Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandigarh160022
खेती समझौते पर बड़ा उलटफेर? 1 मार्च को फिर बैठक, आंदोलन तेज
MJManoj Joshi
Feb 15, 2026 10:31:29
Chandigarh, Chandigarh
मुख्य विषय मौत का समझौता खेती क्षेत्र के लिये केंद्र तथा पंजाब भाजपा इस समझौते को ग्लोरीफाई कर रहे हैं लेबर कोर्ट,बिजली और बीज एक्ट किसानों के खिलाफ हैं केंद्र गुमराह कर रहा हैं ट्रेंड डील मे पुरा खेती सेक्टर शामिल किया जाएगा ट्रेड डील पर बड़ा अंदोलन की तैयारी की गई हैं 1 मार्च को फिर से बैठक करंगे और उसके बाद एलान किया जाएगा। कल मोंगा की रैली मे मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे सरकार भी बिजली बिल को ले कर दोहरा मापदंड अपना अपना रहे हैं CM विरोध करते हैं पंजाब के बिजली मंत्री सरकारी इमारतों प्राईवेट स्कूलों मे प्रीपेड मीटर लगाने की बात करते है हम पंजाब के मंत्रियों को मिल कर सवाल करेंगे पंजाब सरकार के खिलाफ शम्भू खनौरी मोर्चे को ले तर मार्च महीने मे बड़े अंदोलन का ऐलान करेंगे। Skm नॉन पोलिटिकल ने जो एकता प्रस्ताव भेजा गया हैं इस पर चर्चा हुई है पंजाब मे हरियाणा के CM आते हैं बह सैनी जो किसानों को हरियाणा मे नहीं जाने दिया बह पंजाब मे आ कर किसानों के हितैषी बन रहे हैं बह किसानों को हरियाणा मे 24 फसलों पर MSP नहीं दे रहे हैं डलेबाल से जो मतभेद है उन पर चर्चा हुई है लेकिन किसानों को ले कर हम सब इकट्ठे होंगे दिल्ली राहुल गांधी से KMM की कोई ऑफिशियल बैठक नहीं हुई है जिसमें का मिलने के लिए गए थे
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
MSManish Sharma
Feb 15, 2026 11:03:19
Tarn Taran Sahib, Punjab:तरन तारन शहर में ट्रैफिक जाम बना गंभीर समस्या, आमजन परेशान अतिक्रमण, भारी वाहनों की एंट्री और ट्रैफिक पुलिस की कमी से बिगड़ी व्यवस्था, एंबुलेंस और स्कूल वाहन भी फंस रहे एंकर तरन तारन शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर एंबुलेंस, स्कूली वाहन और दैनिक यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त सड़कों पर हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ दूरी तय करने में भी लंबा समय लग जाता है。 स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में अतिक्रमण ट्रैफिक जाम का एक बड़ा कारण है। कई दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे सामान रखकर अवैध कब्जा कर लिया जाता है, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इसके अलावा, शहर में कोई भी फ्लाईओवर या रेलवे अंडर ब्रिज नहीं होने के कारण भारी वाहन सीधे शहर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति और बिगड़ जाती है。 लोगों ने यह भी बताया कि ट्रैफिक पुलिस की संख्या कम होने के कारण यातायात व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं हो पाता। कई वाहन चालक बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम और लंबा हो जाता है。 शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाया जाए, भारी वाहनों की शहर में एंट्री पर रोक लगाई जाए और फ्लाईओवर या अंडर ब्रिज का निर्माण कराया जाए, ताकि तरन तारन को जाम की समस्या से राहत मिल सके。
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Feb 15, 2026 10:47:54
Nahan, Himachal Pradesh:भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना... बोले लोगों को निराश कर गया मुख्यमंत्री का सिरमौर दौरा, बोले ना कोई नहीं घोषणा और ना ही संस्थानों को बहाल करने का किया जिक्र, सिर्फ केंद्र सरकार को कोसने का काम कर रही है प्रदेश सरकार :डॉ बिंदल केंद्रीय बजट का दुरुपयोग कर रही हिमाचल सरकार:राजीव बिंदल डॉ राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री के शनिवार को हुए सिरमौर दौरे को निराशाजनक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से लोगों को कई उम्मीदें थी मगर CM का यह दौरा लोगों को निराश कर गया नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे राजीव बिंदल ने कहा की मुख्यमंत्री के दौरे से सिरमौर जिला के लोगों को कई उम्मीदें थी मगर मुख्यमंत्री लोगों को निराश कर गए और लोगों की सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया उन्होंने कहा कि लोगों को जहाँ नई घोषणाओं की उम्मीद थी वही यह भी आस जगी थी कि जिन संस्थानों को इस सरकार ने डिनोटीफाई कर दिया था मुख्यमंत्री दोबारा संस्थानों को बहाल करने की घोषणा करेंगे जबकि मुख्यमंत्री ने ना तो नहीं घोषणा की और ना ही बन्द हुए संस्थानों को बहाल करने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा खोले गए कई संस्थानों को सिरमौर जिला के भीतर मौजूदा सरकार ने बड़ी संख्या में बंद कर दिया जिससे लोगों को बड़ी परेशानियां उठानी पड़ रही है。 डॉ राजीव बिंदल: प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को कोसने का काम इन तीन सालों में प्रदेश की सरकार ने किया है जबकि जनहित में कोई भी काम मौजूदा सरकार नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार आर्थिक मदद हिमाचल प्रदेश को दी जा रही है मगर उसका जिक्र राज्य की कांग्रेस सरकार नहीं करती है उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा पैसा हिमाचल सरकार कहाँ खर्च कर रही है यह सरकार स्पष्ट नहीं कर पा रही है。
