Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur177001

हमीरपुर में टायर मॉडिफिकेशन पर ऑल्टो चालक को एक लाख का चालान

ASARVINDER SINGH
Feb 04, 2026 08:21:14
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर ज़िला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक ऑल्टो कार चालक का विभिन्न धाराओं के तहत एक लाख का चालान कटा है। नियमों के विपरीत कार के टायर को मॉडिफाई करने के सहित अन्य उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई है। कार के टायरों को मॉडिफाई किया गया था तथा इसके अधिकृत ढांचे से भी काफी छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस ने जब इस गाड़ी को रोका तो नियमों का उल्लंघन पाया गया और भारी भरकम चालान काटा है। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल सदर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने गांधी चौक पर एक कार को रोका। जांच में पाया गया कि वाहन चालक ने नियमों के विपरीत अपनी गाड़ी के टायरों समेत कुछ अन्य अवैध मॉडिफिकेशन करवाई थी। इन सभी बदलावों में मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन पाया गया। बाइट एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार का क्रिएट ₹1 लाख का चालान काटा गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि लोगों को ऐसे वाहनों से खतरा पैदा ना हो।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
MJManoj Joshi
Feb 04, 2026 10:07:12
Chandigarh, Chandigarh:पंजाब की आस्था और रिवाज़ों से जुड़ी ZEE5 ओरिजिनल सीरीज़ ‘शबद – रीत और रिवाज़’ प्रमुख कलाकार सुविंदर विक्की और मिहिर आहूजा के साथ चंडीगढ़ पहुँची पंजाब, 4 फ़रवरी 2026: अभिनेता मिहिर आहूजा और चंडीगढ़ के रहने वाले सुविंदर विक्की हाल ही में अपनी आने वाली ZEE5 ओरिजिनल सीरीज़ ‘शबद – रीत और रिवाज़’ के प्रचार के सिलसिले में शहर पहुंचे। टीम ने अपने दिन की शुरुआत गुरुद्वारे में मत्था टेककर की, जहाँ उन्होंने प्रसिद्ध रागी गायकों से मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने उस समृद्ध आध्यात्मिक और संगीत परंपरा को सम्मान दिया, जो इस शो की आत्मा है। इसके बाद मिहिर और सुविंदर चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज, झंझेरी पहुंचे, जहाँ उन्होंने साहित्य महोत्सव साहित्यम के दौरान छात्रों से बातचीत की। मिहिर ने अपने सपनों को पूरा करने और परिवार की अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाने पर खुलकर बात की, जिससे युवा दर्शकों से उनका गहरा जुड़ाव बन गया। ‘शबद – रीत और रिवाज़’ पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक उम्र के साथ परिपक्व होने की कहानी है, जो पिता और बेटे के बीच के नाज़ुक रिश्ते को दर्शाता है। कहानी 16 वर्षीय घुप्पी सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हकलाने की समस्या से जूझ रहा है। वह अपने परिवार की रागी गायन की पवित्र विरासत को आगे बढ़ाने और फुटबॉल के मैदान में आज़ादी से अपने सपनों को पूरा करने के बीच संघर्ष करता है। आस्था, विरासत, व्यक्तिगत पहचान और संवेदनशीलता जैसे विषयों के ज़रिये यह सीरीज़ बड़े ही सहज ढंग से यह सवाल उठाती है कि विरासत ऐसी चीज़ है जो हमें मिलती है—या हम उसे खुद चुनते हैं। इस दौरे पर बात करते हुए मिहिर आहूजा ने कहा, “शबद – रीत और रिवाज़ हम सभी के लिए एक बेहद खास शो है, क्योंकि इसकी जड़ें पंजाब की आस्था, परंपराओं और रिवाज़ों में गहराई से जुड़ी हुई हैं। चंडीगढ़ से इस सफ़र की शुरुआत करना बहुत स्वाभाविक लगा, खासकर गुरुद्वारे में अरदास से दिन की शुरुआत करना, क्योंकि कहानी में आस्था की अहम भूमिका है। सीजीसी में छात्रों से बातचीत करना मेरे लिए खास तौर पर मायने रखता है, क्योंकि उनमें से कई लोग जुनून, उम्मीदों और विरासत के उन्हीं सवालों से जूझ रहे हैं, जिन पर यह शो बात करता है। उनकी जिज्ञासा और सच्चाई ने मुझे याद दिलाया कि यह कहानी आज के समय में कितनी प्रासंगिक