Back
खन्ना में चाइना डोर हादसा: सतनाम सिंह घायल, सख्त कार्रवाई की मांग
DSDharmindr Singh
Jan 23, 2026 15:17:52
Khanna, Punjab
खन्ना में बारिश के बीच चाइना डोर का कहर, 50 वर्षीय सतनाम सिंह गंभीर रूप से घायल\n\nडोर से होंठ कटा, प्लास्टिक सर्जरी के लिए निजी अस्पताल रेफर\n\nखन्ना में बसंत पंचमी के मौके पर दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण पतंगबाजी लगभग नहीं हो सकी, लेकिन इसके बावजूद चाइना डोर ने एक और बड़ा हादसा कर दिया। ललहेड़ी रोड पर चाइना डोर की चपेट में आने से 50 वर्षीय सतनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में डर का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।\n\nजानकारी के अनुसार सतनाम सिंह निवासी गली नंबर 2, जगत कॉलोनी, खन्ना, घर का जरूरी सामान लेने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर उड़ रही चाइना डोर उनकी गर्दन पर आ लगी। डोर ने उनका होंठ बुरी तरह से काट दिया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें खन्ना के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत खराब देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद सतनाम सिंह को प्लास्टिक सर्जरी के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।\n\nघायल की बहन जसवीर कौर ने बताया कि वह आमतौर पर बसंत पंचमी के दिन अपने भाई को घर से बाहर नहीं जाने देती थीं, क्योंकि उन्हें चाइना डोर से हादसे का डर रहता है। उन्होंने कहा कि आज बारिश होने के कारण उन्हें लगा कि कहीं भी पतंगबाजी नहीं हो रही होगी, इसी वजह से उन्होंने सतनाम सिंह को सामान लेने के लिए बाहर भेज दिया। उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि बारिश के बावजूद कहीं पतंग उड़ाई जा रही होगी।\n\nगौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है। तीन दिन पहले भी खन्ना में रविकांत नामक युवक चाइना डोर की चपेट में आ गया था। उस समय चाइना डोर ने पहले उसकी जैकेट और शर्ट काट दी थी और फिर उसकी बाजू को गहराई से जख्मी कर दिया था। उस युवक की बाजू में करीब 30 टांके लगे थे।\n\nलगातार हो रहे इन हादसों से लोगों में रोष है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि चाइना डोर की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे जानलेवा हादसों को रोका जा सके।\n\nबाइट - घायल के परिजन
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowJan 23, 2026 16:18:000
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 23, 2026 16:03:380
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowJan 23, 2026 16:03:300
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 23, 2026 13:34:240
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 23, 2026 13:33:530
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 23, 2026 13:21:130
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 23, 2026 13:18:070
Report
NSNitesh Saini
FollowJan 23, 2026 13:05:450
Report
KCKhem Chand
FollowJan 23, 2026 13:05:170
Report
BSBhushan Sharma
FollowJan 23, 2026 13:04:490
Report
MTManish Thakur
FollowJan 23, 2026 13:04:290
Report
DSDharmindr Singh
FollowJan 23, 2026 13:03:500
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 23, 2026 12:35:580
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 23, 2026 12:32:310
Report