Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patiala147105

हरिद्वार से पैदल गंगाजल लाए कांवड़ियों का पातड़ां में बेमिसाल स्वागत

SGSatpal Garg
Feb 15, 2026 08:52:03
Patran, Punjab
पातड़ां से सतपाल गर्ग श्री दुर्गा मंदिर पातड़ां में हरिद्वार से पैदल गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों का भव्य स्वागत पातड़ां। ऐतिहासिक श्री दुर्गा मंदिर पातड़ां में रविवार को उस समय भक्तिमय माहौल बन गया, जब हरिद्वार से पैदल गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों का शहरवासियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। पिछले लंबे समय से मंदिर कमेटी की ओर से हर वर्ष कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी मंदिर कमेटी के प्रधान राजकुमार की अगुवाई में 71 शिव भक्तों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ था। कई दिनों की कठिन पैदल यात्रा के बाद जत्था रविवार को गंगाजल लेकर पातड़ां पहुंचा। इस शुभ अवसर पर हल्का शुतराना इंचार्ज दरवारा सिंह बणवाला ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिव भक्त केसरिया वस्त्र धारण कर, हाथों में सजी कांवड़ उठाए और “बम बम भोले” के जयकारे लगाते हुए मंदिर परिसर में पहुंचे। शहर की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा रास्ते में लंगर व जल सेवा की व्यवस्था की गई थी। मंदिर कमेटी सदस्यों ने बताया कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और समर्पण का प्रतीक है। कांवड़ियों ने पूरी यात्रा अनुशासन और भक्ति भाव से पूरी की। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। क्या बोले प्रधान राजकुमार मंदिर कमेटी के प्रधान राजकुमार ने कहा कि हर वर्ष श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस बार 71 शिव भक्तों ने कठिन पैदल यात्रा कर गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया, जो पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। क्या बोले दरवारा सिंह बणवाला दरवारा सिंह बणवाला ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी सनातन परंपरा और आस्था का प्रतीक है। शिव भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी और प्रदेश में सुख-शांति की कामना की। मंदिर पुजारी की बाइट मंदिर पुजारी ने बताया, “हम हर साल हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल पातड़ां आते हैं। भगवान शिव की कृपा से यात्रा सकुशल संपन्न हुई। शहरवासियों द्वारा किए गए स्वागत से हमारा उत्साह और बढ़ गया है। हम भगवान भोलेनाथ से सबकी सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.”
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SGSatpal Garg
Feb 15, 2026 10:36:56
Patran, Punjab:पातड़ां 39वीं विशाल शोभायात्रा से गूंजा पातड़ां, विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने लिया आशीर्वाद महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पातड़ां की प्राचीन शिव मंदिर कमेटी की ओर से 39वीं विशाल शोभायात्रा बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली इस भव्य शोभायात्रा में हल्का शुतराना के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर विशेष रूप से शामिल हुए और भगवान शिव भोले का आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त शहरवासियों व पंजाबवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। हर वर्ष की तरह इस बार भी हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल पहुंचे कांवड़ियों का शहर में भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। शोभायात्रा में भगवान शिव की आकर्षक झांकियां, भजन मंडलियां और श्रद्धालुओं की टोलियां “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों के साथ पूरे शहर को भक्तिमय रंग में रंगती नजर आईं। विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिव मंदिर कमेटी के प्रधान भगवंत दियाल निका ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर की उपस्थिति से शोभायात्रा की शोभा और बढ़ गई। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं के लिए लंगर व प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की。
0
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Feb 15, 2026 10:35:34