है। चंडीगढ़ ने हमें बेहद अपनापन और गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे यह दौरा भावनात्मक रूप से संतोषजनक और सुकून देने वाला रहा। मुझे उम्मीद है कि पंजाब के लोग हमारी इस सीरीज़ से जुड़ाव महसूस करेंगे और इसे भरपूर प्यार देंगे।” सुविंदर विक्की, जिनके लिए यह दौरा अपने घर लौटने जैसा भावनात्मक अनुभव था, ने कहा, “चंडीगढ़ में शबद – रीत और रिवाज़ का प्रचार करना मेरे लिए बेहद निजी अनुभव रहा, क्योंकि यही मेरा घर है। यहाँ की स्थानीय मीडिया से बातचीत करना, इस सफ़र के बारे में बात करना और उन लोगों के साथ इसे साझा करना जो मुझे और मेरी पृष्ठभूमि को जानते हैं, इसे और भी खास बना देता है। रागी गायकों से मिलना और उनसे संवाद करना, साथ ही इस शो के ज़रिये रागी की परंपरा और उसकी आध्यात्मिक विरासत को सम्मान दे पाना, मेरे लिए बेहद संतोषजनक रहा। यह सीरीज़ आस्था और परंपरा से गहराई से जुड़ी है, और इसकी शुरुआत अपने ही शहर में, गुरुद्वारे के आशीर्वाद के साथ करना, इसे हकीकत में बदलने का सबसे सही तरीका लगा।” ‘शबद – रीत और रिवाज़’ एक संवेदनशील और भावनात्मक रूप से प्रभावशाली कहानी का वादा करती है, जो परिवारों के भीतर होने वाले अनकहे संघर्षों और पीढ़ियों के बीच समझ और जुड़ाव की चाह को खूबसूरत से दर्शाती है। ‘शबद – रीत और रिवाज़’ 6 फ़रवरी 2026 से केवल ZEE5 पर प्रीमियर हो रही हैं- देखना न भूलें
0
comment0
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
Feb 04, 2026 10:06:59
Sangrur, Punjab:ਧੂਰੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਹਸਨਪੁਰ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ ਰੂਹ ਕੰਬਾਊ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ, ਸਾਰੀ ਵੀਡੀਓ CCTV ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਕੈਦ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਥਾਰ ਗੱਡੀ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਦਾਦਾ ਅਤੇ ਪੋਤੇ ਵਿੱਚੋਂ ਦਾਦੇ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਪੋਤਾ ਜ਼ਖਮੀ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਦੋਨਾਂ ਧਿਰਾਂ ਦੀ ਗਲਤੀ, ਪਿੰਡ ਦੀ ਫਿਰਨੀ ਤੋਂ ਥਾਰ ਬਹੁਤ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਆ ਰਹੀ ਸੀ, ਪਰ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਵੀ ਬਿਨਾਂ ਰੁਕੇ ਬਿਨਾਂ ਦੇਖੇ ਚੜ ਗਏ ਸੜਕ ਤੇ, ਹੋਈ ਸਿਧੀ ਟੱਕਰ 65 ਸਾਲ ਦੇ ਲਗਭਗ ਦਾ ਦੀ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ 15 ਸਾਲ ਦੇ ਲਗਭਗ ਪੋਤਰੇ ਦੀ ਲੱਤ ਟੁੱਟ_gਈ ਜਿਸਦਾ ਪਟਿਆਲਾ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਇਲਾਜ਼ ਹੋ ਰਿਹਾ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਪੋਤਰੇ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਰਿਪੋਰਟ ਇਹ ਹਾਦਸਾ 2 ਫਰਬਰੀ ਨੂੰ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਧੂਰੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਥਾਰ ਸਵਾਰ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ਼ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ
0
comment0
Report
GPGYAN PRAKASH
Feb 04, 2026 10:06:31
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:हरिपुरधार क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर सफर को मजबूर हैं लोग गौरतलब है कि पिछले दिनों हरिपुरधार क्षेत्र में खराब सड़क के चलते भीषण सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा भी क्षेत्र में आए दिनों सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है मगर हैरानी की बात है कि सरकार, प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग इन सड़कों को ठीक करने की सहमति नहीं उठा रहा है। टटवा के समीप हालात बेहद खराब बने हुए हैं। यहां बसों व अन्य भारी वाहनों का गुजरना जानलेवा साबित हो सकता है। सुरक्षा दीवार सहित सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूट गया है। सुरक्षा दीवार को टूटे 6 महीने से अधिक समय हो गया है मगर इसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है