Back
पातड़ा में गुरुद्वारा विवाद: झींडा पर आरोप, दादुवाल समर्थकों पर केस
SGSatpal Garg
Mar 19, 2026 13:20:47
Patran, Punjab
पातड़ां से सतपाल गर्ग स्टोरी। पातड़ां के नजदीकी गांव शेरगढ़ में आयोजित एक भोग समागम के दौरान हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा और पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल के बीच हुई तीखी बहस का मामला को लेकर जगदीश सिंह झीडा की शिकायत पर पातड़ा पुलिस ने बलजीत सिंह दादुवाल और उनके 7-8 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिस के बाद मामला बढ़ गया है जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम झींडा ने पुलिस चौकी गुलजारपुरा ठरूआ में शिकायत दी थी। वहीं, दादूवाल द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद झींडा समर्थकों ने कैथल स्थित गुरुद्वारा साहिब में बैठक कर कार्रवाई की मांग उठाई, जिसके बाद झींडा ने थाना शुतराना पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जिस के बाद पुलिस की और से मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। दुसरी तरफ बलजीत सिंह दादुवाल के समर्थक की और से जगदीश सिंह झींडा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में अपशब्द बोलने के आरोप लगाते हुए थाना शुतराना में शिकायत दी गई है। डीएसपी पातड़ां इंद्रपाल सिंह चौहान ने बताया कि झींडा की शिकायत पर दादूवाल और उनके 7-8 समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि झींडा के खिलाफ मिली शिकायत की भी जांच की जा रही है। झींडा ने लगाए हमले की साजिश के आरोप झींडा ने आरोप लगाया कि समारोह के बाद जब वह हरियाणा लौट रहे थे, तो रास्ते में दादूवाल द्वारा उन पर हमले की साजिश रची गई। उन्होंने कहा कि दादूवाल ने अपने अंगरक्षकों को गोली चलाने के लिए उकसाया, लेकिन उनके सुरक्षा कर्मियों ने बीच में आकर उनकी जान बचाई। दूसरी ओर, बलजीत सिंह दादूवाल ने सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वह शोक सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी झींडा ने ऊंची आवाज में बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि झींडा ने गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में मर्यादा का उल्लंघन करते हुए अपशब्द बोले, जो सीधी तौर पर बेअदबी का मामला है। बाईट जगदीश सिंह झीडा बाईट बलजीत सिंह दादुवाल बाईट डीएसपी पातडां इंद्रपाल चोहान
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASARVINDER SINGH
FollowMar 19, 2026 14:46:220
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 19, 2026 14:34:50622
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 19, 2026 13:47:141013
Report
KSKapil sharma
FollowMar 19, 2026 13:45:22988
Report
KSKapil sharma
FollowMar 19, 2026 13:32:20Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MANISH TEWARI (CONGRESS) ON WEST ASIA CONFLICT/ PM NARENDRA MODI/ JOINT SECRETARY (GULF) MEA ASEEM MAHAJAN’S STATEMENT
1083
Report
KSKapil sharma
FollowMar 19, 2026 13:32:08Noida, Uttar Pradesh:PLAYOUT ALERT: CHANDIGARH: ARPIT SHUKLA (SPECIAL DGP, PUNJAB) ON CORDON AND SEARCH OPERATION CONDUCTED ACROSS PUNJAB/ YUDH NISHIAN VIRUDH CAMPAIGN
1040
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 19, 2026 13:31:331082
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 19, 2026 13:31:081064
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 19, 2026 13:07:091040
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 19, 2026 13:06:161038
Report
KSKapil sharma
FollowMar 19, 2026 13:06:031091
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 19, 2026 13:04:571016
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 19, 2026 13:04:171033
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 19, 2026 13:04:061030
Report