Hamirpur, Himachal Pradesh:ठाकुर राम सिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी हमीरपुर में रामसिंह का 111 वां जयंती समारोह इतिहास दिवस के तौर पर मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं जन कल्यााण व रासायनिक एवं उर्वकर मंत्री जेपी नडडा ने शिरकत की । कार्यक्रम में नडडा का पहुंचने पर स्वागत किया गया और शाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर भी सम्मानित किया गया गयां । इस अवसर पर कार्यक्रम में अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो इश्वर शरण और मुख्य वक्ता सुरेश सोनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आरएसएस व विशिष्ट अतिथि महंत सूर्यनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के अलावा सांसद अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। वहीं शोध संस्थान के संचालक चेतराम गर्ग ने बताया कि जयंती समारोह के अवसर पर श्रदेय राम सिंह की प्रतिमा का अनावरध्ण भी यिका गयाहै। उन्हांेने कहा कि ठाकुर के समय में शोध के लिए बहुत बढिया काम किया गया है और इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री जेपी नडउा ने शिरकत की है और कार्यक्रम बढिया से संपन्न हुआ है। उन्हेंने कहा कि पिछले तीन दशकों से संस्थान के माध्यम से इतिहास शोध के लिए बेहतर काम किया जा रहा है और वह निरंतर जारी रहेगा。 बाइट-- चेतराम गर्ग
0
comment0
Report
NSNaresh Sethi
Feb 15, 2026 10:32:31
Kot Kapura, Punjab:ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਯੂਐਸਏ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਏ ਵਪਾਰ ਸਮਝੌਤੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲਗਾਤਾਰ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਅੰਦਰ ਰੋਸ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹਾ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਸਿੱਧੂਪੁਰਾ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਇਸ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ ਇਹਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਅੱਜ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਿੱਧੂਪੁਰਾ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਸਮਝੌਤੇ ਦੀਆਂ ਕਾਪੀਆਂ ਸਾੜ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲਗਾਤਾਰ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਗਲਤ ਸਬੂਤ ਲਿਆ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨੀ ਤੋ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋਵੇਗੀ ਨਾਲ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਵੇਗੀ ਇਹ ਮਾਰੂ ਸਮਝੌਤੇ ਨੇ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਹਾਲਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨਹੀਂ ਹੋਣ ਦੇਣਗੀਆਂ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੰਨਾ ਸਮਝੌਤਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਇਕ ਵੱਡਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹੋਵੇਗਾ।
0
comment0
Report
MJManoj Joshi
Feb 15, 2026 10:31:29
Chandigarh, Chandigarh:मुख्य विषय मौत का समझौता खेती क्षेत्र के लिये केंद्र तथा पंजाब भाजपा इस समझौते को ग्लोरीफाई कर रहे हैं लेबर कोर्ट,बिजली और बीज एक्ट किसानों के खिलाफ हैं केंद्र गुमराह कर रहा हैं ट्रेंड डील मे पुरा खेती सेक्टर शामिल किया जाएगा ट्रेड डील पर बड़ा अंदोलन की तैयारी की गई हैं 1 मार्च को फिर से बैठक करंगे और उसके बाद एलान किया जाएगा। कल मोंगा की रैली मे मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे सरकार भी बिजली बिल को ले कर दोहरा मापदंड अपना अपना रहे हैं CM विरोध करते हैं पंजाब के बिजली मंत्री सरकारी इमारतों प्राईवेट स्कूलों मे प्रीपेड मीटर लगाने की बात करते है हम पंजाब के मंत्रियों को मिल कर सवाल करेंगे पंजाब सरकार के खिलाफ शम्भू खनौरी मोर्चे को ले तर मार्च महीने मे बड़े अंदोलन का ऐलान करेंगे। Skm नॉन पोलिटिकल ने जो एकता प्रस्ताव भेजा गया हैं इस पर चर्चा हुई है पंजाब मे हरियाणा के CM आते हैं बह सैनी जो किसानों को हरियाणा मे नहीं जाने दिया बह पंजाब मे आ कर किसानों के हितैषी बन रहे हैं बह किसानों को हरियाणा मे 24 फसलों पर MSP नहीं दे रहे हैं डलेबाल से जो मतभेद है उन पर चर्चा हुई है लेकिन किसानों को ले कर हम सब इकट्ठे होंगे दिल्ली राहुल गांधी से KMM की कोई ऑफिशियल बैठक नहीं हुई है जिसमें का मिलने के लिए गए थे
0
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Feb 15, 2026 10:30:34
