Back
अर्धנारीश्वर मंदिर में शिवरात्रि पर भक्तों का तांता: खंडित शिवलिंग के रूप में विराजमान शिव–पार्वती
RMRakesh Malhi
Feb 15, 2026 10:30:34
Una, Himachal Pradesh
अर्धनारीश्वर शिव मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का तांता, खंडित शिवलिंग में अर्धनारीश्वर रूप में विराजमान हैं यहाँ शिव–पार्वती। भक्तों की मुरादे होती है यहाँ पूरी, आकर्षण का केंद्र तालाब पर बना झूला फल। शिवरात्रि के पवित्र अवसर पर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चताड़ा गांव में भगवान् शिव का अर्धनारीश्वर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। भारी संख्या में शिव भक्तों ने शिवरात्रि पर प्रभु चरणों में मस्तक झुका रहे हैं। शिवालिक की पहाड़ियों में प्राचीन काल का यह एक ऐसा मंदिर है, जहाँ भगवान शिव–पार्वती एक खंडित शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। कहते हैं कि इस मंदिर का निर्माण प्राचीन काल में पांडवों ने करवाया था। ऐसी मान्यता है कि जहाँ पर मंदिर है, कभी वहां पर एक राक्षस रहता था, जो देवताओं को काफी परेशान करता था। इस राक्षस को भगवान ब्रह्मा से वर प्राप्त था कि न तो उसे कोई नर मार सकता था और न ही कोई महिला मार सकती थी, इसी वर के अभिमान में चूर वह राक्षस देवताओं को परेशान करता रहता था। तब भगवान् शिव ने इस राक्षस के जुल्म से देवताओं को छुटकारा दिलाने के लिए अर्धनारीश्वर का अवतार लिया था और इसी स्थान पर उस राक्षस का वध किया था, जिसके बाद भगवान् शिव यहाँ मां पार्वती के साथ अर्धनारीश्वर के रूप में सदा के लिए खंडित शिवलिंग के रूप में विराजमान हो गए। मान्यता है कि तत्पश्चात महाभारत काल में पांडवों ने इस मंदिर की स्थापना की थी। इस मंदिर में जो शिवलिंग है वो खंडित स्वरुप में है, ये बीच में से दो भागों में कटा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि उसके एक भाग में भगवान शिव, तो दूसरे भाग में मां पार्वती विराजमान हैं। इस मंदिर में भगवान शिव तो अपने भक्तों को आशीर्वाद देते ही हैं, मां पार्वती भी सुहागिनों को सदा सुहागिन और सौभाग्यशाली होने का आशीर्वाद देती हैं। शिवालिक की पहाड़ियों के बीच बने इस मंदिर में कहते हैं जो भी सच्चे मन से खंडित शिवलिंग के रूप में भगवान शिव–पार्वती के अर्धनारीश्वर स्वरुप को जलाभिषेक करता है, उसके मन की मुराद जरूर पूरी होती है। ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर आकर बिन मांगे ही भगवान शिव–पार्वती आपकी मनोकामना पूरी करते हैं। मंदिर कमेटी द्वारा शिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए खाने पीने की सुविधा है और दूध रात से आए श्रद्धालु भी जहां पर संगत के लिए फलहार और खाने पीने के लंगर लगाए हुए हैं। शिवरात्रि के मौके पर मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है, भोले के जयकारों से मंदिर गूंज उठा है। श्रद्धालुओं द्वारा शिवरात्रि के मौके पर प्रभु की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। वहीं इस ऐतिहासिक और धार्मिक मंदिर के प्रांगण में तालाब पर बना झूला पुल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है; हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु मंदिर पर बने झूला पुल के माध्यम से ही उसको पार कर मंदिर में प्रवेश कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जल अभिषेक कर खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 15, 2026 12:01:54Sangrur, Punjab:ਭਾਜਪਾ ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਰਵਿੰਦ ਖੰਨਾ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ।ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਚ ਪਹੁਚ ਕੇ ਅਰਵਿੰਦ ਖੰਨਾ nu ਪਾਰਟੀ ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕੀਤਾ ।
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 15, 2026 12:00:27Noida, Uttar Pradesh:COLOMBO (SRI LANKA): ICC MEN’S T20 WORLD CUP 2026, INDIA VS PAKISTAN MATCH, OUTSIDE VISUALS FROM PREMADASA STADIUM
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 15, 2026 11:32:54Noida, Uttar Pradesh:JAIPUR (RAJASTHAN): SUKHJINDER SINGH RANDHAWA (CONGRESS) ON INDIA-US TRADE DEAL / UNION MINISTER HARDEEP SINGH PURI’S STATEMENT / BANGLADESH GENERAL ELECTION RESULTS 2026
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 15, 2026 11:31:21Noida, Uttar Pradesh:INDIA VS PAKISTAN MATCH AT PREMADASA STADIUM, COLOMBO (SRI LANKA): ICC MEN’S T20 WORLD CUP 2026
0
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 15, 2026 11:04:55Sangrur, Punjab:BJP लीडर अरविंद खन्ना अकाली दल में शामिल
95
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 15, 2026 11:03:190
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 15, 2026 10:47:540
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 15, 2026 10:47:13Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में भारत की जीत के लिए लोगों ने इकट्ठे होकर किया cheer up।
0
Report
SGSatpal Garg
FollowFeb 15, 2026 10:36:560
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 15, 2026 10:35:340
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 15, 2026 10:32:310
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 15, 2026 10:31:290
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 15, 2026 10:30:41Noida, Uttar Pradesh:IND PAK MATCH SRINAGAR (J&K): ICC MEN’S T20 WORLD CUP 2026/ INDIA VS PAKISTAN MATCH/ VISUALS / VOX-POP
0
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 15, 2026 10:23:330
Report