Back
ढकोली के शक्ति नगर में दिनदहाड़े चोरी से सुरक्षा पर सवाल उठे
SBSANJEEV BHANDARI
Feb 02, 2026 13:02:37
Zirakpur, Punjab
जीरकपुर के ढकोली क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ताज़ा मामला ढकोली के शक्ति नगर इलाके से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े चोरों ने बेखौफ होकर एक रिहायशी मकान को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, भीड़-भाड़ वाले इस रिहायशी इलाके में चोरी की एक एक्टिवा पर सवार होकर आए चोरों ने मौका पाकर घर में घुसपैठ की। घर के अंदर दाखिल होते ही चोरों ने अलमारियाँ और कमरों को खंगालते हुए सोने-चांदी के कीमती गहनों के साथ-साथ नकदी पर भी हाथ साफ कर लिया। घटना के समय मकान मालिक घर से बाहर गया हुआ था। जब वह कुछ समय बाद वापस लौटा तो उसने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है। शक होने पर मकान मालिक ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और जैसे ही अंदर दाखिल हुआ, घर का नज़ारा देखकर उसके होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियाँ खुली हुई थीं, जबकि कीमती सामान गायब था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से चोरी में इस्तेमाल की गई एक्टिवा को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा पहले से ही चोरी की थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। वहीं, इलाके के लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदातें पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करती हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष नज़र आया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowFeb 02, 2026 16:05:100
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 02, 2026 16:04:110
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 02, 2026 16:01:580
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 02, 2026 16:01:360
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 02, 2026 16:01:180
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 02, 2026 15:21:420
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 02, 2026 15:21:190
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 02, 2026 14:47:450
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 02, 2026 14:47:290
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowFeb 02, 2026 14:47:070
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowFeb 02, 2026 14:46:490
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 02, 2026 14:34:270
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 02, 2026 14:07:290
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 02, 2026 14:06:400
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 02, 2026 13:51:090
Report