Una, Himachal Pradesh:अर्धनारीश्वर शिव मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का तांता, खंडित शिवलिंग में अर्धनारीश्वर रूप में विराजमान हैं यहाँ शिव–पार्वती। भक्तों की मुरादे होती है यहाँ पूरी, आकर्षण का केंद्र तालाब पर बना झूला फल। शिवरात्रि के पवित्र अवसर पर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चताड़ा गांव में भगवान् शिव का अर्धनारीश्वर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। भारी संख्या में शिव भक्तों ने शिवरात्रि पर प्रभु चरणों में मस्तक झुका रहे हैं। शिवालिक की पहाड़ियों में प्राचीन काल का यह एक ऐसा मंदिर है, जहाँ भगवान शिव–पार्वती एक खंडित शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। कहते हैं कि इस मंदिर का निर्माण प्राचीन काल में पांडवों ने करवाया था। ऐसी मान्यता है कि जहाँ पर मंदिर है, कभी वहां पर एक राक्षस रहता था, जो देवताओं को काफी परेशान करता था। इस राक्षस को भगवान ब्रह्मा से वर प्राप्त था कि न तो उसे कोई नर मार सकता था और न ही कोई महिला मार सकती थी, इसी वर के अभिमान में चूर वह राक्षस देवताओं को परेशान करता रहता था। तब भगवान् शिव ने इस राक्षस के जुल्म से देवताओं को छुटकारा दिलाने के लिए अर्धनारीश्वर का अवतार लिया था और इसी स्थान पर उस राक्षस का वध किया था, जिसके बाद भगवान् शिव यहाँ मां पार्वती के साथ अर्धनारीश्वर के रूप में सदा के लिए खंडित शिवलिंग के रूप में विराजमान हो गए। मान्यता है कि तत्पश्चात महाभारत काल में पांडवों ने इस मंदिर की स्थापना की थी। इस मंदिर में जो शिवलिंग है वो खंडित स्वरुप में है, ये बीच में से दो भागों में कटा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि उसके एक भाग में भगवान शिव, तो दूसरे भाग में मां पार्वती विराजमान हैं। इस मंदिर में भगवान शिव तो अपने भक्तों को आशीर्वाद देते ही हैं, मां पार्वती भी सुहागिनों को सदा सुहागिन और सौभाग्यशाली होने का आशीर्वाद देती हैं। शिवालिक की पहाड़ियों के बीच बने इस मंदिर में कहते हैं जो भी सच्चे मन से खंडित शिवलिंग के रूप में भगवान शिव–पार्वती के अर्धनारीश्वर स्वरुप को जलाभिषेक करता है, उसके मन की मुराद जरूर पूरी होती है। ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर आकर बिन मांगे ही भगवान शिव–पार्वती आपकी मनोकामना पूरी करते हैं। मंदिर कमेटी द्वारा शिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए खाने पीने की सुविधा है और दूध रात से आए श्रद्धालु भी जहां पर संगत के लिए फलहार और खाने पीने के लंगर लगाए हुए हैं। शिवरात्रि के मौके पर मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है, भोले के जयकारों से मंदिर गूंज उठा है। श्रद्धालुओं द्वारा शिवरात्रि के मौके पर प्रभु की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। वहीं इस ऐतिहासिक और धार्मिक मंदिर के प्रांगण में तालाब पर बना झूला पुल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है; हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु मंदिर पर बने झूला पुल के माध्यम से ही उसको पार कर मंदिर में प्रवेश कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जल अभिषेक कर खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं।
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Feb 15, 2026 10:23:33
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन कल शिमला में जुटेंगे प्रदेश भर के 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी, चार दिनों से कर्मचारियों की हड़ताल जारी, नाहन में शव यात्रा निकालकर MD NHM का पुतला फूंका, कर्मचारी न्यूनतम वेतन की कर रहे हैं मांग, कंपनी प्रबंधन और सरकार पर अनदेखी के आरोप, कर्मचारियों के समर्थन में उतरी हिमाचल किसान सभा, पिछले चार दिनों से हड़ताल पर बैठे 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी कल राजधानी शिमला में पूरे प्रदेश से इकट्ठे होकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ कंपनी प्रबंध亲न के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज शिमला रवाना होने से पूर्व कर्मचारियों ने शव यात्रा निकालकर NHM निदेशक का पुतला फूंका और अपना विरोध जताया। वहीं हिमाचल किसान सभा भी इन कर्मचारियों के समर्थन में उत्तरी और समस्या का समाधान न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि जायज को लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं मगर सरकार द्वारा उनकी मांगों को गंभीरता से ना लिया जाना चिंता का विषय है उन्होंने कहा कि हिमाचल किसान सभा इन मांगों का समर्थन कर रही है और यदि सरकार ने जल्द इस पर निर्णय नहीं दिया तो सभा उनके समर्थन में सड़कों पर उतरेंगी। यह कर्मचारी आपातकाल सेवाओं में अपनी सेवा देते हैं और इन कर्मचारियों ने कई विकट परिस्थितियों में काम किया है बावजूद की इन्हें कोर्ट के आदेशों के मुताबिक वेतन नहीं दिया जा रहा जो चिंतनीय है।
