Back
शहर में चोरों के हौसले बुलंद, 12 लाख के लैपटॉप चोरी, सीसीटीवी में कैद
MSManish Sharma
Jan 23, 2026 11:09:30
Tarn Taran Sahib, Punjab
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, दुकानदार बोला– शहर में बेखौफ हो चुके हैं अपराधी
एंकर तरन तारन शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी जा रही है। साइबर थाने से महज 100 गज की दूरी पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शो रूम को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 12 लाख रुपये कीमत के महंगे लैपटॉप चुरा कर फरार हो गए।
पीड़ित दुकानदार गुरसेवक सिंह ने बताया कि जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा कीमती सामान गायब था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पूरी घटना रिकॉर्ड मिली है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर बेखौफ होकर दुकान में घुसते हैं और आराम से लैपटॉप समेट कर ले जाते हैं।
गुरसेवक सिंह ने कहा कि साइबर थाने के इतने पास वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में गश्त और निगरानी की कमी के कारण चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा।
स्थानीय व्यापारियों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DSDharmindr Singh
FollowJan 23, 2026 15:17:520
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 23, 2026 13:34:240
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 23, 2026 13:33:530
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 23, 2026 13:21:130
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 23, 2026 13:18:070
Report
NSNitesh Saini
FollowJan 23, 2026 13:05:450
Report
KCKhem Chand
FollowJan 23, 2026 13:05:170
Report
BSBhushan Sharma
FollowJan 23, 2026 13:04:490
Report
MTManish Thakur
FollowJan 23, 2026 13:04:290
Report
DSDharmindr Singh
FollowJan 23, 2026 13:03:500
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 23, 2026 12:35:580
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 23, 2026 12:32:310
Report
MSManish Shanker
FollowJan 23, 2026 12:18:380
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 23, 2026 12:16:570
Report
RMRakesh Malhi
FollowJan 23, 2026 11:50:440
Report