0
comment0
Report
SGSatpal Garg
Feb 15, 2026 10:36:56
Patran, Punjab:पातड़ां 39वीं विशाल शोभायात्रा से गूंजा पातड़ां, विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने लिया आशीर्वाद महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पातड़ां की प्राचीन शिव मंदिर कमेटी की ओर से 39वीं विशाल शोभायात्रा बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली इस भव्य शोभायात्रा में हल्का शुतराना के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर विशेष रूप से शामिल हुए और भगवान शिव भोले का आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त शहरवासियों व पंजाबवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। हर वर्ष की तरह इस बार भी हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल पहुंचे कांवड़ियों का शहर में भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। शोभायात्रा में भगवान शिव की आकर्षक झांकियां, भजन मंडलियां और श्रद्धालुओं की टोलियां “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों के साथ पूरे शहर को भक्तिमय रंग में रंगती नजर आईं। विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिव मंदिर कमेटी के प्रधान भगवंत दियाल निका ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर की उपस्थिति से शोभायात्रा की शोभा और बढ़ गई। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं के लिए लंगर व प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की。
0
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Feb 15, 2026 10:35:34
Hamirpur, Himachal Pradesh:ठाकुर राम सिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी हमीरपुर में रामसिंह का 111 वां जयंती समारोह इतिहास दिवस के तौर पर मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं जन कल्यााण व रासायनिक एवं उर्वकर मंत्री जेपी नडडा ने शिरकत की । कार्यक्रम में नडडा का पहुंचने पर स्वागत किया गया और शाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर भी सम्मानित किया गया गयां । इस अवसर पर कार्यक्रम में अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो इश्वर शरण और मुख्य वक्ता सुरेश सोनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आरएसएस व विशिष्ट अतिथि महंत सूर्यनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के अलावा सांसद अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। वहीं शोध संस्थान के संचालक चेतराम गर्ग ने बताया कि जयंती समारोह के अवसर पर श्रदेय राम सिंह की प्रतिमा का अनावरध्ण भी यिका गयाहै। उन्हांेने कहा कि ठाकुर के समय में शोध के लिए बहुत बढिया काम किया गया है और इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री जेपी नडउा ने शिरकत की है और कार्यक्रम बढिया से संपन्न हुआ है। उन्हेंने कहा कि पिछले तीन दशकों से संस्थान के माध्यम से इतिहास शोध के लिए बेहतर काम किया जा रहा है और वह निरंतर जारी रहेगा。 बाइट-- चेतराम गर्ग
0
comment0
Report
NSNaresh Sethi
Feb 15, 2026 10:32:31
Kot Kapura, Punjab:ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਯੂਐਸਏ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਏ ਵਪਾਰ ਸਮਝੌਤੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲਗਾਤਾਰ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਅੰਦਰ ਰੋਸ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹਾ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਸਿੱਧੂਪੁਰਾ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਇਸ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ ਇਹਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਅੱਜ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਿੱਧੂਪੁਰਾ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਸਮਝੌਤੇ ਦੀਆਂ ਕਾਪੀਆਂ ਸਾੜ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲਗਾਤਾਰ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਗਲਤ ਸਬੂਤ ਲਿਆ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨੀ ਤੋ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋਵੇਗੀ ਨਾਲ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਵੇਗੀ ਇਹ ਮਾਰੂ ਸਮਝੌਤੇ ਨੇ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਹਾਲਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨਹੀਂ ਹੋਣ ਦੇਣਗੀਆਂ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੰਨਾ ਸਮਝੌਤਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਇਕ ਵੱਡਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹੋਵੇਗਾ।
0
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Feb 15, 2026 10:30:34
