Back
कुल्लू-मनाली में भारी बर्फबारी, सड़कें बंद; पर्यटन कारोबार में उछाल की उम्मीद
MTManish Thakur
Jan 23, 2026 13:04:29
Kullu, Himachal Pradesh
जिला कुल्लू में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते पतलीकुहल से मनाली सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। तो वही ओट से लुहरी सड़क मार्ग भी भारी बर्फबारी के कारण बंद हो गया है । सुबह से हो रही भारी बर्फबारी के चलते पतलीकूहल मनाली सड़क मार्ग पर 1 फुट से अधिक बर्फ जम गई है और यहां पर वाहनों के फिसलने का भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से आग्रह किया है कि वह पतलीकूहल से आगे वाहनों को ना ले जाएं। इसके अलावा औट से लुहरी सड़क मार्ग के जलोड़ी दर्रा में भी भारी बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। कुल्लू पुलिस के द्वारा स्थानीय लोगों तथा सैलानियों से भी आग्रह किया जा रहा है कि वह फिलहाल मौसम साफ होने तक सुरक्षित जगह पर ही ठहरे और बिना किसी कारण के सफर न करें। घाटी में सुबह से ही बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। ऐसे में बंजार के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई है। लेकिन करीब चार माह के बाद आसमान से बरसी बारिश के चलते किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। तो वही मनाली में पर्यटन कारोबार में भी इससे काफी तेजी आएगी। मनाली के पर्यटन स्थल लंबे समय से बर्फ के बिना सूने चल रहे थे और सैलानियों को बर्फ देखने के लिए लाहौल घाटी के शिंकुला दर्रे का रुख करना पड़ रहा था। ऐसे में अब सोलंग नाला, कोठी सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर 2 फुट से अधिक बर्फबारी हुई है और आने वाले दिनों में इसका सीधा फायदा मनाली के पर्यटन कारोबार को मिलेगा।
कुल्लू के स्थानीय निवासी रमन ठाकुर ने बताया कि दशहरे के बाद अब घाटी में बारिश और बर्फबारी हुई है। सेब के पेड़ों के लिए बर्फबारी का होना काफी आवश्यक है। क्योंकि अगर समय पर बारिश और बर्फबारी ना हो तो इससे सेब की फसल पर बुरा असर पड़ता है। अब घाटी में जमकर बारिश और बर्फबारी हुई है और आने वाले दिनों में सेब सहित अन्य फसलों को इसका फायदा मिलेगा।
कल्लू के स्थान निवासी नवीन कुमार ने बताया कि घाटी के किसान और बागवान बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे और अब जनवरी माह के अंत में आसमान से जमकर बारिश और बर्फबारी हुई है। इससे घाटी के पर्यटन को भी फायदा मिलेगा और गेहूं लहसुन के साथ-साथ अन्य फसलों को भी बारिश तथा बर्फबारी संजीवनी का काम करेगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 23, 2026 13:34:240
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 23, 2026 13:33:530
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 23, 2026 13:21:130
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 23, 2026 13:18:070
Report
NSNitesh Saini
FollowJan 23, 2026 13:05:450
Report
KCKhem Chand
FollowJan 23, 2026 13:05:170
Report
BSBhushan Sharma
FollowJan 23, 2026 13:04:490
Report
DSDharmindr Singh
FollowJan 23, 2026 13:03:500
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 23, 2026 12:35:580
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 23, 2026 12:32:310
Report
MSManish Shanker
FollowJan 23, 2026 12:18:380
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 23, 2026 12:16:570
Report
RMRakesh Malhi
FollowJan 23, 2026 11:50:440
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 23, 2026 11:49:140
Report