जिसकी वजह से सड़क के इस हिस्से में अंडरकट लग गया है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बसें टूटे हुए हिस्से से गुजरते Time-झुक जाती हैं। यहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग पर चलने वाले बस चालक अपनी जान जोखिम में डालकर वाहन निकालने को मजबूर हैं। कई चालक अब इस रूट पर बस ले जाने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन यात्री बस चालकों से अनुरोध कर उन्हें दूसरी और ले जाते हैं। कोरग–हरिपुरधार मार्ग पर प्रतिदिन लगभग तीन बसें चलती हैं, जिनमें स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और मरीज सफर करते हैं। बस चालकों का कहना है कि यह हिस्सा बेहद खतरनाक हो गया है यहां से बस निकलते समय डर लगता है मगर मजबूरी में बस निकालनी पड़ती है। 9 जनवरी को हरिपुरधार क्षेत्र में एक सड़क हादसा भी हो चुका है। हादसे में 14 लोगों की जान चली गई थी। इसके बावजूद इस संवेदनशील मार्ग पर अभी तक कोई ठोस सुधार कार्य नहीं किया गया है। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी भूस्खलन हो चुका है। विभाग द्वारा ऊपर की ओर तो डंगा बना दिया गया, लेकिन नीचे की ओर सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) नहीं बनाई गई, जिसके कारण सड़क का यह हिस्सा लगातार कमजोर होता चला गया है और अब हालात और भी भयावह हो गए हैं।
0
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Feb 04, 2026 10:06:12
Una, Himachal Pradesh:विक्रमादित्य सिंह बोले केंद्र के RDG बंद करने के विषय पर भाजपा सांसदों को दलगत राजनीति छोड़ हिमाचल हित में आवाज उठानी चाहिए। बाबा बाल जी महाराज के आश्रम पहुंचकर विक्रमदित्य और मुकेश अग्निहोत्री ने ठाकुर जी की पालकी शोभा यात्रा में लिया भाग केंद्र सरकार द्वारा राज्यों की RDG अर्थात रेवेन्यू डिफिशिट ग्रांट बंद करने पर हिमाचल सरकार द्वारा जोरदार विरोध किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक इसे लेकर केंद्र सरकार के रवैए को गलत बता रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मोदी सरकार द्वारा RDG बंद किए जाने को राज्य के साथ खिलवाड़ बताया है। उन्होंने ऊना में मीडिया से बातचीत में इस पर अपना रुख साफ किया, वो ऊना में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के आश्रम से निकली शोभा यात्रा में शामिल होने आए थे। विक्रमादित्य आश्रम में भगवान श्री कृष्ण मंदिर में नतमस्तक हुए और माथा टेका। इस दौरान उन्हें बाबा बाल जी महाराज की तरफ से सम्मानित भी किया गया। विक्रमदित्य और मुकेश अग्निहोत्री ने ठाकुर जी की पालकी उठाई और शोभा यात्रा में भाग भी लिया हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री ने RDG के विषय पर हिमाचल हितों को देखते हुए प्रदेश से भाजपा के सांसदों से भी केंद्र से इसे लेकर आवाज उठाने की बात कही। उन्होंने इस विषय पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, राज्य हित में भाजपा चारों लोकसभा सांसदों और तीनों राज्यसभा सांसदों से RDG को बहाल किए जाने के पक्ष में स्वर बुलंद किए जाने को कहा। विक्रमादित्य सिंह ने RDG को आरंभ से ही दिए जाने की बात कही, जिसे कभी किसी केंद्र सरकार ने बंद नहीं किया था। उन्होंने इस ग्रांट के बंद होने से हिमाचल का विकास प्रभावित होने का भी दावा किया।
0
comment0
Report
MSManish Shanker
Feb 04, 2026 09:25:44
0
comment0
Report
HSHarmeet Singh Maan
Feb 04, 2026 09:23:59
