Back
SDM पातड़ां: SIR के तहत मतदाता सूची अपडेट के लिए बैठक, स्थानीय सहयोग की अपील
SGSatpal Garg
Mar 09, 2026 13:20:46
Patran, Punjab
पातड़ां से सतपाल गर्ग स्टोरी। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत वोटर सूची अपडेट करने को लेकर एसडीएम पातड़ां ने बीएल से की मीटिंग, हिदायते की जारी, लोगों से सहयोग की अपील
एंकर। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य में तेजी लाने के लिए एसडीएम पातडां काला राम कांसल ने आज कार्यलय में बीएलओ के साथ मीटिंग कर हिदायते जारी करते हुए सभी प्रक्रिया को स्क्रीन के जरीए पुरी जानकारी दी गई। मीटिंग में हल्का शुतराना के 215 बीएलो की डियूटी लगाई गई है। इस संबंध में एसडीएम पातड़ां काला राम कांसल ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2003 में पूरे देश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन किया गया था और उस समय की मतदाता सूची को आधार बनाकर अब दोबारा यह प्रक्रिया की जा रही है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाते हुए वर्तमान मतदाता सूची के साथ मिलान किया जा रहा है। जिन मतदाताओं के नाम या उनके माता-पिता के नाम 2003 की सूची में मिल जाते हैं, उनकी मैपिंग आसानी से हो जाती है। कई बूथों पर लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है।
हालांकि कुछ मामलों में ऐसी महिलाएं या मतदाता सामने आते हैं जिनकी उम्र 2003 में कम होने के कारण उस समय मतदाता सूची में नाम नहीं था। ऐसे मामलों में बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करनी पड़ती है। विशेष रूप से शादी के बाद ससुराल में रहने वाली महिलाओं के मामले में उनके मायके परिवार से संबंधित विवरण लेना पड़ता है। इसके लिए बीएलओ द्वारा संबंधित परिवारों को एक प्रपत्र भी दिया जाता है, ताकि उनके माता-पिता और मायके परिवार के विवरण मिल सकें और मतदाता सूची में सही तरीके से मैपिंग की जा सके। एसडीएम ने बताया कि कई बार लोग यह समझ लेते हैं कि बीएलओ उन्हें बार-बार परेशान कर रहे हैं, जबकि वास्तव में यह कार्य मतदाता सूची को सही और अपडेट करने के लिए किया जा रहा है। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि जब भी बीएलओ डोर-टू-डोर सर्वे के लिए आएं या फोन के माध्यम से जानकारी मांगें, तो उन्हें पूरा सहयोग दिया जाए।
उन्होंने बताया कि बीएलओ सरकारी कर्मचारी होते हैं और अपनी नियमित ड्यूटी के साथ-साथ यह जिम्मेदारी भी निभाते हैं। कई बीएलओ शिक्षक, क्लर्क या अन्य विभागों में कार्यरत हैं और उन्हें अपने विभागीय कार्यों के साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है। इसके बावजूद वे पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया समयबद्ध है और 31 मार्च तक प्री-एसआईआर गतिविधियों को पूरा करना है। हर दिन की प्रगति की रिपोर्ट ऑनलाइन के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजी जाती है और इसकी नियमित समीक्षा भी की जाती है। जिन बीएलओ का काम धीमा पाया जाता है, उनसे कारण भी पूछा जाता है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 117 में कुल 205 बीएलओ कार्यरत हैं और अधिकांश कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी से कर रहे हैं। यदि कोई कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
अंत में लोगों से फिर अपील की गई कि मतदाता सूची को सही और पारदर्शी बनाने के लिए बीएलओ को पूरा सहयोग दें, ताकि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके।
बाईट बीएलओ
बाईट एसडीएम पातडां काला राम कांसल
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowMar 09, 2026 15:03:230
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 09, 2026 15:03:080
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 09, 2026 15:02:140
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 09, 2026 14:19:490
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 09, 2026 13:51:460
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 09, 2026 13:50:200
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 09, 2026 13:49:520
Report
KSKapil sharma
FollowMar 09, 2026 13:45:110
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 09, 2026 13:32:150
Report
KSKapil sharma
FollowMar 09, 2026 13:31:070
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 09, 2026 13:30:560
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 09, 2026 13:30:210
Report
AJAnil Jain
FollowMar 09, 2026 13:19:300
Report
MSManish Sharma
FollowMar 09, 2026 13:15:48Tarn Taran Sahib, Punjab:तरन तारन के गांव पंडौरी गौला की सथ पर गांव के लोगों से पाकिस्तान और भारत के व्यापार बंद होने से क्या असर और क्या दुबारा व्यापार शुरू होना चाहिए। इस मुद्दे पर बातचीत की गई।
0
Report