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 15, 2026 10:22:56
0
comment0
Report
KBKulbir Beera
Feb 15, 2026 10:17:04
Bathinda, Punjab:227 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਖੇ ਲੋਕ ਜਨਸ਼ਕਤੀ ਪਾਰਟੀ 117 ਸਾਰੀਆਂ ਸੀਟਾਂ ਤੇ ਲੜੇਗੀ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਰਜੇਸ਼ ਗੈਰੀ ਵਾਲਾ ਲੋਕ ਜਨਸ਼ਕਤੀ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੀਡੀਆ ਇੰਚਾਰਜ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਜੇਸ਼ ਵੈਰੀ ਵਾਲਾ ਨੇ ਇੱਕ ਬਿਆਨ ਜਾਰੀ ਕਰਕੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ 2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਲੋਕ ਜਨ ਸ਼ਕਤੀ ਪਾਰਟੀ ਰਾਮ ਬਿਲਾਸ 117ਸੀਟਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਲੜੇਗੀ ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਸਾਡੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚਿਰਾਗ ਪਾਸਵਾਨ ਦੀ ਸੋਚ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਲਿਜਾਣ ਦੀ ਹੈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅਗਰ ਕੋਈ ਵੀ ਪਾਰਟੀ ਸਾਡਾ ਸਾਥ ਦੇਣਾ ਚਾਹੇਗੀ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਗੱਠਜੋੜ ਵੀ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਾਂ ਕਿਉਂਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਬਾਈਟ ਰਜੇਸ਼ ਗਹਿਰੀਵਾਲਾ ਮੀਡੀਆ ਇੰਚਾਰਜ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਠਿੰਡਾ
0
comment0
Report
MJManoj Joshi
Feb 15, 2026 09:36:09
Chandigarh, Chandigarh:पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज नई दिल्ली में भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के दौरान चंडीगढ़ में सैनिक स्कूल स्थापित करने के प्रस्ताव पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि सैनिक स्कूल की स्थापना से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र सेवा की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। बैठक में सीमा क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से हो रही मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के विषय पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु एंटी-ड्रोन प्रणाली को मजबूत एवं आधुनिक बनाने पर विशेष जोर दिया गया। राज्यपाल ने इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Feb 15, 2026 09:20:46
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Feb 15, 2026 09:18:08
Ludhiana, Punjab:लुधियाना में AAP विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना के खिलाफ फेसबुक पोस्ट पर झूठी जानकारियां शेयर कर उनकी छवि खराब करने के आरोप में FIR दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि इन्फ्लुएंसर मंदीप सिंह दुग्गल ने कई बार मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी टिप्पणी की। शिकायतकर्ता विशाल ने थाना साहनेवाल में इन्फ्लुएंसर के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसके बाद 14 फरवरी को FIR दर्ज किया गया। आरोपी ने कहा कि उसे नहीं पता कि उसने किस पोस्ट के लिए पर्चा दर्ज किया गया। IT Act के अंतर्गत धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया। विधायक छीना ने कहा कि यह व्यक्ति अक्सर उनके बारे में निजी टिप्पणियाँ करता रहा है, और पूरी सोशल मीडिया फाइल पुलिस के पास है। 3 महीने की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया।
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 15, 2026 09:17:53
Masanganj, Chhattisgarh:महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं उपमंडल के पन्याला स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की और मंदिर परिसर में प्रसाद व भंडारे की व्यवस्था भी maintained रही। इस दिन मंदिर परिसर में ग्यारह छोटे व एक बड़े शिवलिंग स्थापित हैं, और दूर-दूर से हजारों भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। महाशिवरात्रि के मौके पर 17 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा और प्रसाद के रूप में गजरेला व अन्य फल वितरित किए जाएंगे। भक्तों की सुरक्षा के लिए बुजुर्गों, बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से लाइन व्यवस्था की गई और दर्शन हेतु निशुल्क बस सेवा का भी प्रावधान किया गया है। मंदिर प्रशासन ने बताया कि इस बार 7 किलोग्राम चांदी का मुकुट भी शिवलिंग पर चढ़ाया गया है, जिससे मंदिर की शोभा बढ़ी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top