Nabha, Punjab:ਨਾਭਾ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦੋ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਕਾਕਾ ਰਣਦੀਪ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਸਾਧੂ ਸਿੰਘ ਧਰਮਸੋਤ ਇੱਕ ਮੰਚ ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਤੋਂ ਹੀ ਦੋ ਗਰੁੱਪ ਚਲਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਬਾਪੂ ਜੀ ਵੇਲੇ ਵੀ ਦੋ ਗਰੁੱਪ ਚੱਲਦੇ ਸਨ। ਗਿਆਨੀ ਜੀ ਅਤੇ ਦਰਬਾਰਾ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਵੀ ਗਰੁੱਪ ਲੱਗ ਰਿਹਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡਾ ਪਹਿਲਾ ਧਰਮ ਹੈ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਮਜਬੂਤੀ ਵੱਲ ਲਿਜਾਣਾ। ਹਾਈ ਕਮਾਂਡ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਨੂੰ ਅਸੀਂ ਸਿਰ ਮੱਥੇ ਮੰਨਾਂਗੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਬਿਨਾਂ ਚਿਹਰੇ ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਚੋਣਾਂ ਲੜੀਆਂ ਹਨ ਮਜੀਠੀਏ ਨੂੰ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਤੇ ਰਣਦੀਪ ਨੇ ਕਿਹਾ ਮੈਂ ਉਸ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦਾ ਹਾਂ। ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਿਆਣਫ ਵਰਤਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਬਹੁਤ ਮਾੜਾ ਸਮਾਂ ਵੇਖ ਲਿਆ ਹੈ। ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਸਾਧੂ ਸਿੰਘ ਧਰਮਸੋਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਇੱਕ ਜੁੱਟ ਹੈ ਇੱਕ ਜੁੱਟ ਹੋ ਕੇ ਚੋਣਾਂ ਲੜੇਗੀ ਐਸ ਵਾਈ ਐਲ ਤੇ ਬੋਲਦਿਆ ਕਿਹਾ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਲਵੇ ਇੱਕ ਵੀ ਬੂੰਦ ਹਰਿਆਣੇ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਦੇਣ ਲਈ ਨਹੀਂ ਹੈ
0
comment0
Report
VKVipan Kumar
Feb 04, 2026 09:23:36
Dharamshala, Himachal Pradesh:डीएलएड की खाली सीटों को काउंसलिंग शुरू निजी संस्थानों में 697 सीटों के लिए 12 तक चलेगी काउंसलिंग 697 सीटें खाली हैं। इनमें 321 अनुदानित (सब्सिडाइज्ड) और 376 गैर-अनुदानित (नॉन-सब्सिडाइज्ड) सीटें शामिल हैं, जिन्हें योग्यता सूची के आधार पर भरा जाना है। काउंसलिंग का प्रथम राउंड 4 से 7 फरवरी तक चलेगा, जिसमें पहले दिन 44 या उससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसके बाद क्रमश: 41-43, 38-40 और 35-37 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भाग लेंगे। यदि इसके बाद भी सीटें शेष बचती हैं, तो 10 से 12 फरवरी तक द्वितीय राउंड आयोजित होगा, जिसमें न्यूनतम 27 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों तक को अपनी दावेदारी पेश करने का अवसर मिलेगा। सीटों का आवंटन योग्यता के आधार पर केवल एक बार ही किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे संस्थान का चयन सोच-समझकर करें। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि यदि सीटें पहले भर जाती हैं, तो काउंसलिंग प्रक्रिया उसी दिन समाप्त कर दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश में निजी संस्थानों की ओर से प्रदेश सरकार के समक्ष आग्रह किया गया था कि काफी सीटें खाली हैं, जिन्हें भरा जाए, जिस पर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार काउंसलिंग शुरू की गई है।
0
comment0
Report
DSDEVINDER SHARMA
Feb 04, 2026 09:23:12
Barnala, Punjab:मानयोग्य पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ हाई कोर्ट के हुक्म की उड़ी धज्जियां, बरनाला के 25 एकड़ जमीन पर लगे सैकड़ों पेड़ों का किया गया उजाड़ा, स्थानिक लोगों का कहना तकरीबन 125 पेड़ों पर चलाया गया बुलडोजर और पेड़ों को काट के ध्वस्त कर दिया गया है. हाई कोर्ट की रिट पिटीशन 395/25 के तहत अगर पंजाब में किसी ने कोई भी पेड़ काटना है तो उसके लिए हाईकोर्ट की परमिशन जरूरी है. दरअसल पिछले दिनों बरनाला के 25 एकड़ नगर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर 60 परिवारों की झुग्गी-झोपड़ियां जो पिछले तकरीबन 30-35 सालों से बनी हुई थी उसको वहां से हटाया उजाड़ा गया था परिवारों को वहां से हटा दिया गया परंतु वहां पर लगे हुए 40-50 साल पुराने पेड़ों को भी आज नगर सुधार ट्रस्ट दोबारा काट कर फेंक दिया गया हैं, जिसको लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा हैं, पर्यावरण प्रेमियों और शहर वासियों ने अपील की के एक तरफ पंजाब सरकार पंजाब को हरा-भरा करने के लिए पेड़ लगाने की मांग कर रही है परंतु वही डेवलपमेंट के नाम पर पेड़ों का उजाड़ा ना किया जाए. डिप्टी कमिश्नर बरनाला और वन विभाग अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पेड़ काटने पर हाईकोर्ट की स्टे हुई है सो जो भी पेड़ काट काट रहा है उस पर बनती कार्रवाई के तहत डिपार्टमेंट की तरफ से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी,էն