Una, Himachal Pradesh:अर्धनारीश्वर शिव मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का तांता, खंडित शिवलिंग में अर्धनारीश्वर रूप में विराजमान हैं यहाँ शिव–पार्वती। भक्तों की मुरादे होती है यहाँ पूरी, आकर्षण का केंद्र तालाब पर बना झूला फल। शिवरात्रि के पवित्र अवसर पर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चताड़ा गांव में भगवान् शिव का अर्धनारीश्वर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। भारी संख्या में शिव भक्तों ने शिवरात्रि पर प्रभु चरणों में मस्तक झुका रहे हैं। शिवालिक की पहाड़ियों में प्राचीन काल का यह एक ऐसा मंदिर है, जहाँ भगवान शिव–पार्वती एक खंडित शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। कहते हैं कि इस मंदिर का निर्माण प्राचीन काल में पांडवों ने करवाया था। ऐसी मान्यता है कि जहाँ पर मंदिर है, कभी वहां पर एक राक्षस रहता था, जो देवताओं को काफी परेशान करता था। इस राक्षस को भगवान ब्रह्मा से वर प्राप्त था कि न तो उसे कोई नर मार सकता था और न ही कोई महिला मार सकती थी, इसी वर के अभिमान में चूर वह राक्षस देवताओं को परेशान करता रहता था। तब भगवान् शिव ने इस राक्षस के जुल्म से देवताओं को छुटकारा दिलाने के लिए अर्धनारीश्वर का अवतार लिया था और इसी स्थान पर उस राक्षस का वध किया था, जिसके बाद भगवान् शिव यहाँ मां पार्वती के साथ अर्धनारीश्वर के रूप में सदा के लिए खंडित शिवलिंग के रूप में विराजमान हो गए। मान्यता है कि तत्पश्चात महाभारत काल में पांडवों ने इस मंदिर की स्थापना की थी। इस मंदिर में जो शिवलिंग है वो खंडित स्वरुप में है, ये बीच में से दो भागों में कटा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि उसके एक भाग में भगवान शिव, तो दूसरे भाग में मां पार्वती विराजमान हैं। इस मंदिर में भगवान शिव तो अपने भक्तों को आशीर्वाद देते ही हैं, मां पार्वती भी सुहागिनों को सदा सुहागिन और सौभाग्यशाली होने का आशीर्वाद देती हैं। शिवालिक की पहाड़ियों के बीच बने इस मंदिर में कहते हैं जो भी सच्चे मन से खंडित शिवलिंग के रूप में भगवान शिव–पार्वती के अर्धनारीश्वर स्वरुप को जलाभिषेक करता है, उसके मन की मुराद जरूर पूरी होती है। ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर आकर बिन मांगे ही भगवान शिव–पार्वती आपकी मनोकामना पूरी करते हैं। मंदिर कमेटी द्वारा शिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए खाने पीने की सुविधा है और दूध रात से आए श्रद्धालु भी जहां पर संगत के लिए फलहार और खाने पीने के लंगर लगाए हुए हैं। शिवरात्रि के मौके पर मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है, भोले के जयकारों से मंदिर गूंज उठा है। श्रद्धालुओं द्वारा शिवरात्रि के मौके पर प्रभु की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। वहीं इस ऐतिहासिक और धार्मिक मंदिर के प्रांगण में तालाब पर बना झूला पुल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है; हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु मंदिर पर बने झूला पुल के माध्यम से ही उसको पार कर मंदिर में प्रवेश कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जल अभिषेक कर खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं।
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Feb 15, 2026 10:23:33
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन कल शिमला में जुटेंगे प्रदेश भर के 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी, चार दिनों से कर्मचारियों की हड़ताल जारी, नाहन में शव यात्रा निकालकर MD NHM का पुतला फूंका, कर्मचारी न्यूनतम वेतन की कर रहे हैं मांग, कंपनी प्रबंधन और सरकार पर अनदेखी के आरोप, कर्मचारियों के समर्थन में उतरी हिमाचल किसान सभा, पिछले चार दिनों से हड़ताल पर बैठे 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी कल राजधानी शिमला में पूरे प्रदेश से इकट्ठे होकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ कंपनी प्रबंध亲न के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज शिमला रवाना होने से पूर्व कर्मचारियों ने शव यात्रा निकालकर NHM निदेशक का पुतला फूंका और अपना विरोध जताया। वहीं हिमाचल किसान सभा भी इन कर्मचारियों के समर्थन में उत्तरी और समस्या का समाधान न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि जायज को लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं मगर सरकार द्वारा उनकी मांगों को गंभीरता से ना लिया जाना चिंता का विषय है उन्होंने कहा कि हिमाचल किसान सभा इन मांगों का समर्थन कर रही है और यदि सरकार ने जल्द इस पर निर्णय नहीं दिया तो सभा उनके समर्थन में सड़कों पर उतरेंगी। यह कर्मचारी आपातकाल सेवाओं में अपनी सेवा देते हैं और इन कर्मचारियों ने कई विकट परिस्थितियों में काम किया है बावजूद की इन्हें कोर्ट के आदेशों के मुताबिक वेतन नहीं दिया जा रहा जो चिंतनीय है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top