Back
जलालाबाद अस्पताल के बाहर प्रतिबंधित कैप्सूल बेचने के आरोप, वीडियो वायरल
SNSUNIL NAGPAL
Mar 07, 2026 14:19:05
Fazilka, Punjab
एक तरफ जहां सरकार द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है । वहीं जलालाबाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । जिसमें जलालाबाद के सरकारी अस्पताल के बाहर चाय के खोखे की आड़ में प्रतिबंधित कैप्सूल बेचने के आरोप लग रहे हैं । वीडियो देख जब मौके पर पहुंच की गई तो कैप्सूल बेचने वाले लोग आपस मे एक दूसरे पर आरोप लगाते दिखाई दिए । मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है ।
जानकारी देते हुए सरकारी अस्पताल के बाहर चाय का काम करने वाले महिंदर कुमार ने बताया कि जो कैप्सूल बेचने की वीडियो उसकी वायरल हुई है । वह कैप्सूल उसे बबलू नामक शख्स देने आता है । और रोजाना अस्पताल के बाहर वह तीन से चार डब्बे बेचता है । महिंदर कुमार ने बताया कि एक कैप्सूल 20 रूपये में बेचा जा रहा है । हालांकि उसने बताया कि उसे पुलिस दो बार उठाकर ले गई । उसपर एक मुकदमा भी दर्ज किया गया । जबकि उसने आरोप लगाए कि दूसरी बार वह 15 हजार रुपए पुलिस को देकर छूटा है । उसने बताया कि उसकी पत्नी से 15 हजार रूपये लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया । वहीं मौके पर बबलू नामक शख्स भी पहुंच गया । जिस पर सभी लोग उसपर आरोप लगाने लगे कि बबलू ही उक्त लोगों को प्रतिबंधित कैप्सूल सप्लाई करता करता है । हालांकि बबलू ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह कोई कैप्सूल नहीं बेचता । खाने के लिए उसे मिलने वाली गोलियों की डोज के बदले उसने कैप्सूल लिए है। बबलू ने कहा कि बेवजह उसपर आरोप लगाए जा रहे है । बबलू का कहना है कि उसके पास जमीन है वह जिमीदार है। हालांकि इसके बाद सरकारी अस्पताल के बाहर उक्त लोगों ने बहस हुई और जमकर हंगामा हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है ।
उधर पुलिस अधिकारी जुगराज सिंह का बयान भी सामने आया है । जिनका कहना है कि मामले में जांच की जा रही है जल्द ही जांच के बाद आरोपियों तक पुलिस पहुंच करेगी । साथ ही उन्होंने पुलिस पर लगाए जा रहे रिश्वत लेने के आरोपों को नकारते हुए जुगराज सिंह ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। जब आरोपी को पकड़ा गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था । अब बेवजह उसके द्वारा पुलिस पर आरोप लगाए जा रहे है । उन्होंने कहा कि मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VKVarun Kaushal
FollowMar 07, 2026 15:35:130
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 07, 2026 15:34:520
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 07, 2026 15:34:180
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 07, 2026 15:33:270
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 07, 2026 15:33:120
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 07, 2026 14:52:350
Report
SKSuneel Kumar
FollowMar 07, 2026 14:49:020
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 07, 2026 14:48:480
Report
VKVarun Kaushal
FollowMar 07, 2026 14:33:550
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 07, 2026 14:19:430
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 07, 2026 14:18:520
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 14:04:150
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 07, 2026 14:02:470
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 07, 2026 13:46:100
Report