0
comment0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
Feb 04, 2026 08:22:39
Zirakpur, Punjab:जीरकपुर बलटाना इलाके के वार्ड नंबर 7 में करीब ढाई से तीन महीने पहले सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा गया था। सीवरेज लाइन का काम तो काफी समय पहले पूरा कर लिया गया, लेकिन इसके बाद गड्ढे को न तो भरा गया और न ही किसी तरह की बैरिकेडिंग की गई। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय तक सड़क पर खुले पड़े इस खतरनाक गड्ढे के पास कोई चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाया गया। यह लापरवाही एक बड़े हादसे में तब्दील हो गई, जब एक महिला अपने बच्चों के साथ स्कूटी पर जा रही थी। अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर खुले पड़े गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में महिला का 12 वर्षीय बेटा ऋतिक देवड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि महिला को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे चार टांके लगाए गए हैं। घायल बच्चे को सेक्टर-6 अस्पताल, पंचकूला ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे को सिर में गहरी चोट आई है, हालांकि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि दिन के उजाले में हुआ है, जिससे साफ जाहिर होता है कि सड़क पर खुला यह गड्ढा कितना ज्यादा खतरनाक था। लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नगर परिषद और सीवरेज विभाग को इस खुले गड्ढे के बारे में शिकायत की थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद और सीवरेज विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जाते, बैरिकेडिंग लगाई जाती या चेतावनी बोर्ड लगाए जाते, तो यह हादसा आसानी से टल सकता था। लोगोंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही से आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। यह पूरा मामला एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही और सरकारी विभागों की अनदेखी को उजागर करता है, जहां विकास कार्यों के नाम पर सड़कें खोद दी जाती हैं, लेकिन सुरक्षा और जिम्मेदारी की कोई परवाह नहीं की जाती। इस हादसे में एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जो प्रशासनिक लापरवाही की भारी कीमत चुका रहा है।
0
comment0
Report
BSBALINDER SINGH
Feb 04, 2026 08:22:20
Patiala, Punjab:Patiala ਅੱਜ ਮਿਨੀ ਸਕੱਤਰਾਲੇ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿੱਚ 7ਵੀਂ ਐਨਡੀਆਰਐਫ ਬਟਾਲਿਅਨ ਵੱਲੋਂ ਭੂਚਾਲ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਮੌਕ ਡਰਿਲ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਅਰਥਕੁਇਕ ਰਿਸਪਾਂਸ ਸਿਸਟਮ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਸਾਇਰਨ ਵਜਾ ਕੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਚੇਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਵਿੱਚ ਇਮਾਰਤ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕਿਵੇਂ ਖਾਲੀ ਕਰਨਾ ਹੈ ਅਤੇ ਨਿਰਧਾਰਤ ਅਸੈਂਬਲੀ ਪੁਆਇੰਟ ‘ਤੇ ਕਿਵੇਂ ਇਕੱਠਾ ਹੋਣਾ ਹੈ। ਮੌਕ ਡ੍ਰਿਲ ਦੌਰਾਨ ਫਾਇਰ ਡਿਪਾਰਟਮੈਂਟ, ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ (ਪਾਵਰ ਸਪਲਾਈ ਬੰਦ ਕਰਨ ਲਈ), ਵਾਟਰ ਸਪਲਾਈ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਰਮਿਆਨ ਬਿਹਤਰ ਤਾਲਮੇਲ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇ ਤੁਰੰਤ ਪ੍ਰਬੰਧ ਅਤੇ ਜਖ਼ਮੀਆਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਢੰਗ ਨਾਲ ਸਹਾਇਤਾ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਬਾਰੇ ਵੀ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ。 ਬਾਈਟ ਡੀ ਸੀ ਪਟਿਆਲਾ ਬਾਈਟ ਐਨ ਡੀ ਆਰ ਐੱਫ ਅਧਿਕਾਰੀ
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top