, 2026 08:07:36
Chandigarh, Chandigarh:ਸਾਨੂੰ ਜੌ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਤੋਂ 1100 ਦੇ ਕਰੀਬ ਮੱਤੇ ਆਏ ਹੋਏ ਸੀ ਅਤੇ ਇਕ ਮੱਤਾ 2018 ਦਾ ਬਾਕੀ ਸੀ ਅਸੀ ਉਸਨੂੰ ਪਾਸ ਕੀਤਾ ਹੈ 900 ਮਤੇ ਅਸੀ ਪਾਸ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਨੇ ਤੇ ਕੇਵਲ 200 ਹੀ ਹੁਣ pending ਨੇ ਅੱਗੇ ਤੋਂ ਸਾਰੇ ਮੱਤੇ ਆਨਲਾਈਨ ਹੋਣਗੇ ਅਤੇ 10 ਦਿਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਪਾਸ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਫਿਨਿਸ਼ਲ ਪਾਵਰ ਜੌ ਦਿੱਤੀਆ ਗਈਆ ਸੀ ਉਸ ਨੂੰ ਅਸੀਂ ਡਬਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਜੌ ਪਹਿਲਾ 1 ਕਰੋੜ ਸੀ ਉਸਤੋਂ 2 ਅਤੇ ਜੌ 5 ਸੀ ਉਸਨੂੰ 10 ਕਰੋੜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ 10 ਵਰਕਿੰਗ ਦਿਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਹਰ financial approval ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਹਰ ਚੀਫ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਨੇ ਪੂਰਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇਖਣਾ ਸੀ ਪਰ ਹੁਨ ਅਸੀਂ ਇਹਨਾ ਨੂਂ ਏਰੀਆ ਵੰਡ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਹੁਣ ਜੌ ਫਾਈਲ 5 ਲੋਕਾ ਕੋਲ ਜਾਂਦੀ ਸੀ ਉਹ ਕੇਵਲ ਇਕ ਚੀਫ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਕੋਲ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ 10 ਦਿਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਪਾਸ ਕਰਨੀ ਸੀ ਸੇਵਰੇਜ ਦੀ ਸਫ਼ਾਈ ਲਈ ਅਸੀਂ ਰੇਟ ਕੰਟਰੈਕਟ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਨੇ ਹਰ ਬਰਸਾਤੀ ਮੌਸਮ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾ ਸਾਰਿਆ ਸੀਵਰੇਜ ਲਾਈਨ ਨੂੰ ਸਾਫ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਪਾਣੀ ਦੇ ਪੱਧਰ ਨੂੰ ਹੇਠਾਂ ਜਾਣ ਤੋਂ ਰੋਕਣ ਲਈ ਨਹਿਰੀ ਪਾਣੀ ਦਾ ਇਸਤੇਮਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਹਰ ਲਈ ਏਅਰਪੋਰਟ ਜਲਦ ਸ਼ਰੂ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ ਮਾਰਚ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਹਫਤੇ ਵਿੱਚ ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੋਂ ਦਿੱਲ੍ਹੀ ਫਲਾਈਟ ਸ਼ਰੂ ਹੋ ਜਾਂਵੇਗੀ ਸਵੇਰੇ 6 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ duਪਹਿਰ 1:30 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਅਮਰੀਕਾ ਅਤੇ ਭਾਰਤ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਏ ਸਮਝੌਤੇ ਦਾ ਅਸੀਂ ਸਵਾਗਤ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਇਸ ਨਾਲ ਸਾਨੂੰ ਫਾਇਦਾ ਹੋਏਗਾ ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਟੈਕਸ ਘਟਾਉਂਦੇ ਮੁਲਕਾਂ ਤੋਂ ਕਾਫੀ ਘੱਟ ਹੈ। नहीं ਕਿਸੇ ਦੇ ਨਾਲ ਜਦੋਂ ਪੂਰੀ ਚੀਜ਼ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਜਾਏਗੀ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਫਾਈਨਲ ਕਮੈਂਟ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top